मथुरा

यमुना मिशन के प्रयास अब रंग लाने लगे है। पूर्व में यमुना मिशन द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के पास भेजी गई फाइल में मिशन द्वारा यमुना को साफ करने की बात कही गई थी। इसी के चलते सरकार ने छह सदस्यीय सतिति बनाने का निर्णय लिया है। केन्द्रीय जल संसाधन सचिव की अध्यक्षता वाली यह समिति सितम्बर के अन्त तक रिर्पोट सौंपकर यह बतायेगी कि यमुना को निर्मल कैसे बनाया जाये। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में बुधवार को हुयी शीर्ष स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती,  केन्द्रीय परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल उपस्थित रहे।  बैठक के बाद एम वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं से वार्ता करते हुये बताया कि दिल्ली तथा उसके आसपास 49 किमी. यमुना की लम्बाई में निर्मल बनाने के लिये छह सदस्यीय समिति का गठन का फैसला किया गया है। यमुना को निर्मल बनाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार करके अपनी रिर्पोट सौंपेगी। यमुना की सफाई के लिये सरकार एक विशेष संस्था बनाने पर भी विचार कर रही है। इसके अलावा केन्द्र सरकार, दिल्ली सरकार व डीडीए अपने क्षेत्र में यमुना के लिये किये जाने वाले कार्यो के सम्बन्ध में समन्वय स्थापित कर रहे है। बैठक में अरविन्द केजरीवाल ने सुझाव दिया कि यमुना की सफाई का कार्य  बिना किसी धनराशि के खर्च किये किया जा सकता है। इससे राजस्व की प्राप्ति भी होगी। उन्होने कहा कि 27 किमी में यमुना की जमीन दिल्ली सरकार के पास तथा बाकी की जमीन डीडीए के पास है दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र की जमीन से सरकार अतिक्रमण हटाने का जिम्मेदारी लेती है। छह सदस्यीय समिति में शहरी विकास, जल संसाधन, परिवहन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सचिवों के साथ साथ दिल्ली सरकार के अधिकारी भी सम्मिलित रहेगें। समिति सितम्बर के अन्त तक रिर्पोट सौैंपेगी उसके बाद केन्द्र तथा दिल्ली सरकार उस पर फैसला लेगें। -यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण एवं सफाई कर दिया संदेश दिनांक 28 अगस्त शुक्रवार को यमुना मिशन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शहर में वृक्षारोपण किया तथा इसी के साथ सड़क पर झाडू लगा समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। पं. अनिल शर्मा ने देश की प्रगति के लिये हरियाली और स्वच्छता दोनो को महत्वपूर्ण बताया। यमुना मिशन के वाॅलिन्टियररों द्वारा सैकड़ो वृक्ष लगाये साथ ही गन्दगी साफ कर समाज में स्वच्छ ब्रज, स्वच्छ देश का संदेश दिया गया। इस दौरान लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, महेश पंडित, आशिष शर्मा, भोला पंडित, बलराम शर्मा, राकेश पंडित, पंकज, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, शान्ती,े आदि उपस्थित रहे।  

Read More

यमुना मिशन द्वारा कार्यकर्ताओं की संख्या को बढाने के उद्देश्य से अब जल्द से जल्द 25000 लोगों को आॅनलाइन मिशन से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। गुरूवार को मिशन के कार्यालय श्री कृष्णगंगा घाट पर मुख्य कार्यकर्ताओं ने मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा की उपस्थिति में शपथ ली है कि वे अब मथुरा में रहकर ही जबतक 25000 सदस्यों को यमुना मिशन के फेसबुक पेज से नहीं जोड़ लेते तब तक वे कुम्भ मेले के लिये प्रस्थान नहीं करेगंे। ज्ञात रहे कि मिशन का एक दल पूर्व में ही कुम्भ में पहुॅच गया है और उस दल में शामिल कार्यकर्ता कुम्भ में आये हुये यमुना भक्तों को मिशन की गतिविधियों से अवगत करा रहे है।  पहले दूसरे दल के जाने की तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई थी किन्तु आलाकमान से मिले निर्देशों के अनुसार अब उक्त लक्ष्य के पूरा होने के बाद ही दूसरा दल यहाॅ से रवाना होगा जिसकी तिथि शीघ्र ही घोषित कर दी जायेगी।  इस अवसर पर बाबा अर्जुन दास जी, तुलसी दास, मुकेश ठाकुर, लपुटी पंडित, आशीष हनुमान जी वाले, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, राजेश तिवारी, राकेश शर्मा, भोला पंडित, विनोद पंडित, पंकज, सुभाष, बलराम, हरीसिंह, कमलकान्त अवस्थी, दिनेश, गोवर्धन से विजय पहलवान, छोटू पहलवान, हीरालाल, शान्ती देवी, सरोज, गोपाल, मनहोरी, घण्टोली, राकेश पंडित, आदि ने इस लक्ष्य को पूरा करने की शपथ ली।   

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा चोरी में पूछताछ को उठाए गए एक युवक को दो दिन लाॅकअप में रख उसके साथ थर्ड डिग्री प्रयोग के बाद हालत बिगड़ने पर आज परिजनों को सौंप दिया। जिसके कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में आक्रोश है। पुलिस घटना से इंकार कर रही है ।जबकि परिजन पुलिस की पिटाई से युवक की मौत की बात कह रहे हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरापायसा अड़ीग निवासी नेमी के यहां छह दिन पूर्व घर से चोरी हुई थी, जिसके लिए शक के आधार पर थाना गोवर्धन की अडींग चैकी पुलिस ने 22 वर्षीय महेन्द्र पुत्र भगवान सिंह उर्फ बुद्दा को पूछताछ के लिए 22 अगस्त को हिरासत में लिया था तथा आज बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे चैकी अड़ींग पुलिस प्रभारी राजेश कुमार महेन्द्र को लेकर उसके घर पहुंचे और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार महेन्द्र की हालत उस समय बहुत खराब थी और वह कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। पुलिस वाले उसे छोड़कर चले गए और एक घंटे के अंदर ही महेन्द्र की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर गंभीर रूप से यातना देने और स्थिति बिगडने पर जीप से घर लाकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए आरोपी चैकी इंचार्ज के खिलाफ हत्या का मुकद्मा दर्ज करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण एसएसपी से मिलने मथुरा आने की व्यवस्था में जुटे थे। 

Read More

अतिक्रमण हटाता महाबली एवं पुलिस प्रशासन  व्यापारी और पुलिस के जद्दोजहद के बाद मथुरा। शहर से अतिक्रमण हटाए जाने के मामले में आज होलीगेट चैराहे पर व्यापारियों एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में काफी जद्दोजहद हुई व्यापारी चाहते थे कि बाजार से अतिक्रमण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के बाद हटाया जाए, जिससे व्यापार खराब न हो तथा अतिक्रमण हटाने की शुरूआत डीगगेट से शुरू कर होलीगेट तक लाई जाए, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इसके लिए तैयार  नहीं हुए और उन्होंने आज ही अतिक्रमण हटवाने का फरमान जारी कर दिया तथा महाबली ने दुकान के सामने लगे टीन शेडों व काउन्टर आदि को हटाना शुरू कर दिया। किसी तरह व्यापारी शांत हुए और बाजार बंद कर दिया गया। व्यापारियों की प्रमुख शर्त डीगगेट से लेकर भरतपुर गेट तक भी अतिक्रमण हटवाने की प्रशासन ने मान ली तो व्यापारी शांत हो गए।  ज्ञात रहे भरतपुर गेट से डीगगेट तक मुस्लिम बाहुल्य इलाका होने एवं उन्हीं के द्वारा अतिक्रमण किए जाने के बाद भी प्रशासन उनके अतिक्रमण नहीं हटा पाता। ये लोग फुटपाथों पर अपना कब्जा जमाए रहते हैं। इससे व्यापारियों में आक्रोश था।  नगर मजिस्टेªट विजय कुमार ने जनता को आवागमन में हो रही तकलीफ को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाना ही उचित समझा। हालांकि ग्यारह बजे से तीन बजे तक व्यापारी और प्रशासन की नोंकझोंक रूक-रूककर चलती रही। तीन बजे के बाद होलीगेट से भरतपुरगेट तक अभियान शुरू हुआ। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा भारी पुलिस बल बुला लिया गया जिससे व्यापारी भी अलग-थलग पड़ गये लेकिन फिर भी उद्योग व्यापार मण्डल के नेता रमेश चतुर्वेदी, सुनील साहनी, मदनमोहन श्रीवास्तव, विष्णुदास अग्रवाल, सचिन चतुर्वेदी, नरेन्द्र सैनी, सुनील अग्रवाल, गिरधर खण्डेलवाल सहित अन्य नेता भी होलीगेट चैराहे पर ही बैठ गये। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। नेताओं ने कहा भी कि वे इस अत्याचार को सहन नहीं करेंगे। वे लाठी खाने को तैयार हैं और गिरफ्तारी देने को भी लेकिन पुलिस ने उनकी कुछ नहीं सुनी। होलीगेट से भरतपुर गेट तक पूरी सख्ती के साथ पुलिस-प्रशासन ने मिलकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ डाला।  आम जनमानस में इस अभियान को लेकर बेहद खुशी थी। लोगों को रास्ता निकलना बाजारों से मुश्किल हो रहा था। केवल व्यापारी ही नहीं छोटे-छोटे ढकेल, खोमचे वाले और पटरी पर सामान बेचने वालों ने भी शहर को जाम कर रखा था। आज महिला और पुरूष इससे काफी खुश थे। कम से कम लोगों को रास्ता निकलना तो सुलभ होगा। आज के इस अभियान में नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह सहित थानों और चैकियों के उपनिरीक्षक, यातायात पुलिस के जवान के अतिरिक्त भारी संख्या में पुलिसबल ने होलीगेट से कोतवाली जाने वाले लोगों को रोक दिया। व्यापारी कोई उपद्रव न करें, इसीलिये एहतियात के दौर पर पुलिस द्वारा यह कदम उठाया गया।

Read More

वृन्दावन। नगर पालिका वृन्दावन के पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने राजस्थान सरकार के राज्यपाल कल्याण सिहं से भेट कर वृन्दावन की प्रमुख यातायात समस्या के समाधान हेतु अटल्ला चंुगी से रेलवे लाइन तक के मार्ग के चैड़ीकरण करने का ज्ञापन दिया। राज्यपाल ने कहा कि बृज वृन्दावन एवं राजस्थान एक प्राण दो देह के समान हे। यहां के मार्ग सकरे हैं। इन्हे चैड़ा करने के लिये मैं राज्य सरकार के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्रालय से बात करुंगा व आश्वासन दिया कि प्रमुख मार्ग अटल्ला चुंगी से रेलवे लाइन तक का मार्ग चैडा होगा। 

Read More

मथुरा। पंचायत चुनावों को लेकर एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ली और चुनावों को संकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिये। एसएसपी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। मीटिंग में आगामी 2015 पंचायती चुनाव को सहकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी थानाध्यक्ष, थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये गये। एसएसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष सह दृष्टि रखकर अपने-अपने थाना क्षेत्र व सीमा पर अवैध असलहा, अवैध शराब, संदिग्ध व्यक्ति व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही, जिलाबदर के खिलाफ कठोर कार्यवाही करेंगे तथा सभी गैर जनपद, गैर राज्य की सीमावर्ती थाने अपनी-अपनी सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन, अवैध शस्त्र व सीमा पर पडने वाले होटल, ढाबो की चैकिंग करेगे तथा सदिग्ध व्यक्ति के गलत पाये जाने पर कठोर कार्यवाही करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी 5 सितंबर को सभी थानाध्यक्ष से दिये गये आदेशो के सम्बन्ध में आंकलन किया जायेगा तथा दिये गये आदेशो के सम्बन्ध लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षो के खिलाफ कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। मीटिंग में सभी अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण, क्राइम, सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष, थाना प्रभारी उपस्थित रहें। 

Read More



Mediabharti