मथुरा

मथुरा। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जूते की दुकान के शटर को जैक से उठाकर चोर हजारों रूपये का सामान और नगदी चुरा ले गये। चोरी गये सामान में जूते और नगदी बतायी जा रही है। कोतवाली के पास चोरी की घटना से दुकानदारों में नाराजगी है। बताया गया कि आकाश शू कंपनी नाम से कोतवाली पर जूते की दुकान है। बीती रात चोरों ने शटर उठाकर नगदी और जूते चुरा लिये।

Read More

 रास्ता न होने से परेशान लोग डीएम कार्यालय पर मौजूद  परेशान ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत मथुरा। ग्राम पंचायत अचरू लघोरा के गांव नगला विजयी मंे जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। पूरे गांव में जलभराव की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न नाली बनी हुयी है और न ही कोई खरंजा है जिससे हर समय गंदगी और जलभराव बना रहता है। गांव के लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। गांव के बच्चे भी इसकी वजह से स्कूल नहीं जा पाते हैं और जलभराव और गंदगी के कारण बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। गांव के प्रधान ने आज तक गांव नगला विजयी में कोई कार्य नहीं कराया है जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं।  ग्रामीणों ने कलैक्ट्रेट प प्रदर्शन कर डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि कई बार इसकी शिकायत तहसील दिवस में की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुयी है। ज्ञान देने वालों में धर्मेन्द्र सिंह, चन्द्रवती, गायत्री, सावित्री, रमेश, लक्ष्मी, रजनी, सुमन, राजाराम, छंगाराम आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के तत्वावधान में धनगर समाज संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए महावन तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में राष्टकृीय साहब सिंह धनगर ने कहा कि जिला व तहसील प्रशासन मथुरा धनगर समाज को भ्रमित कर तरह-तरह की असंवैधानिक बातें कर धनगरों को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित कर रहा है। धनगर समाज लोकतांत्रिक तरीके से संविधान प्रदत्त अधिकारों को ले कर रहेगा चाहे इसके लिए कितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े। राष्टकृीय प्रधान महासचिव भूपेन्द्र कुमार धनगर ने कहा कि धनगर समाज को संविधान प्रदत्त अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना चाहिए। राष्टकृीय कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह धनगर व राधेश्याम धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा ठीक नहीं है। इसलिए प्रशासनिक अधिकारी जाति प्रमाण पत्र जारी करने में बहानेबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर छोटे लाल प्रधान, स्वतंत्र कुमार, नरेन्द्र सिंह पहलवान, डोरीलाल धनगर, राजेश शर्मा, करन सिंह धनगर, सुरेश चंद धनगर, भूपेन्द्र धनगर, जगदीश धनगर, चन्द्रभान धनगर, हरिओम धनगर आदि लोग मौजूद थे।   

Read More

ब्रह्मलीन सन्तों को किया जायेगा याद मथुरा। निरंकारी भक्त 15 अगस्त शनिवार को विश्वव्यापी ‘मुक्ति पर्व’ मनायेंगे। इस मौके पर हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में प्रातः 10 बजे से विशाल सत्संग होगा जिसे आगरा के निरंकारी प्रचारक संत सम्बोधित करेंगे। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि मुक्ति पर्व पर संत निरंकारी मिशन के सूत्रधार बाबा बूटा सिंह, युगपुरूष बाबा अवतार सिंह, जगतमाता बुद्धवन्ती, राजमाता कुलवन्त सहित सभी ब्रह्मलीन सन्तों को याद किया जायेगा। जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने बताया कि निरंकारी मिशन का लक्ष्य हर मानव को ब्रह्मज्ञान प्रदान करना है। ब्रह्मज्ञान से जीते जी शरीर रहते ही मुक्ति सम्भव है। मुक्ति के चाहवानों के लिए ‘मुक्ति पर्व’ एक मौका है। मुक्ति पर्व विश्व की 2400 से अधिक ब्रान्चों में एक साथ मनाया जायेगा, जबकि मुख्य आयोजन दिल्ली में होगा, जिसे निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज सम्बोधित करेंगे।

Read More

 मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की संशोधित अधिसूचना 10 अगस्त के अन्तर्गत जनपद मथुरा की समस्त ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामावालियों का वृहद पुनरीक्षण कराये जाने हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किये गये हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ड्राफट नामावालियों को कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि 13 अगस्त तक तैयार की जायेगी। इसी प्रकार निर्वाचन नामावली का अनन्तिम प्रकाशन 14 अगस्त को, अनन्तिम निवाचन नामावली का निरीक्षण 14 से 16 अगस्त तक, दावे व आपत्तियां 14 से 20 अगस्त तक प्राप्त की जायेगी।, दावे व आपत्तियों का निस्तारण 21 से 25 अगस्त तक, दावे व आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपि की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 26 अगस्त से 03 सितम्बर तक तथा निर्वाचन नामावालियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 05 सितम्बर को किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि इस दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जायेगी। 

Read More

मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर शान्ती व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से जनपद की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, मॉडल शॉप एवं बीयर की थोकध्फुटकर दुकानें तथा भांग की दुकानें 15 अगस्त 2015 को पूर्णत बन्द रखने के आदेश दिये हैं। उन्होंने यह भी आदेश दिये हैं कि इस बन्दी के लिए अनुज्ञापीगण को कोई प्रतिकर देय नहीं होगा।

Read More



Mediabharti