मथुरा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आशा सम्मलेन के मंच पर मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अतिथिगण    मथुरा। जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन खण्डेलवाल सेवा सदन गोवर्धन रोड मथुरा पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा डा विवेक शर्मा ने सभी अतिथियों एएनएम, आशाओं एवं कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आशा ही देशभर में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती है, स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता में आशा एक मुख्य कड़ी है, जो स्वास्थ्य विभाग एवं गरीब जनता के बीच तालमेल बैठाते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि आशाएं जनपद के ग्रामीण अंचल की जनता से तालमेल कर गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करे कि वह अपना प्रसव सरकारी चिकित्सालय पर कराए एवं डिलीवरी उपरांत कम से कम 48 घंटे प्रसूता अवश्य चिकित्सा इकाई पर रूके एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निरूशुल्क भोजन की सुविधा का लाभ ले एवं प्रसूता के लिए प्रसव हेतु फ्री 102 एम्बुलेंस सेवा का लाभ प्राप्त करें। जिससे उसका पूर्ण उपचार किया जा सके एवं बच्चे को बीसीजी का टीका भी लगाया जाए। ग्रामीण जनता को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करें सम्मेलन में आयी आशाओं को अच्छा कार्य करने के लिए राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम से जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक ब्लॉक की आशाओं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार पांच हजार, दो हजार, एक हजार की धनराशि के चैक के रूप में प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  सम्मेलन में वाद-विवाद प्रतियोगिता, लोक संगीत, लोकनृत्य आदि का आयोजन किया गया। जिसके प्रतिभागियों को भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार वितरित किए गए। सांस्कृति कार्यक्रमों का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेन्द्र सिंह, एवं डीपीएम संजय सिहोरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेन्द्र सिंह, डापीके गुप्ता, डा ब्रजेश खन्ना, डा एके गुप्ता, डा एसपी शर्मा, डा सज्जन कुमार, जननी सूर्या क्लीनिक से कासिब एवं अन्य स्टॉफ एवं समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एआरओ एवं बीपीएम आदि उपस्थित थे। डीपीएमयू एचआरएचएम मथुरा से श्रीमती पारूल शर्मा, विक्रम सिंह, एनजीओ उत्तम चैधरी, अपर निदेशक स्वास्थ्य आगरा मंडल डा एचएस दानू आदि उपस्थित रहे। 

Read More

वाहन किए सीज  मथुरा। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए वाहन चैकिंग एवं संदिग्ध लोगोें व बैंक के निकट घूमने वाले संदिग्ध लोगों की  चैकिंग अभियान में पुलिस की सख्ती से जुर्माना वसूलने के साथ ही बड़ी संख्या में वाहनों के चालान करने एवं संदिग्ध लोगों को जेल भेजने में सफलता हासिल की।  एसएसपी मथुरा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में बैंक और बैंक के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग, बस स्टैण्ड व उनके पास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं अन्य कई भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चैकिंग, तीन सवारी, बिना हेल्मेट व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। उक्त चैकिंग अभियान के दौरान जिले में 670 संदिग्ध व्यक्ति, 452 वाहन, 05 वाहन सीज, 87 चालान किये तथा 12350रू0 शमन शुल्क वसूल किया गया तथा थाना कोसीकलॉ में उक्त अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को 02 नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा थाना प्रभारियों को सीयूजी नम्बर पर कॉल करने पर फोन नहीं उठाये जाने के कारण मिली शिकायतों में के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को काठोर व दण्डात्मक कार्यवाही के चेतावनी दी तथा साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में कभी भी उनके द्वारा सीयूजी पर कॉल करके चैक किया जा सकता है। तथा फोन रिसीव न होने उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र अंतर्गत शौच के लिये जा रही एक युवती को सड़क पार करते समय एक बाइक सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और उपचार के लिये ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय पिंकी पत्नी मनोज निवासी रैपुराजाट कल शाम शौच कर वापिस लौट रही थी, जब वह सड़क पार कर रही थी तभी तेजगति से आते अज्ञात बाइक सवार ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और उपचार के लिये ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।इस संबंध में मृतका के ससुर हरीसिंह पुत्र प्यारेलाल निवासी रैपुरा जाट ने बाइक संख्या यूपी 81 एडी 4778 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत सोनईं मार्ग पर तेजगति से आती एक जाइलो कार ने बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, बाइक पर सवार दो बच्चे इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुये हैं जिन्हें उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय दीनदयाल  पुत्र चेतराम निवासी बिजहारी बीती शाम अपनी बाइक संख्या यूपी 85 एआर 9513 पर अपने बच्चों को साथ लेकर इगलास से अपने घर जा रहा था तभी राया-सोनई मार्ग स्थित पीके इंस्टीटयूट के समीप तेजगति से आती जाइलो कार संख्या यूपी 85 ए एच 5405 ने तेजगति से बाइक में टक्कर मार दी जिसेस बाइक पर सवार दीनदयाल की मौत हो गयी तथा उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसो में बीती रात साढे ग्यारह बजे घर में सो रही एक महिला की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी है और तरह-तरह की चर्चायें भी हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार साठ वर्षीय शांति पत्नी केशव निवासी पलसौं घर में सो रही थी। बीती रात करीब साढे ग्यारह बजे बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में मृतक के पुत्र ने गोवर्धन थाने में मेघश्याम पुत्र राधारमन, भूदेव पुत्र हरीकिशन, मुखिया उर्फ रामदयाल पुत्र बेनी, श्याम सुन्दर पुत्र राधारमन, महावीर पुत्र वृषभान निवासीगण पलसौं के खिलाफ तहरीर दी है। बताते हैं कि महिला के पेट में गोली मारी गयी है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बताते हैं कि जमीनी रंजिश के चलते चार-छह माह पूर्व भी गांव में हत्या हुयी थी।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री काम काम रूक नहीं पा रहा है। पुलिस द्वारा कई बार छापे मारकर कच्ची शराब पकड़ी गयी है लेकिन इसके बाद भी इसकी बिक्री नहीं रूक पा रही है। इसके चलते कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। कल गोवर्धन के सौंख अडडा के निकट नाली में पड़े एक युवक की लाश लोगों ने देखी।  बताते हैं कि कच्ची शराब पीने से उसकी मौत हुयी है। मृतक कस्बे मंे चने-फूले की ढकेल लगाता था। बदायूं निवासी मृतक लाखन सिंह कई वर्षों से किराये का मकान लेकर गोवर्धन में रह रहा था।  पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More



Mediabharti