मथुरा

मथुरा। मगोर्रा नहर में एक महिला के शव मिलने से सनसनी है। बताया गया कि पैंतीस वर्षीय महिला का नहर में शव मिला है। लोगों का कहना था कि हत्या करके शव को यहां डाला गया है। पुलिस को इसकी सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने पंहुचकर शव का पंचनमाा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह कौन महिला है? और उसके साथ क्या घटना हुयी है। आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त भी करायी गयी लेकिन उसके बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

Read More

मथुरा। औरंगाबाद स्थित इंदूपुरम कालोनी में रहने वाले एक चैबीस वर्षीय युवक का शव पंखे पर लटका मिला है। समझा जाता है कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। मिली जानकारी के अनुसार सनी शर्मा ;24द्ध पुत्र सीपी शर्मा निवासी इंदुपुरम का शव उसके घर में कमरे के अंदर पंखे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी है और जानकारी जुटा रही है।  

Read More

एटीएम मशीन और सीसीटीवी कैमरे भी किये क्षतिग्रस्त मथुरा। राया कस्बे में स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर लूटने का प्रयास किया गया। बताया गया कि दो लोगों ने एटीएम में प्रवेश कर गार्ड को बंधक बनाया लेकिन  किसी के आने की भनक लगने पर वे वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस जांच में जुटी हुई है। बदमाशों ने एटीएम के गार्ड को बंधक बना लिया और एटीएम लूटने की कोशिश की। बताया गया कि एसबीआई का एटीएम राया थाने से कुछ ही दूरी पर है। यहां पर मुकेश नामक गार्ड तैनात है। बताया गया कि रात्रि को लगभग दस बजे जब मुकेश डयूटी पर था तभी दो लोग आये और पैसे निकालने लगे।  एटीएम पर तैनात गार्ड मुकेश ने उन्हें हैलमेट उतारने को कहा तो इन लोगों ने उसे तमंचे की नोंक पर बंधक बना लिया और एटीमएम को तोड़कर लूट की कोशिश की। बदमाश इसमें सफल नहीं हो पाये। यह एटीएम थोन से कुछ ही दूरी पर है। घटना की सूचना के बाद राया पुलिस घटनास्थल पर पंहुच गयी। पुलिस ने बैंक के गार्ड को पूछताछ के लिये थाने में बैठा लिया है। बताते हैं कि बदमाशों ने एटीएम मशीन के साथ यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी तोड़फोड़ की है।   राया में एटीएम पर पहली वारदात  राया कस्बे में लगभग आधा दर्जन बैंकों के एटीएम हैं। लेकिन ये किसी भी एटीएम पर हुई पहली घटना है। दरअसल सभी एटीएम मुख्य मार्गों पर हैं लेकिन राया थाना से कुछ ही दूरी पर हुई ये वारदात पुलिस की लापरवाही की ओर इशारा करती है। राया थाना में इस समय तीन चैपहिया वाहन हैं लेकिन फिर भी मुख्य मार्ग पर हुई ये घटना सवाल तो खड़े करती है।  प्रकाश की नहीं उचित व्यवस्था  कस्बे के एसबीआई एटीएम पहले तो रोड से हटकर अंदर की तरफ है और लाइट न होने से वहाँ और भी खतरा बढ़ जाता है। नगर पंचायत द्वारा लगायी गयी हाईमास्क लाइट भी नगर पंचायत के ही लगाये गए होर्डिंग को तो रोशन करती है लेकिन होर्डिंग की वजह से बैंक व एटीएम तक लाइट नहीं पहुँच पा रही है । इसे लेकर कई बार क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत भी की है। 

Read More

पूरे दिन चली नामांकन पत्रों की जांच मथुरा। जिला पंचायत चुनावों की प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जा रहा है। तीन अक्टूबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जायेगी और उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये जायेंगे। वहीं दूसरे चरण का नामांकन आज गुरूवार से शुरू हो जायेगा। जिला पंचायत के नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है और वे गांव-गांव और घर-घर पंहुचकर प्रत्याशियों से संपर्क में जुटे हुये हैं। अभी तक किसी भी प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं हुये हैं। चुनावों को लेकर प्रत्याशियों में भारी उत्साह है और वे किसी भी सूरत में चुनाव जीतने के गुणा-भाग में लगे हुये हैं।   भाजपा ने 7 वार्डों से घोषित किये प्रत्याशी मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने मांट विधान सभा क्षेत्र के मांट व नौहझील ब्लाक की जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची घोषित की है। इसमें वार्ड नं. 1 से विष्णु कुमार शर्मा, वार्ड नं. 2 से धर्मेन्द्र दुबे, 3 से कृष्णा देवी वाल्मीकि, 4 से तेज बहादुर स्वर्णकार, 5 से अशोक नौहवार, 6 से अनिल अग्रवाल, 7 से ममता गिर्राज ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।  

Read More

जिला पंचायत के वार्ड नं. 17 में बसपा द्वारा घोषित किये गये प्रत्याशी के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। मथुरा। जिला पंचायत चुनावों को लेकर जहां राजनैतिक दलों में आपसी विरोध तेजी से पनपा है वहीं आम चुनाव लड़ने वाले लोग भी नेताओं की भेदभाव की नीति से परेशान हैं। इसी का नतीजा है कि बसपा के आगरा मण्डल काॅर्डीनेटर दारासिंह के कार्यालय पर टिकट को लेकर लोगों ने जमकर नारेबाजी और विरोध किया। वहीं गोवर्धन के विधायक के खिलाफ भी अपना गुस्सा उतारा। जानकारी के अनुसार गोवर्धन तहसील के वार्ड 17 से बहुजन सामज पार्टी द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद पर रघुवीर नामक व्यक्ति को टिकट दे दी गयी है जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते यह वार्ड विवादों के घेरे में है। सैंकड़ों ग्रामीणों ने बहुजन समाज पार्टी द्वारा वार्ड नं. 17 की जिला पंचायत टिकट रघुवीर को दिये जाने पर जोनल काॅर्डीनेटर आगरा मण्डल दारासिंह के गोवर्धन कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गोवर्धन विधानसभा वर्तमान विधायक राजकुमार रावत की शह पर यह काम हुआ है जिसका हम सभी ग्रामीण विरोध करते हैं। इन लोगों ने विधायक के खिलाफ भी जमकर गुस्सा उतारा। इस अवसर पर विद्यावान प्रधान पाडल, मदन प्रधान भगौसा, नंदराम बौहरे पाडल, केशव देव जाटव पलसों, हरपाल जाटव पलसों, फत्ते जाटव पलसों, कुमारपाल जाटव सीह, अनिल जाटव, गोविन्द पाडल, वनय सिंह, नेम सिंह, मानसिंह पाडल, अमन प्रधान पलसों, लखन व्यास पलसों, मुरारी प्रधान ढहरौली, पुरुषराम सिंह, हेतराम सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। स्थानीय बीएसए इंजीनियरिंग कालेज में प्रबंध तंत्र की लापरवाही के चलते आज पढाई छोड़कर स्कूल के छात्रों को कालेज के गेट पर बैठकर धरना देना पड़ा। छात्रों ने हड़ताल की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनको ठीक प्रकार से मैस में खाना नहीं मिल रहा है। इससे सारे छात्र परेशान हैं। अक्सर लापरवाही के चलते ऐसा होता रहता है जिससे छात्रांे में आक्रोश है। वे कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही न होने से छात्रों ने यह कदम उठाया। वे अध्यन छोड़कर धरने पर बैठक गये। बाद में कालेज प्रशासन ने उन्हें मैस में अच्छे ढंग का खाना मिलने का वादा किया। इस आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना प्रदर्शन बंद किया।

Read More



Mediabharti