मथुरा

शतरंज में अब्बल हुए जीएलए के छात्र-छात्राएं  मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय दो-दिवसीय यू-25 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 5 काॅलेजों के 80 बच्चों ने भाग लिया और जीएलए के छात्र अश्वनी कुमार ने 6.5 प्वाइंटर हासिल कर चैंपियन पद पर कब्जा जमा लिया।  दो दिवसीय प्रतियोगिता में जीएलए के शुभम राज सिंह द्वितीय, प्रसाद इंस्टीट्यूट के शुभम शर्मा तृतीय व जीएलए के मुकुल भाटिया चतुर्थ पद पर आए। चारों खिलाड़ी स्टेट लेवल पर होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि यह खिलाड़ी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने खिलाडि़यों को विश्वविद्यालय से हर संभव मदद दिलाने को भी कहा। चैंपियन बने जीएलए के छात्र अश्वनी कुमार ने इसका श्रेय स्पोर्टस टीम को देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ इंटरनेशनल स्तर पर होने वाले खेलों को भी खिलाया जाता है तथा खेलों के ज्ञान के बारे में बताया जाता है।  खिलाडि़यों को निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, डाॅ. डीके दास, प्रो. मनोज चैबे, सुरेश रायकवार व मथुरा चेस एसोसिएशन के सेक्रेटरी राहुल उपाध्याय ने पुरस्कार वितरण किया।  प्रतियोगिता का संचालन जीएलए के चेस क्लब के काॅर्डिनेटर अरूण विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर अरूण, स्वपनिल, अभिषेक, अभिलाष, शुभम राज, कौस्तभ, अमोल, आनंद, अभिषेक यादव व श्रेया बंसल ने किया।

Read More

मथुरा। थाना नौहझील के गांव मखदमपुर के समीप खेत में एक बीस वर्षीय युवक का शव मिला है। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चायें हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बताया गया कि बीस वर्षीय युवक रोहित उर्फ भूरा गांव के पन्नालाल गौतम के यहां आयी एक बारात में बीतीरात को नाच रहा था। इसके साथ गांव के और भी युवक डांस कर रहे थे। वहीं गांव में एक अन्य स्थान पर भी शादी समारोह था जिसमें मृतक के परिजन गये हुये थे। ग्रामीणों में चर्चा थी कि इन दोनों परिवारों में कुछ आपस की टेंशन चली आ रही थी। क्षेत्र में चर्चा थी कि नाचगान और टैंशन के चक्कर में शादी विवाद की आड़ लेकर इसकी गला रेंतकर हत्या कर शव बरसी में गाढ़ दिया गया है। जब मृतक का भाई टयूबैल बंद करने गया तो छोटे भाइ के शव को देखकर उसकी चीख निकल गयी और वह गांव की ओर दौड़ लिया।

Read More

मथुरा। थाना कोसीकलां के बठैनगेट पर सुबह शौच को निकले एक बीस वर्षीय युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना का पता उस समय चला जब युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक 20 वर्षीय तांगड़ा मौहल्ला निवासी चतुर्भुज पुत्र गिरधारी बताया गया है। बतया गया कि सुबह साढे चार बजे युवक शौच को गया था तभी किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना में उसकी मौत हुयी है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

Read More

मथुरा। छाता क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक फैक्ट्री में एक कर्मचारी की मौत से हड़कंप मच गया। कार्यरत कर्मचारियों ने फैक्ट्री में जमकर हंगामा काटा। मृतक के परिजनों और कुछ कर्मचारियों ने मिलकर कंपनी के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। बताया गया कि छाता स्थित बजाज कंपनी में संदिग्ध परिस्थति में ब्रजमोहन ;40द्ध निवासी नगरिया दसबिसा की मौत हो गयीं कंपनी के लोग जहां हृदयघात से मौत होना बता रहे थे वहीं मृतक के परिजन इसे कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से मौत बता रहे थे। इसी को लेकर कंपनी पर जमकर हंगामा हुआ। मृतक के शव को रखकर प्रदर्शन किया गया और मुआवजे की मांग की गयी।

Read More

मथुरा। अलवी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने एसएसपी से मुलाकात कर अवगत कराया कि जिला महिला चिकित्सालय में बच्चे चोरी के मामले में जागरूकता के लिये परिवारीजनों द्वारा किये गये प्रदर्शन पर अस्पताल प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था जिसे समाप्त कराया जाये। एसएसपी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि मुकदमा समाप्त करा दिया जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल में नसीर शाह, सुशील शर्मा, भानूप्रताप सिंह, प्रवीन भास्कर, मुकेश धनगर, सैय्यद साबिद आदि थे।

Read More

मथुरा। युवक कांगे्रस मथुरा- वृन्दावन विधानसभा के कांग्रेसजनों द्वारा तीसरा जन समस्या सुनवाई चैपाल विश्राम घाट तिराहे पर लगायी गयी। इसका शुभारंभ पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पाठक द्वारा किया गया।  क्षेत्र की जनता ने बढ चढकर चैपाल में आकर लिखित रूप से अपनी अपनी जनसमस्याओं से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम ने बताया कि 190 शिकायती पत्र प्राप्त हुये जिसमें मुख्य रूप से यमुना के घाटों पर हो रही गंदगी, वोटर पहचान पत्र, क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था का न होना, राशन आदि से संबंधित समस्यायें लिखित रूप से मिलीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो शिकायतें प्राप्त हुयी हैं उनके निस्तारण के लिये हम पूर्ण रूप से प्रशासन के माध्यम से इसका समाधान करायेंगे। क्षेत्रीय सभासद संतोष व गिर्राजधरण ने आम जनता की समस्याओं के लिये युवा कांग्रेसियों से आहवान किया कि वे पूरी तरह कमर कसें। अभी विभिन्न क्षेत्रों में आठ कैम्प और लगाये जायेंगे। इस अवसर पर गंगेश्वर सिंह, राजेश अग्रवाल, देवेन्द्र चतुर्वेदी लल्ला, सागर खां, जिलानी कादरी, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, कृष्णा पंडित, सिद्धार्थ शुक्ला, आदित्य जैन, सागर चतुर्वेदी, मौ. शाहरूख, यथार्त यादव, देवेन्द्र चतुर्वेदी विजारा, पारस सरदार, कपिल राजपूत, गोलू पण्डित, महेश चैबे, राहुल अरोड़ा, अभिषेक गर्ग, निशांत खण्डेलवाल, रंगनाथ चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

Read More