मथुरा। टीईटी उत्तीर्ण बीएड एवं बीटीसी प्रशिक्षितों के पूर्ण समायोजन हेतु टीईटी संघर्ष मोर्चा की मथुरा इकाई ने जनपद के सभी बेरोजगार शिक्षकों से रविवार 27 सितम्बर को डायट बाद पर होने वाली बैठक में मौजूद रहने एवं समायोजन की नीति पर अपने विचार रखने की मांग की। टीईटी संघर्ष मोर्चा जनपद मथुरा इकाई के खेमचंद अग्रवाल व सुभाष फौजदार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीएड बीटीसी टेट क्वालीफाइड सभी अभ्यर्थी 27 सितम्बर रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाद पर प्रातः 10 बजे बैठक में भाग लें। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से टीईटी उत्तीर्ण साथी पहुंच रहे हैं। बैठक में प्रदेश में खाली पड़े तीन लाख पदों पर सभी को बेसिक विद्यालयों में समायोजन की रणनीति पर विचार करने तथा सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
Read More




