मथुरा

 बल्देव क्षेत्र में पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न से परेशान चैकीदार कलैक्ट्रेट पर शिकायत करने आये। लाश गायब करने की कहता है एसओ मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र के चैकीदारों ने एसओ के उत्पीड़न से परेशान होकर एसपी क्राइम से न्याय की गुहार लगाई है। मामूली वेतन 1500 रूपये पर क्षेत्र में चैकीदारी करने वाले ये पुलिस के अहम अंग काफी दिनों से उत्पीड़ित किये जा रहे हैं। एसपी क्राइम से मिलकर चैकीदारों ने बताया कि एसओ बल्देव व उनसे हर दर्जे की डयूटी ले रहे हैं। रात्रि में गश्त कराने के बाद थाने पर पानी, बर्तन, घरेलू काम भी उनसे चपरासी की स्थिति से लिया जा रहा है। मामूली बात पर एसओ का पारा चढ जाता है। गाली गलौज के साथ अभद्रता पर उतारू एसओ ने उनका बुरी तरह से शोषण कर रखा है जबकि वे अपने अपने क्षेत्रों में हर तरह की सूचनायें इलाका पुलिस को देते रहे हैं। बावजूद इसके भी उनसे अभद्रता की जाती है। चैकीदार पप्पू निवासी नेरा ने एसओ की कार्यशैली को भी उजागर करते हुये बताया कि पिछले महीने उसे नेरा पुल के निकट एक महिला की लाश मिली थी जिसकी सूचना उसने एसओ को दी तो एसओ ने उस लाश को यमुना में फेंक देने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि उसे आगरा सीमा मे डाल दो। इस तरह की बातों से साफ जाहिर होता है कि एसओ बल्देव अपनी कर्तव्यनिष्ठा से किनारा कर रहे हैं। शिकायत करने वालों में पप्पू, रंजीत, राकेश, भोलू, होरीलाल, विजेन्द्र, गुलाब सिंह, रामबाबू, किशन, सुरेश, रनवीर, कमल चैकीदार मौजूद थे।

Read More

 यमुना में डूबने के बाद हुई मौत के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस एवं किसान पंचायत के लोग  मथुरा। चैकी बंगालीघाट क्षेत्र अंतर्गत किसान पंचायत में अपने परिवार के साथ भाग लेने आये एक युवक की यमुना में स्नान करते समय डूब जाने से मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय अनमोल पुत्र देवकुमार निवासी सफीपुर उन्नाव आज किसान पंचायत में अपने परिवार के साथ भाग लेने मथुरा आया हुआ था। आज दोपहर वह अपने परिवार के साथ बंगालीघाट पर यमुना में स्नान कर रहा था तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। लोगों के शोर मचाने पर उसे यमुना से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किसान यूनियन के सैंकड़ों कार्यकर्ता इस घटना की सूचना मिलते ही बंगालीघाट पंहुच गये और उन्होंने प्रशासन से मृतक को दस लाख रूपये मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 

Read More

 जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान आकर्षक झांकियां और नयनभिराम रोशनी में डूबा हुआ  आज से ही बढने लगी श्रद्धालुओं की संख्या श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में कड़े सुरक्षा प्रबंध चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया तंत्र की नजर मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शनिवार सुबह से ही धूमधाम से मनाया जायेगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान को भव्य रूप से सजाया गया है। आकर्षक झांकियां और नयनाभिराम रोशनी लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र होगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास प्रशासन द्वारा सभी दुकानदारों को दायरे मंे रहने की चेतावनी दी गयी है। तीर्थयात्रियों की बढती संख्या को ध्यान में रखते हुये आसपास के दुकानदारांे को सड़क पर सामान न लगाने की चेतावनी भी दी गयी है। चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान आने वाले सभी मार्गों पर कड़ी निगरानी और चैकिंग भी कल से होगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो जाये। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह चैकन्नी होकर इस मेले को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिये प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह के अलावा नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस के बड़े अफसर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और उससे जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थायंे तय करते देखे जा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति द्वारा भी तीर्थयात्रियांे के लिये पूरी सुविधायें मुहैया करायी जा रही हैं। जन्मभूमि के आसपास श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुये वहां पुलिस के पूरे इंतजाम किये गये हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तीर्थयात्री रेल और सड़क मार्ग से लगातार मथुरा पंहुच रहे हैं। ब्रज में श्रद्धालुओं की संख्या दो दिन से निरंतर बढ़ रही है। बाजारों में भी तीर्थयात्री नजर आ रहे हैं। मथुरा, वृन्दावन, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना में भी श्रद्धालु दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं। गोकुल, महावन में भी भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस बार अभी तक श्रद्धालुओं की संख्या कोई खास नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के लोग जरूर बाजारों मंे हरी टोपी लगाये नजर आ रहे हैं। इनके टोल के टोल बाजारों में इकटठे देखे जा सकते हैं। महिला, पुरूष, बच्चे सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन करते देखे जा रहे हैं।   

Read More

 सुरक्षा एजेंसी द्वारा लगाए गए जवान  जन्मभूमि परिसर के आसपास सभी वाहन प्रतिबंधित  मथुरा। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर पुलिस छावनी में तब्दील हो जाएगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर। जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्र में चार हजार सिपाही तैनात रहेंगे। मिश्रित और संवेदनशील क्षेत्रों में खुफिया एजेंसियां निगाहें हर अवांछनीय तत्वों ने रखेंगी। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर पर शनिवार को मनाया जाएगा। जन्म महोत्सव की सुरक्षा करीब चार हजार जवानों के हाथ में रहेगी। जवानों की ड्यूटी आज शुक्रवार को लगा दी गई। होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, रेलवे और बस स्टैंड की निगरानी कराई जा रही है। संदिग्ध लोगों को गहन पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।जन्मोत्सव पर जन्मभूमि परिसर के आसपास में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बसें भी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। पालिका प्रशासन ने पिछली बार श्री ष्ण जन्मस्थान के गेट के आसपास कारपेट बिछाया था, इस बार जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर कालीन बिछाया जाएगा। पिछले गेट से गोोवद नगर थाना होते हुए गोविंद नगर और महाविद्या से पोतरा कुंड से आगे मुख्य दरवाजे तक कारपेट बिछाया जाएगा। पालिका ने दो बड़े स्वागत द्वार बनवाए हैं। पांच बेड की एक डिस्पेंसरी गेट के पास लगेगी।   बॉक्स  पांच दिन तक नहीं होगी विद्युत कटौती    जन्मोत्सव पर्व को लेकर गुरुवार से ही पांच दिन तक मथुरा में कोई कटौती नहीं होगी। विद्युत वितरण निगम ने नगर के तीन सब स्टेशनों पर अधिशासी अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है। अधीक्षण अभियंता प्रदीप मित्तल ने कृष्णानगर सब स्टेशन अधिशासी अभियंता नगर लोकेश कुमार के हवाले किया है। मसानी सब स्टेशन पर अधिशासी अभियंता (टेस्ट) राजीव कालरा तैनात रहेंगे, तो औरंगाबाद सब स्टेशन पर अधिशासी अभियंता (वृंदावन) बीपी सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। अधिशासी अभियंता तीन से सात सितंबर तक ड्यूटी देंगे और व्यवस्थाओं को संभालेंगे। सभी उप खंड अधिकारियों की भी संबंधित सब स्टेशनों पर ड्यूटी लगाई गई है। लाइन स्टाफ भी बढ़ाया जा रहा है।  

Read More

मथुरा। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डाॅ. प्रवीन भाई तोगड़िया की प्रेरणा से संचालित हिन्दू हेल्पलाइन की बैठक विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुयी। जिला संयोजक प्रेम सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को निरापद व सुखदायी बनाने के लिये हिंदू हेल्पलाइन यात्रियों की सेवा के लिये श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सहायता केन्द्र व खोया-पाया केन्द्र का संचालन कल दोपहर बारह बजे से रात्रि दो बजे तक किया जायेगा। कार्यकर्ता 15-15 की संख्या में दो टोलियों में काम करेंगे। बैठक मंे प्रेम सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, उदय सिंह, दिलीप चैधरी, हेमेन्द्र सिंह, नरेश सैनी, तुलसीराम, राजेन्द्र सिंह होरा, हरीओम सिकरवार, देशपाल सिंह, मनोज चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। श्री भृगु ज्योतिष कार्यालय के संचालक पं. हरीशरण शर्मा ज्योतिषाचार्य के अनुसार व्रत जन्मोत्सव सं॰ 2072 शाके 1937 भाद्रपद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शनिवार 52 घड़ी 43 पल है, जो रात्रि 3 बजकर 2 मिनट तक है। रोहिणी नक्षत्र 45 घड़ी 15 पल है, जो रात्रि 12 बजकर 10 मिनट तक है। यह शुभ योग कई वर्षों के बाद अष्टमी व रोहिणी नक्षत्र में मिल रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव कल शनिवार के दिन सर्वमान्य योगायोग बन रहा है। श्रद्धालु एवं भक्तगण इस व्रत को रखने से तीन जन्मों के पातकों को हरण करने वाला होगा। क्न्या की संक्राती, सिंह का मंगल, आने से सर्राफा बाजार में कुछ तेजी का रूख रहेगा।

Read More

मथुरा। प्रोफेसर काॅलोनी पचैरी छात्रावास में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक हुयी जिसमें प्रांत संगठन मंत्री राघवेन्द्र जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला। प्रमोद पचैरी को जिला सह मंत्री, देवेन्द्र चैधरी को सह संयोजक बजरंग दल, योगेश शर्मा को मंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह ने यह घोषणा की। इस अवसर पर मुरारी लाल अग्रवाल, ललित स्वामी, मदनमोहन अग्रवाल, भवानी गौतम, राजेश स्वामी, राधाकांत, महावीर, रवि आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी एवम जिला स्टाम्प अधिकारी जे.एस. मिश्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश ;स्टाम्पद्ध सम्पत्ति का मूल्यांकन नियमावली,1997 के नियम 4 के अधीन जनपद में भूमियों की प्रस्तावित नवीन वार्षिक मूल्यांकन दर सूची पर जन सामान्य से प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 07 सितंबर को अपरान्ह 2ः30 बजे कलेक्टेकृट स्थित सभाकक्ष में एक बैठक आहूत की गयी है जिसमें समस्त आपत्तिकर्त्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। समस्त आपत्तिकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वह अपनी आपत्ति के सम्बन्ध में साक्ष्य सहित उक्त बैठक में नियत दिनांक व समय पर कलेक्ट्रेट स्थित सभागक्ष में उपस्थित होने का कष्ट करें।   

Read More

मथुरा। महिला आगनवाढ़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने जनपद की समस्म आंगनवाड़ी कार्यकत्राी 7  सितम्बर व 10 सितम्बर के प्रशासन द्वारा विजन कार्यक्रम का बहिष्कार करने का एलान किया हैं। संघ जिलाध्यक्ष शशिप्रभा ने कहा है कि जब तक 25 अगस्त से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होती संघ उक्त कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा।

Read More

मथुरा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शनिवार सुबह से ही धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

Read More