मथुरा

मथुरा। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने महर्षि विश्व गुरू श्री कुमार स्वामी जी का स्वागत किया। यमुना मिशन के द्वारा किये गये कार्यो से अवगत कराया। आशीर्वाद देते हुये उन्होंने कहा कि यमुना महारानी की दशा सुधारने के लिये सभी के एकजुट हो प्रयास करे। उन्होंने कहा कि यमुना महारानी भगवान श्री कृष्ण की शाश्वत संगीनी है एवं ब्रज में वह भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की साक्षी है। वर्तमान में उनकी स्थिति समस्त वैष्णवों के लिये चिन्ता का विषय है। इसके लिये सभी वैष्णवों को एकजुट हो मजबूत ईच्छाशक्ति के साथ यमुना की स्वच्छता के लिये कार्य करने की। यमुना मिशन यमुना की स्वच्छता के लिये कटिबद्ध है एवं उस दिशा में कार्य कर रहा है। यमुना कि शुद्धि के लिए यमुना मिशन द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही पुण्य व धार्मिक कार्य है।  मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने उन्हें बताया कि यमुना मिशन मथुरा मंे ही नहीं बल्कि दिल्ली, मथुरा, गोवर्धन, गोकुल आदि जगहों पर कार्य किया जा रहा है। दिल्ली में यमुना मिशन द्वारा निगम बोध घाट और दिल्ली के दस पार्कों का जीर्णोंद्धार कार्य किया गया है मथुरा मोक्ष धाम, चक्रतीर्थ घाट, कृष्ण गंगा घाट, दाऊजी घाट, लखपतराय घाट, रामेश्वरम घाट,संत्सग घाट, स्वामी घाट आदि घाटों को पुनः जीर्णोद्धार कार्य किया गया है। साथ मोक्ष धाम से लेकर स्वामी घाट तक यमुना मिशन द्वारा कच्चे मार्ग तैयार किया गया है।  इस अवसर पर सूर्यभान गोयल, लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, आनंन्द दास महाराज जी, शरद शर्मा, गोविन्द ठाकुर, मनीष राज, नागेश, गीतम, शिवा शर्मा, देवेश चैधरी, पन्नालाल शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।   

Read More

पकड़े गए तस्करों ने किया खुलासा सीमापार से हेरोइन लाकर देता है सेना का सिपाही मथुरा। बाॅर्डर पार से बिक्री के लिए आई करोड़ों रुपए की हेरोइन को बरामद करने के साथ पुलिस ने दो तस्करों को भी अरेस्ट किया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में तस्करों ने बताया है कि सेना में तैनात एक जवान बाॅर्डर पार से हेरोइन सप्लाई में मदद करता है और यहां के लोकर मार्केट में बिक्री के बाद पैसा आपस में बंट जाता है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई गई है। नशे के कारोबार से जुड़े इस नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुॅचने के लिए पुलिस पकड़े गए दोनों तस्करों से पूदताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक जनपद पुलिस को लम्बे समय से सूचना मिल रही थी कि जनपद के आस-पास हेरोइन तस्कर सक्रिय है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात और क्षेत्राधिकारी महावन के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की गई जो इनकी तलाश में जुटी थी। एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि सोमवार को थानाध्यक्ष राया संजीव कुमार तौमर को मुखबिर से सूचना मिली कि हेरोइन तस्कर कस्बे से होकर गुजरने वाले है। मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चैकिंग शुरु कर दी और बलदेव तिराहा राया से बाइक सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर इनके पास से काले रंग के लैटर के दो पैकेट मिले जिसमें 1 किलो 36 ग्राम हेरोइन थी। इन पैकेटों पर सिल्वर कलर से डबल केमिल ब्रांड इन अफागानिस्तान हेरोइन लिखा हुआ था। पुलिस दोनों को हिरासत में ले थाने ले आई और पूछताछ में इन्हौने अपने नाम राहुल उर्फ आसू पुत्र विजय तौमर निवासी गांव जादोंपुर थाना बलदेव और सत्यपाल पुत्र सरदार निवासी बाराहनगर थाना अमापुर जनपद कासगंज बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर इन दोनों ने बताया कि हेरोइन अफगानिस्तान से बाॅर्डर के रास्ते आती है और असम रायफल में तैनात सिपाही संजय यादव निवासी गली नंबर 5 यादव नगर थाना कोतवाली नगर एटा बाॅर्डर से उन्हें माल लाकर देता है। कड़ाई से की गई पूछताछ मंे दोनों ने बताया कि हेरोइन को लोकल मार्केट में बेचने के बाद आपस में पैसा बांट लेते थे। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक बाइक और एम तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। बाॅर्डर पार से हेरोइन लाकर तस्करों तक पहुॅचाने वाले असम रायफल में तैनात सिपाही के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई है वहीं इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 2 करोड़ 20 लाख रुपए बताई गई है।

Read More

श्री प्रियाकान्तजू दिव्य दर्शन महोत्सव में  मिलेगा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का सन्देश मथुरा। छटीकरा-वृन्दावन मार्ग स्थित शान्ति सेवा धम पर 8 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री प्रियाकान्तजू दिव्य दर्शन महोत्सव में सेवा कार्यो की श्रंखला सम्पन्न होगी । इसके अन्तर्गत होने वाले प्रमुख सेवाकार्य में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रा की 125 निर्धन परिवारों की कन्याओं की शिक्षा हेतु विश्व शान्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा साइकिल एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुये ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही ‘कन्या बचाओ-कन्या पढ़ाओं’ अभियान के समर्थन में महाराजश्री की प्रेरणा से यह सेवा कार्य किया जा रहा है । श्रीप्रियाकान्तजू भगवान के महोत्सव के अवसर पर श्रीकृष्ण की पृथ्वी पर लीला अवधि एवं प्रियाकान्तजू मंदिर की ऊचाॅंई 125 अंक की है । इसी पुण्य संख्या में जरूरतमंद 125 कन्याओं को गोद लेते हुये उनकी शिक्षा के लिये ट्रस्ट सहायता प्रदान करेगा। 

Read More

मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाश एक ट्रक में सवारी के रूप में चढ़ कर चालक को बन्धक बना लिया और चालक के हाथपैर बांध कर सरसों के खेत में डालकर गये और बदमाश ट्रक मोबाइल, और 35 सौ रूपयें की नगदी को लूट कर भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्रा के यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित माइस्टोन 118 के बाद सवारी के रूप में ट्रक में चढ़े अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चालक च क्लीनर को असलाह के बल पर कब्जे में कर उससें ट्रक व मोबाइल और 35 सौ रूपयें की नगदी को छीन लिया तथा ट्रक चालक व क्लीनर के हाथ पैर बांध कर उसे पास ही सरसों के खेत में पटक कर भाग गये। घटना के पीडि़त चालक व परिचालक ने चीख पुकार कर आसपास के लोगों को बुलाया और ग्रामीणों के सहयोग से बन्धन से मुक्त हो, घटना से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोकुल रेस्टोरेन्ट के पास से तस्करी करके लाई लाई जा रही करीब 1.50 लाख रूपयें की अवैध शराब सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना गोविन्द नगर प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग सिथत गोकुल रेस्टोरेन्ट के सामने वाहन चैकिग के दौरान स्कोडा गाडत्री की तलाशी के दौरान गाड़ी से तस्करी करके लाई जा रही करीब 1.50 लाख रूपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने गाड़ी में सवार शराब तस्कर नवरतन पुत्रा चरन सिंह और दीपक पुत्रा सूरजभान निवासीगण रोहतक हरियाणा को गिरफ्रतार किया हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर आबकारी टीम के संजय यादव  व उनकी टीम को बुलाकर शराब को आवकारी विभाग को सुर्पद कर दोनो पकड़ें गये शराब तस्कर को 60 एक्ससाइस के तहत चालन कर जेल भेजा हैं। 

Read More

Mediabharti