मथुरा

 डीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेसजन विद्युत कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए  मथुरा। आज शहर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों द्वारा विद्युत अव्यवस्था के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन और ज्ञापन दिया। डीएम के न मिलने पर कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर धरना व नारेबाजी करने लगे। बाद में एसडीएम सतेन्द्र सिंह ने ज्ञान लिया और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि 48 घंटे में व्यवस्था व सुधरी तो जनहित में धरना प्रदर्शन होगा। वहीं जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया ने कहा कि बिजली, पानी की समस्या पर कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। जलकल अधिकारियों का घेराव और धरना प्रदर्शन करंेगे। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर तैनात पार्टी पदाधिकारियांे से कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करें। इस अवसर पर वीरेश चतुर्वेदी, यतेन्द्र मुकददम, विक्रम वाल्मीकि, मनोज गौड़, विनोद खण्डेलवाल, अशोक डाॅन, कीर्ति कौशिक आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। जनता के सहयोग से तीन गाय चोरों को दबोच लिया तथा उन्हें वृंदावन कोतवाली पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया गया कि संजू यादव पुत्र टीकाराम यादव निवासी पानी घाट की एक गाय को कुछ लोग ले जा रहे थे। इसकी जनकारी जब संजू को लगी तो संजू व उनके साथी गाय चोर के पीछे हो लिये। बताते हैं कि बड़े बगीचा कात्यायनी मंदिर के पास जब ये लोग गाय को बांध रहे थे तभी पुलिस और जनता ने इन्हें धर दबोचा। पकड़े गये गाय चोरों में तेजपाल पुत्र फूली, चन्द्रपाल पुत्र देवी सिंह, ब्रजेन्द्र पुत्र उदय सिंह निवासीगढ़ दहगांव शेरगढ हैं। इन गाय चोरों को पकड़ने वालों में अनुज पुत्र सुरवीर, विनय पुत्र सुनील सक्सैना, मुस्ताक पुत्र नसीर निवासीगढ किशोरपुरा हैं। पकड़े गये गाय चोरों से एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है।

Read More

सौ शैय्या अस्पताल में कराए गए भर्ती  मथुरा। बरसाना के चिकसौली में फूड पाॅइजनिंग का शिकार हुये बच्चों के बाद अब राया के गांव अल्हैपुर में फूड पाॅइजनिंग से चार दर्जन से अधिक बच्चे और ग्रामीण बीमार हो गये जिन्हें अस्पतालांे में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभी बरसाना में आइस्क्रीम खाने से बीमार हुये बच्चे स्वस्थ्य भी नहीं हुए थे कि जमुनापार थाने के अल्हैपुर गांव में कल शाम पांच बजे टिकिया बेचने आये एक दुकानदार से गांव के लोगों ने टिकिया खाईं। लगभग चालीस से पचास लोग बीमार हो गये। इनमें से तीस लोगों को मांट के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र और बाकी के लोगों को वन्दावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए। चिकित्सक इनकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती बच्चों में मुनेश, लवकुश, शीलेन्द्र, मानवेन्द्र, बाॅबी, शरणेश, हरकेश, अमित, गुंजन, मन्नू, अंशू, बूटी, बाॅबी शामिल हैं जो कि अल्हैपुर के रहने वाले हैं।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गुरूमुखदास ने संैकड़ों व्यापारियों के साथ साईकिल रैली का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राहुल, किशोरी लाल, तुलसी सैनी, रफीक, सलीम, भरतलाल, नन्दलाल, गुरूमुखदास, जगदीश सलूजा, जेपी मलिक, जितेन्द्र सेठी, नारायन दास, सत्यम गंगवानी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार स्थित सैय्यद मोड़ राया रोड में ब्याही विवाहिता प्रियंका के साथ उसके ससुरालीजनों ने दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताडि़त कर रहे हैं और उल्टे-सीधे कृत्य कर रहे हैं। विवाहिता प्रियंका पिता मायाराम पुत्र हजारीराम निवासी सोन मगोर्रा ने इस संबंध में दिनेश पुत्र अमर सिंह निवासी सैययद के पास राया रोड जमुनापार आदि दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं माधवी पुत्र रूपमपाल निवासी पुष्पांजलि द्वारिका थाना हाईवे ने रिपोर्ट लिखाई है कि अतिरिक्त दहेज न देने पर उसके ससुरालीजन उत्पीड़न कर रहे हैं। गले में फांसी का फंदा डालकर उन्होंने मारने की कोशिश की। इस संबंध में आशीष गौतम पुत्र सुरेन्द्र गौतम निवासी सर्वोदय नगर सेलर कम्पाउण्ड मुंबई आदि चार लोगों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मथुरा ने भाजयुमो अध्यक्ष सुमित शर्मा के नेतृत्व में कैण्ट स्थित बडे़ बिजली घर पर फूँका अखिलेश सरकार का प्रतिकात्मक पुतला व जनता की समस्याओं को लेकर व जनता की समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अधिशासी अभियन्ता को अवगत कराया। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार अपने प्रत्येक र्मोचे पर नाकामयाब सिद्ध हो रही है उसी प्रकार विद्युत आपूर्ति को लेकर जनता को त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर कर दिया है। 24 में से 16-16 घण्टों की कटौती की जा रही है। इस मौके पर भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष संत कुमार शर्मा, आशीष उपाध्याय, नगर मंत्री श्रीकान्त भण्डारी, मीडिया प्रभारी कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी, सुरेश अग्रवाल, अंकित चतुर्वेदी, सुनील सैनी, धर्मेश नौहवार, दीपक कुमार, हिमान्शू, विवेक बंसल, विशाल चतुर्वेदी, गौरव दीक्षित, पवन सारस्वत, निजाम सैफी आदि मौजूद थे।

Read More



Mediabharti