मथुरा

 जिलाधिकारी न्यायालय में विजयी रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी ममता चैधरी डीएम राजेश कुमार से विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं हुई। उनके साथ मौजूद हैं उनके पति चै. लक्ष्मीनारायण, पूर्व जिला पंचायत अध्यख अनूप चैधरी, भाजपा नेता रविकांत गर्ग, चै­ तेजवीर सिंह, एसके शर्मा, रालोद नेता राजेन्द्र सिंह सिकरवार आदि।   आकर अपनी जीत का इजहार करते रालोद भाजपा पदाधिकारी व नेतागण।रालोद भाजपा गठबंधन ने किया जिला पंचायत पर कब्जा भाजपाई एवं रालोद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के कड़े संघर्ष में आज भाजपा-रालोद समर्थित प्रत्याशी ममता चैधरी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुयीं। उन्हें 21 मत मिले। पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता चै­ लक्ष्मीनारायण ने जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का खाता खोल दिया है। उनके और राष्टंीय लोकदल के संयुक्त प्रयास से भाजपा को पहली बार जिला पंचायत में विजयश्री हासिल हुयी है। इस सब से जहां भारतीय जनता पार्टी में लक्ष्मीनारायण चैधरी का कद बढ़ा है वहीं जिला पंचायत में विजय दिलाने से भारतीय जनता पार्टी में भारी उत्साह है। रालोद के पूरे समर्थन और अनूप चैधरी के प्रयासों को भी कमतर नहीं आंका जा सकता। हालांकि चै­ लक्ष्मीनारायण ने समाजवादी पार्टी की सत्ता की तमाम ‘अनिष्टि’ की आशंकाओं के बाद भी धैर्य नहीं खोया था। चै­ लक्ष्मीनारायण ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने पहले भाजपा के नेताओं को आश्वस्त कर दिया था कि जीत उन्हीं के पाले में होगी। चै­ लक्ष्मीनारायण का लंबा इतिहास है और राजनीति के क्षेत्र में उनका नाम अच्छे नेताओं में गिना जाता है। दूसरी ओर वह प्रदेश में अन्य दलों के द्वारा कबीना मंत्री भी रह चुके हैं। छाता क्षेत्र में उनका एकछत्र राज है इससे इंकार नहीं किया जा सकता। जिला पंचायत चुनावों में जिस प्रकार उन्होंने अपनी धर्मपत्नी और भतीजे के लिये डटकर चुनाव लड़ा वह भी अपनेआप में अलग बात है। तमाम बाधायें लायी गयीं लेकिन चै­ लक्ष्मीनारायण इससे डिगे नहीं। आज विजयश्री पाले में है। चै­ लक्ष्मीनारायण ने इस दौरान जीत के साथ कहा कि जिला पंचायत में ईमानदारी के साथ काम होगा। जिले की समस्याओं को गंभीरता से लिया जायेगा और हर व्यक्ति की सुनी जायेगी। ग्रामीण क्षेत्रों का पूर्ण विकास किया जायेगा। जिला पंचायत को अच्छे स्तर पर लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब तक जो कुछ हुआ वे उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। हां इतना जरूर है कि अब जिला पंचायत ग्रामीणों के लिये काम करेगी। विकास की नयी इबादत लिखी जायेगी। आज जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री चै­ लक्ष्मीनारायण की धर्मपत्नी भी बेहद प्रसन्न थीं। उनका कहना था कि यह जीत आम मतदाता की जीत है और इसके लिये वे भाजपा नेताओं के साथ राष्टंीय लोकदल की भी पूर्ण रूप से आभारी हैं। पूर्व मंत्री ने भी भाजपा-रालोद के इस संघर्षशील कार्यकर्ताओं को ही जीत का श्रेय दिया। टैंकर चैराहे पर लगा रहा मेला कलैक्टंेट परिसर में सन्नाटा आज जिला पंचायत चुनाव के चलते सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में भारी उत्साह था। कांगे्रस को छोड़कर सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता झण्डे और नारों की बुलंदी करते देखे गये। अपने अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के उत्साहव1⁄र्4न और जिला पंचायत सदस्यों को अपनी शक्ति दिखाते हुये सभी दलों के लोग मौजूद थे। सर्वाधिक भीड़ भारतीय जनता पार्टी- रालोद समर्थकों की थी। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में टैक चैराहे पर मौजूद देखे गये। बसपा और सपा से जुड़े कार्यकर्ता भी आये लेकिन इनकी संख्या इतनी अधिक नहीं थी। गाडि़यों के काफिले भी अंदर जाने नहीं दिये जा रहे थे केवल बड़े नेताओं और पार्टी प्रमुखों को जरूर पेटंोल पंप के बाहर बने बैरियर तक गाड़ लेकर जाने की अनुमति दी गयी थी। जबकि समर्थकांे और अन्य कार्यकर्ताओं की गाडि़यां तो टैंकर चैराहे पर ही रोक दी गयी थीं।  बैरियर लगाए हुए पुलिस फोर्स बैरीकेटिंग से सिर्फ सरकारी कर्मियों को ही दिया प्रवेश सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से प्रशासन ने आगरा-मथुरा रोड स्थित टैंक चैराहा से ब्लाॅक कार्यालय तक पांच बैरीकेटिंग लगाए। इन बैरीकेटरों से सिर्फ सरकारीकर्मियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। साथ ही साथ इनकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इन बैरीकेटरों से पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित थी। शहर की तरफ से कलक्टेंटक जाने वाले लोगों के लिए पहला बैरीकेटर टैंक चैराहा पर, दूसरा बैरीकेटर डिफेंस सिनेमा पर, तीसरा सिविल लाइंस पेटंोल पंप पर लगाया गया था। जबकि औरंगाबाद से आने वाले लोगों को रोकने के लिए ब्लाॅक कार्यालय के बाहर व तहसील परिसर के गेट पर लगाया गया था। इन बैरीकेटरों पर एक-एक एसडीएम व सीओ की ड्यूटी लगाई गई थी। अन्य जनपदों से आई पुलिस फोर्स ने संभाली कमान जिला पंचायत अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया को मथुरा के अलावा तीन अन्य जनपदों की पुलिस की देखरेख में सम्पन्न कराया गया। फिरोजाबाद, मैनपुरी व गाजियाबाद जनपदों से अतिरिक्त पुलिसबल मंगाया गया था, जो बीतीरात मथुरा आ गए। सुबह होते ही पुलिसबल ने मोर्चा संभाल लिया। इस पुलिसबल ने समूचे कलक्टेंट परिसर को किले में कैद करलिया, जिस वजह से पार्टी समर्थक अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। हरियाणा पुलिस की सुरक्षा में आए सदस्य रालोद व भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को हरियाणा पुलिस अपनी सुरक्षा में बस से मतदान के लिए कलक्टेंट लेकर आई। बृहस्पतिवार सुबह जब हरियाणा पुलिस वाल्बो बस में रालोद-भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों को लेकर पहुंची तो हर कोई हतप्रभ रह गया। बसों से उतरकर सदस्य वोट डालने बूथों की ओर रवाना हुए। पुलिस की पैनी नजर से घबराए अधिवक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा बरती गई सख्ती अधिवक्ताओं को नागवार गुजरी और सुबह से इस सघन तलाशी का सामना कर रहे अधिवक्ताओं का अपरान्ह करीब तीन बजे तक धैर्य जवाब दे गया। काफी संख्या में अधिवक्ता एकजुट होकर सत्र न्यायालय के संमुख लगे बैरियर पर हंगामा करने लगे। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच गए। हालांकि बाद में अधिवक्ता प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते वहां से निकल गए।   ममता की जीत दुर्भाग्यपूर्ण समाजवादी पार्टी के नेता और सतर्कता एवं निगरानी समिति के सदस्य चैधरी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने मथुरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी ममता चैधरी की जीत को ग्राम पंचायतों के विकास के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। श्र बघेल का कहना है कि प्रदेश में सपा की सरकार है और विकास की चाॅबी सपा के पास है। प्रदेश में लगभग 80 फीसदी सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद स्थायी नहीं है और आने वाले दो वर्षों में इनका गठबंधन टूट जाएगा। जिससे पुनः चुनाव की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।    

Read More

धर्मनगरी वृंदावन के इस्काॅन मंदिर का अवलोकन करते प्रवासी भारतीय का दल  मंदिरों एवं धर्मिक स्थलों का किया अवलोकन आगरा में कई दिनों से चल रहा है प्रवासी भारतीय सम्मेलन  मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन में आज आगरा से प्रवासी भारतीयों का एक दल पर्यटन व दर्शनार्थ हेतु पहुंचा। दल में मौजूद एनआरआईएस ने वृंदावन के प्रमुख स्थलों एवं प्रमुख मंदिरों का अवलोकन किया। आगरा जनपद में प्रावासी भारतीय सम्मेलन विगत दिनों से चल रहा है, जिसके अंतिम दिन बुधवार को आगरा से प्रवासी भारतीयों का एक दल धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचा। इस दल ने आज वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन किए तथा इस्काॅन मंदिर सहित कई ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों का जायजा एवं अवलोकन किया। इसके बाद वह यमुना के घाटों पर गए जहां उन्होंने यमुना महारानी को नमन किया। मंदिरों का दर्शन व यहां की सुंदरता देखकर प्रवासी भारतीय प्रफुल्लित दिखे। दल ने प्रेम मंदिर के भी दर्शन किये । सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत खाना देने वाली संस्था अक्षय पात्र में जा कर खाना बनने की प्रक्रिया को जाना और इसकी जानकारी ली।  ब्रज घूमने आये इस दल के लोगों ने दर्शनों के साथ - साथ यहाँ से होने वाले व्यवसाय के बारे में अधिकारियों और स्थानीय लोगों से जानकारी ली

Read More

लापता साधुओं की तलाश को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते वृंदावन के भजनकुटी के साधु संत  मथुरा। आज नेपाली समाज एकता समिति के बैनरतले ‘मूलप्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज पश्चिमोत्तर क्षेत्रीय समिति’ के लोगों ने डीएम कार्यालय पर पंहुचकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि भजनकुटी पर हुये तोड़फोड़, हमले में संलग्न व्यक्ति खुलेआम घूम रहे हैं जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उस समय लापता हुये साधु-संतों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। भजनकुटी तोड़फोड़ के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये और साधु-संत, विद्यार्थी एवं माताओं का भय दूर किया जाये। भजनकुटी का लूटा हुआ सामान जिसमें 12 किलोग्राम वजनी अष्टधातु की राधा-गोविन्द की मूर्ति, चार किग्रा राधाकृष्ण की चांदी की दो मूर्तियां, एक किलोग्राम चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, दो सौ ग्राम सोने के लडडू गोपाल की मूर्ति, मंदिर के अमूल्य जेवरात, दो दानपत्र में रखे चढावे के लाखों की नगदी, छह गैस-सिलेण्डर, आठ गाय-बछड़े, ट्रस्ट के महत्वपूर्ण कागज, विद्यार्थी, साधु-संतों के निजी प्रयोग के सामान, अस्सी हजार रूपये नगद, कपड़े, विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र आदि वस्तुओं को हमलावर लूटकर ले गये जिससे ट्रस्ट को करोड़ों रूपये की क्षति हुयी है। उस समय भजनकुटी में मौजूद साधु-संत, विद्यार्थियों को अगवा कर मारपीट की गयी। उसी समय से छह साधु लापता हैं जिनकी अभी तक कोई खबर नहीं है। धनबल के प्रभाव में आरोपी जमानत पै छूट गये हैं। ट्रस्ट कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। अब भूमाफियाओं की नजर राधा टीले पर है, क्योकि भजनकुटी ध्वस्त हो गयी है। वहां रहने वाली वृद्ध मातायें, विद्यार्थी और साधु आतंक के साये में जीवनयापन को बाध्य हैं। यहां 70 वृद्ध मातायें रह रही हैं। ध्वस्त भजनकुटी का निर्माण सरकार द्वारा कराया जाये और समय-समय यहां का निरीक्षण किया जाये। ज्ञापन देने वालों में कपील खनाल, ठाकुर खनाल, तारा जिसी, नारायण जिसी, स्वामी बालकृष्ण देवाचार्य, साध्वी श्रीजी, चिरजीवी ढकाल, केशव सरण बाबा, राम सरण बाबा, महन्त विन्द्रावन दास महाराज, नवन किशोर दास महाराज, गिता दासी, तुलसी दासी, जमुना दासी मौजूद थे।

Read More

पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह  नववर्ष में पुलिस को बड़ी उपलब्धि  मथुरा । अपराध के क्षेत्र में पुलिस के लिए मुसीबत बने सतेन्द्र फौजी को उसके आठ साथियों के साथ छाता और स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को 2011 से तलाश थी। उसे आजीवन कारावास की सजा भी न्यायालय द्वारा दी जा चुकी है। इसके बाद भी वह अपराध के क्षेत्र में पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ था। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी डा. राकेश सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सतेन्द्र फौजी ने छाता व मगोर्रा क्षेत्र में हुई चार लूट की घटनाओं का इकबाल किया है। सतेन्द्र फौजी 2011 में चंदनवन में फौजी की पत्नी देवेन्द्री की हत्या भी कर चुका है, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हो चुकी थी, वह जमानत पर था, अपराध के क्षेत्र में चर्चित सतेन्द्र फौजी व इसके आठ सदस्य को छाता केातवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिल्होरा बम्बा के निकट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों में सतेन्द्र फौजी पुत्र रणधीर जाट निवासी हिसार हरियाणा, कर्मवीर पुत्र प्रहलाद निवासी गोहारी छाता, अजय फौजी पुत्र हरपाल निवासी हाइवे मथुरा, राधाचरण पुत्र खचेरा निवासी गुहारी छाता, रामवीर पुत्र शिव सिंह निवासी चैमुंहा जैंत, राजेश पुत्र मेघ सिंह निवासी तोष वृंदावन, राजेन्द्र पुत्र शिवराम निवासी सलेमपुर हाइवे, विनोद चैधरी पुत्र गब्बर निवासी पेलखू वृंदावन है। एसएसपी ने बताया कि गैंग लीडर सतेन्द्र फौजी ने छाता में महेन्द्रा एसयूवी लूट, मगोर्रा में टैªक्टर 2.40 लाख व छाता के गुहारी कट से टैªक्टर लूट की घटनाओं का इकबाल किया है। लुटेरों से महिन्द्रा टीयूवी, बजाज फैक्ट्री से लूटी गई रायफल, डीबीबीएल गन, मोबाइल व तमंचे बरामद किए हैं। एसएसपी ने स्वाट टीम व छाता कोतवाली पुलिस को इस उपलब्धी के लिए 15 हजार रूपए की नगदी प्रोत्साहित स्वरूप दिए जाने की घोषणा की है।   

Read More

-जिला पंचायती हथियाने को सपा की मथुरा में भी दादागिरी  मथुरा।  पूरे प्रदेश में जिला पंचायती हथियाने को उतारू समाजवादी पार्टी ने मथुरा में भी अपनी अराजकता का माहौल बनाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके पुत्र सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई है। पूरे सूबे में सपा द्वारा पंचायतों को अपने कब्जे में लेने के लिए किए जा रहे सत्ता के दुरूपयोग से लोकतंत्र पूरी तरह कहराता नजर आ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्यामसुंदर शर्मा ने सोमवार की शाम पत्रकारों से बातचीत में अपनी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता का यह दुरूपयोग अच्छा नहीं है।  पूर्व में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे और सात बार मांट क्षेत्र से विधायक और कई बार प्रदेश के मंत्री रहे मांट के विधायक पं. श्याम सुन्दर शर्मा और उनके जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार पुत्र ललित शर्मा के खिलाफ नियुक्तियों में अनियमितता जैसे दस वर्ष पुराने मामले को उखाड़कर फिर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने से राजनैतिक माहौल गर्मा गया है। बसपा के नेताओं के साथ इस उत्पीड़न से पूरे बहुजन समाज पार्टी में भारी आक्रोश है। जिले के राजनीतिज्ञों में इस बेवजह उत्पीड़न को लेकर सियासत गर्माने लगी है। जगदीश नौहवार सत्ता से संबंधों और समाजवादी पार्टी के नेता होने के साथ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी हैं। जिला सहकारी संघ और पार्टी पर उनकी पूरी तरह पकड़ है। उनकी पत्नी सुनीता नौहवार चुनाव लड़ रही हैं। इसी के चलते जगदीश नौहवार पिछले एक सप्ताह से बसपा और भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों के उत्पीड़न पर उतर आये हैं। खुलकर इसमें पुलिस और प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। कभी किसी सदस्य को उठवाया जा रहा है तो किसी को धमकी दी जा रही हैं। सुरीर में भी एक सदस्य को खनन के मामले में लपेटने और भाजपा के एक सदस्य के परिवार के सदस्य पर बलात्कार के मामले में उस सदस्य के उत्पीड़न से राजनैतिक दलों में भारी उफान है। खुलकर जनपद पुलिस का दुरूपयोग किया जा रहा है। बताते हैं कि उप्र सरकार में बैठे मंत्रियों के इशारे पर यह सब दमनात्मक कार्यवाही करायी जा रही है जिससे जनपद के नेताओं में भारी आक्रोश है। अब जनमानस भी इस उत्पीड़न पर सामने आने लगा है।  आज ऐसा ही एक मामला दस वर्ष पुराना निकाला गया है। शहर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2005, 2007 और 2010 में गलत नियुक्तियों को लेकर धारा 406, 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत दर्ज हुआ है जिसमें श्याम सुन्दर शर्मा वर्तमान विधायक मांट, डाॅ. ललित शर्मा प्रत्याशी जिला पंचायत बहुजन समाज पार्टी एवम सतीश चन्द्र शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, विजय प्रकाश मिश्रा, देशपाण्डे, राजकुमार सिंह, अर्जुन सिंह और जयकरण सिंह आदि के नाम दर्ज हुये हैं। इन पर गलत नियुक्तियां और फण्ड के दुरूपयोग जैसे गंभीर मामले हैं। षडयंत्र का मामला भी दर्ज किया गया है। इस मामले में श्याम सुन्दर शर्मा के पक्ष के लोगों ने बताया कि 10 साल पहले यूपिका के माध्यम से 11 कर्मचारियों को जिला सहकारी बैंक में समायोजित किया गया था। सेवा मण्डल के माध्यम से इनका समायोजन हुआ था जिसमें तत्कालीन एआर और डीआर द्वारा संस्तुति के बाद इन्हें विधिवत प्रक्रिया द्वारा समायोजित किया गया था। इन लोगों को वर्तमान काॅपरेटिव बैंक अध्यक्ष जगदीश नौहवार ने भी प्रमोशन दिया था और अपने कार्यकाल में तीन साल तक वेतन भी दिया। इनमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं की गयी है। केवल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से रोकने के लिये ऐसा किया गया है। अगर तीन साल तक इन कर्मचारियों को सपा के जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष द्वारा वेतन भी दिया गया है तो गड़बड़ी की बात क्यों कही जा रही है। ऐसे में तो वर्तमान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश नौहवार भी गड़बड़ी के मामले में शामिल हैं। उनके समर्थक पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा और अरविन्द शर्मा सहित हजारों समर्थकों ने कहा कि यदि उनकी गिरफ्तारी हुयी तो ईंट से ईंट बजा दी जायेगी और जनता सड़कों पर उतरकर इसका खुलेआम विरोध करेगी।

Read More

मथुरा।  जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी सुनीता नौहवार की जीत को लेकर आज समाजवादी पार्टी द्वारा छगनपुरा केातवाली रोड स्थित शिवमंदिर पर यज्ञ का आयोजन मथुरा वृंदावन विधान सभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता द्वारा कराया गया। यज्ञ में भगवान से श्रीमती नौहवार की जीत का आव्हान किया गया। श्रीगुप्ता ने इस मौके पर कहा कि जिला पंचायत में श्रीमती नौहवार की जीत से पार्टी द्वारा ग्रामीण अंचल में कराए जा रहे प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर जनभावनाओं की स्वीकारोक्ति होगी। यज्ञ में रामधन, प्रहलाद यादव, सुभाष पाल, राजू यादव, वीला यादव, प्रीतम चैधरी, गुड्डू खांन, आशीष वर्मा, विनीत बंसल, डोला, सरदार, सचिन शर्मा, ज्ञान प्रकाश सैनी, हेमंत बघेल, अंशुल शर्मा, मौ. हजरत, प्रेमसिंह, विक्की वाल्मीकि आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Read More



Mediabharti