मथुरा

मथुरा। थाना गोविंद नगर अंतर्गत जयसिंहपुरा में जीजा ने साले को गोली मार दी। विवाद के बाद घायल साले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जीजा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। साले के परिवार वालोें ने जीजा के खिलाफ पुलिस में तहरीर है।  मिली जानकारी के अनुसार जयसिंहपुरा निवासी मुकेश शर्मा की ग्वालियर में ससुराल है। बताते हैं कि मुकेश शर्मा और उसकी पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा था। आज दोनों में उस समय विवाद हुआ जब मुकेश का साला विजेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद शर्मा घर पर था। उसी समय पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। जब बीच बचाव करने के लिए वीरेन्द्र आया तो आवेश में आये उसके बहनोई मुकेश ने उसमें गोली मार दी। गंभीर अवस्था में विजेन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल में घायल विजेन्द्र ने बताया कि कल रात वह अपनी बहिन को लेने के लिए जयसिंहपुरा स्थित उसके घर आया था। जीजा ने बहिन को ले जाने से मना किया। बताते हैं कि इस पर विवाद हो गया और जीजा मुकेश ने उसे गोली मार दी।  आरोपी मुकेश को पुलिस ने घटना स्थल घर से गिरफ्तार कर थाने ले आयी है विजेंद्र के घर वालो की तरफ से पुलिस ने आरोपी  जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है बताया जाता है कि कमलेश मुकेश की पत्नी है उसके दो बच्चे है मुकेश शराब पीकर अपनी पत्नी को मारता पीटता है तंग रखता है और कई बार केरोसिन  का तैल डाल कर जलाने का भी प्रयास किया था इन्ही कारणों से कमलेश परेशान थी।

Read More

मथुरा। इण्टक नेता ताराचंद गोस्वामी ने कहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष जनता के प्रति उदासीन हैं। अभी तक नालों की सफाई न होने से सड़कों पर थोड़ी सी बारिश में जलभराव हो जाता है जिससे स्कूली छात्र-छात्रायें और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जगह-जगह गंदगी और जलभराव से लोगों में आक्रोश है। इंटक ने चेतावनी दी है कि जल्द ही सफाई नहीं हुयी तो इण्टक हर चैराहे पर चेयरमैन का पुतला दहन करेगी, घेराव प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि चेयरमैन जयसिंहपुरा में रहती हैं। मैथोडिस्ट जयसिंहपुरा गायत्री तपोभूमि के पीछे व वृन्दावन मुख्य मार्ग पर गंदे नालों का पानी घरों में घुसने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। खाद्य पदार्थ सड़क गये। गंदे पानी से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ज्योति नगर, जमुना नगर, टुण्डा बिहार, नवनीत नगर, कृष्णा बिहार, हाईवे लिंक रोड से राधिका बिहार में दर्जनों कालोनियांे में गंदा पानी भरने से लोग परेशान हैं। पुराना बस स्टैण्ड के पीछे झींगुरपुरा, नया नगला से जुड़ी कालोनी में लोग इस गंदे नाले के पानी से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

Read More

मथुरा। यमुना मिशन की पहल कल्पना से अधिक अदृश्य शक्ति कि कृपा हुई। अब गिर्राज जी के अन्दर और गिर्राज जी के आस-पास कोई भी कंस्ट्रक्शन नही होगा। मार्गो का चैड़ीकरण व वृक्ष कटान अब कुछ भी नही हो सकेगा औैर अबतक शासन प्रशासन, समाजसेवी, राजनेताओं और यमुना मिशन के सहयोग से जो आज गिर्राज जी में हरियाली विकसित हो रही है और संतो द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है और कुण्डों का जीर्णोद्वार किया जा रहा हैं। उसी दौरान मुकेश ठाकुर ने कहा कि यमुना मिशन बृज में अत्याधिक काम करने वाली संस्था है। लपूटी गुरू ने कहा जल, जंगल, जमीन इसके बिना संसार में कुछ नहीं है परम् पूज्यनीय आनंन्द महाराज और वासुदेव शरण महाराज ने कहा बृज की जीत हुई है और संस्कृति की जीत हुई है अर्थात् इमानदारी, सच्चाई हमेशा साथ देती है इस दौरान लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, राजीव गोस्वामी, मोनू पंडित, मीरा गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, हीरामणि, महेश पंडित, रंगा-बिल्ला, गोविन्दा, घंण्टोली, भीम, पंकज, मनहोरी लाल, आदि साथ में खुशियां मनायी। 

Read More

मथुरा। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी को व्यापार करने जाते समय हजारों की नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। पीडि़त व्यापारी ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना शेरगढ़ में कराई है। दिन दहाडे“ हुई लूट से व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना शेरगढ के नौहझील रोड पर कस्बे का मुस्लिम बस्ती निवासी मौहम्मद उमर पुत्र बाबुद्दीन गांवों में व्यापार करने जा रहा था तभी तीन मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी का रास्ता रोक लिया और तमंचा दिखाकर व्यापारी से 30 हजार 200 रू की नगदी लूट ली। व्यापारी लूट जाने के बाद अपने घर पहुंचा और उसने अपनी आपबीती घटना से अपने घरवालों से अवगत कराया। घटना सुनने के बाद पीडि़त और परिजन थाना शेरगढ़ पहुंचे और पीडि़त मौहम्मद उमर पुत्र बाबुद्दीन ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। 

Read More

मथुरा। कस्बा शेरगढ में मुकेश वर्मा समाजवादी पार्टी प्रभारी विधान सभा मॉट, संगठन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सपा जिला कार्यकारणी सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें शेरगढ़ नगर अध्यक्ष रमेश चन्द सविता, मीडिया प्रभारी भोजराज यादव, कोषाध्यक्ष बॉके शर्मा,उपाध्यक्ष कारे बाल्मीक, सईद बंगाली बाबू, महासचिव तजुआ खान, सचिव फजरबी मेम्बर, प्रशान्त कुमार, महमूद मेम्बर, ईदू कुरेशी, मोहन श्याम गुर्जर, महेन्द्रसिंह, राजकुमार निषाद, कार्यकारणी सदस्य-कुमरपाल सिरसिया, पिन्टू सागर निकट मंगलेश्वर बगीची के पास निषाद धर्मशाला पर कार्यकारणी गठित की गयी। सभी कार्यकर्ता निषाद बस्ती से होकर मैन बाजार होते हुऐ पटैल चैक तक भ्रमण किया गया।

Read More

मथुरा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में ज्ञानदीप शिक्षा भारती में संस्कृत सप्ताह का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। संयोजिका अंजू शर्मा ने आराध्या भगवान सूर्यदेव का आहृान एक संस्कृत श्लोक के माध्यम से किया गया। छात्रा आयुशी षर्मा के द्वारा एक नीति सम्बन्धी कविता का पाठ किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में शैक्षिक निदेशक केजी माहेश्वरी द्वारा संस्कृत भाषा की सम्पन्नता को समझाते हुए बताया गया कि आज के सभी वैज्ञानिक अविष्कारों का उल्लेख संस्कृत के विभिन्न ग्रन्थों में मिलता है। यही कारण है कि अमेरिका की अन्तरिक्ष विज्ञान शोध संस्था ‘नासा‘ जैसी संस्था ने संस्कृत ज्ञान को अपने शोधार्थियों के लिए अनिवार्य कर दिया है। विद्यालय के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि हमें अपनी मूल भाषा पर अभिमान होना चाहिये और इसे सीखने का सतत् प्रयास करते रहना चाहिये। प्राचार्या निधि भाटिया ने संस्कृत सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु छात्रों को प्रेरित किया।

Read More



Mediabharti