गोवर्धन। बिकास खण्ड गोवर्धन के अध्यक्ष पद पर रविवार को हुए चुनाव में आन्यौर भीमनगर की महिला प्रत्याशी हेमलता ने अपने प्रतिद्वन्दी को 82 मतों से हराकर जीत हासिल की है। विकास खण्ड गोवर्धन के ब्लॉक अध्यक्ष पद की महिला सीट पर दो महिला प्रत्याशियों ने अपना आवेदन पत्र शनिवार को दाखिल किया था। जिस चुनाव में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोवर्धन विकास खण्ड कार्यालय पर 98 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदाताओं के मत मतपेटियों में कैद हुए वोट के बाद करीब तीन बजे मतों काउटिंग शुरू हुई, जिसमें 11 मत निरस्त हुए और 3 मत लच्छो देवी के खाते में गये बाकी सर्वश्रेष्ठ 82 मत हेमलता निवासी भीमनगर आन्योर को मिले। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर हेमलता के नाम की घोषणा होते ही हेमलता के समर्थकों ने ब्लॉक अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया।
Read More




