मथुरा

मथुरा। बरसाना कस्बे के महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर उनका भाव पूर्ण स्मरण करते हुए उनके बताय गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। युवायो ने महाराणा प्रताप के चरित्र और उनके द्वारा किये गये वीरता के कार्यो पर विचार व्यक्त किये। इस दौरान क्षत्रिय राजपूत का अधिवेशन भी हुआ। कस्बे के शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हीरालाल ने कहा महाराणा प्रताप ऐसे शूरवीर राजा थे जिन्होंने कभी अग्रेजों के सामने शीश नही झुकाया। उनकी वीरता की गाथा आज भी रोंगटे खड़ें कर देती है। दीनू ठाकुर ने कहा की महाराणा प्रताप ने 1576 में हल्दी घाटी युद्ध के दौरान 20 हजार राजपूतों को लेकर सरदार राजा मानसिंह के 80 हजार सैनिकों का मुकाबला करते हुए पराजित किया। रवि चैहान के कहा कि आज के बिगड़ते परिवेश के चलते राजपूतों को एक होना चाइये। इस मौके पर युवा राजपूतों ने एक संगठन का भी गठन किया और संकल्प लिया की गरीबों की मदत व सामाजिक कार्यो में इस संगठन का भी सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में ठाकुर टीकम सिंह, ठाकुर हेमंत, धीरज, महेश, शक्ति राजपूत, हरिओम चैहान, ठाकुर ललित राजपूत, मोनू शर्मा, भारत सिंह, माधो सिंह, नितिन राजपूत आदि उपस्थित रहे।   

Read More

मथुरा। फरह कस्बे की नगर पंचायत अध्यक्ष पं मुरारीलाल शर्मा ने फरह कस्बे के दो सौ गरीब व असहाय महिला व पुरुषों को कम्बल वितरण किये। नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा ने कहा की हम सभी लोगो ंको गरीब व असहाय व्यक्तियो की सेवा को सदैव तत्पर रहना चाहिए। गरीबो की सेवा करना ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम में सपा सभासद मोहन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सोनू शर्मा, दिनेश वर्मा, दाऊदयाल, इस्ताक कुरैशी, मुन्ना, बृजमोहन, बृजवासी व अन्य सभी सभासद व फरह के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Read More

 राजीव भवन परिसर में 27 शिला पट्टिकाओं का अनावरनण करती सांसद हेमामालिनी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता  मथुरा। जनपद के सांसद व सिने तारिक हेमा मालिनी ने आज जिला मुख्यालय में राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत सांसद निधि से बनाई जा रही जनपद की 27 सड़कों का शिलान्यास किया। वहीं राजीव भवन में बनाये जाने वाले जनसुविधा केन्द्र का भी लोकार्पण किया। उक्त जनसुविधा केन्द्र के निर्माणं करीब 1.53 करोड़ों रूपयें की लागत से तैयार किया जायेगां। इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनपद का चहुंमुखी विकास हो इसी श्रंखला में 27 सड़कों का शिलान्यास किया गया हैं। आगे अभी और भी विकास कार्य होने हैं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंगलवार को सांसद हेमामालिनी राजीव भवन स्थित नवनिर्मित जनसुविधा केन्द्र के लोकार्पण करने पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने कक्ष में रखी 27 शिला पट्टिकाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब अलग-अलग स्थानों पर बगैर पहुंचे उनके द्वारा उनकी निधि से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे आने के बाद जनपद में इतने सारे विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विकास कार्यों का शिला पट्टिका पर उनका नाम हो, वह तो बस किसी भी तरह जनपद का विकास करना चाहती है। इसके अलावा उनके द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत प्रमुख पांच सड़कों के निर्माण व लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाने वाली सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री से भी प्रार्थना की है कि उनके इस प्रयास को आगे बढ़ाया जाए। विदित हो कि जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड द्वारा करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से सड़कें बनाई जानी है। जिनका शिलान्यास सांसद हेमामलिनी करेंगी। जन सूचना केन्द्र के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपए की धनराशि का सहयोग राजीव भवन को दिया है बाकी जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण व्यय करेगा। इस केन्द्र के निर्माण पर करीब 13-14 लाख का खर्च आएगा। सांसद हेमामालिनी के अनावरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जनार्दन शर्मा, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, पूर्व विधायक चै. प्रणतपाल सिंह, अजय कुमार पोइया, रामकिशन पाठक, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, संजय प्रताप सिंह, अनिल मालवीय आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा परियोजना निदेशक एके वाजपेयी, आरईएस के अधिशासी अभियंता एमपी शर्मा आदि उपस्थित रहे।   

Read More

मथुरा। राजीव भवन पहुंची सांसद हेमामालिनी को अधिवक्ताओं ने जनपद से होकर गुजरने वाली प्रमुख टेªनों व गोल्डन टेंपल मेल का कोसीकलां पर एक मिनट का स्थायी ठहराव कराने की मांग को लेकर सांसद हेमामालिनी को एक ज्ञापन सौंपा।  आज बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं द्वारा कई वर्षों से किए जा रहे संघर्ष के अंतर्गत अपनी बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बताया कि उक्त टेªनों का कार्यालयों स्कूलों के समय जिला मुख्यालय की तरफ आने के कारण कोसीकलां स्टेशन पर ठहराव से आमजन के अलावा छात्र-छात्राओं को भी लाभ होगा। प्रतिदिन चार से पांच हजार यात्री दैनिक रूप से मथुरा जनपद के लिए आते हैं। जिन्हें इस ठहराव से लाभ होगा। ज्ञापन के दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ब्रजगोपाल शर्मा एवं पूर्व सचिव प्रदीप शर्मा, हरिओम शर्मा सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।      सांसद ने दिखाई राहुल के प्रति सहानुभूति    दो दिन पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जीएसटी बिल का विरोध करने के मामले पर ‘बेचारा’ कहने पर आज सांसद ने उनसे सहानुभूति दिखाई। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे उनसे सिम्पैथी है, वैसे वे यह जानकारी थोड़ा विचलित जरूर आई कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी इस टिप्पणी पर उनका पुतला तक फूंक डाला। आगे उन्होंने कुछ न कहकर सिर्फ इतना ही कहा कि उन्हें राहुल से सिम्पैथी है।   

Read More

प्रदर्शन कर एसडीएम को पीड़ितों ने दिया ज्ञापन मथुरा। जनपद के बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी का झासा देकर करोड़ों रूपयें की ठगी करने वाली संस्थान के विरूद्ध मंगलवार आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों युवक युवती सड़क पर उतर आये और उन्होंने संस्थान के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से उक्त संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उनकी पैसे वापस दिलाये जाने की माॅग की।  विदित हो कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोगों ने सेन्ट पीटर एण्ड मदर टैरेसा चिल्डन एजूूकेशन नामक संस्थान का फर्जी गठन कर हजारों बेरोजगारों को नौकरी का साझा देकर उन्हें फर्जी नियुक्त पत्र देते हुए करोड़ों रूपयें एकत्रित कर लिये। संस्थान ने युवक युवतियों को नियुक्त पत्र देने के साथ ही एक दो महीने तो वेतन भी दिया लेकिन इसके बाद उन्हें वेतन देने के नाम पर आना कानी करने लगे। जब धीरे धीरे वेतन नहीं मिलनें से परेशान लोग कम्पनी के संचालकों पर दवाव बनाने लगें तो संस्थान के लोग कार्यालय बन्द कर भाग गये। संस्थान ने 10-20 लोगों को नहीं हजारों लोगों से मोटी धनराशि लेकर उन्हें धोखा दिया हैं। तो सभी ठगी के शिकार हुए युवक युवतियां एकजुट हो गये और बेरोजगार संघर्ष समिति का गठन कर संस्थान के विरूद्ध चरणवृद्ध आन्दोलन शुरू कर दिया। डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यवाही नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी हैं। ज्ञापन में कहा कि इस संस्था के अध्यक्ष की अब तक प्रशासन ने गिरफ्तारी क्यों नहीं की और हम लेागों ने अगर आत्महत्या कर ली तो जिम्मेदार कौन होगा? तमाम लोग, नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस किसी के दबाव में है। पीड़ितों का भरोसा प्रशासन से उठ रहा है। आज तक रिपोर्ट के बाद भी कार्यवाही नहीं हुयी है। आरोपी देवेन्द्र कुमार पुत्र देवी सिंह निवासी मगोर्रा की संपत्ति की जांच और गिरफ्तारी होनी चाहिये और उनका पैसा वापिस मिलना चाहिये। ठगी की शिकार शेरगढ़ के खुशी गांव निवासी अंजू ने बताया कि कोसीकलां निवासी एक युवक ने नौकरी दिलाने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की थी उसने बिना पति को बताए खेत गिरवी रखकर पांच लाख रुपए उक्त युवक को दिए जो अब रुपए लेकर फरार हो गया है। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में देवकीनंदन, दिनेश कुंतल, अंजू देवी, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, अरूनेश यादव, जितेन्द्र भगंदर, प्रदीप शर्मा, गौरव ब्यास, जयंती यादव, लोकेश शर्मा, पुनीत मित्तल, नेहा अग्रवाल मौजूद थे। ज्ञापन डीएम के न मिलने पर एसडीएम सदर को दिया गया।

Read More

 मीडिया से रूबरू होती मथुरा सांसद हेमामालिनी नए साल के पहले प्रवास के दौरान मीडिया से मुखातिब हुई सांसद हेमा अपने विकास के एजेंडों से मीडिया को कराया अवगत एक बार कहने पर ही पीएम ने सौ करोड़ रुपये किए स्वीकृत मथुरा। जनपद के विकास को तत्पर सांसद हेमा मालिनी ने नए साल में पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र प्रवास में विकास कार्यो के उद्घाटन की झड़ी लगा दी। अपने गोद लिए गांव में विकास कार्यो का शिलान्यास करने के बाद रविवार को सिने अभिनेत्री एवं सांसद प्रेस से मुखातिब हुई। इस दौरान उन्होंने विकास की अपनी योजनाओं पत्रकारों को अवगत कराया। नए साल में पहली बार प्रवास के लिए आई सांसद हेमा मालिनी सबसे पहले अपने गोद लिए गांव रावल गई। यहां उन्होंने विकास कार्य निर्माण का शिलान्यास किया। रविवार को वह मीडिया से रूबरू हुई। सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि उनके एक बार कहने पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास कार्यो के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए। इस दौरान जनपद के पर्यटन विकास के लिए अपने फ्लैगशिप प्रोजेक्ट कृष्ण थीम पार्क, कंडेनर डिपो, फ्रूड प्रोसेसिंग यूनिट, होटल, रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम, नर्सिग स्कूल, रेलवे के लिए जाने वाले सुझाव, वंृदावन की राधारानी एक्सप्रेस, लड़कियों को स्वावलंबी बनाने, यमुना एक्सप्रेस वे पर होने वाली दुर्घटनाओं, मथुरा के युवाओं में बढ़ती गुटका प्रवृत्ति, उनका आवारापन, बेरोजगारी, वेटरिनरी कालेजों में शिक्षकों की नियुक्ति, वंृदावन में बढ़ता गाडियों का बोझ और ट्रेफिक की समस्या जैसे अनेक विषयों पर खुलकर बात की। बताया कि थीम पार्क के लिए देश के नामचीन वास्तुकार उदय कापरे फिल्मी सैटों के निर्माता मनमोहन सेट्टी के साथ वंृदावन की साइट का मुआयना कर चुके हैं। सांसद का मानना है कि जब यह थीम पार्क बन जाएगा तो यहां दिन के दिन आकर शाम तक फुर्र हो जाने वाले पर्यटक एक-दो दिन रुकेंगे। यदि ऐसा होगा तो देश के जाने माने होटल संचालकों का दिलचस्पी भी मथुरा-वंृदावन में बढ़ेगी। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेचारा कहकर भी संबोधित किया। यह टिप्पणी उन्होंने जीएसटी बिल के संबंध में मुंबई के एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर व्यक्त की। कहा कि जितनी मुझे जानकारी है उसके अनुसार कह सकती हूं कि देश में वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए जीएसटी की व्यवस्था लागू करना बहुत ही जरूरी है। इससे व्यापार एवं व्यवसाय से जुड़े कार्यो में देश भर में एकरूपता लाई जा सकती है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, राजेश सिंह पिंटू, संजय गोविल, प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद थे।

Read More



Mediabharti