मथुरा

मथुरा। वृन्दावन गोविन्द मठ वृन्दावन में ब्रज महोत्सव के दौरान नरी गाँव में ब्रज महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण कर ब्रज महोत्सव मनाया गया। वृक्षारोपण से पूर्व हरिनाम संकीर्तन एवं प्रवचन आदि का कार्यक्रम हुआ जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके उपरान्त वृक्षारोपण किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। बाहर से आने वाले यात्रियों को शुद्ध घी, दूध-दही एवं मक्खन इत्यादि उपलब्ध कराया जाये। इससे ब्रजवासी मालदार हो सकते हैं एवं उन्हे रोजगार मिल सकता है। इससे गाय बच सकती है। हमें इस पर विचार करना होगा। उन्होने ऐलान किया कि स्वास्थ युक्त ब्रज, मीठा पानी युक्त ब्रज, सुसंस्कार युक्त शिक्षा वन सम्पदा युक्त ब्रज, आदर्श ब्रज बनाया जा सकता है।  दूषित जल के कारण गाँवों में बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है इसके पीछे यमुना में डाले जा रहे फैक्ट्रियों का विषाक्त जल जो कैनालों के माध्यम से गाँव -गाँव में पहुँच रहा है। यहां अन्न और सब्जी खाने योग्य नहीं रहा। कुण्ड और सरोवर में इतनी गंदगी हो रही है कि किनारे खड़ा होना मुश्किल है, जबकि सभी कुण्ड और सरोवर पूज्यनीय है। नौजवानों की टीम बनाकर ब्रज के प्रत्येक गाँव को आदर्श गाँव बनायेगें। यही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, वीरेन्द्र सिंह सुदामा, ओमप्रकाश, नारायण सिंह, प्यारेलाल, प्रेम सिंह, हरिश्चन्द्र, गंगाराम, भगवान सिंह, योगेश, प्रेमपाल, लक्ष्मण सिंह, नन्दकिशोर पहलवान, राजेन्द्र सिंह, पूरन सिंह आदि उपस्थित थे। 

Read More

ब्रज में सावन का अपना अलग ही महत्व है। पेड़ों पर पड़े झूले, पनघट पर मस्ती करती ग्वालिनें, नाचते हुए मोर, आसमान में सतरंगी इन्द्रधनुष..., जी हां... ऐसा ही कुछ नजारा था अग्रवाल क्लब के सावन की चौपाल कार्यक्रम में।

Read More

मथुरा। राधा के गांव बरसाना को गोद लेने के बाद श्रीबरसाना धाम फाउण्डेशन अब ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों को जिला मुख्यालय से रेल मार्ग द्वारा जोड़ने के लिए प्रयासरत है। इसी के चलते फाउण्डेशन के चैयरमेन जयभगवान गोयल ने रेल मंत्री सुरेश प्रभू से मुलाकात कर बरसाना सहित अन्य तीर्थ स्थलों को मथुरा से जोड़ने के लिए ज्ञापन सौंपा है। विदित हो कि दो मार्च को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय शिवसेना के अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने बरसाना को गोद लिया था जिसके चलते 26 अप्रैल से कस्बे के लाडलीजी मन्दिर में विकास कार्य प्रारम्भ हो गये है। विकास कार्य की इसी श्रृंखला में मन्दिर की सीढि़यों पर रेलिंग व प्राचीन सफेद छतरी की सफाई, पूरे मन्दिर परिसर में पेंट, श्रद्घालुओं के लिए सीढि़यों पर मेट, मन्दिर में सफाई व्यवस्था हेतु दस सफाईकर्मी तैनात तथा मन्दिर की सुरक्षा हेतु पुलिस को दो मेटल डिटेक्टर प्रदान किए। श्रीबरसाना धाम फाउण्डेशन अब बरसाना के विकास के साथ-साथ ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों को भी हाईटेक बनाने के लिए प्रयासरत है। फाउण्डेशन के चैयरमेन जयभगवान गोयल ने दिल्ली में स्थित रेल मंत्रालय में रेल मंत्री सुरेश प्रभू से मुलाकात की। इस दौरान जयभगवान गोयल बरसाना सहित ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों को मथुरा रेलवे लाईन से जोड़ने के लिए ज्ञापन दिया। जयभगवान गोयल ने बताया कि कोसीकलां, नन्दगांव, बरसाना, गोवर्धन, मथुरा, वृन्दावन व मथुरा को रेलवे लाईन से टच कर दिया जाएगा।  

Read More

मथुरा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चै. श्याम सिंह की अध्यक्षता में न्याय पंचायत अध्यक्ष जैंत अनूप सिंह निषाद ने बाबूगढ गांव में स्थित अपने कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया जिसमंे विजेन्द्र सिंह निषाद, पूरन सिंह निषाद, बालकिशन, रामबाबू शर्मा को उपाध्यक्ष, रामू सिंह निषाद, अमर चन्द को महासचिव, मुकेश निषाद को कोषाध्यक्ष, प्रहलाद निषाद को ग्राम पंचायत अध्यक्ष, रमेश निषाद, संजय सिंह निषाद, विजेन्द्र सिंह निषाद, कैलाश चन्द निषाद को सचिव, राम कुमार निषाद को मीडिया प्रभारी, चुन्नी निषाद, साहब सिंह, हरिओम निषाद, ओमवीर निषाद को संगठन मंत्री बनाया है।  

Read More

हाईवे से लगी मधुवन इंक्लेब कॉलोनी में हुई सनसनीखेज वारदात मथुरा! राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी मधुवन इंक्लेब कॉलोनी के एक मकान में गृहस्वामिनी और नौकरानी को चाकू तमंचे के बल पर बंधक बनाकर मंगलवार को दिनदहाडे आधा दर्जन से अधिक बदमाश लाखों की नगदी, जेवरात लूट ले गये। इस सनसनी खेज वारदात से क्षेत्र में दशहत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चैकी कृष्णानगर क्षेत्र अंतर्गत ११९, मधुवन इंक्लेब में रहने वाले चीनी व्यवसायी और प्रोपर्टी डीलर अशोक मित्तल के घर को मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बताते हैं कि बदमाश पानी पीने के बहाने घर में मौजूद अशोक मित्तल की पत्नी सपना मित्तल के पास पहुंचे। इस दौरान उनके पास नौकरानी की ८-१० वर्षीय बेटी भी मौजूद थी। पानी मांगने पर जैसे ही सपना घर के अंदर की ओर घुसी वैसे ही आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर में प्रवेश कर गये और चाकू तमंचे के बल पर सपना व नौकरानी की पुत्री को बंधक बनाकर बदमाश लाखों की नगदी व करीब ड़ेढ़ लाख के जेवरात लूट ले गये। हाइवे से लगी शहर की पॉश कॉलोनी में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से आसपास के क्षेत्रों में दशहत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डा.राकेश सिंह व अन्य अधिकारियों के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

Read More

मथुरा ! नकली सोने के जेवरातों के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों ने फिरोजाबाद, सिरसागंज में हुई लाखों की लूट के साथ-साथ भूतेश्वर स्थित एक फाइनेंस कम्पनी को ढ़ाई लाख का चूना लगाने का अरोप स्वीकारा है। पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर मंगलवार की सुबह फिरोजाबाद, सिरसागंज क्षेत्र में हुई ११ लाख की लूट को लेकर इंस्पेक्टर कोतवाली चन्द्रभान सिंह राठौर, धौलीप्याऊ चैकी प्रभारी विपिन कुमार, ब्रजनंदन सिंह, महेन्द्र सिंह चाहर के साथ वाहन चेकिंग में लगे थे, इसी बीच अपाछे मोटरसाईकिल संख्या यूपी८०सीबी६९१९ पर सवार तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बाईके के पीछे गाड़ी लगाकर करन सिंह पुत्र बिहारीलाल निवासी शारदा बिहार कॉलोनी, जगदीशपुरा आगरा, संजीव पुत्र आनंद प्रकाश निवासी धौंतेरा, अखिलेश पुत्र संतराम निवासी नगला तुला, सिरसागंज, आगरा को पकड लिया। तलाशी में इनके पास से दो डिब्बियों में पीली धातु के आठ  कंगन और दो झुमकी बरामद हुई हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि पिछले सात दिनों में आरोपितयों ने भूतेश्वर स्थित कार्वी फाइनेंस कंपनी से ढ़ाई लाख रूपये ठगे हैं। पुलिस को इनके अन्य साथियों की तलाश है। 

Read More



Mediabharti