-यमुना मिशन ने सुनी भागवत दिनांक 07 फरवरी गणेशरा में भागवत का आयोजन किया गया आयोजन में लालबहादुर शास्त्री जी की पुत्र वधु की उपस्थिति हुई भागवत के भगवताचार्यों ने मीरा गोस्वामी, अनिल शर्मा, शरद शर्मा (छोटे भईया) का स्वागत किया गया। भगवताचार्य देवेन्द्र शास्त्री जी ने यमुना मिशन के कार्यकार्ताओं का स्वागत किया। मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने मिशन द्वारा किये गये कार्याे से अवगत कराया। यमुना मिशन द्वारा कई घाटों का पुनः जीर्णोद्धार कार्य कराया गया मथुरा में मोक्षधाम से लेकर चक्रतीर्थ घाट, कृष्ण गंगा घाट, लखपतराय घाट, दाउजी घाट, रामेश्वर घाट, सतसंग घाट तक इन घाटो को मिटटी के ढेर में से बहार निकाल पुनः जीर्णोद्धार कार्य कराया गया। देवेन्द्र शास्त्री ने कहा कि वृक्ष और जलस्त्रोत हमारे पर्यावरण का मुख्य आधार है इनकी हमें रक्षा सुरक्षा करने .की आवश्यकता है। जल की निरन्तर होती कमी को देख सभी को जल के संरक्षण की ओर विशेष ध्यान देना होगा और जल संरक्षण का प्रमुख साधन हमारे कुण्ड है जो अनेक पुराणिक कथाओं को समेटे जल संरक्षण का सबसे अच्छा विकल्प है हमें ब्रज के सभी कुण्डों का जीर्णोद्धार कर उन्हे संरक्षित करना होगा। उन्होने यमुना मिशन द्वारा काष्र्णि कुण्ड के कराये गये जीर्णोद्धार को सराहा और कहा कि ऐसे ही सभी कुण्डो को स्वच्छ एवं हरे भरे वातावरण से परिपूर्ण करना होगा। यमुना मिशन द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, पन्ना लाल शर्मा, गोविन्द ठाकुर, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, राजू आदि जन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Read More




