मथुरा

मथुरा। शुक्रवार यहाॅ जबाहर बाग परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चैधरी चरण सिंह के 114वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किसान मेला-गोष्ठी का उद्घाटन कर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन बंसल ने कहा कि किसानों की तरक्की पर ही देश की तरक्की निर्भर करती है इसके लिए किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ानी होगी और यह तभी सम्भव है जब किसान नई तकनीक को अपनाये। कर रहे थे। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन व मत्स्य आदि विभागों के 8-8 किसानों को सम्मानित करने के साथ अनुदानित दरों पर स्प्रे मशीन व गेंहूॅ बीज आदि उपकरण भी वितरित किये। श्री बंसल ने कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को अपनी सोच बदलनी होगी साथ ही किसानों को सामुहिक कृषि करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अपने खेतों में आवश्यकता से अधिक रासायनिक खादों का प्रयोग करते हैं और दाना निकाल कर फसल के अवशेष को उर्वरकता बढ़ाने के दृष्टिकोण से खेतों में ही जला देतें हैं जबकि ऐसा करने से खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार किसानों के लिए कृषि डायरेक्ट बेनीफिट योजना चला रही है जिसके लिए किसानों को अपना पंजीयन कराना होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पंजीकृत किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही छूट सीधा उनके खाते में जायेगी और वे बिचैलियों से बच जायेंगे। उन्होंने कहा इस मेले के माध्यम से किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारी दी जा रही है जिसको अपनाकर किसान अपनी उत्पादकता को बढ़ाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आज जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रगतिशील किसानों को अलग-अलग खाद्यान्नों में अधिक उत्पादकता के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस मेले की सफलता तभी सार्थक होगी जब नई तकनीक का फायदा उठाकर अगले साल पुरस्कार लेने वाले किसानों की लाइन लग जाय। अन्त में उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठानें के लिए अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन करायें। इस मेले में सरकारी तथा गैर सरकारी कृषि संस्थाओं द्वारा अपने स्टाॅल लगाकर कृषि तकनीक की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि आज जनपद के दो किसानों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है वे भी इसी प्रकार अधिक उत्पादन करके उनकी तरह अगली साल में सम्मािनत हों और सम्मानित किसानो ने अपने अनुभव को उपस्थित किसानों व अधिकारियों के समक्ष साझा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक उप कृषि निदेशक राकेश बाबू, एआर0 कोपरेटिव राघवेन्द्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, एडी मत्स्य, उद्यान, इफको, कृभको, पीसीएफ सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। एसएसपी मोहित गुप्ता ने आज दो निरीक्षक सहित आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के स्थानों में परिवर्तन किया है। निरीक्षक देवकीनंदन को पुलिस लाइन से  प्रभारी डायल 100, निरीक्षक लायकराम को प्रभारी डायल 100 से जिला नियंत्रण कक्ष, उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को एसएसआई कोतवाली से चैकी प्रभारी जाजम पट्टी, एसआई संजीव त्यागी को थाना हाइवे से एसएसआई सदर, एसआई विपिन कुमार यादव को एसएसआई सदर बाजार से एसएसआई जमुनापार, एसआई चतर सिंह को एसएसआई जमुनापार से एसएसआई कोतवाली, सतीश चन्द्र यादव को अपराध शाखा से एसएसआई मांट, रविन्द्र यादव को अपराध शाखा से एसएसआई नौहझील व एसआई रामवीर सिंह को जमुनापार से सुरीर व नंदलाल को जमुनापार से थाना शेरगढ़ भेजा गया है। 

Read More

मथुरा। वृंदावन कोतवाली छटीकरा पुल से पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ा है, तस्कर के पास से 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सुबोध कुमार को बीतीरात मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर छटीकरा पुल से होकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर छापा मारा। नपुलिस को देखकर तस्कर ने भागने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। पुलिस को तस्कर के पास से 70 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर का नाम राजू पुत्र विनोद निवासी धौरागढ़ पलवल हरियाणा है। 

Read More

पूरे प्रदेश से 2100 शिक्षक करेंगे प्रतिभाग  मथुरा। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन 24 व 25 दिसंबर को सीएसआरबी सैकेण्डरी स्कूल चैमुंहा में होगा। जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत ने बताया कि 24 दिसंबर को प्रातः 8 बजे स्वागत समिति की बैठक, प्रातः 9 बजे कार्य समिति की बैठक, 10 बजे विषय निर्धारिणी समिति की बैठक, 11 बजे महासभा की बैठक होगी। इसके बाद 12 से 1ः30 बजे तक नामांकन प्रपत्र जमा किए जायेंगे। 1ः30 बजे से 2 बजे तक नामांकन प्रपत्रों पर आपत्ति, इसके बाद आपत्तियों की जांच और निस्तारण व 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक नाम वापिसी व प्रत्याशी सूची का प्रकाशन किया जायेगा। अगले दिन 25 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से खुला अधिवेशन व शाम 5 बजे से मतगणना परिणाम की घोषणा व शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक उमेश बेदी व संजय मिश्रा भाग लेंगे। अधिवेशन में पूरे प्रदेश से करीब 2100 शिक्षकों के आने की संभावना है। स्थानीय जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी कई दिनों से अधिवेशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर मनोज शर्मा, नृत्यगोपाल दुबे, देवेंद्र सारस्वत, मदन सिंह यादव, रमेश प्रताप, मुरारीलाल शर्मा, अरविंद सारस्वत, सुजीत वर्मा, राजेंद्र सिंह छौंकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा ने सभी विकास खंडों के बीईओ को पत्र जारी करके शिक्षकों से प्रतिभाग का प्रमाण पत्र लेकर अधिवेशन में शामिल होने की अनुमति दी है।

Read More

मशहूर गायक व संगीतकार शंकर महादेवन का कहना है कि भारत के युवा लोक संगीत को खूब पसंद करते हैं। उनके नए प्रोजेक्ट माई कंट्री माई म्यूजिक लोक संगीत पर आधारित है। उन्हें उम्मीद है कि इसे लोग पसंद करेंगे। महादेवन ने कहा, मुझे लगता है कि गीत हर अवसर के लिए है और भारत संगीत से भरा है। लोक गीत हमारा लोकप्रिय संगीत है। यह कहना गलत है कि युवाओं को रॉक म्यूजिक ही पसंद है। यह हमारे शो पर मिली प्रतिक्रिया से महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने देश के संगीत पर गर्व है और यही उद्देश्य है। माई कंट्री माई म्यूजिक के लिए महादेवन ने विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ सहयोग किया है। उन्होंने कहा, इस शो में पूरी दुनिया को साथ लिया गया है, क्योंकि यह प्रामाणिकता के साथ आधुनिकता के सही संतुलन के साथ है, जो पूरी दुनिया में दिखाया जा सकता है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि यह मेरे देश का संगीत है। महादेवन का मानना है कि युवा श्रोता काफी बुद्धिमान हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रूझान के बीच बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बड़े आर्थिक आंकड़ें जारी नहीं होने और क्रिसमस के अवकाश की छुट्टियों से पहले बाजार में नीरसता रही। बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार सातवें सत्र में भी गिरावट रही। सेंसेक्स 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से थोड़ा से ऊपर रहा जबकि निफ्टी 8,000 के स्तर से नीचे लुढक़कर बंद हुआ। घरेलू बाजार में शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 448.86 अंकों यानी 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 26,040.70 पर रहा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 153.70 अंकों यानी 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ 7,085.75 पर रहा। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 3.88 फीसदी की गिरावट रही। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2.61 फीसदी की गिरावट रही। घरेलू बाजार में 19 दिसंबर यानी सोमवार को सेंसेक्स 114.86 अंकों यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 26,374.70 पर रहा जो सात दिसंबर के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। बाजार में मंगलवार यानी 20 दिसंबर को हल्की कमजोरी रही। इस दौरान सेंसेक्स 66.72 अंक यानी 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 26,307.98 पर रहा जो सात दिसंबर 2016 के बाद सबसे निचला स्तर रहा। बाजार में बुधवार यानी 21 दिसंबर को कोराबर काफी उथल-पुथल भरा रहा। बाजार में 22 दिसंबर यानी गुरुवार को सेंसेक्स 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 262.78 अंकों यानी 1 फीसदी की गिरावट के साथ 25,970.60 पर रहा जो 24 नवंबर के बाद इसका सबसे निचला स्तर रहा। बीते सप्ताह शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को बाजार में मजबूती रही। सेंसेक्स 61.10 अंकों यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 26,040.70 पर रहा जो 21 दिसंबर के बाद सबसे उच्चतम स्तर रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में 6.12 फीसदी, एशियन पेंट्स में 3.01 फीसदी, कोल इंडिया में 0.03 फीसदी, एचडीएफसी में 3.55 फीसदी,  हिंदुस्तान यूनिलीवर में 3.22 फीसदी, आईटीसी में 0.77 फीसदी, एलएंडटी में 1.62 फीसदी, ओएनजीसी में 4.31 फीसदी, पावर ग्रिड में 1.17 फीसदी की गिरावट रही जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.06 फीसदी और गेल इंडिया में 3.97 फीसदी की मजबूती रही। बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही जबकि आईटी शेयर मिले-जुले रहे। घरेलू घटनाक्रमों की बात करें तो सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियाों ने पिछले सप्ताह पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि का ऐलान किया था जो 16 दिसंबर की आधीरात से लागू हो गया था।      साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti