मथुरा

मथुरा। हथिनी कुण्ड से जल छोड़े बिना यमुना साफ नहीं होगी तथा हरियाणा और दिल्ली का जब तक फैक्ट्रियों का जहर एवं शहरों का गटर यमुना में गिरता रहेगा यमुना जहरीली बनी रहेगी। हरियाणा सरकार के कृषि विभाग ने चेतावनी दी है कि फरीदाबाद व पलवल जिला के किसान सिंचाई के लिए यमुना जल का प्रयोग न करें, क्यों कि सिंचाई से होने वाले अन्न खाने से र्केसर हो रहा है। जब सरकार ही यह बात कह रही है, विशेषज्ञ भी यही बात कह रहें है कि यमुना में विषैला जल है तो मथुरा और आगरा के निवासियों के लिए और भी बुरी खबर है। यमुना पट्टी का सम्पूर्ण जीवन और भी खतरे में है। अब समय आ गया है जीवन और आस्था को बचाने के लिए जन-जन को खड़ा होना पड़ेगा। इन सब बिन्दुओं पर विचार करने के लिए फरीदाबाद, पलवल, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद के किसान, यमुना प्रेमी एवं पर्यावरण प्रेमियों को दिनांक 15 जनवरी को गोविन्द मठ, वृन्दावन आमन्त्रित किया गया है। वहीं आज नव वर्ष के शुभारम्भ के साथ छटीकरा में यमुना रक्षक दल का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिला प्रभारी डा. राजवीर सिंह एवं हरिनाम संकीर्तन प्रभारी राधाबल्लभ शर्मा ने कहा कि हम ब्रजवासियों के घर-घर जाकर सहयोग मागेंगे और यमुना जी को मुक्त करायेंगे।       

Read More

यमुना मिशन की स्थापना को एक वर्ष पूर्ण होने के साथ साथ मिशन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 2 लाख समर्थक होने के अवसर पर यमुना मिशन द्वारा कृष्णगंगा घाट पर हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रान्तों से भाग लेने सैकड़ो कार्यकर्ता एवं हजारों नगरवासियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।  31 दिसम्बर को यमुना मिशन की स्थापना हुये 1 वर्ष पूर्ण हो चुका है इस अवसर पर मिशन के कार्यो की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को तय करने के लिये विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कृष्णगंगा घाट पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि मिशन के एक वर्ष पूर्ण के साथ ही फेसबुक पेज पर 2 लाख से अधिक समर्थक हो चुके है इस उपलक्ष्य में मिशन द्वारा मिशन के कार्यकर्ताओं एवं मथुरा नगर वासियों को कार्यक्रम में आमन्त्रित किया गया एवं एक वर्ष में मिशन द्वारा किये गये जीर्णोद्धार एवं पुनरूद्र्धार का कार्य और उससे आये परिवर्तन से सभी को अवगत कराया गया। आगे जानकारी देते हुये बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में के.आर इण्टर कालेज, सरलादेवी कन्या विद्यालय, कृष्णानगर सहित नगर व कस्बो के आधा दर्जन विद्यालयों के अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।  यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल जी ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि यदि सच्चाई की राह पर चलते हुये कोई प्रयास किया जाये तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। आज से एक वर्ष पूर्व ब्रज संस्कृति की धरोहर हमारी मां यमुना, उसके घाट, यहाॅ के कुण्ड को जब देखा गया तो सन्तों की प्रेरणा से यह मनोभाव उत्पन्न हुआ कि हम अपनी प्रकृति को संरक्षित करने, ब्रज धरोहरों को बचाने के लिये किसी सरकार, प्रशासन और राजनेताओं पर आश्रित होने की बजाय खुद कार्य करने का संकल्प मन में उत्पन्न हुआ और उसी के परिणाम स्वरूप यमुना मिशन की स्थापना की गई। आज हम सभी देख सकते एक वर्ष में स्थिति में बदलाव आया है और आगे भी ऐसे ही यमुना मिशन हरियाली, सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा और संवर्धन के लिये सदैव कृत संकल्पित रहेगा।  पूज्य बाबा आनन्द गोपाल दास महाराज एवं पं देवेन्द्र शर्मा ने आशीर्वचन देते हुये कहा कि एक वर्ष पूर्व मोक्षधाम से लेकर स्वामी घाट के बीच की स्थिति बद से बदतर थी। ईश्वरीय कृपा और यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं की मेहनत का यह परिणाम है कि आज वह स्थिति उलट है। केवल मथुरा में ही नहीं अपितु गोवर्धन, रमणरेती, दिल्ली आदि में भी यमुना मिशन सघन तौर पर वृक्षारोपण, घाटों एवं कुण्डो के संरक्षण के कार्यरत है। दिल्ली में 32 घाटों का जीर्णोद्धार एवं सघन रूप से वृ़क्षारोपण कर प्रकृति को संरक्षित किया जा रहा है।  इस अवसर पर स्वामी नारायण दास त्यागी, पूज्य श्री सत्यदेव दास काठिया, समाजसेवी बिहारीलाल वशिष्ठ, पूज्य भूरा बाबा, बम्बई से चन्द्रशेखर, श्रीनिवास शर्मा, विशन सिंह,  के.एन शशी, प्रोबीर कुमार मित्रा, सचिन शर्मा, श्रीहर्षा, चन्द्र मोहन, दाउदयाल शर्मा, राजीव गोस्वामी, डाॅ भगत सिंह, रेनू बाला, गीता शर्मा, मोनू पंडित बड़ा हनुमान,  मुकेश ठाकुर, महेश पंडित, लपुटी पंडित,    

Read More

कार्यक्रम का दीपप्रज्जवलित करते उप्र के चर्चित प्रमुख सचिव सूर्यप्रताप सिंह  मथुरा। ‘‘आज नौकरशाही खादी की गुलाम हो गयी है जिससे जनता को न्याय के लिये नेताओं की चैखटों पर जाने पर मजबूर होना पड़ता है । जहाॅं जनता की नहीं राजनीतिक परिवारों की आवाज को सुना जाता है ।’’ उक्त विचार विषबाण साप्ताहिक परिवार के तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित सहिष्णुताः लोक, तन्त्र एवं राजनीति, विषय पर बोद्धिक विमर्श में उत्तर प्रदेश के चर्चित प्रमुख सचिव सूर्यप्रताप सिंह ने व्यक्त किये । प्रमुख सचिव ने राजनैतिक पार्टियों पर प्रहार करते हुये कहा कि वोटों की राजनीति के चलते कोई भी दल अपने वायदों को नहीं निभाता है । पिछले 68 सालों में यूपी की जनता को कुछ नहीं मिला । वीजेपी, बसपा और सपा सरकार बनने पर आरक्षण को लेकर किये अपने वायदों को ठण्डे बस्ते में डाल देती है । प्रदेश में सरकारी नौकरी में जाति विशेष की भर्ती को लेकर उन्होंने कहा कि 27 में 21 प्रतिशत तो यादव जाति को लिया गया है वहीं 6 प्रतिशत अन्य 233 जाति के लोगों को भर्ती किया । उन्होने ‘नेता लोगों कुर्सी छोड़ो, जनता आती है’’ नारा देते हुये कहा कि देश में परिवर्तन लाने के लिये जनता को सत्ता अपने हाथ में लेनी होगी । वह मुख्यमंत्री बनने नहीं बनाने के लिये निकले हैं। श्रीसिंह ने बुन्देलखण्ड पर बोलते हुये कहा कि 57 प्रतिशत लोग भुखमरी के शिकार हैं वहीं प्रदेश के नेता महोत्सव में मग्न हैं । उन्होंने कहा कि भारत में जातियों को तोड़ नहीं सकते लेकिन जातियों का राजनैतिक रूप से प्रयोग गलत है ।  दिल्ली से आये इण्डिया संवाद के कार्यकारी सम्पादक अरूण कुमार त्रिपाठी ने देश में असहिष्णुता की वृद्धि से सहमति जताते हुये कहा कि अब लोगों में अपनी आलोचना सुनने का धैर्य नहीं रह गया है। इससे पूर्व प्रमुख साहित्यकार मोहनस्वरूप भाटिया, भारतीय व्यापार मण्डल के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविकान्त गर्ग, प्रमुख समाजसेवी गजेन्द्र शर्मा, कोसी नगरपालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने कहा कि असहिष्णुता के नाम पर देश का माहौल खराब किया जा रहा है। जिस देश में बच्चों को चीटीं को भी मारने से रोका जाता हो वहाॅं इस तरह की बाते व्यवहारिक नहीं कही जा सकती। 

Read More

उपजा, ब्रज प्रेस क्लब व मिडलैंड काॅलोनी विकास समिति के तत्वावधान में राजकीय बाल गृह शिशु में बेसहारा बच्चों को गरम वस्त्र व खाद्य सामग्री, ड्राई फ्रूट वितरित करते जिलाधिकारी राजेश कुमार, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, वंदना अग्रवाल, मोहनश्याम शर्मा आदि। -जिलाधिकारी व ब्रज प्रेस क्लब ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ   मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब, उपजा और मिडलैंड काॅलोनी विकास समिति के तत्वावधान में राजकीय बाल गृह शिशु में बेसहारा बच्चों को गरम कपडे, पेस्टी, पेटीज, बर्गर, मेवा आदि वितरित किये। इस दौरान बच्चों ने नाच, गाना व जमकर मस्ती की।   कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार व उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोेकेट, वंदना बंसल ने संयुक्त रूप से वस्त्र व खाद्य सामग्री वितरित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि पत्रकारों व सामाजिक लोगों द्वारा किये जा रहे इस तरह के कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया यह पल उनके जेहन में हमेशा स्मरण रहेगा। जिलाधिकारी ने बेसहारा बच्चों के भविष्य की कामना की। इस दौरान डीएम ने शिशु गृह का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें कई कमियां दिखीं, जिन्हे तत्काल सुधारने के निर्देश दिये।  उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुए सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों से दीन, दुःखी व बेसहारा बच्चों की ममद के लिए आगे आने का आह्वान किया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहनश्याम शर्मा, रवि चैधरी, मातुल शर्मा, विपिन सिह, निर्मल राजपूत, अरूण चतुर्वेदी, गिरीश कुमार, ऋषि भारद्वाज, योगेश खत्री, आरती शर्मा, मुकेश कुशवाह, मनोज शर्मा, आदित्य आहूजा, अंतराम, विजय कुमार बंसल, बंदना बंसल, चंचल शर्मा, सत्यप्रकाश, मनीष अग्रवाल, दिनेश कुमार, गौरव अग्रवाल, अजय शर्मा, टीपू शर्मा, ज्योति भारद्वाज, मंजू तरौली, अलका, रीतू, नीलम, मधु आदि उपस्थित रहे।

Read More

कस्बा राधाकुंड में नववर्ष की पूर्व संध्या पर 156 टन के छप्पन भोग में श्री राधा-श्याम कुंड के घाटों पर सजाये गये फलों की झांकी  राधाकुंड में हुआ अनूठा आयोजन मथुरा। वर्ष 2016 में राष्ट्र की उन्नति एवं सुख समृद्धि की कामना को लेकर तलहटी के कस्बा राधाकुंड स्थित संगम कुंड पर जल में विराजमान राधारानी के फलों के 156 टनों के भोग को देखने के लिए श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा।  इस महोत्सव में खास बात यह रही कि बाल योगेश्वर महाराज के निर्देशन में देश की रक्षा की खातिर अपनी जान गंवा देने वाले शहीद सैनिकों के परिजनों ने भाग लिया। संगम कुंड व उसके घाटों पर फलों में चीकू, संतरा, सेब, नारियल, मौसमी, अमरूद जैसे छप्पन प्रकार के फलों को छबरियों में परोसा गया। राधारानी पर आकर्षक सजावट व श्रृंगार को देख दर्शन करने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालु भावविभोर नजर आये। हर कोई भगवान श्रीकृष्ण की अल्हादिनी शक्ति श्री राधिके रानी से मनोकामना मांगता नजर आया। इस अवसर पर बाल योगेश्वर दास महाराज ने बताया कि भारत देश सनातन एवं धार्मिक परंपराओं का है। देश की सीमाएं मजबूत हों। आपस में देश के अंदर भाईचारा कायम हो। देश की सीमाओं पर लगे सैनिकों का मनोबल बढ़े। इसके लिए राधारानी से प्रार्थना की गई है और कल 1 जनवरी वर्ष 2016 की नूतन बेला में भारतीय तिरंगे के बीच गिरिराज जी की परिक्रमा की जायेगी। जिसमें जम्मू कश्मीर के कारगिल युद्ध में, मुंबई के आतंकवादी हमले आदि में शहीद हुए हजारों परिजन पैदल ही कलियुग के प्रथम देवता गिरिराज जी की परिक्रमा लगायेंगे।

Read More

कई पुलिसकर्मी हुए घायल  दिल्ली पुलिस को लम्बे समय से था इनाम का इंतजार  मथुरा। बरसाना पुलिस को आज मुठभेड़ के बाद हाथिया गांव से एक लाख के ईनामी बदमाश को दबोचने में सफलता हासिल हुई है। इस बदमाश की तलाश दिल्ली पुलिस को भी थी।  दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अपराधों को अंजाम देने वाले इनाम पुत्र जरील को लेकर दिल्ली पुलिस अपहरण के एक मामले में एक लाख का ईनाम घोषित कर चुकी थी। लम्बे समय से इनाम फरार था और मथुरा-बरसाना, गोवर्धन क्षेत्र में टटलूगिरी चोरी छिपे कर रहा था। मुठभेड़ से मिली सूचना के आधार पर आज बरसाना और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इनाम को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जिसमें पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग में इंस्पेक्टर कोतवाली वृंदावन उदयप्रताप सिंह, एसओ बरसाना राजेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार सहित कई लोग चुटैल हो गए। पुलिस ने इसके बाद भी ईनामी इनाम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।  ज्ञात रहे कि रोज-रोज विभिन्न जनपदों और प्रांतों के लोगों के साथ हो रही ठगी से पुलिस भी तंग आ चुकी है। पूर्व में आगरा पुलिस हाथिया में ऐसी बड़ी कार्यवाही को अंजाम दे चुकी है जिसमें एक कांस्टेबिल को जान से हाथ धोना पड़ा था। ये लोग बड़े अपराधों मंे भी शामिल रहते हैं। रोज-रोज हो रही शिकायतों और क्षेत्र के इन अपराधों से पुलिस तंग है। हालांकि टटलूगिरी के शिकार स्वयं लालच में फंसकर लुटते हैं और फिर पुलिस को तंग करते हैं लेकिन पुलिस के ऊपर भी रोज छपने वाली खबरों से असर पड़ता है। सूत्र बताते हैं कि रोज-रोज हो रही ठगी की घटनाओं से छवि पुलिस की खराब हो रही है जबकि इसमें पुलिस तो केवल अपराध की पता लगने पर ही कार्यवाही को पंहुचती है। ठगने वाले तो पुलिस से बचकर चलते हैं।  हालांकि क्षेत्र में पुलिस ने अहतियात के तौर पर तमाम साइन बोर्ड और होर्डिंग्स इन क्षेत्रों के आसपास लगाकर टटलूओं से बचने की सलाह जनमानस को दे रखी है लेकिन लालच में चक्कर में लोग बिना पुलिस को बताये ही इनके शिकार होते हैं जिससे पुलिस की नाक में दम है।   

Read More



Mediabharti