मथुरा

मथुरा। आज दशहरे के मौके पर शहर के महाविद्या मैदान में दशहरे की अन्तिम तैयारियों को रूप दिया गया। रावण और अहिरावण के पुतले बनाये गये है। जिन्हें कारीगर अन्तिम रूप दे दिया। महाविद्या मैदान में आज शाम को राम-रावण का युद्ध हुआ। मेला कमेटी द्वारा राम रावण युद्ध को रोचक बनाने के लिए भव्य तैयार किया गया।  युद्ध के पश्चात देर शाम रावण के वध के बाद उसका पुतला धू-धूकर जल उठा। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी आज पूरे जनपद में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। दुर्गा नवमी होने के कारण आज घर-घर में सुबह कन्या लांगुरा पूजे गये और देवी मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। वहीं देर शाम मसानी स्थित महाविद्या मैदान में राम-रावण युद्ध की लीला शुरू हुई तथा उसके बाद आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण अहिरावण के पुतले दहन हो गया। महाविद्या और सदर बाजार के रामलीला मैदानों पर इस मेले को देखने के लिए भारी भीड़ देखने को मिली। महाविद्या मैदान में कई-कई फुट ऊंचे रावण व अहिरावण के पुतले पिछले कई दिनों से तैयारकर कारीगरों ने दहन के लिए तैयार कर दिया था मैदान में लंका का भी आकर्षक निर्माण किया गया था। वहीं रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित व श्री शिवम बाल कला मंच के कलाकारों द्वारा मंचित रामलीला में विजयादशमी के दिन राम रावण का घनघोर युद्ध हुआ। युद्ध में रावण की सैना ने बांनर सैना के छक्के छुडा दिये। श्रीराम के हर प्रहार को रावण सहजता से झेलता रहा इस बीच राम के आग्रह पर विभीषण ने रावण की नाभि में अमृत होने के राज को राम को बताया। जब श्रीराम ने अपने अग्नि वांण से रावण के अमृत को सुखाया और रावण पर प्रहार किये तब  सत्य की राह पर चल रहे भगवान श्री राम की विजय हुई। इस बीच रावण प्रतीकात्मक पुतले का दहन ओल्ड जीटी रोड सिनेमा हाॅल के पास किया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की कडी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर रामलीला के सुशील भारद्वाज, अवतार चैधरी, वीरीसिंह जादौन, संतोष वाष्र्णेय, हेमकुमार गुप्ता, लड्डू गोपाल, लड्डू मेम्बर, आलोक पाठक, भुवनेश शर्मा, मोहीत वाष्र्णेय, पुरुषोत्म सिंह, महावीर जादौन, आदि की सहभागिता रही।  पिछली तीन पीढियों से रावण-अहिरावण के पुतले बना रहा है छोटे खां का परिवार मथुरा। पिछली तीन पीढी से 58 वर्षीय छोटे खां का परिवार महाविद्या मैदान में प्रतिवर्ष रावण, मेघनाथ और अहिरावरण के विशालकाय पुतले बनाते हैं। बातचीत करने पर छोटे खां कहते हैं कि इस सब में डेढ माह का समय लग जाता है। काफी बारीक काम करना पड़ता है। उनकी तीन पीढ़ियां इस कार्य मंे लंबे समय से जुटी रही हैं। छोटे खां से पूर्व उनके पिता मुगल खां इस कार्य को बखूबी निभाते थे। छोटे खां कहते हैं कि वे काफी समय से इस काम में जुटे हुये हैं।  जब उनसे पूछा गया कि वे मुस्लिम होने के बाद भी हिंदूओं के इस पर्व के पुतलों को बनाते हैं तो उन्हें कुछ अजीब नहीं लगता? इस पर छोटे खां बोले कि हम हिंदू-मुस्लिम का कोई भेद नहीं मानते। चाहे हिंदू को काटकर देखो या मुसलमान को, सभी के रक्त लाल ही निकलता है। तो फिर भेदवभाव किस बात का? वे कहते हैं कि हम गीता-रामायण को भी पढते हैं और उससे सीख लेते हैं। उन्होंने कहा कि कोई खड़े होकर पूजा करता है तो कोई बैठकर, लेकिन उन्हें इस पुतला बनाने से बेहद संतोष प्राप्त होता है। आज तक उनके मन में कोई भेदभाव नहीं आया। 

Read More

मथुरा। दीन-हीन एवं असहाय जनों के हृदय में ही ईश्वर का निवास है यदि हम धनवान होकर भी दीन-हीन असहाय निरूशक्त जनों की सेवा में अपने धन को नहीं लगाते हैं तो वह धन किसी काम का नहीं है।  ईश्वर किसी मंदिर में नहीं अपितु दीन-हीन के हृदय में विराजते हैं और वास्तव में वही धन सार्थक है जो दीन-दुरूखी जनों के काम आता है यह विचार स्वामी नवलगिरी महाराज ने डा. आर एस गुप्ता डाइग्नोस्टिक सेन्टर, झांसी के सौजन्य से आयोजित पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर कल्याण धाम प्रांगण में व्यक्त किये । संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने शिविर की समीक्षा करते हुए बताया कि डा. आर एसघ् गुप्ता डाइग्नोस्टिक सेन्टर, झांसी के सौजन्य से कल्याणं करोति मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर मैं दूर-दराज के अंचलो से आये 72 पोलियों से पीड़ितों ने पंजीकरण कराकर परीक्षण कराया, जिसमें से 52 पोलियो रोगियों के आॅपरेशन जयपुर के प्रख्यात अस्थिरोग विषेशज्ञ डा. वीके तिवारी एवं डा. आरबी शर्मा की चिकित्सीय टीम द्वारा आॅपरेशन सम्पन्न किये गये। आॅपरेशन के योग्य पोलियो रोगियों के पलंग, बिस्तर, दवा, भोजन आदि की व्यवस्था पूर्णतया निःशुल्क प्रदान की गयी। इस शिविर के समापन समारोह के अवसर पर गौरव अग्रवाल, बीकेघ् शुक्ला, राज कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार यादव, आरपीघ् प्रजापति, प्रहलाद, प्रशान्त शर्मा, रमाकान्त शर्मा, रामसनेही आदि विशिष्ट जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी ।  

Read More

घर-घर पूजे गये कन्या-लांगुरा मथुरा। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन आज देवी मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। दुर्गा नवमी को लेकर आज सुबह से ही ब्रज के देवी मंदिरों के साथ साथ घर-घर देवी पूजा के साथ कन्या, लांगुराओं को प्रसाद वितरित किया गया। देरशाम देवी मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ विशेष दर्शनांे के आयोजनों में भी किया गया है। आज नवरात्रि की नवमी के साथ दशमी भी है।  वहीं आज रात्रि में जगह-जगह देवी जागरण की भी धूम रहेगी। शाम को शहर के प्रमुख मंदिरों में लोग मां भगवती के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। आज शहर के महाविद्या, कंकाली, चामुण्डा, कैला देवी, रंगेश्वर काली देवी, बंगला मुखी, कैलादेवी मंदिर, चर्चिका देवी आदि शहर के विभिन्न मंदिरों पर पूजा-अर्चना  करने वाले भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। पूजा-अर्चना के बाद घरों में भी मां भगवती की स्त्री-पुरुष बच्चों ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की और कन्या लागुराओं को भोजन कराया। सुबह से ही कन्या लागुंराओं के लिए लोगों को उनकी तलाश में देखा गया। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली में एक लंबे समय से कार्यरत कोतवाल के हमराह को एसएसपी ने शिकायतों के आधार पर लाइन हाजिर कर दिया है। बताते हैं कि हमराह रनवीर करीब साढे तीन वर्ष से कोतवाली में तैनात था आरोप है कि वह लोगों से पैसे उगाही का काम करता था। इसकी शिकायत एसएसपी से की गयी। इसे संज्ञान में लेते हुये एसएसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। 

Read More

कोतवाली पुलिस में साधु ने दी लिखित शिकायत मथुरा। देश-विदेश से गायों के नाम पर पैसा इकटठा करने वाले और फर्जी ट्रस्ट चलाने के मामले में वृंदावन कोतवाली में एक साधु ने लिखित शिकायत दर्ज कराकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। गौरक्षा संघ के बाबा नागरी दास ने आज कोतवाली प्रभारी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि क्षेत्र में फर्जी गौशाला और ट्रस्ट के नाम पर कुछ लोग देश विदेशों से गायो के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं। ये गायों की सेवा नहीं करते। केवल गायों के नाम पर पैसा इकटठा कर उसे अपना काम चलाते हैं। जबकि ब्रज में गायों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। आये दिन गौ पर अत्याचार हो रहे हैं तो गाय चोर बुरी तरह सक्रिय हैं। रोजाना गायों को लेकर धार्मिक संगठन उनकी सुरक्षा की बात करते हैं जबकि ऐसे फर्जी ट्रस्ट चलाने वाले लोगों ने गायों के नाम पर लाखों रूपया इकटठा कर लिया है उनकी सेवा में एक पैसा भी खर्च नहीं करते। आज साधु ने ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग वृन्दावन पुलिस से की है।

Read More

मथुरा।  भारतीय किसान यूनियन के नेता और अज्ञात मृतकों का अपने पैसे से अंतिम संस्कार और धार्मिक क्रियायें कराने वाले पं. ओमप्रकाश पचैरी ने विद्युत विभाग की मनमानी और खराब नीतियों के चलते चेतावनी दी है कि वे सुधार लायें वरना मुझे आत्मदाह के लिये मजबूर होना पड़ेगा। विद्युत विभाग श्री पचैरी का निरंतर विद्युत बिलिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है।

Read More

मथुरा। मोहर्रम कमेटी मथुरा शहर के तत्वावधान में अलम का जुलूस घीया मंडी से निकाला गया। मातम के इस पर्व पर जुलूस में चल रहे अखाड़ेदारों ने अपने पट्टेबाजी के हुनर दिखाए। जुलूस में कमेटी के अध्यक्ष हनीफ आलू वाले, सचिव अबरार खांन बारसी, इमरान खांन, सुयैद कुरैशी, शाहबाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

भरतपुर गेट पुलिस मामले को दबाने में जुटी मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित केआर डिग्री कालेज के गेट पर आज एक दबंग ने युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप् से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस का उपनिरीक्षक मामले को दबाने के प्रयास में पीडि़त को ही हड़काने लगा। घायल युवक के परिजनों ने उपचार कराने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों को उक्त घटना की जानकारी दे दी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली की पुलिस चैकी बागबहादुर क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी राहुल उर्फ मन्नू पुत्र मुकेश चैरसिया बुधवार सायं करीब तीन बजे बाजार से घर लौट रहा था, इसी दौरान केआर डिग्री कालेज के सामने उसे नंदन पुत्र लौहरे निवासी नानकनगर नामक दबंग युवक ने रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू से वार कर दिया। युवक ने पेट पर मारे जा रहे चाकू का बचाव किया। तो उसका हाथ गंभीर रूप से कटकर घायल हो गया। घायल राहुल की चीख सुनकर पड़ौस के लोगों को उधर आते देख हमलावर मौके से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा तथा घटना की जानकारी भरतपुर गेट चैकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी मामले को मामूली व आपसी घटना बताते हुए सुलहनामा करने की बात कह मौके से चले गए। घायल व उसके परिजनों को इस दबंग का डर सता रहा है तथा आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दे आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई की मांग करने की बात कह रहे हैं। 

Read More

 पुलिस दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते पुलिस अधिकारी मथुरा। आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। प्रदेशभर में मनाए जा रहे पुलिसदिवस के अवसर पर जनपद में भी पुलिस दिवस मनाया गया। जहां पुलिस के आलाधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को नमन कर उन्हें अपने श्रद्घासुमन अर्पित किए। 

Read More

मथुरा। संस्कार भारती के महामंत्री सुरेन्द्र सक्सैना ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का वार्शिक अधिवेषन एवं महारास कार्यक्रम 27 अक्टूबर षरद पूर्णिमा को चन्द्रमा की धवल चांदनी में संध्या सात बजे से रीजेंसी गार्डन, बीएसए कालेज के सामने आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों की नवोदित कलाकार छात्राएं सांस्कृतिक नृत्यों की प्रतिस्पर्धात्मक प्रस्तुतियां देकर द्वापर का चित्रण प्रस्तुत करेंगी। अंत में सभी विद्यालयों की छात्राएं 51 राधा-कृश्ण के जोड़ों में संयुक्त रूप् से महारास की प्रस्तुतियां देंगी। संस्था के अध्यक्ष ने सभी आमंत्रितों से समय पर आने की अपील की है।

Read More