मथुरा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुल बैराज मोड़ पर बीतीरात अंनियत्रित कंटेनर ने दो राहगीरों को रौंद दिया और बाद में वह भी पलट गया। मुख्य मार्ग पर कंटेनर पलटने से आवागमन काफी देर अवरूद्ध रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महावन क्षेत्र अंतर्गत गोकुल निवासी 38 वर्षीय बल्लभ शर्मा पुत्र स्व. महेश चन्द्र शर्मा यजमानी का कार्य करते थे। इसी के साथ बल्लभ शर्मा गोकुल में ही बनी गुजराती समाज की सेवाकुंज धर्मशाला में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बीतीरात बल्लभ शर्मा अपने साथी 34 वर्षीय मथुरेश पाठक उर्फ नेहना पाठक पुत्र विशम्भर पाठक के साथ बीतीरात खाना खाकर टहलने निकले। थाना सदर बाजार अंतर्गत गोकुल बैराज स्थित भरंगर गेस्ट हाउस के निकट पहुंचे तभी गौशाला की तरफ से आ रहे 26 टायरा कंटेनर ने इन दोनों को रौंद दिया। अनियंत्रित कंटेनर इन दोनों को रौंदता हुआ, इन्हीं के ऊपर पलट गया। हृदय विदारक इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर पलटने से यातायात भी अवरूद्ध हो, जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को दे दी। थाना सदर बाजार प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। तब तक गोकुल बैराज पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनागस्त कंटेनर को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह भिजवाया गया है।
Read More




