मथुरा

मथुरा। आज महामहिम राष्ट्रपति के वृन्दावन आगमन से पूर्व सभी रास्ते बंद कर देने से श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। रमणरेती मार्ग से ही दिल्ली और दूसरे प्रांतों से श्रद्धालु वृन्दावन आते हैं तथा वृंदावन परिक्रमा भी इसी मार्ग से होती है। कार्तिक मास के चलते बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी परिक्रमा में व्यस्त थे। अचानक परिक्रमार्थियों को रोके जाने से उनमें मायूसी दिखी। इसी तरह मथुरा-वृंदावन मार्ग पर वृंदावन की ओर जाने वाले वाहनों को आईटीआई कालेज पर रोक दिया गया। जबकि शहर के रंगजी मंदिर से लेकर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय तक आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जहां-तहां फंस गए। एक वर्ष पूर्व जब राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी यहां आए थे, तब भी स्थानीय लोगों सहित बाहर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को भारी असुविधा झेलनी पड़ी थी। प्रशासन को ऐसे समय दूसरे मार्गों से प्रवेश की व्यवस्था की जानी चाहिये थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अनेक श्रद्धालुआंे ने आज भी इसकी शिकायत की। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला दे, मार्ग बंद कर दिये गये थे। इसी तरह इस बार भी अघोषित कफ्र्यू जैसा माहौल दिखाई दिया।   

Read More

कुसुम सरोवर पर आयोजित  मथुरा। गोवर्धन के कुसुम सरोवर पर आयोजित वृंदाव प्रकाश महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य जोरदार आयोजन किया गया। राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित कुसुम सरोवर पर कल रात्रि वृन्दावन प्रकाश महोत्सव के दौरान अदभुत छटा झलकी। कुसुम सरोवर पर आयोजित काकार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद हेमा मालिनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छह प्रदेशों के कलाकार आयें जिनमें उप्र, राजस्थान, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान सबसे पहले प्रमुख अग्नि नृत्य चरकुला की प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान घाटों पर मंजीरों और मृदंगों के साथ नृत्य गायन किया गया। कोलकाता के हरे कृष्ण हलधर के सानिध्य में 108 मृदंग व मंजीरों से जुगलबंदी की गयी। इसके बाद केरल की बी सुचित्रा ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हैदराबाद के वारसी ब्रदर्स ने सूफी गायकी में महामंत्र को गाया। राजस्थान के अनवर खान मंगनिया ने राजस्थानी सूफी गायकी प्रस्तुत की। पार्वती वाउल ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान कुसुम सरोवर दीपों से जगमगा रहा था। कुसुम सरोवर पर आकर्षक रोशनी के चलते अदभुत छटा बिखर रही थी।  

Read More

एकादशी पर परिक्रमा मार्ग हों साफ मथुरा। आगामी 20 नवंबर को अक्षय नवमी परिक्रमा और 22 नवंबर रविवार को देवोत्थान एकादशी पर तीनों वन की परिक्रमा में स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से लोग आते हैं। परिक्रमा मार्ग में अभी तक सफाई और कंकड़ों को हटाने का काम शुरू नहीं किया है। पूरे परिक्रमा मार्ग में गंदगी और अव्यवस्थाओं से इस बार भी लगता है श्रद्धालुओं को जूझना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में विद्युत व्यवस्था होनी चाहियें, क्योंकि स्थान-स्थान पर अंधकार रहता है और सुबह के अंधकार में लोग परिक्रमा करते हैं। नगर पालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिये जिससे परिक्रमार्थियों को कोई परेशानी न हो।

Read More

गोवर्धन। थाने के सामने स्थित मौहल्ले में रहने वाली संतो देवी पत्नी घनश्याम ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नंदा कुमार पुत्र सुखवीर आदि आठ लोग जो इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं, इन्होने गत 16 अक्टूबर को हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट की, जान से मारने की धमकी की और अश्लील हरकतें की। ये लोग घर से कीमती सामान भी लूटकर ले गये। एक माह बाद न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुयी है।

Read More

मथुरा। लोगों में बढ़ती विभिन्न प्रकार की बीमारियों के निदान को आगरा- दिल्ली नेशनल हाईवे-2 स्थित केडी मेडिकल कालेज, हाॅस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर वरदान साबित हो रहा है। यहां के सुयोग्य चिकित्सक हर रोग अतिआधुनिक पद्धति से इलाज करके रोगियों को ही नहीं बल्कि उनके परिजनों को राहत प्रदान कर रहे हैं। केडी मेडिकल कालेज, हाॅस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर में चल रहे निशुल्क चिकित्सा कैम्प में हड्डी रोग , शल्य चिकित्सा, मेडिसन, स्त्री एवं बाल रोग विभाग में मरीजों की जांच को लम्बी कतारे देखी गई। हड्डी रोग विभाग के डाॅ. डीआर गलफत, डाॅ. मनोज मलिक की टीम ने एक सड़क दुर्घटना में हाथ की हड्डियां जो काफी जर्जर हो गई थी उनको सफलता पूर्वक जोड़कर पीड़ित को राहत की सांस प्रदान की। अस्पताल में लगे निशुल्क शिविर का लाभ लेने को मथुरा जनपद ही नहीं आगरा, अलीगढ़, हाथरस, भरतपुर, फरीदाबाद आदि जनपदों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज अपना उपचार कराने को पहुंच रहे हैंय प्राचार्य एवं डीन डाॅ. अशोक कुमार धनविजय ने बताया कि मेडिकल कालेज हाॅस्पीटल में प्रतिदिन तीन दिन में यहां दो हजार से अधिक रोगी हृदय, पथरी, हड्डी, स्त्री रोग, बाल रोग, आदि का अपना उपचार करा चुके हैं। मंगलवार को 650-750 रोगियों की ओपीडी की गई। इनमें से 20 रोगियों का सफलता पूर्वक आपरेशन किए गए। इनमें से जो भी मरीज भर्ती होने के योग्य पाए जा रहे हैं उनकी निशुःल्क ब्लड, बलगम, पेशाव आदि की जांचें, एक्सरे, डिजीटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सर्जीकल आईसीयू, कार्डियक आईसीयू, आपरेशन आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं। सिर्फ मरीज को यहां आकर 10 रुपये का एक पर्चा बनवाना होता है। भर्ती होने वाले मरीज को अपनी दवाईयांें का खर्चा स्वयं वहन करना होता है इसके अलावा अन्य कोई खर्चा यहां नहीं हो रहा है। आरके गु्रप के चेयरमैन डाॅ. रामकिशोर अग्रवाल व प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने बताया केडीमेडिकल काॅलेज, हाॅस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर की मरीजों को चिकित्सा क्षेत्र की आधुनिक सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। अब मरीजों को दिल्ली आगरा की भीड़ भाड़ भरी जिंदगी से जहां छुटकरा मिल रहा है। वहीं उनके समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का लोगों को लाभ उठाना चाहिए।

Read More

मथुरा। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में मनोहर लाल बंसल सभागार में विलेज पार्लियामेण्ट ग्राम संसद का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आये जिला पंचायत सदस्य नितिन दिवाकर ग्राम सभा प्रधान सुरेन्द्र सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमलता ने किया। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. राकेश चन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि गांव संसद मथुरा जिले के लिये नींव का पत्थर साबित होगी। क्योंकि यह कार्यक्रम छात्रों एवं नवनिर्वाचित जिले के युवा प्रतिनिधियों का संगम है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है देश के 70 प्रतिशत लोग गांव से कृषि से एवं कृषि आधारित उद्योग धन्धों से जुड़े हुये हैं। विद्या मन्दिर के छात्रों की डिजिटल इण्डिया की पहल का एक सजीव उदाहरण साबित हो रही है क्योंकि ये छात्र अपनी पढ़ाई के साथ गांव का चिंतन एवं समस्याओं का अध्ययन कर रहे हैं। और ऐसे जुझारू प्रतिनिधि इन छात्रा के उत्कण्ठा को शान्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में भैयाओं ने अनेक कार्यक्रम में भैया लकी पाठक अनूप चैधरी उत्कर्ष शर्मा, गौरांग अग्रवाल, नये प्रश्न कर सबको चैंका दिया। जन प्रतिनिधि के रूप में नितिन दिवाकर जिला पंचायत सदस्य, सुरेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान, हेमलता क्षेत्र पंचायत सदस्य, अपने अपने तरीके से गांव की समस्या समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. अजय शर्मा ने की अन्त में आये हुये अतिथियों को धन्यवाद कृष्णकान्त मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में अनूप, अनुराग, नितेश, सुशान्त पाण्डेय आदि उपस्थित थे। 

Read More



Mediabharti