मथुरा। जिला युवक कांग्रेंस की एक बैठक जिला कार्यालय पर विक्रम बाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केन्द्र की मोदी सरकार के सौ दिन की विफलताओं को लेकर 25 सितम्बर को केन्द्रीय आव्हान पर प्रधानमंत्री निवास का घेराव करने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि होने वाले प्रदर्शन में जनपद के युवा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेगे। कार्यक्रर्ता निजि वाहनों व रेल व बसों द्वारा भी दिल्ली पहुंचेगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कांग्रेंस के जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि 25 सितम्बर को दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन अभूतपूर्व हासेगा। जिसमें युवा वर्ग अपनी ताकत का एहसास करायेगा। बेठक में उमेश भारद्वाज, संजय शर्मा, मनोज गौड़, मुकेश धनगर, सरमन अहमद, सईद साबिर, रिहान कुरैशी, दौलतराम गोला, दीपक मौर्या, अहमद आदिल, सलमान खान, अनीश कुरेषी आदि थे।
Read More




