मथुरा

थाना प्रभारी को ज्ञापन देते कस्बे के व्यापारीगण गोवर्धन। थाना क्षेत्र में बढती आपराधिक घटनाओ को ले कर व्यापार मंडल के नेताओं ने आज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और पुलिस से वारदातों पर रोक लगाने की मांग की। थाना प्रभारी ने इस दौरान उपस्थित हुुए व्यापरियों को वारदातों पर अंकुश लगाने का भरपूर आश्वासन दिया है। विदित हो कि गिरिराज धाम के थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार आपराधिक वारदाते बढ़ती ही जा रही है। कस्बे का व्यापारी वर्ग इन वारदातों को लेकर काफी चितिंत है। इसी को लेकर आज कस्बे के व्यापारियों ने एकत्रित होकर थाने पहुंच कर थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह यादव को लिखित ज्ञापन देकर क्षेत्र में घटित हो रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाये जाने की मांग की है। थाना प्रभारी ने व्यापारियों को पूरी तरह आश्वस्त कर थाना क्षेत्र का अमन चैन पुनः स्थापित कर वारदातों पर अंकुश लगाने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों में गणेश पहलवान, संजीव कुमार खण्डेलवाल उर्फ संजू लाला जी, लछमन ठाकुर, गिरिधारी लाल शर्मा, सुन्दर लाल शर्मा आदि कई दर्जन लोग उपस्थित थे।

Read More

एसएसआई अखिलेश तिवारी का अभिनन्दन करते लोग फरह। थाना फरह में तैनात रहे एसएसआई अखिलेश तिवारी का विगत दिनों थाना गोवर्धन में स्थानान्तरण हो जाने पर थाने में ही विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कस्बे के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने इसमें भाग लिया। लोगों ने एसएसआई अखिलेश तिवारी के कार्यकाल की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की और उनका सम्मान किया। इस मौके पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मान, कस्बे के चेयरमैन मुरारी लाल शर्मा, प्रमुख समाजसेवी ठा0 के0के0 सिंह, ओ0पी0 शर्मा आदि के अलावा भी भारी तादात मे स्थानीय लोग मौजूद थे।

Read More

प्रत्येक केन्द पर दो पालियों में 40 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा जिलाधिकारी ने नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये कड़े निर्देश कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम राजेश कुमार मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली लेखपाल परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। श्री कुमार आज यहाॅ कलेक्ट्रेट के सभागार में इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 40694 अभ्यर्थी लेखपाल परीक्षा में सम्मिलित होंगे जिसके लिए 20 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। प्रत्येक केन्द्र पर दो पालियों में परीक्षा कराई जायेगी। पहली पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 10ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से 4ः30 बजे तक कुल 90-90 मिनट के लिए आयोजित की जायेगी। श्री कुमार ने बताया कि पूरी परीक्षा को तीन जोन तथा 12 सेक्टर में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी ने इस बात के कड़े निर्देश दिये हैं कि केन्द्र व्यवस्थापक वाइस प्रिन्सीपल से नीचे के व्यक्ति को किसी भी हालत में न बनाया जाय। 20 परीक्षा केन्द्रों के लिए 20 जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती केन्द्र पर्यवेक्षक के रूप में की गई है तथा दूसरा पर्यवेक्षक बाहय एजेन्सी (टी0सी0सी0) की तरफ से तैनात किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी जोनल पर्यवेक्षक व सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये हैं कि वे परीक्षा केन्द्रों का पहले ही परीक्षण कर सारी व्यवस्थायें पूरी करा लें। पार्किंग, पेयजल, टाॅयलेट आदि की समुचित व्यवस्था हेतु केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र पर तैनात सभी अधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि जिस परीक्षा केन्द्र पर उनकी तैनाती की गई हैं वहाॅ पर उनका कोई सगा सम्बन्धी परीक्षा नहीं दे रहा है। केन्द्र व्यवस्थापक अपने-अपने केन्द्रों पर एक स्ट्राॅग रूम की व्यवस्था अवश्य कर लें क्योंकि दोनों पालियों के प्रश्न व उत्तर पुस्तिका उन्हें एक साथ उपलब्ध कराये जायेंगे। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने सम्बन्धी नियम व शर्तें उपलब्घ करा दें। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर शैलेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयशंकर मिश्र, सचिव विकास प्राधिकरण एस0बी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र, केन्द्र पर्यवेक्षक के रूप में तैनात जिला स्तरीय अधिकारी तथा केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। राखी के शुभ अवसर पर स्थानीय जगन्नाथपुरी स्थित प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की केन्द्र प्रभारी बीके कुसुम बहन ने मथुरा जनपद की सांसद हेमामालनी को राखी बांधी एंव तिलक किया और उन्होंने परमात्मा शिव का चित्र भेट किया। केन्द्र प्रभारी बीके कुसुम ने कहा आपने ड्रीम मथुरा प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार को भेजा हैं यह हमारे मथुरा जनपद वासियों के गर्व और खुशी की बात है। हम इसकी सफलता की ईश्वर से कामना करते है और हमारी शुभकामनाऐ आपके साथ है। इस अवसर पर सांसद हेमामालनी ने ब्रहमाकुमारी संस्था की महिमा की और बहनों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में केन्द्र की सह संचालिका बीके सुमन बहन, बीके जयन्त, एडवाकेट रामवीर यादव और मदन मोहन श्रीवास्तव ने अपना सहयोग दिया।

Read More

मथुरा। मथुरा-राया मार्ग पर आज प्रातः अनियंत्रित ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़ मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले उसमें लदी भैंस व्यापारी को सुपुर्द कर दी तथा ट्रक को थाने ले गईं। घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने उक्त ट्रक के आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार के गांव लोहवन निवासी 22 वर्षीय बलराम उर्फ बलिया पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद अपने खेत पर जा रहा था, जैसे ही वह मथुरा-राया मार्ग स्थित ब्रज गौरव ढाबा के निकट पहुंचा, वाहनों की रफ्तार थमने व सड़क पार करने को वह सड़क किनारे खड़े हो, इंतजार कर रहा था, इसी दौरान तेजगति से आए अनियंत्रित ट्रक सं. आरजे17 जीए 2090 ने उसे कुचल दिया। जिससे बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए तथा सूचना पाकर थाना जमुनापार पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। पुलिस ने ट्रक में लदी भैंसे साथ चल रहे व्यापारी को दे दी। जबकि ट्रक को थाने ले जाकर खड़ा कर दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने दर्ज कराई है। 

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी कर व कोड नं. हैक कर एटीएम से रुपए उड़ाने वाले दो जालसाझों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ दर्जन एटीएम कार्ड एवं तीन हजार रुपए की नगदी बरामद की है।  ज्ञात रहे शहर में एटीएम द्वारा लोगों के खाते से रुपए पार करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही थी, एसएसपी डा. राकेश सिंह ने कोतवाली पुलिस को शहर में हो रही एटीएम से धोखाधड़ी की वारदातों पर अंकुश लगाने व जालसाझों को दबोचने की जिम्मेदारी सौंपी थी, इसी के चलते बीतीरात शहर के नए बस स्टैण्ड से कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुलिसबल की मदद से दो युवकों को दबोच लिया। जिनके पास से तलाशी मेें 18 एटीएम कार्ड जो विभिन्न बैंकों के थे, एवं तीन हजार रुपए की नगदी बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की शिनाख्त कृष्णकांत पुत्र जमनलाल शर्मा निवासी पाण्डे मौहल्ला कस्बा व थाना डीग जिला भरतपुर राजस्थान एवं मनोज पुत्र बलराम सिंह निवासी मलसराय थाना गोवर्धन मथुरा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों ही अपराधियों से की गई पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने कोतवाली क्षेत्र में की गई एटीएम से धोखाधड़ी की तीन घटनाओं का इकबाल किया है। इन तीनों के मुकद्में पीडि़तों द्वारा कोतवाली में दर्ज कराए गए थे।  

Read More



Mediabharti