मथुरा

 दलित छात्र द्वारा की गई आत्महत्या के विरोध में पीएम का प्रतीकात्मक अर्थी निकालते हुए  मथुरा। आज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतीकात्मक अर्थी और बस स्टैण्ड पर उसका दाह संस्कार किया। हैदराबाद विवि के रिसर्च छात्र रोहित के उत्पीड़न और उसके द्वारा आत्महत्या से छात्र संगठन में रोष था। इन लोगों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने आप को छात्र हितैषी होने का ढिंढोरा पीटता है। उसी के छात्र नेता द्वारा दलित छात्र रोहित को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने में अहम भूमिका अदा की और हैदराबाद प्रशासन ने इनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। अर्थी के साथ छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, विष्णु शर्मा, प्रवीन ठाकुर, संतोष शर्मा, कपिल शर्मा, शिशुपाल चैधरी, राकेश चैधरी, लोकेश, हरजीत, अमित, हरीश सारस्वत, संदीप, राहुल बंसल व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

पीड़ित निष्पक्ष जांच को लेकर शिकायती पत्र के साथ डीएम कार्यालय के बाहर खड़े  मथुरा। थाना जमुनापार में हत्या के एक मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर पीड़ित लालाराम ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि उसे हत्या के मामले में रिपोर्टकर्ता द्वारा झूठा केस दर्ज कर फंसाया जा रहा है जबकि सत्यता है कि गिरीश की हत्या प्रेम प्रसंगों के कारण लक्ष्मीनगर पर अज्ञात लोगों द्वारा की गयी है लेकिन पुराने मुकदमे की रंजिश को मानते हुये उसकी गलत एफआईआर दर्ज करायी गयी है जबकि उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। पैसा ऐंठने की गर्ज से झूठा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है और वादी राजीनामा हेतु उस पर दबाव बना रहे हैं। पुलिस सत्यता का पता नहीं लगा पा रही है। लालाराम ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Read More

मथुरा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शीत लहर के कारण जिलाधिकारी राजेश कुमार ने माध्यामिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन समस्त बोर्डों के सभी माध्यमों के नर्सरी तथा कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों एवं मदरसों में 21 व 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। ज्ञातव्य है कि शीतलहर के चलते 19 व 20 जनवरी को इन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद के किसानों से कहा कि वे अधिक उत्पादकता बढ़ाने व लाभ कमाने के लिए पारम्परिक खेती से हटकर खेती करें। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षा जल संचयन से पानी के खारेपन को दूर किया जा सकता है। श्री कुमार आज यहां उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में आयोजित  किसान दिवस के अवसर पर किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। श्री कुमार ने कहा कि हम नई तकनीक के आधार पर खेती न करके पारम्परिक ढ़ंग से खेती कर रहे हैं जिसमें लागत अधिक आती है और लाभ कम होता है। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादकता व लाभ के लिए हमें पारम्परिक खेती से हटकर खेती करनी होगी। उन्होंने कहा कि हम अपने खेतों में अधिक से अधिक मात्रा में रासायनिक उवर्रकों का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे दिन प्रतिदिन हमारे खेतों की उवर्रता कम होती जा रही है और ऐसे उत्पाद हमारे व पशु जीवन के लिए हानिकारक होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समेकित जल संचयन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ब्रज क्षेत्र में पानी के खारेपन की विकराल समस्या है। उन्होंने कहा कि जल संचयन से पानी के खारेपन को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें अपने खेतों की मेड़ चैड़ी व मजबूत रखनी पड़ेंगी ताकि खेतों से पानी के साथ उसकी उर्वरा मिट्टी न बहे और खेतों में नमी बनी रहे।  श्री कुमार ने कहा कि तालाबों व खेतों में पानी को रोककर हम अपने प्रयास से प्रकृति की मार से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए वे शासन को पत्र लिखकर मांग करेंगे कि इस जनपद से रोस्टरिंग समाप्त करके अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति दिन में की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि मैं प्रयास कर रहा हॅू कि जनपद में जैविक खेती को लाया जाय और पूरे जनपद में इसका विस्तार किया जाय। उन्होंने यह भी बताया कि जैविक उत्पाद की कीमत बाजार में दुगुनी होती है जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ होगा।  इस अवसर पर बोलते हुए विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि जब तक योजनायें ग्रामीण स्तर पर नहीं पहुॅचती तब तक योजना को सफल नहीं माना जाता है। उन्होंने कहा नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुॅचता, बिजली भी पर्याप्त नहीं आती। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि बिजली के कम बकायेदारों के कनेक्शन न काटें जायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा विधायक द्वारा चयनित 10 स्वयं सहायता समूहों को बकरी पालन तथा सिलाई कार्य के लिए 25 हजार व 20 हजार के चेक दिये गये। इसके पूर्व कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि सम्बन्धी जानकारी दी गयी तथा फसलों को रोगों से बचाने के लिए तरीके भी बताये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, कृषि वैज्ञानिक डाण् एसके मिश्रा, उप कृषि निदेशक श्री राकेश बाबू, उप निदेशक समेकित जल संचयन केके रस्तोगी, अधिशासी अभियंता विद्युत महेन्द्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके मलिक, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। सहायक श्रमायुक्त एके सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में मनरेगा श्रमिकों के पंजीयन हेतु विकास खण्डवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा श्रमिक विकास खण्ड पर आयोजित शिविर में किसी कारण नहीं पहुॅच पाते हैं तो लेबर अड्डों पर आयोजित शिविर में पहुॅचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के पंजीयन का कार्य 14 जनवरी से शुरू हो गया है जो 27 फरवरी तक चलेगा। श्री सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को ब्लाॅक छाता, 29 जनवरी को लेबर अड्डा राया, 01 फरवरी को ब्लाॅक मथुरा, 04 फरवरी को लेबर अड्डा कोसीकलाॅ, 08 फरवरी को ब्लाॅक बलदेव, 11 फरवरी को ब्लाॅक राया, 15 फरवरी को गोवर्धन, 18 फरवरी को नौहझील, 22 फरवरी को लेबर अड्डा वृन्दावन, 25 फरवरी को ब्लाॅक मांट तथा 27 फरवरी को लेबर अड्डा छाता व धौली प्याऊ पर शिविर का आयोजन किया जायेगा।  

Read More

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन हुआ जिसके अन्र्तगत युवा शक्ति पर बल देते हुए स्लोगन मेकिंग, क्विज, सिंगिग एवं एक्सटेम्पोर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ डाॅ. विवेक शर्मा, डाॅ. विवेक मल्होत्रा, डाॅ. डीके दास, डाॅ. मनीष गोयल, डाॅ. आशीष शुक्ला, डाॅ. बसंतलाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजित की गई जिसमें 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सिंगिंग प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें करन भारद्वाज को प्रथम स्थान मिला। एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में 200 विद्यार्थियों ने अपना प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अमिता मिश्रा ने बाजी मारकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग और निबंध प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन किया। स्पीच प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर डाॅ. डीके दास ने समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने इस आयोजन को बेहद सफल बताते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विश्वविद्यालय इसी तरह विभिन्न प्रतियोगिताओं का अयोजन करता रहता है। इस अवसर पर सचिन शर्मा, शिव कुमार शर्मा, सचिन सारस्वत, अमित मिश्रा, अनुज गुप्ता, प्रखर बंसल, शिवाकांत, जसकिरत सिंह आदि उपस्थित रहे।    

Read More