रालोद व भाजपा के कार्यकर्ता नामांकन से पूर्व चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए
जिलाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल करतीं भाजपा समर्थित ममता चैधरी
औरंगाबाद मार्ग में लगा जाम का दृश्य
जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु तीनों प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
-कलक्टेªट बना छावनी
-औरंगाबाद शहर के बीच आवागमन प्रतिबंधित होने से लोग हुए परेशान
मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु तीनों दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र जिलाधिकारी के समक्ष दाखिल किये। रालोद-भाजपा समर्थित ममता चैधरी ने दो सैटों में अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। वहीं बहुजन समाज पार्टी समर्थित डाॅ. ललित शर्मा ने भी दो सैटों में अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। समाजवादी पार्टी की ओर से सुनीता नौहवार द्वारा एक सैट में नामंाकन पत्र दाखिल किया गया। जिसके चलते औरंगाबाद की ओर से शहर आने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भारतीय जनता पार्टी की रालोद समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ममता चैधरी ने आज समर्थकांे के साथ कलक्ट्रेट पहंुचकर नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व ममता चैधरी ने डैम्पीयर नगर स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा व कलक्ट्रेट स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके आशीर्वाद लिया। इसके बाद मयूर बिहार स्थित अपने आवास से ‘‘भाजपा-रालोद जिन्दावाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, चैधरी चरण सिंह अमर रहे, मथुरा का विकास कराना है- ममता को जिताना है’’ के गगनभेदी नारो के मध्य अपना नामंकन दाखिल किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार व चैधरी लक्ष्मी नारायण, बांके बिहारी माहेश्वरी, राधा किशन खण्डेलवाल, तेजवीर सिंह, रविकांत गर्ग, एसके शर्मा गोपेश्वर चतुर्वेदी, अनूप चैधरी, कारिंदा सिंह, अजय पोइया, श्याम अहेरिया, रवि माहेश्वरी, रविन्द्र पाण्डेय, रमेश आर्य, रामकिशन पाठक, नरदेव चैधरी, मनोज फौजदार, चेतन मलिक, रामरस पाल पोनिया, युद्धवीर सिंह, डीएन गौतम, मेघश्याम सिंह, केपी सिंह, सतपाल चैधरी, लाल सिंह तरकर, मुकेश खण्डेलवाल, संजय शर्मा, आदि उपस्थित थे।
बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री एवं मांट के विधायक श्यामसुंदर शर्मा के पुत्र ललित शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ चैकी बागबहादुर स्थित आवास से कलक्टेªट पहुंचकर नामांकन किया। नामांकन से पूर्व पूर्वमंत्री ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत का चुनाव वे अंतर आत्मा की आवाज पर लड़ रहे हैं। उनके पास सत्ता बल या धनबल नहीं है, लेकिन जिला पंचायत का विकास उनके द्वारा पूर्व में भी कराया जाता रहा है, और इस बार भी वे इसके लिए कृत संकल्पित हैं।
रालोद विधायक एवं बसपा से हाल में जुड़े ठा. तेजपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए ललित की जीत जरूरी है। इस मौके पर बसपा के आगरा मंडल काॅर्डीनेटर धारा सिंह, डा. दाता राम, अरविन्द शर्मा, जगदीश शर्मा जग्गो पंडित, डा. राजेन्द्र प्रसाद आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
सपा उम्मीदवार के रूप में सुनीता नौहवार ने समर्थकों के साथ कलक्टेªट पहुंचकर नामांकन किया। इस मौके पर उनके पति जगदीश नौहवार, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, तनवीर अहमद, डा. वकील कुरैशी, प्रहलाद यादव, मौ. फारूक, अरूण दीक्षित, विजय गोयल आदि मौजूद थे।
Read More