मथुरा

मथुरा। तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा श्रावण माह में चल रहे श्रीरूद्र महाभिषेक के अंतर्गत आज सोमवार विश्रामघाट पर विशाल रूद्रमहाभिषेक श्री द्वादश ज्योर्तिंलिंग दर्शन का आयोजन दोपहर बारह बजे से किया जायेगा। दोपहर बारह बजे विश्रामघाट के प्रांगण वेदपाठी विद्वानों आचार्यों एंव पूज्य संत-धर्माचार्यों के सानिध्य में रूद्र महाभिषेक और द्वादश ज्योर्तिंलिंग महाभिषेक पीठ भी स्थापित की जायेंगे। इसके अलावा 101 उपज्योर्तिंलिंग की वेदियों भी स्थापित की जायेगी। शाम चार बजे से द्वादश ज्योर्तिलिंग के भव्य दर्शन भी श्रद्धालुओं को होंगे। इसके साथ ही तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा संपूर्ण ब्रजमण्डल में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महांसघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मोहनलाल प्रेमी बाबा, महेश पाठक, दिनेश पाठक, राकेश तिवारी होंगे। रूद्राभिषेक अनुष्ठान आचार्य जिलाध्यक्ष पं. देवदत्त शास्त्री, ब्रज मण्डल प्रभारी अजय चतुर्वेदी, लालजी भाई शास्त्री, अमित भारद्वाज, संतोष बब्बू, राजकुमार कप्पू, बादामछाप पण्डा, बालकृष्ण बालो ने लोगों से आयोजन में भाग लेने को कहा है।

Read More

मथुरा। जहरीली नदियों द्वारा सिंचाई के आगे बौने साबित हुए मैगी नूडल्स के मुद्दे ने आखिर सरकार को नरम होने पर मजबूर कर दिया। डा. रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में 5 जुलाई 2015 ‘मैगी कहर बनाम नदी जहर’  आयोजन में प्रधानमंत्री समेत मैगी प्रतिबंधित राज्यों को प्रेषित आरटीआई ने मैगी माफी का रास्ता आसान कर दिखाया। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुरेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा द्वारा मीडिया को दिये गये बयान अनुत्तरित आरटीआई के दूरगामी नतीजों से प्रभावित हैं। आरोप लगाया कि सीवरमुक्त नदियों की गंभीरता के मद्देनजर सरकार ने मैगी मालिकों समेत ब्राण्ड अम्बेसडरों से जा हाथ मिलाया। महिलाओं के सवाल पर सिने तारिका माधुरी दीक्षित को ब्राण्ड अम्बेसडर के मिले तोहफे ने इसे बखूबी साबित कर दिखाया है। डा. शर्मा ने राजनेताओं और अभिनेताओं के गठबंधन को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि नदियों के जहर से जहां करोड़ों लोगों की जिंदगी मौत कके शिकंजे में कसती जा रही है। वहां गठबंधन की राजनीति उन्हें अंधेरे में रखने का षडयंत्र रच रही है।

Read More

मथुरा। चित्तीदार लाल बलुआ पत्थर पर मूर्तिकला के लिए मथुरा कभी प्रसिद्ध रहा था और इस काल में यहां जैन धर्म भी खासा फला-फूला। इसका प्रमाण यहां जैन संग्रहालय में सहेजकर रखी गई जैन तीर्थकरों की प्रतिमाओं सहित मूर्तियों एवं अन्य मांगलिक चिन्हों से युक्त जैन आयागपट्ट हैं। मध्यकाल से लेकर 13वीं और 14वीं शती तक जैन धर्म की विभिन्न तीर्थकरों सहित इस धर्म से सम्बन्धित अनेक शिलालेख जिनमें कुल 737 कलाकृति प्राप्त हुई जो लखनऊ में राजकीय सग्रहालय में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इनमें से 66 मूर्ति जैन सग्रहालय मथुरा में सुरक्षित हैं।इसमें प्रथम तीर्थकर ऋषभनाथ की विशालकाय मूर्ति प्रमुख है। मथुरा जिला मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी एवं सदर तहसील के बराबर स्थित इस पुराने राजकीय संग्राहलय भवन को राजकीय जैन संग्रहालय के रुप में स्थापित कर दिया गया है। तत्कालीन अग्रज कलेक्टर एफएस ग्राउस ने इस म्यूजियम की स्थापना की थी जिसमें मथुरा से खुदाई के दौरान मिली मूर्तियों को सहेजकर रखा गया था। बाद में डैम्पियर नगर में बने नए भवन में बुद्घ एवं अन्य मूर्तियों को शिफ्ट कर दिया गया यहां केवल जैन धर्म से सम्बन्धित मूर्तियां ही रखी गई। राजकीय जैन संग्रहालय में बलभद्र कुण्ड, कंकाली टीला, मथुरा सिटी, चैबिया पाड़ा एवं गोविन्द नगर सहित यमुनापार स्थित गांव ईसापुर की बगीची बीरबल सहित विभिन्न स्थानों से वर्ष 1988 से लेकर 1991 तक कराई गई खुदाई में मिली करीब 803 प्रतिमाओं में अधिकांश जैनधर्म से सम्बन्धित प्रतिमाएं हैं। जिनमें 737 कलाकृति लखनऊ के राजकीय संग्रहालय भेज दी गई जबकि 66 प्रतिमाएं मथुरा स्थित राजकीय जैन संग्रहालय की शोभा बढ़ा रही हैं। इन प्रतिमाओं में मध्यकाल में मिली जैन तीर्थकर की आसनस्थ मुद्रा है वहीं एक युगल प्रतिमा भी तत्कालीन संस्कृति को दर्शाती नजर आ रही है साथ में अजमुखी जैन मातृदेवी की प्रतिमा भी यहां पर्यटकों एवं जैन धर्म अनुयायियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। 22 वें तीर्थकर नैमिनाथ की प्रतिमा भी यहां सुरक्षित है। तीसरी शती में कंकाली टीला से मिली प्रथम तीर्थकर ऋषभनाथकी विशालकाय 12 फुट ऊंची कुषाण कालीन प्रतिमा जो संग्रहालय के बीचों-बीच स्थित है यहां आने वाले पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। जैन धर्म के 24 तीर्थकरों सहित शासन देवताओं की मूर्ति एवं आयागपट्ट जैन धर्म की हर जानकारी देने में सहायक सिद्घ हो रहे हैं। संग्रहालय के विथिका सहायक गफ्फार अहमद बताते हैं कि मथुरा कई प्रमुख जैन तीर्थकरों की तपस्थली रही है। जैन धर्म की मूर्तियों का सबसे सबसे बड़ा केन्द्र कंकाली टीला था यहीं से बड़ी संख्या में जैन तीर्थकरों की प्रतिमाएं खुदाई के दौरान मिली थीं। शुंगकाल से लेकर मध्यकाल तक मिली तीर्थकर प्रतिमाओं में ऋषभनाथ, नैमिनाथ, महावीर, पार्श्वनाथ आदि की पद्मासन मुद्रा में प्रतिमाएं हैं एवं जैन तीर्थकरों के मस्तक एवं आसनस्थ प्रतिमाएं भी इसमें शामिल हैं।

Read More

मथुरा। अपनी संस्कृति को जीवंत रखने तथा आपस मे समरस्ता बढाने को भाजपा महिला मोर्चा की मथुरा इकाई द्वारा हरियाली तीज पर्व पर एक रंगारंग कार्य्रकम का आयोजन किया गया। जिसमे महिला मोर्चा की सदस्यताओ ने राग मल्हार एंव सावन के गीत गाकर पर्व को उचाईया दी। भाजपा महिला मोर्चा की मीरा मित्तल के आवास पर मनाये गये हरियाली तीज पर्व पर महिलाए झूला झूलने के साथ धर्मिक भजन व राग मल्हारो पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान संगठन की जिला अध्यक्ष डा. दीपा अग्रवाल ने सभी भाजपा महिला सदस्यो को श्रावण के उत्सवो की बधाई दी। कार्य्रकम मे महामंत्री सुषमा अग्रवाल, जिला महामंत्री अनीता थापा, लता अग्रवाल, छाया रावत, पारूल आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। 

Read More

-हेमामालिनी करेंगी संबोधित  मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की राल गोवर्धन विधान सभा मथुरा में होने जा रही किसानो व जनता कार्यकर्ताओं की सभा को भाजपा  ने सफल बनाने के लिए आसपास के गांवों व जनता से संपर्क किया व् केंद्र सरकार की उपलब्धि व प्रदेश सरकार की नाकामी जनता को बताया जनता के ज्वलन्त मुद्दों पर चर्चा की व निवारण के विकल्पों पर भी मन्थन किया ज्ञातव्य रहे कि आगामी जिला पंचायत चुनावो को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा विभिन क्षेत्रों में सभा करने वाली है इसी क्रम में राल में सभा आयोजित की जा रही हैं ये सभा आज शनिवार पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित होगी। सभा को भाजपा सांसद हेमा मालिनी, जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, ओमप्रकाश सिंह पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायन चैधरी, चेतन मालिक, प्रनतपाल सिंह, अजय पोइया, देवेन्द्र शर्मा, श्याम अहेरिया, मेघश्याम सिंह, एसके शर्मा,  कारिंदा सिंह, ज्ञानेन्द्र राणा आदि संबोधित करेंगे। सभा में किसानों की समस्याआंे पर चर्चा व निवारणार्थ मंथन निर्णय होगा। केंद्र की उपलब्धियों पर भी संबोधन होंगे। तदोपरांत किसानों की राय से आगामी निर्णय होंगे। सभा में हजारो की संख्या में ग्रामीण जनता जुटने का संभावना है जिसके लिए सघन संपर्क जारी है सभा में नरदेव राजबाला की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। भाजपा जिला महामंत्री रविन्द्र पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र राणा, हीरा सिंह, चेतन पराशर,  बन्टी चैधरी, चंद्रभान सिंह, भरत सिंह, राजवीर सिंह, महावीर प्रधान रामगोपाल प्रधान, कमला प्रसाद, योगेश आवा, श्याम सिंह, उदयभान सिंह, चन्द्र विनोद कौशिक, त्रिलोकी शर्मा आदि ने सभी कार्यकर्ता व जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Read More

बेटे की हत्या के बाद पिता द्वारा आग लगाकर आत्महत्या के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण व परिजन। बेटे की हत्या के बाद दुखी बाप ने लगाई आग, मौत पुलिस नहीं सुन रही थी गरीब परिवार की गुहार पीडि़त के साथ ग्रामीणों ने घेरा राया थाना  एसएसपी आवास पर भी दी दस्तक मथुरा। गत 15 मई को वृन्दावन के पानीगांव मार्ग पर बैट से पीटकर नगला दखिनी राया निवासी 22 वर्षीय युवक लक्ष्मण पुत्र प्रेमपाल की हमलावरों ने हत्या कर दी थी, तब से अभी तक दबंग अपराधी परिवार के लोगों को धमकाते चले आ रहे थे। अपराधियों द्वारा राजीनामे के लिये दबाव बनाया जा रहा था। इससे परिवार के लोग पेरशान थे। दबंगों के रवैये से तंग मृतक लड़के के पिता ने बीतीरात आग लगाकर अपनी जान दे दी।  इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गयी। इस गरीब पीडि़त परिवार की किसी ने नहीं सुनी। मजबूरन बेटे के बाद बाप प्रेमपाल ने भी मौत को गले लगा लिया। आज शुक्रवार इस घटना से नाराज क्षेत्र के ग्रामीणों ने राया थाने का जमकर घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम नगला दखिनी के ग्रामीणों ने आज थाने के सामने जाम लगा दिया। जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया गया। आक्रोशित परिवार की महिलाओं ने जाम लगा दिया। मामला वृंदावन में दर्ज होने की बात कह पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया। इसके बाद न्याय पाने के लिये पीडि़त परिवार की महिला, पुरूष और ग्रामीण आज शुक्रवार एसएसपी आवास पर आकर सड़क पर बैठ गये और न्याय की गुहार लगायी। दबंगों के अत्याचार के बारे में पूरी कहानी सुनाई। वहीं दूसरी ओर गांव में चर्चा थी कि राजीनामा न होने पर दबंग लोगों ने ही प्रेमपाल की हत्या कर दी। इस बात से पूरा परिवार तबाह हो गया है।

Read More



Mediabharti