मथुरा। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डाॅ. प्रवीन भाई तोगड़िया की प्रेरणा से संचालित हिन्दू हेल्पलाइन की बैठक विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुयी। जिला संयोजक प्रेम सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को निरापद व सुखदायी बनाने के लिये हिंदू हेल्पलाइन यात्रियों की सेवा के लिये श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सहायता केन्द्र व खोया-पाया केन्द्र का संचालन कल दोपहर बारह बजे से रात्रि दो बजे तक किया जायेगा। कार्यकर्ता 15-15 की संख्या में दो टोलियों में काम करेंगे। बैठक मंे प्रेम सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, उदय सिंह, दिलीप चैधरी, हेमेन्द्र सिंह, नरेश सैनी, तुलसीराम, राजेन्द्र सिंह होरा, हरीओम सिकरवार, देशपाल सिंह, मनोज चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
Read More




