मथुरा

मथुरा। 5 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता और बढा दी गयी हैं वहीं मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर भी पुलिस बल तैनात किया जायेगा।  आरपीएफ ने तो इसके लिये अतिरिक्त पुलिस बल भी मांगा है। यात्रियों की बढती संख्या को देखते ऐसा किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और पुख्ता कर दी गयी है। सुरक्षा इंतजामों को जांचने के लिये आज उप्र के डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियांे को निर्देश दिये कि जन्माष्टमी पर विशेष चैकसी बरती जाये। अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाये। महत्वपूर्ण स्थलों पर खुफिया निगरानी भी रखी जाये। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा में तैनात अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। एसपी सुरक्षा हृदेश कुमार के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Read More

कैप्शनः बंसल क्लासेज की छात्रा को 11 हजार का चैक प्रदान करते हुए शिक्षकगण  संस्थान ने किया सम्मानित  मथुरा। बंसल क्लासेज द्वारा मेरी बेटी चलों डाॅक्टर बनाएं, थीम के तहत टेस्ट में उतीर्ण दस बालिकाओं को मेडीकल प्री एन्टेªन्स एक्जाम की तैयारी, पूरी तरह फ्री कराई जाएगी। इसके लिए छात्राओं को एक टेस्ट मथुरा में देना होगा। बंसल क्लासेज की मथुरा शाखा के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर तथा यहां की छात्रा सतवत जगवानी के जेईई एडवांस 2015 में आॅल इंडिया नम्बर वन रैंक आने तथा पांच वर्ष से लगातार बंसल क्लासेज के छात्रों के नम्बर वन रैंक पाने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त छात्रा को 11 हजार रुपए का चैक एवं एक रिस्ट वाॅच एवं स्टूडेंट बैग भेंट किया गया। संस्थान के सीईओ पीके बंसल एवं सीएमडी बीके बंसल ने बताया छात्राओं को मेडीकल में प्रवेश दिलाने के लिए संस्थान द्वारा एक टेस्ट विद्यालयों में 11वीं छात्राओं के लिए कराया जाएगा। यहां उत्तीर्ण छात्राएं 18 अक्टूबर को मथुरा सेंटर पर परीक्षा देंगी। एक घंटे की इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली 10 छात्राओं को एआईपीएमटी के 2017 बैच के लिए बंसल क्लासेज मथुरा सेंटर पर निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।  इस दौरान प्रबंधक मोदाली बैंकट हरिकृष्ण ने बताया कि मेडीकल और इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भी आरएमटीएस टेस्ट कराकर निःशुल्क तैयारी कराएगा। बंसल क्लासेज मथुरा शाखा के हैड आरती अग्रवाल ने बताया कि मथुरा के संभावित टाॅप रैंकर छात्रों को जेईई व एआईपीएमटी में सफलता दिलाने के लिए उक्त संस्थान हर संभव मदद करने को तैयार है। 

Read More

 श्रीकृष्ण शोभायात्रा की जानकारी देते महासभा के पदाधिकारीगण मथुरा। यादवेन्द्र श्रीकृष्ण यादव महासभा मथुरा द्वारा कल जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली जाने वाली श्रीकृष्ण शोभायात्रा अभूतपूर्व होंगी। इस वर्ष शोभायात्रा में निकलने वाली दो दर्जन से अधिक झांकियां द्वापरयुग का एहसास और आभास कराती हुई होंगी। महिला और युवकों का डांडिया नृत्य भी आकर्षण का केन्द्र होगा। वर्तमान को देखते हुए बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ सहित प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित झांकियां भी दर्शकों को अपनी ओर लुभाएंगी। जनपद से ही नहीं पड़ौसी जनपद हाथरस व आगरा से भी झांकियां आ रही हैं। यदुकुल के गोप और ग्वाला यादव बंधुओं की टोली के साथ अपनी अलग छठा बिखेरेंने। कल शनिवार सायं छः भरतपुर गेट से शुरू होकर यह शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई भरतपुर गेट पर ही समाप्त होगी। उक्त जानकारी शोभायात्रा संयोजक राजू यादव, डा. देवेन्द्र यादव, संगठन अध्यक्ष लालबाबू यादव, ने मीडिया को दी। इस दौरान योगेश यादव, यदुराज सिंह यादव, मुकेश यादव, चंदन यादव तथा रवि यादव, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

 जेसी सप्ताह की जानकारी देते जेसीज पदाधिकारीगण मथुरा। जेसीआई मथुरा सिटी का जेसी सप्ताह नौ सितम्बर बुधवार को 15 सितम्बर तक चलेगा। जिसमेें प्रतिदिन अलग-अलग जनसेवा के कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में स्थानीय होटल हीरा रेजीडेंसी में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान मीडिया जेसी राजू अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पहले दिन नौ सितम्बर को विद्यालय में वृक्षारोपण, 10 सित. को अक्रूर स्थित गोविन्द गौशाला में गौ सेवा एवं गौरक्षण के तहत यहां मौजूद 1350 गायों को भोजन कराया जाएगा। 11 सितम्बर को ज्ञानदीप विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता तथा 12 सित. बच्चों की नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 13 सितम्बर को जिला चिकित्सालय में जेसी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक केपी गर्ग करेंगे। इस दिन 30 यूनिट से अधिक ब्लड डोनेट किया जाएगा। 14 सितम्बर को भक्तिरस से सराबोर नंदोत्सव कार्यक्रम तथा आखिरी दिन 15 सित. जेसी महान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान जेसी श्रीकृष्ण, सुशील, मनीष, प्रमोद, कन्हैया, अंशुल, राजेश गोयल, अनुपम, मोहनलाल, रूचिर, नवीन, संजय, गौरव, विकास, तनुज, अंकुर, विवेक आदि मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर मथुरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नन्हें-मुन्हें छात्र-छात्राओं की फैंसी डेªस प्रतियोगिता का आयोजन आज होगा। जिसमें नन्हें बच्चे राधाकृष्ण के रूप में अपनी अलौकिक छठा बिखेरेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले राधाकृष्ण रास, रसिया गीत व आरती होगी। मुख्य अतिथि ओम विष्णु पार्थ 1008 श्री श्री मद भक्ति वेदांत माधव गोस्वामी महाराज गौड़िया मठ एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सीए, सीएस डा. मनोज अग्रवाल होंगे। प्रधानाचार्य ने आज शुक्रवार को प्रातः साढ़े आठ बजे से श्रीराधाकृष्ण की अलौकिक झांकी के दर्शन की अपील आमजन से की है। 

Read More

मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा ने बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर लगाए जाने वाले व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों के भंडारों पर नगर पालिका द्वारा 21 सौ रुपए का शुल्क लगाए जाने की निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग पालिकाध्यक्षा से की है।  व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, नगराध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, महामंत्री सुनील अग्रवाल ने कहा कि शहर के व्यापारी अपने व्यापार की लाभहानि को नजरांदाज करते हुए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था करते हैं, इस निःशुल्क भोजन के भंडारे पर भी नगर पालिका द्वारा सफाई के नाम पर 2100 रुपए वसूलना निंदनीय है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि अपितु 2100 रुपए देने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, परंतु यह लोगों की धार्मिक भावनाओं पर चोट है, जो उन्हें आहत कर रही है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से इस आदेश को निरस्त कर संचालकों के रुपए तुरंत वापस करने की मांग की है। 

Read More



Mediabharti