मथुरा

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के धौली प्याऊ इलाके में चैकी इंचार्ज बनकर कथित जालसाझ ने एक स्वर्णकार से करीब दो लाख रुपए से अधिक कीमत का जेवर पार कर दिया। इसी तरह कृष्णानगर इलाके में एक व्यक्ति से दो कीमती सोने की अंगूठियां पार कर दी। ठगी की जानकारी होने पर दोनों ने ही पुलिस चैकी पहुंच अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार धौली प्याऊ स्थित सर्राफा व्यवसायी रेवती प्रसाद अग्रवाल के पास मंगलवार प्रातः करीब साढे़ दस बजे खाकी वर्दीधारी व्यक्ति पहुंचा और स्वयं को पुलिस चैकी धौली प्याऊ इंचार्ज बताते हुए रक्षाबंधन के मौके पर अपने दामाद को देने के लिए सोने की चैन, एक ब्रास्लेट एवं एक अंगूठी दिखाने को कहा। रेवती प्रसाद द्वारा आयटम दिखाने के बाद कथित चैकी इंचार्ज ने भारी अंगूठी व सोने की चैन एवं ब्रास्लेट पसंद कर उनका वजन कराकर बिल बनाने को कहा। दुकानदार द्वारा रकम बताए जाने पर उक्त व्यक्ति ने तीनों सोने के जेवर अपने पास रख लिये तथा भुगतान चैकी स्थित अपने क्वार्टर से लाकर देने की बात कह निकल गया। जब करीब दो घंटे तक उक्त दरोगा वापस नहीं लौटा तो व्यवसायी ने अपना नौकर रकम लेने के लिए चैकी भेजा। वहां मौके पर बैठे इंचार्ज द्वारा इस तरह की किसी खरीददारी की बात से इंकार करते हुए मामले की जानकारी ली, तो सच्चाई सामने आईं, कि व्यवसायी को किसी ने करीब दो लाख रुपए का चूना लगा दिया।  इसी तरह की दूसरी घटना कृष्णानगर स्थित एक पत्रकार मुरारीलाल अग्रवाल के साथ हुई, उनके पास पहंुचे पुलिस वर्दीधारी ने उनके हाथ की उंगलियों में पड़ी एक पुखराज की अंगूठी व सोने की अंगूठी को देखने के बहाने उतरवा लिया। इस दौरान बात करते-करते अचानक ठग पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों लोगों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Read More

तहसीलदार मांट को ज्ञापन देते हुए किसान चैधरी रामबाबू कटैलिया व अन्य। नौहझील में मंगलवार को बाजना तिराहे पर चक्का जाम करते लोग  मथुरा। बेमौसम बरसात और भारी ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा और बिजली न मिलने पर किसानों ने मंगलवार को कस्बा नौहझील के  बाजना तिराहे पर जाम लगा दिया। गत 11 अगस्त को नौहझील के पांच किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मगंलवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। कस्बा निवासी समाजसेवी तोताराम अग्रवाल के नेतृत्व में किसानों ने बाजना तिराहे पर जाम लगा दिया। सुबह 8 बजे बाजना, शेरगढ़ व राया के लिए जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया। जाम के दौरान कस्बा का बाजार भी बंद रहा। जाम में आत्मदाह की चेतावनी देने वाले किसान ओमप्रकाश पाठक, हरीशचदं पाठक, वीरी सिंह, यादराम चैधरी, रामस्वरूप मिश्रा भी मौजूद रहे। चक्का जाम में पहुंचे किसान नेता चै. रामबाबू कटैलिया ने किसानों को सम्बोधित करते हिए कहा कि किसानों की दुर्दशा के राज्य सरकार और केन्द्र सरकार दोनों ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को केन्द्र सरकार से सहयोग न मिलने का बहाना बनाकर किसानों को मुआवजा देना नहीं चाहती है। तो वहीं केन्द्र सरकार को किसान की कोई चितां ही नहीं है। धरने को सम्बोधित करते हुए एलडीबी चैयरमेन भगवती प्रसाद ने कहा कि ऐसी सरकारों को धिक्कार है जिनके शासनकाल में अन्नदाता को बिजली, पानी व सडक जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए आत्मदाह करने को मजबूर होना पड रहा है। चक्का जाम के दौरान जिला पंचायत सदस्य देवराज चैधरी, सर्वदलीय संघर्ष समिति के युवा सगंठन के अध्यक्ष मनीष जिंदल, सुभाष चैधरी, छेदालाल पाठक, शोभित चैधरी, होरीलाल पाठक, रिजवान कुरैशी, गोपाल चैधरी आदि मौजूद रहे। इस दौरान कॉफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। थानाध्यक्ष नौहझील प्रेमचंद यादव, प्रभारी कोतवाली सुरीर के अलावा मांट, शेरगढ व राया थानों का पुलिस बल, पीएसी, फायर ब्रिगेड के अलावा ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रही। मौके पर पहुंचे तहसीलदार मांट द्वारा शीघ्र ही मुआवजे की रकम दिलवाने के आश्वासन पर किसानों व व्यापारियों ने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। 

Read More

 मथुरा छावनी स्थित आर्मी स्कूल प्रांगण में उद्घाटन अवसर के दौरान सरस्वती देवी के समक्ष दीप प्रज्जवलित करती प्रादेशिक अध्यक्षा आवा श्रीमती विनीता साहनी  स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम के दौरान मोटर साइकिल पर करतब दिखाते सैन्यकर्मी  आर्मी पल्बिक स्कूल के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन मथुरा छावनी में आयोजित हुआ सुर संगम  मथुरा। स्ट्राइक वन के स्वर्ण जयंती समारोह में ‘सैन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम‘ एवं ‘समभोज‘ का आयोजन मथुरा कैंट पर किया गया। कार्यक्रम में स्ट्राइक वन के गौरवशाली इतिहास और अतुल्य सैन्य क्षमता को दर्षाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सैनिक आॅनरेरी कप्तान हरपल सिंह मलिक (सेवानिर्वित), 17 पूना हाॅर्स, नायब रिसलदार निरंजन सिंह (सेवानिर्वित), 18 कैवलरी, व वीर नारी श्रीमती राजेश देवी जिनके पति आॅपरेशन विजय (कारगिल युद्ध) में शहिद हुए थे, ने किया। स्वर्ण जयंती कार्यक्रमो को पूर्व सैनिको व वीर नारियों को सर्मपित किया गया। कार्यक्रम में देश की एकमात्र कैवलरी इकाई ने शानदार घुड़सवारी का प्रदर्शन दिखाया तथा सेना की प्रसिद्ध ‘टोर्नाडो‘ टीम ने मोटर साईकल पर करतब दिखाकर सबका मन मोह लिया। उसके उपरांत पैरा ब्रिगेड के बहादुर जवानों ने पैरा मोटर शो में हैरतअंगेज् करतब दिखाए। कार्यक्रम का समापन मिलिटरी बैंड की धुनों से हुआ।प्रतिभोज के आयोजन में मथुरा छावनी के सभी अधिकारीगण व जवान अपने परिवारों के साथ सम्मिलित हुए।  आज मथुरा छावनी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन श्रीमती विनीता साहनी, प्रादेशिक अध्यक्षा आवा, दक्षिण-पश्चिमी कमान द्धारा किया गया। इस नये भवन को एक भव्य समारोह में 3500 विधार्थियों को समर्पित किया गया।  विदित हो कि आर्मी स्कूल मथुरा की स्थापना 23 जुलाई 1984 मे रक्षा कर्मियों के बच्चों की शैक्षिक जरूरतें पूरी करने के लिए हुई थी। विद्यालय को सन् 1987 में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिशद की संबद्धता प्राप्त हुई और कक्षा 12 का पहला बैच अखिल भारतीय उच्चतर माध्यमिक परीक्षा मे 1992 मे सम्मिलित हुआ। वहीं दूसरी ओर स्ट्राइक वन के स्वर्ण जयन्ती समारोह के दौरान आज मथुरा छावनी में ‘सुर संगम‘ का आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य आकर्षण अत्यंत प्रतिष्ठित और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ‘आर्मी सिंफनी बैड‘ था। इस बैड को गठन सन् 1990 में किया गया था और तभी से यह बैड अपने सुरीली धुनों से सेना के गौरवशाली इतिहास व अमुल्य धरोहर को दर्शाता आया है। इस बैंड की धुनों में सैनिक वाघ यंत्रो के अतिरिक्त संतूर, सितार व जलतरंग जैसे अन्य वाघ यंत्रो का भी उपयोग होता है। इस समारोह का समापन में स्ट्राइक वन कें सभी वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित की। आर्मी सिंफनी बैड विश्व के कई प्रमुख हस्तियों और राश्ट्रीय समारोहों में अपने हुनर प्रदर्शित कर चुका है। इस बैंड ने रूस, फ्राॅंस, इटली, स्वीडन, जापान, मलेशिया, इंग्लैड, जर्मनी, भूटान व नेपाल जैसे कई देषों में हुए संगीत समारोहों में भाग ले चुका है। 

Read More

आर्मी पब्लिक स्कूल के भवन का लोकार्पण, सुर संगम कार्यक्रम से झूमे दि हेरिटेज: स्ट्राईक वन कोर की धरोहर का संग्रहालय स्थापित   -स्ट्राइक वन कोर के स्वर्ण जयन्ती समारोह में बाइक पर जाबांज प्रदर्शन करते, आग के गोले से निकलते एवं बाइकों पर प्रदर्शन करते जवान, सेना द्वारा स्थापित संग्रहालय एवं आर्मी पब्लिक स्कूल का शुभारम्भ करती आवा की प्रादेशिक अध्यक्षा विनीता साहनी   मथुरा। आर्मी पब्लिक स्कूल मथुरा छावनी के नव निर्मित भवन का उद्घाटन     18 अगस्त को श्रीमती विनीता साहनी प्रादेशिक अध्यक्षा आवा दक्षिण पश्चिमी कमान द्वारा किया गया। एक भव्य समारोह में 3500 विधार्थियों को समर्पित इस तीन मंज्लिा भवन मे 58 कक्ष, 9 प्रयोगशाला, पुस्तकालय, दृष्य श्रव्य कक्ष, योग कक्ष, कला और हस्तकला कक्ष और खेलांे की सुविधायें हैं। साथ ही परिसर मे विज्ञान पार्क, हर्बल बगीचा, फुटबाल, बास्केट बाल कोर्ट, लाॅन टेनिस कोर्ट, बैडमिन्टन कोर्ट भी है। आर्मी स्कूल की स्थापना 23 जुलाई 1984 मे हुई थी। इस मौके पर श्रीमती विनीता साहनी ने विधार्थियों को लगन से पढने और भविष्य में देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। स्ट्राइक वन के स्वर्ण जयन्ती समारोह में आज अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्मी सिंफनी बैड द्वारा सुर संगम का आयोजन किया गया। इसका गठ्न 1990 में किया गया था। इसमें संतूर, सितार व जलतरंग आदि वाद्य यंत्रो का भी प्रयोग होता है। बैंड ने 1965, 1971, आॅपरेशन पवन, आॅपरेशन पराक्रम जैसे स्ट्राईक वन के सैन्य आॅपरेशनों व कश्मीर बाढ़ पीडित व नेपाल भूकंप पीडित सहायता जैसे असैन्य आॅपरेशनों की झाॅंकियां दर्शायी। ये बैड विश्व की प्रमुख हस्तियों और रूस, फ्राॅंस, इटली, स्वीडन, जापान, मलेशिया, इंग्लैड, जर्मनी, भूटान व नेपाल आदि देशों के संगीत समारोहों में भाग ले चुका है। समापन में स्ट्राईक वन कें वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजली दी गई। देश के प्रथम स्ट्राईक कोर के रूप में इसके गठन के निर्देश थल सेना मुख्यालय ने 1 अपे्रल 1965 को दिए और वाराणसी में एक आक्रमणात्मक कोर के रुप में इसका गठनर्य शुरु हो गया। 19 अगस्त 1965 को स्ट्राईक 1 को सियालकोट सेक्टर की कूच करने का आदेश मिला। इस प्रकार कोर का आरम्भ ही युद्ध से हुआ। इसके गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने ने कोर के गौरवशाली इतिहास को विस्मरण को 15 अप्रैल 2015 में मथुरा छावनी में दि हेरिटेज की नीव रखी। इस इमारत की बनावट मेजर जनरल वी नांगिया चीफ आॅफ स्टाफ द्वारा कल्पना की गई। इसमें 1965 व 1971 के युद्ध के चित्र प्रदर्शित हंै। मध्य हाॅल मुख्य प्रसंग योद्धा एवं स्ट्राईक वन की फाॅर्मेशन्स के महान इतिहास से सुसज्जित है। इसका उद्घाटन आज 19 अगस्त को लेफ्टिनेन्ट जनरल एके सिंह सेवानिवृत, गवर्नर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जनरल जेजे सिंह सेवानिवृत, पूर्व थलसेना अध्यक्ष लेफ्टिनेन्ट जनरल एके साहनी, आर्मी कमांडर दक्षिण पश्चिमी कमाण्ड, लेफ्टिनेन्ट जनरल आनंद स्वरूप सेवानिवृत समेत अनेक प्रतिष्ठित लोगांे की उपस्थिती में किया जायेगा।

Read More

सोशल मिडिया के माध्यम से यमुना मिशन से जुड़ रहे हजारो युवा मथुरा। यमुना मिशन के कार्यालय कृष्णगंगा घाट पर दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकारों का दल यमुना मिशन के कार्यालय पहुॅचा जहाॅ पत्रकारों द्वारा मिशन के कार्यो की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पत्रकारों द्वारा यमुना मिशन के मथुरा, रमणरेती और गोवर्धन में चल रहे कार्यो को भी देखा। पत्रकारों ने यमुना मिशन के कार्यो को सराहते हुये उन्हे देश हित के आवश्यक बताया। यमुना मिशन द्वारा चलाये जा रहे अभियान से अब देश भर से हजारों लोग जुड़ रहे है जिनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। यमुना मिशन द्वारा यमुना की स्वच्छता के लिये किये जा रहे कार्यो में युवाओं सहयोग के हाथ बढने लगे है। यमुना मिशन द्वारा बरसात के मौसम मेें चलाये जा रहे वृक्षारोपण के कार्यक्रम मेें युवा शक्ति बढ चढ कर भाग ले रही है। यमुना मिशन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर अब तक 11500 से अधिक लाइक मिल चुके है जो प्रतिदिन 600 से 700 लाइक्स की गति से बढ रहे है। इसके साथ साथ वाट्सअप और अन्य शोशल मिडिया साइट्स पर यमुना मिशन वायरल होता जा रहा है। फेसबुक पर लोगो द्वारा यमुना मिशन के कार्यो की चर्चा की जा रही है साथ ही उनके वृक्षारोपण, घाटों की सफाई एवं जीर्णोद्धार, कुण्डो का पुनद्र्धार आदि कार्यो में लोग अपनी अभिरूचि व्यक्त कर रहे है। रिचा शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मिशन की सोशल मिडिया टीम का लक्ष्य यमुना मिशन को लाखों नहीं बल्कि करोड़ो लोगों तक पहुॅचाने का है। इस दौरान पूजा सिंह, कृष्ण कान्त अवस्थी, अन्जना अवस्थी, कुमकुम शर्मा, नेहा गोस्वामी, लालनजी, बुलबुल शर्मा, गीता शर्मा, शान्ती, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, लपूटी गुरू, ंआशिष शर्मा हनुमान जी वाले, मुकेश ठाकुर, हरीसिंह, सुभाष जितेन्द्र राज आदि जन उपस्थित रहे। 

Read More

वित्तीय जानकारी देते बैंक अधिकारी मथुरा।मंगलवार को सिंडिकेट बैक द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र मथुरा ने सिंड ग्रामीण स्वनियोजन प्रशिक्षण संस्थान चैमुहांॅ द्वारा गोपी की नगरिया महावन ब्लंाक में चलाऐ जा रहे 6 दिवसीय डेरी एवं पशुपालन प्रोगाम के प्रशिक्षणार्थीयों को वित्तीय सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने वित्तीय प्रबंधन व डेरी पशुपालन ऋण की जानकारी प्रदान की। उन्होंनेे पॅंूजी निर्माण में बचत का महत्व उससे होने वाले लाभ व ऋण के सही प्रयोग के बारे में बताया। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंषन, सुरक्षा बंधन योजना, मुद्रा योजना की विस्तृत जानकारी दी और प्रशिक्षणार्थीयों की शंकाओं व समस्याओं का निराकरण किया। मुद्रा योजना के अन्तगृत स्वरोजगार के लिए शिशु योजना में पचाह हजार रूपये तक ऋण दिया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र के डारेक्टर सुरेन्द्र कुमार व रामखिलाड़ी शर्मा, दीपक गोस्वामी उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। प्रदीप माथुर नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल विधान सभा एवं विधायक, मथुरा वृन्दावन ने मथुरा से गोवर्धन जाने वाले 20 किलोमीटर लम्बे मार्ग को 4 लेन चैड़ी कराते हुए उस पर डिवाइडर एवं बीएमएसडीबीसी निर्माण कराये जाने के संबंध में विधान सभा सत्र में दी। जिसे कार्यवाही हेतु अध्यक्ष विधान सभा ने स्वीकार करते हुए शासन को निर्दिष्ट कर दिया।

Read More

कुसुम सरोवर पर सजाये गये कुसुमाधीश महादेव का भव्य फूल बंग्ला एवं उपस्थित युवा गोवर्धन। धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्मारक कुसुम वन सरोवर पर सावन के विगत सोमवार को कस्बे के नवयुवक मित्रमण्डल द्वारा भव्य फूल बंग्ला एवं अलौकिक विद्युत की सजावट की गयी। वहीं अगले दिन इस कार्यक्रम का विशाल भण्डारा भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने अपने स्वयं के हुनर का परिचय देते हुए भगवान कुसुमाधीश महादेव का भव्य फूल बंग्ला सजाया और रूद्राक्ष, कमल गटटा, कमल के फूल, विभिन्न प्रकार के मातियों से भगवान शिवशंकर के शिवलिंग का अनूठा श्रंगार किया। जिसके दर्शनों के लिये दूर दूर से भक्तों का सैलाब कुसुम सरोवर पर उमड़ पड़ा। कुसुम सरोवर की अनूठी छटा के ही बीच सजाये गये कुसुमाधीश महादेव के अनूठे दर्शनों से भक्तवृन्द अभिभूत हुए बिना न रह सके। इस मौके पर दीपक तिवारी, विष्णु गोस्वामी, विनायक दत्त शर्मा, गोविन्द तिवारी, साहिल दीक्षित, तरूण कुमार दीक्षित उर्फ तन्नू, वीर प्रताप सिंह उर्फ बीपी, ओंकार शर्मा, शुभम शर्मा, अजय कुमार, सुमित कुमार शर्मा, महन्त राधाबल्लभ शर्मा, गोपी जोगी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। विगत दिनो मसानी चैराहे पर पकड़े गये फर्जी पत्रकार के बाद अब शहर कोतवाली पुलिस ने शहर में पुलिस की वर्दी की धौस देकर दुूकानों से ठगी करने वाले फर्जी दरोगा को धौलीप्याऊ से गिरफ्तार कर युवक से पुछताछ कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने शहर के धौलीप्याऊ क्षेत्र के एक सर्राफा व्यापारी से पुलिस की बर्दी पहनकर व्यापारी से एक सोने की अगुंठी व चैन ले ली और पैसे देने के नाम पर उसें पुलिस की बर्दी की धौस देने लगा। व्यापारी को शक होने पर इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलतें ही शहर कोतवाली प्रभारी चन्द्रपाल सिंह, चैकी धौलीप्याऊ प्रभारी मय फोर्स के सर्राफ व्यापारी की दुकान पर पहुंच गयें और मौके से पुलिस की वर्दी पहनें युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो वह कोई सन्तोष उत्तर नहीं दे सका। पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ की तो उसनें कृष्णा नगर से भी एक सर्राफा व्यापारी से सोने की अगुंठी ठगनें की बात स्वीकार की। पुलिस अब पकड़ें गये दरोगा से गहनता से पुछताछ में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। श्री रामलीला सभा रजि0 मथुरा के त्रिवार्षिक निर्वाचन हेतु चलाई जा रहा चुनाव प्रक्रिया के तहत आज आवेदन के क्रम में पाॅच पदों के लिए 16 नामांकन किये गये। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सभापति पद हेतु चैधरी विनोद कुमार गर्ग, चन्द्र माहन अग्रवाल, उमेश कुमार प्रेंस वालें, उप सभापति हेतु, कैलाश चन्द्र गुप्ता आलू वालें, अशोक कुमार गुडेरा, अशोक कुमार बंसल, अनिल भाई डेªस वालें, प्रधानमंत्री पद हेतु नन्द किशोर अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, उपप्रधानमंत्री पद हेतु सर्वेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल, आनन्द कुमार अग्रवाल, चरतलाल सर्राफ, दीपचन्द्र अग्रवाल, एवं कोषाघ्यक्ष पद हेतु अजय कुमार मास्टर, महेश चन्द्र अग्रवाल ने 1 प्रस्ताव व 1 एक समर्थक की संस्तुति के साथ निर्धारित शुल्क सहित अपना आवेदन किया हैं। उन्होंने बताया कि नामांकनों की जाॅच के उपरान्त सभी नामांकन पत्र सही पाये गये। 19 अगस्त अगस्त को सांय 4 बजे तक नामांकन वापस लिये जा सकेगे। नामांकन वापसी के उपरान्त 25 अगस्त मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सांय चार बजें तक मतदान होगा तत्पश्चात मतगणना प्रारंभ होगी और देर रात तक चुनाव प्रणाम घोषित कर दिया जायेगा। नामांकन प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी के साथ सहायक चुनाव अधिकारी वीरेन्द्र अग्रवाल, विजय वहादूर सिंह, रामभरोसी अग्रवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, संजय गोबिल, रामवीर सिंह यादव, राजेश वजाज, सतीश डावर, गोपाला चतुर्वेदी, उपस्थित रहें।

Read More