मथुरा

मथुरा : थाना राया क्षेत्र के ग्राम जासा में हीटर पर खाना बनाते समय करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई।

Read More

मथुरा। 16 मई को होने वाली मतगणना को लेकर जनता के बीच में भारी उत्सुकता बनी हुई है। इस दिन सुबह के आठ बजे से मतगणना का कार्य 14 अलग-अलग टेबिलों पर शुरू हो जायेगा। दोपहर लगभग दो बजे से स्थिति सापफ होने लगेगी। इस कार्य के लिए निर्वाचन कार्यालय और प्रशासन पूरी तैयारी में लगा हुआ है। इस संबंध् में जिला निर्वाचन अध्किारी सुध्ीर कुमार ने बताया कि मतगणना के नतीजे दोपहर दो बजे तक आने की उम्मीद है। 

Read More

मथरा। अमर नाथ विद्या आश्रम के 10 छात्रों ने एक फिर से जेईई मेन 2014 (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में विद्यालय का परचम लहराते हुये बाजी मारी है। अमर नाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य डा. आदित्य कुमार वाजपेयी ने जेईई मेन 2014 में सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं साधुबाद देते हुये बताया कि अमरनाथ विद्या आश्रम में बच्चों को जो उच्च संस्कार एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाती है। विद्यालय की इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुये इन सभी मेधावी विद्यार्थियों ने एक बार फिर से अमरनाथ विद्या आश्रम का परचम तो लहराया ही है साथ समूचे ब्रजमण्डल को भी गौरवान्वित किया है। डा. वाजपेयी ने बताया कि छात्रा भावना शर्मा, पारूल, रितु शर्मा, जागृति अग्रवाल, छात्र अंकुर गुप्ता, हिमांशु, लव कुमार, शैलेन्द्र कुमार, जय प्रकाश व दिव्यांश शर्मा ने अधिकतम अंक प्राप्त कर जेईई मेन 2014 की मुख्य परीक्षा में विशिष्ट स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को विद्यालय में ही प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा विभिन्न स्पर्धा परीक्षाओं की तैयारियां करायी जा रही हैं। जेईई मेन 2014 की मुख्य परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों एवं माता-पिता को दिया है। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में गुरूजनों द्वारा मिले दिशा-निर्देश के अनुसार ही उन्होंने जेईई मेन 2014 को क्वालीफाइंग किया है। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी डा. अरूण कुमार, शैक्षणिक प्रभारी डा. अनुराग वाजपेयी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने जेईई मेन 2014 परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को अनेकों उत्तम आशीर्वाद दिये तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

Read More

गर्मी के चलते कस्बा में लगने वाले जाम में फॅसे वाहन राया। कस्बा में सडक किनारे लगे ठेल ढकेल व दुकानों के आगे दो तीन फुट तख्त लागकर दुकान करने वाले संचालकों की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कस्बा में कई कई घण्टों जाम लगा दिखाई देता है। इसमें राया मथुरा चलने वाले टैम्पों, भी पीछे नहीं हटते। सादाबाद रोड तिराहे व बल्देव तिराहे पर आये दिन आठ दस टैम्पों ़अपने टैम्पों को खडा कर लेते है। इसी की वजह से कस्बा में घण्टों जाम लगा रहता है। तपती धूप में वाहनांे की कई किलोमीटर तक लम्बी लम्बी कतारें दिखाई देने लगती है। और आने जाने वाले मुसाफिर गर्मी के मौसम में घण्टों जाम में फसें रहते है। चुनाव की वजह से थाने में फोर्स न होना यह भी एक जाम की समस्या है। कई बार तो बीमार लोगों को भी जाम के झााम में फॅसे रहना पडता है। और एक दो गार्ड या काॅस्टेबल जाम खुलवाने की कोशिश करताहै। तो कडकडाती धूप की वजह से वह भी परेशान होकर पीछे हट जाता है। कस्बा में प्रत्येक चैराहे व रोडों पर अतिक्रमण के चलते भी जाम की समस्या बनी हुई है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने लिखित व मौखिक शिकायतें उच्च अधिकारियों से की है। मगर शिकायतें कचडे के डब्बे में बन्द कर दी जाती है। जाम की समस्या से निबटने के लिए उच्च अध्किारियों को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे तभी जाम की समस्या से निजात मिल सकता है। 

Read More

राया। चुनाव ड्यूटी के मददेेनजर पुलिस की कमी हर थाने में दिखाई दे रही है। वहीं पर कस्बा राया इंजार्च राजा सिंह की सतर्कता व रात में दो दो गाडियाॅ गश्त पर रखने से एक बडी चोरी को अंजाम देने में बदमाश असफल हो गये। मथुरा राया रोड पर कृषि सेवा केन्द्र पैट्रोल पंप के पास बीयर व अंगे्रजी शराब की दुकान है। जिस पर बदमाशों ने हाथ साफ करना चाहा। मगर गश्त की गाडी को देखकर चोर भाग खडे हुए। रात्रि में चोरों ने शराब व बीयर की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने शटर में लगे ताले तो तोड लिये जब शटर के मैन ताले को तोडने की कोशिश कर रहे थे तभी रात्रि में गश्त दे रही पुलिस जीप वहाॅ से गुजरी। तो पुलिस को देखकर भाग खडे हुए। जब सुबह दुकान स्वामी ने आकर अपनी दुकानों को देखा तो दुकान के ताले टूटे देखकर उसके होश उड गये। मगर खोलकर देखा तो माल सलामत था। जिससे उसकी जान में जान आयी। और पुलिस का शुक्रिया अदा किया। राया पुलिस ने होने के कारण गश्त करने में कोई हिला हवाली नहीं किर रही है। जिससे एक बडी वारदात होने से बच गयी।

Read More

मथुरा। खंडेलवाल महिला मंडल की सदस्यों ने यमुना तट प्रयाग घाट पर रजनी खंडेलवाल की अध्यक्षता में संस्था 15वां स्थापना दिवस समारोह भक्ति भाव के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया। कार्यक्रम का आरंभ में सभी बहिनों ने प्रभु द्वारिकाधीश की संध्या आरती में भाग लेकर दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया। तत्पश्चात प्रयाग घाट पर यमुना महारानी का विधि विधान से पूजन कर भजनों की प्रस्तुतियों के साथ दीपदान किया। अध्यक्ष रजनी खंडेलवाल ने सभी को प्रसाद वितरित करते हुए बताया कि मोक्ष दायिनी यमुनाजी सम्पूर्ण ब्रज की आन-बान-शान है। यमुना शुद्विकरण के प्रयासों को लेकर लोगों में जागरूकता लाने व उनकी रूचि को बढावा देने के उद्देश्य से ही संस्था ने इस बार स्थापना दिवस दीपदान के साथ यमुना किनारे मनाने का निर्णय लिया। भक्ति भावना के साथ सम्पादति होने वाले सामाजिक कार्यो का प्रभाव आनन्द और सन्तोष प्रदान करने वाला रहता हैं। इस अवसर पर रजनी खंडेलवाल, मीरा, कल्पना, बबीता, श्यामा, मनीषा, ऊषा, शशि, प्रीति, सपना, अर्चना आदि ने भाग लिया। 

Read More



Mediabharti