परशुराम महापंचायत ने सर्व ब्राह्मण महासभा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का किया आव्हान।
मथुरा ।सर्व ब्राह्मण महासभा व परशुराम महापंचायत के संयुक्त तत्वावधान में मसानी स्थित सेवाश्रम धाम में बड़ी धूम-धाम से भगवान परशुराम जयंती समारोह मनाया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पदाधिकारियों ने आरती उतारकर माल्यार्पण किया तत्पश्चात बटुक ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन किया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम का दुग्धाभिषेक, हवन के साथ मंत्रोच्चारण किया। भगवान परशुराम के जयकारों के साथ माहौल गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी गुड्डू गौतम ने अपने संबोधन में विप्र एकता पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में हमको सारे मन भेद- मतभेद भुलाकर विप्र एकता का अलख जगाना होगा यदि हम संगठित हैं, तभी हम अपने समाज के साथ-साथ सर्व समाज का उत्थान करने में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्धाज ने सभी उपस्थित बंधुओं को नमन करते हुए कहा कि आज हम भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव के पर्व पर परशुराम जी के आदर्शों सिद्धांतों का अनुसरण कर समाज के उत्थान हेतू संकल्पित होना पड़ेगा तभी भगवान परशुराम के प्रति सच्ची श्रद्धा अर्पित होगी। उन्होंने कहा कि सर्व ब्राहमण महासभा के साथ परशुराम महापंचायत ने अपना भविष्य के हित भविष्य में योगदान देने के लिए जो घोषणा की है हम भी महापंचायत के साथ हम भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ब्राह्मण समाज के हर तबके को एक साथ मंच पर लाने का है जिसकी शुरूआत परशुराम महापंचायत के साथ हो गई है। परशुराम महापंचायत के संयोजक पंकज पंडित व सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक ने संयुक्त संयुक्त संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुगमन कर समाज की प्रगति हेतु कदम से कदम मिलाना होगा और भविष्य में सर्व ब्राह्मण महासभा व परशुराम महापंचायत आगामी रचनात्मक गतिविधियों में एक दूसरे के कंधे से कंधा मिला कर काम करेंगे।महासभा के मीडिया प्रभारी विनोद दीक्षित ने कहा की महासभा के साथ विप्र समाज से जुड़े अन्य संगठनों का भी हम स्वागत करते हैं। यदि वह हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार हों। कार्यक्रम में महासभा के नव मनोनीत प्रदेश सह सचिव संजय शर्मा का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा पंडित ,अमित भारद्धाज ,राजू पंडित ,त्रिलोकी व्यास ,पप्पू पंडित, बब्बू पंडित ,अक्षय भारद्वाज, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, प्रकाश गौड,देवेंद्र पाठक, राजेश पाठक ,. राकेश शर्मा,राजीवराज पाठक, अखिलेश मिश्रा ,ब्रजभान गोस्वामी ,पंकज गोस्वामी, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, अर्जुन पंडित, गौरव जी महाराज, माधव शर्मा ,आकाश चतुर्वेदी बैंकर., आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश सचिव संजय शर्मा पिपरोनिया ने की । कार्यक्रम का संचालन महासभा के मीडिया प्रभारी विनोद दीक्षित ने किया ।अंत में परशुराम महापंचायत के संयोजक पंकज पंडित ने सभी के प्रति आभार व्यक्त कियाघ्
Read More