मथुरा। विद्यालयों मंे शिक्षा के साथ-साथ अन्य प्रकार की गतिविधियाँ भी अत्यावश्यक है, जिसके माध्यम से जहां बालकों की बहुमुखी प्रतिभा निखर कर आती है। वहीं दूसरी ओर शिक्षा के तनाव के मध्य इस प्रकार के क्रिया-कलाप मानसिक शान्ति भी प्रदान करते हैं। उक्त विचार कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के तृतीय दिवस अरूणोदय 2015 पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय ने व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्रपट पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों को हेमलता अग्रवाल एवं श्रीनाथ दास अग्रवाल ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा ईश स्तुति प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वागत गान, चंड मुंड वध, स्टार आॅन द फ्लोर, सुनहरे पल, पधारो म्हारे देश, गो गोविन्दा, बेटी बचाओ, पंजाबी तड़का, रिमझिम, जरा नचले, नैना घनश्याम के, कृष्णा के रंग होली के संग, केएमपीएस राॅक्स आदि विभिन्न नृत्यमय प्रस्तुतियों ने दर्षकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए औरियन्टल बैंक आॅफ कामर्स के वरिष्ठ प्रबन्धक केशव खनेजा ने कहा कि सर्वागींण विकास की बात तो सभी करते हंै परन्तु प्रयोगात्मक रूप मंे ऐसा होता नहीं है। विशिष्ट अतिथि रविकांत गर्ग एवं ब्रज बिहारी दास महाराज ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर एसडीएम सदर राजेश कुमार, पवन चतुर्वेदी, राजू चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वीनू अग्रवाल, प्रबन्धक अनिल कुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाॅल प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन कु. निशू मिश्रा, काजल धमीजा, तितिक्षा सिंह एवं शिवानी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
Read More




