मथुरा

सपा नेता और ‘दागी पुलिसकर्मी’  मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एक घण्टे से भी अधिक समय तक आज बाबा सियारामदास महाराज के हनुमान बाग आश्रम पर रहे। इस बीच बाबा ने उन्हें धर्म और ज्ञान से संबंधित जानकारियां दीं। हालांकि इस दौरान समाजवादी पार्टी के तमाम दिग्गज और शहर के नामचीन रहीश भी इर्द-गिर्द भटकते नजर आये। कई प्रमुख परिवार तो प्रो. रामगोपाल यादव से नजदीकियों के चलते हाजिरी लगाने की स्थिति में देखे गये। वहीं क्राइम ब्रांच के एक इंस्पैक्टर और कई ‘सजा’ पाये उपनिरीक्षक और उनके खास रिश्तेदार भी प्रोफेसर से नजदीकी के चक्कर में इर्द-गिर्द बगलें झांकते नजर आये। हालांकि सपा के बड़े नेता जो बैंक और संघ भी चलाते हैं वे भी फर्श पर बैठे नजर आये।  कई सपाईयों में तो इसको लेकर होड़ मची रही कि कैसे भी सपा नेता के दर्शन हों और उनसे मुलाकात हो लेकिन इस दौरान हनुमान बाग के महंत बाबा सियारामदास केवल अपने हनुमानजी पर माला चढाने और आश्रम में आयोजित भण्डारे में मौजूद श्रद्धालुओं की सेवा में ही लगे रहे। बाबा का ध्यान बार-बार हनुमानजी की सेवा में था। उन्हें किसी से कोई मतलब नजर नहीं आया। वह तो अपने श्रद्धालुओं को भोजन कराने और हनुमानजी की सेवा में ही नजर आये, जबकि शहर के कई सपा नेता और कुछ चुनाव में ‘हारे-फुंके कारतूस’ भी प्रो. रामगोपाल से जुड़ने के चक्कर में उनके गनर और गार्डों से गुफ्तगूं करते देखे गये।

Read More

भण्डारे में भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया मथुरा। ब्रज के प्रसिद्ध संत और लक्ष्मीनारायण मंदिर में लंबे समय तक ईश्वर साधना में लीन रहने वाले महाराज पं. गयाप्रसाद जी की आज पुण्यतिथि के मौके पर हनुमान बाग स्थित सियारामदास बाबा के आश्रम पर बड़ा भण्डारा आयोजित किया गया जिसमें आसपास के विभिन्न गांवों के महिला-पुरूष और बच्चों की संख्या देखने लायक थी। भण्डारे में सुदूर प्रांतों से आये बाबा के भक्त मौजूद थे। काफी श्रद्धालु भण्डारे की प्रतीक्षा में इंतजार करते देखे गये। तहसील गोवर्धन का उदघाटन करने के बाद सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी बाबा सियारामदास के आश्रम पंहुचे और उन्हें नमन कर उनसे धर्म और ज्ञान पर चर्चा की। हालंाकि सपा के लोगों ने इसमें काफी विघ्न भी डाला। बाद में वे प्रसाद ग्रहण करने पंहुचे। 

Read More

मथुरा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में माइक्रो कामधेनु डेयरी योजनान्तर्गत 25 दुधारू पशुओं के आवेदन कर्ताओं का साक्षात्कार आगामी 04 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे राजीव भवन स्थित मुख्स विकास अधिकारी के कार्यालय में किया जायेगा। आवेदन कर्ता समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Read More

मथुरा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण पीके उपध्याय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि शासन द्वारा झींगा पालन की दो परियोजनायें जनपद के लिए स्वीकृत की गई हैं। जिसकी लागत रू0 50 हजार प्रति परियोजना है। रू0 25 हजार का अनुदान विभाग द्वारा दिया जायेगा तथा शेष 25 हजार लाभार्थी को स्वयं वहन करना होगा। इच्छुक व्यक्ति आगामी 07 सितम्बर तक राजीव भवन स्थित सहायक निदेशक, मत्स्य के कार्यालय में आवेदन कर सकते है। 

Read More

मथुरा। श्री हित हरिवंश महाप्रभुजी की जन्मस्थली बाद ग्राम में श्री जी मंदिर पर भव्य झूले उत्सव का समापन उल्लासपूर्वक हुआ! हरियाली तीज से शुरू हुए झूला उत्सव का आज समापन हो गया। हर वर्ष की तरह झूला उत्सव की पुरातन परम्परा को श्रद्वालु भक्ति भाव से मनाते है! जिसमे प्रिया पीतम को झूला झुलाने से पहले झूला भोग लगाया जाता है और भोग के पद गाये जाते है। तत्पश्चात युगल सरकार को झूला झुलाया जाता है! जिसमे श्री हित हरिवंश महाप्रभु द्वारा रचित झूलत दोउ नवल किशोर एवं अन्य भक्त संतों का पदों का समाज गायन होता है! अंतिम झूला में पद लाल मेरी पिघली पिरान लगी गाकर झूला उत्सव सम्पूर्ण हो जाता है। मंदिर के महंत श्री दम्पति किशोरीजी महाराज, श्री राधावल्लभ बाबा, मुखिया खेलनबिहारी, व्यासनंदन, छिंगा भगत एवं अन्य श्रद्वालुआ ने समाज गायन कर समारोह का समापन किया।  

Read More

मथुरा। विगत वर्षों के भाँति इस वर्ष भी श्री कृष्ण महोत्सव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव का कार्यक्रम अति भव्यता एवं धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्मस्थान के रंगमंच पर शुरूहो गया। समिति के महामंत्री गिरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि प्रथम 03 सितम्बर गुरूवार को प्रातः 7 बजे चोर उद्धार, बाल माधुरी एवं रात्रि 7 बजे से भक्त मीरा भाई चरित्र लीला का आयोजन किया जायेगा। तृतीय दिवस 4 सितम्बर शुक्रवार को प्रातः 7 बजे नगर भ्रमण एवं रात्रि 7 बजे महाभारत प्रसंग, वी अभिमन्यु चरित्र लीला का प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। चतुर्थ दिवस 05 सितम्बर शनिवार को प्रातः 9 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम भक्ति संगीत व भावमई रासलीला के साथ पुष्पांजलि  अर्पित की जायेगी एवं शाम 5 बजे से भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा संर्कीतन के साथ भरतपुरगेट से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य बाजारों से होकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक जायेगी।  

Read More



Mediabharti