जिला अस्पताल में उपचार कराता युवक जिसे टोल कर्मचारियों ने जमकर पीटा महुअन पर टोल कर्मचारियों की दबंगई मथुरा। कस्बा व थाना फरह स्थित महुअन टोलप्लाजा पर वाहन चालकों के साथ आये दिन गाली गलौज और झगड़े की घटनायें आम बात हो गयी है। इस सब से जहां दूर-दूर से आने वाले यात्री और वाहन चालकों मंे इसकी छवि खराब हो रही है वहीं पुलिस भी यहां तैनात कर्मचारियों की कार्यशैली से परेशान है। दबंगई दिखाने वाले टोलकर्मी अक्सर ऐसे विवादों में शामिल मिलते हैं। अनेकों बार घटनायें हो चुकी हैं और बड़े हादसे भी लेकिन टोल पर तैनात दबंगों की हरकतें नहीं थम पा रही हैं। आज टोलकर्मियों की दबंगई का ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया जब फरह से झंडीपुर के लिये जा रहे एक परिवार के लोगों के साथ टोल पर तैनात कर्मचारियों ने मारपीट की तथा महिलाओं से भी अभद्रता की। हुआ यह कि अमित पुत्र दिनेशचंद्र निवासी झण्डीपुर फरह में रहने वाले अपने मामा ओमप्रकाश के यहां परिवार सहित जा रहे थे। तभी महुअन टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की रसीद कटाने पर दोनों की अनबन हुयी। युवक का कहना था कि वह स्थानीय है और उसे रसीद कटाने की जरूरत नहंी है। बार-बार उनका यहां से निकलना रहता है। लेकिन इसके बाद भी टोल कर्मचारियों अपनी दबंगई दिखाते रहे। इसके बाद युवक ने टोल टैक्स की रसीद कटवा ली। बताते हैं कि युवक के परिवार की एक गाड़ी आगे निकल गयी और युवक पीछे खड़ा रह गया था तभी टोल पर काम करने वाले ओपी यादव नामक कर्मचारी आया और उसने युवक के साथ जमकर मारपीट की। युवक को इतना पीटा कि वह वहां अचेत हो गया और एक घंटे तक वहीं पड़ा रहा। जब परिवारीजनों के पास युवक नहीं पंहुचा तो वे उसे देखने के लिये टोल प्लाजा की ओर गये। तब जाकर पता चला कि उसके साथ मारपीट हुयी है और वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजन उसे इलाज के लिये फरह ले गये जहां से डाॅक्टरों ने उसे मथुरा जिला अस्पताल के लिये रैफर कर दिया। यहां युवक की हालत चिंताजनक बनी हुयी है। घटना की सूचना लगने पर टोल प्लाजा पर ग्रामीणों की भीड़ इकटठी हो गयी। यहां तक कि क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश भी घटनास्थल पर पंहुच गये। टोल कर्मचारियों की दबंगई को लेकर टोल कर्मचारियों में रोष बना हुआ था।
Read More




