मथुरा

मथुरा। जीएलए विवि में बीटैक के छात्रों ने एक बार फिर उच्च संख्या के साथ देश की अग्रणी आईटी कंपनी इन्फोसिस में सफलतापूर्वक रोजगार हासिल किया है। इस टेस्ट को 111 छात्रों ने पास किया। छात्रों से साक्षात्कार के दौरान करीब आधा घंटे तक सवाल-जबाव हुआ और चयनित 79 छात्रों के नामों की घोशणा की गयी।  विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के डीन एवं हैड प्रो. एके वर्मा ने बताया कि गतवर्ष की अपेक्षा इस वर्ष विद्यार्थियों ने चयन में 7 प्रतिशत का इजाफा किया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 25 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ, जबकि इस बार सैकड़ों विद्यार्थियों ने आॅनलाइन परीक्षा में भाग लिया और उनमें 79 विद्यार्थी चयन होने में सफल रहे, जो कि गतवर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत की चयन में बढोत्तरी रही।उन्होंने सभी चयनित छात्रों को उनके उज्जवल भविश्य की शुभकामनाएं दीं और लगन व ईमानदारी से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। 

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन के तत्वावधान में कृष्णानगर बिजलीघर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बहुजन नायक कांशीराम साहब के 9वें परिनिवार्ण पर याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इ. राहुल औरसंचालन जितेन्द्र सिंह ने की। सभा में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर कुमार बौद्ध ने काशीराम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनके जीवन पर प्रकाश डालां कार्यक्रम अध्यक्ष ई. राहुज ने कहा कि मान्यवर साहब को पिछड़ों, शोषितों, अल्पसंख्यकों में राजनैतिक चेतना पैदा कर उन्हें राजनीति से जोड़ा और दबे कुचले समाज में हौसला बढाया। संचालन करते हुये जितेन्द्र सिंह ने उन्हें श्रद्धांजिल दी। अध्यक्ष लुकेश राही ने बताया कि उन्होने जो संकल्प लिये उन्हें जीते जी पूरा कर दिया। वह डा. अंबेडकर मिशन के सच्चे अनुयायी एवं योद्धा थे। वह भारत में स्वर्ण युग लाकर समता स्थापित करना चाहते थे। इस अवसर पर कुलदीप कुमार, एनपी सिंह, केपी सिंह, पण्डितजी, शैलेन्द्र कुमार, बहादुर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, चोखेलाल, थान सिंह, गोविन्द पेंटर, आशु, महेशचन्द्र, गोविंद पेंटर, विजेन्द्र, डा. आनंद, गुलजार, मजीद खां, भगवानदास, विनोद नागर, दाऊदयाल, ख्यालीराम, बेनामी, हिमांशु, नरेन्द्र, राम भारती, बृजेश जेई, राजेन्द्र निमेष आदि मौजूद थे।

Read More

-छात्रों ने बिखेरा अपने कला का जादू  मथुरा। बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय में युवा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने निबंध, गायन, रंगोली, वाद-विवाद एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इनमें से चयनित छात्र-छात्रा डा. बीआर अम्बेडकर विश्व विद्यालय आगरा में होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कालेज प्राचार्य डा. अशोक कुमार अग्रवाल के अनुसार विश्व विद्यालय में 16 से 18 अक्टूबर के मध्य होने वाले युवा सांस्कृतिक महोत्सव में महाविद्यालय के छात्र-छात्रा अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। इन प्रतियोगिताओं में आज चयनित किए गए छात्र-छात्रा विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रस्तुती देंगे। इन छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में पुरूस्कृत किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में डा. आनंद सिंधू, डा. विजय शर्मा, डा. बरखा अग्रवाल, डा. रूचि अग्रवाल तथा डा. सैफाली भार्गव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 

Read More

मथुरा। जिला बालीबाल संघ के तत्वावधान में पुरुष एवं महिला वर्ग की 37वीं जिला बाॅलीवाल प्रतियोगिता पूर्व उत्तर रेलवे मनोरंजन संस्थान मथुरा छावनी के मैदान पर 24 एवं 25 अक्टूबर को सम्पन्न होगी। संघ के सचिव डा. डीपी शर्मा ने जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं, क्लबों, सेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बल एवं निजी प्रतिष्ठानों से अपील की है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी टीमों का रजिस्ट्रेशन 22 अक्टूबर तक उनके मोहनकुंज डैम्पीयर नगर कार्यालय तथा वृंदावन में भक्ति वेदांत गुरूकुल स्कूल के क्रीड़ा अधिकारी योगेश यादव से संपर्क करा सकते हैं। डा. शर्मा ने बताया प्रादेशिक स्तर की गाजियाबाद में होने वाली 64वीं प्रतियोगिता चार से नौ नवम्बर के मध्य होगी। जिले पर विजयी टीम इस प्रतियोगिता में सहभाग के लिए भेजी जाएगी। 

Read More

मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल सीनियर सैक्शन में नयति हाॅस्पीटल मेडीकल सुपरिटेडेंट डा. ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में पीडिया ट्रिक हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में छात्र-छात्राओं के दांतों व आंखों की बारीखी से जांच की गई तथा उपचार के साथ ही उन्हें बचाव के उपाय भी बताए।  इस मौके पर नयति हाॅस्पीटल के अनिल, रमाकांत एवं विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती लता गोयल, श्रीमती पुष्पलता गुप्ता, बाइस प्रिंसीफल आरके शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Read More

-सर्वसमाज के लोगों से लाभ लेने की अपील  मथुरा। महाराजा श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीअग्रवाल सभा मथुरा द्वारा स्वर्गीय दाऊदयाल एडवोकेट व श्रीमती शांतिदेवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मुन्ना लाल दाऊदयाल एण्ड संस चैरिटेबिल ट्रस्ट के सौजन्य से सर्व समाज के लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं आॅपरेशन शिविर का आयोजन आज से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा। सभा के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल दरवे वाले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोगियों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए उनके क्षेत्र में ही रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा के तहत आज 10 अक्टूबर को मीना अतिथि भवन महोली रोड, 11 अक्टू को अग्रवाल धर्मशाला कुशकगली, 12 अक्टू. को अग्रवाटिका अग्रसेन मार्ग मसानी, 13 अक्टू को अग्रवाल धर्मशाला सदर बाजार, 14 को तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट, 15 को अग्रवाल धर्मशाला भरतपुर गेट तथा 16 अक्टू को अग्रवाल धर्मशाला कृष्णा नगर में रोगी रजिस्टेªशन करा सकते हैं। इन रोगियों के आॅपरेशन 13 से 16 अक्टूबर तक श्रीजी बाबा हाॅस्पीटल पर सम्पन्न होंगे। 17 अक्टू. को 11 बजे अग्रवाटिका मसानी पर आॅपरेशन कराने वाले नेत्र रोगियों का विदाई समारोह सम्पन्न होगा।  सभा के अध्यक्ष चै. मुरलीधर अग्रवाल एवं प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने सर्व समाज के लोगों से अपील की है कि इस निःशुल्क नेत्र शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं।  

Read More

सन्तों के आशीर्वाद एवं उनके दिशा निर्देश पर यमुना मिशन के अन्तर्गत प्रारम्भ हुये कार्य जिसमें कृष्णगंगा घाट से गऊघाट तक घाटों का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण, वृक्षारोपण आदि सम्मलित है इसके साथ साथ सरस्वती कुण्ड स्वामी घाट, काष्र्णिकुण्ड, चरणामृत कुण्ड आदि कुण्डों का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है जिसमें भारत के बडे सन्तों जिनमें पूज्य काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज, पूज्य संत सियाराम दास जी महाराज, पूज्य दलाई लामा जी, जैसे महान सन्तों का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में यमुना मिशन द्वारा मथुरा परिक्रमा मार्ग में स्थित चक्रतीर्थ घाट पर उसके जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है जो अब समाप्ति की ओर है। घाट के बदलते स्वरूप को देख वहाॅ के क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।  यमुना मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि चक्रतीर्थ घाट की महिमा पुराणों एवं भागवत में मिलती है। इसी जगह भगवान विष्णु का चक्र आकर शान्त हुआ था। यमुना के दूर होते ही यह घाट उपेक्षा का शिकार हो गया था। यमुना मिशन द्वारा घाट का जीर्णोद्धार कर उसका सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया जो अब बस कुछ दिवस पश्चात् समापन की ओर है। उसके पश्चात् भक्त यहाॅ आस्था और भक्ति भाव के साथ पुनः स्नान कर सकेगे। इस अवसर पर लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मीरा गोस्वामी, मोनू पंडित, महेश पंडित, गोविन्दा, बलराम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

Read More

पंचायत चुनाव में बंटनी थी मथुरा। पंचायत चुनावों में बंटने के लिए आ रही शराब की एक बड़ी खेप को आबकारी टीम ने ठिकाने तक पहुंचने से पहले ही अपने कब्जे में ले, दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शराब की कीमत करीब 33 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक सं. पीबी11 बीयू 1067 में शराब लादकर लाई जा रही है, जो यहां जनपद में विभिन्न ठिकानों पर बांटी जाएगी। इस शराब का उपयोग प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में मतदाताओं को पिलाने में किया जाएगा। सूचना पर आबकारी अधिकारी ने आबकारी निरीक्षक संजय यादव, रणविजय सिंह तथा आबकारी पुलिस सिपाही बलवीर शर्मा, तहसीलदार सिंह व ताराचंद को लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट स्थित टोल प्लाजा पर पहुंच वहां से निकलने वाले ट्रक का इंतजार शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में जब ट्रक वहां से गुजरा तो आबकारी टीम ने उसका पीछा कर उसे रोक लिया और केबिन में बैठे चालक व एक अन्य आदमी को अपने कब्जे में ले ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें पंजाब निर्मित किंग क्रेजी व्हिस्की की 11 सौ पेटी लदी थी। आबकारी टीम ट्रक व दोनों लोगों को यहां गोदाम पर ले आईं। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम दर्शनलाल पुत्र सफी मौहम्मद तथा साथ बैठे ट्रक मालिक की पहचान वीर वीरेन्द्र सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी पटियाला के रूप में की। आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में इन लोगों ने शराब की कीमत करीब 33 लाख रुपए बताते हुए कहा कि यह शराब चुनाव के लिए यहां किसी ठेकेदार ने मंगाई थी, लेकिन माल किसे सौंपना था, यह बात दोनों में से किसी ने भी नहीं कबूली। 

Read More

एक आरोपी पुलिस ने दबोचा  मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली में दो नामजद युवकों ने एक 13 वर्षीय बालिका से गैंग रेप कर डाला। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि उसके दोस्त की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली निवासी श्याम की 13 वर्षीय पुत्री निशा (दोनों नाम काल्पनिक) चार दिन पूर्व खेत पर परिजनों को खाना देने जा रही थी, इसी दौरान गांव के ही लाला पुत्र भगवत ने अपने दोस्त साहुन के साथ मिलकर बालिका को जंगल में दबोच लिया और उसके साथ दोनों ने मिलकर दुराचार कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने थाना गोवर्धन में इसकी लिखित तहरीर दी। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को दबोच लिया और दूसरे की तलाश में जुटी है। 

Read More

कैप्शनरू मगोर्रा क्षेत्र में एआरटीओं बनकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी एआरटीओ को जेल भेजती पुलिस समाजवादी पार्टी का झण्डा गाड़ी पर लगाकर करते थे वसूली मथुरा। मंगोर्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मथुरा भरतपुर मार्ग पर पुलिस ने दो फर्जी एआरटीओ बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते दो युवकों पकड़कर जेल भेजा है।  मिली जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र सुखपाल सिंह निवासी चन्द्रपुरी कॉलोनी मथुरा व अनूप चैधरी पुत्र शिवचरण निवासी सींबनाबुर्ज थाना सिंकदरा आगरा मंगलवार को मगोर्रा थाना क्षेत्र के मथुरा भरतपुर मार्ग पर समाजवादी पार्टी का झण्डा लगी बुलेरो गाड़ी से आये और गाड़ी सड़क मार्ग पर खड़ी कर सड़क मार्ग पर चल रहे ट्रक बसों आदि प्राईवेट वाहनों को एआरटीओ बनकर वाहन चालको से अवैध बसूली कर रहे थे। जिस मामले की सूचना मगोर्रा थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुॅच गई और फर्जी एआरटीओ बनकर वाहनों चालकों से अवैध बसूली कर रहे अनूप चैधरी एवं अनिल को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहॉ दोनों युवकों के पास से 24 हजार रूपये एवं समाजवादी पार्टी का झण्डा लगी बुलेरों गाड़ी बरामद की गई है। वही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। 

Read More