मथुरा

 भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के बारे में मंदिर प्रबंधन के लोग मीडिया को जानकारी देते हुए  हैलीकाॅप्टर से होगी पुष्पवर्षा मथुरा। पहली बार वृन्दावन के इस्काॅन मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी 26 जुलाई को निकलने वाली रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान वृन्दावन मंे रथयात्रा मार्ग में हैलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा भी कराई जायेगी। आज शुक्रवार इस सब की जानकारी देते इस्काॅन मंदिर के राधा श्यामसुन्दर दास ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 26 जुलाई को इस्काॅन मंदिर से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जायेगी। इसमें तीन संकीर्तन मण्डली दिल्ली, एक गोरखपुर तथा एक रशियन मण्डली द्वारा संकीर्तन किया जायेगा तथा हैलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न मार्गों से होकर यह रथयात्रा निकाली जायेगी तथा दो गाडि़यों से फल वितरण किया जायेगा एवं आठ जगह इस्टाॅल लगायी जायेंगी जो आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरण करेंगी। उन्होने बताया कि जगन्नाथ रथयात्रा में रथ का आकार 9 फुट चैड़ा और 19 फुट लंबा होगा। उसे भक्तजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ खीचेंगे। रथयात्रा के दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में दीनबन्धु, सनत सनानत, श्रेष्ठादास, श्याम गोविन्द आदि मौजूद थे।

Read More

परेड ग्राउण्ड में वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट करते चैकी प्रभारी  चैराहों पर अकारण जाम पर नपेंगे पुलिसकर्मी मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने आज परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड मे आये जनपद के समस्त चैकी प्रभारियो का वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट लिया गया। वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट में कई चैकी प्रभारी खरे नही उतर सके जिन्हे पुनः आगामी परेड में पुनः आने के लिए आदेशित किया गया। भीड़ नियन्त्रण करने के लिए दंगा नियन्त्रण उपकरणांे सहित भीड़ नियन्त्रण का अभ्यास कराया गया। इसके साथ-2 परेड में निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानो को शहर में जनता के सुगम आवागमन हेतु ट्रैफिक संचालन सुचारू रूप से चलाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये तथा शहर में किसी भी चैराहे पर टैªफिक पुलिस की ड्यूटी के दौरान जाम लगने पर जाम का उचित कारण न पाये जाने पर टैªफिक पुलिस के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेश दिये गये। इसके पश्चात पुलिस लाइन में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया गया जहाॅ अस्पताल मे लगे पुराने पंखो को बदलकर नये पंखे लगाने एवं पैन्ट कराने व परदे बदलने हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मथुरा को आदेशित किया गया। अस्पताल के निरीक्षण के उपरान्त पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया जहाॅ भोजन की अच्छी गुणवत्ता व साफ सफाई व पुलिस को बैठ कर भोजन करने के लिये नयी कुर्सी व मेज के लिए आदेशित किया गया।

Read More

मथुरा। ज्वैलर्स की दुकान में सामान खरीदने के बहाने आयी एक महिला को दुकानदार ने चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। काफी हंगामा होने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार चैकी क्षेत्र अंतर्गत चैमुहा में स्थित भारत ज्वैलर्स नामक दुकान पर आज सुबह फूला पत्नी नबाव सिंह निवासी मडराक अलीगढ गहने खरीदने के बहाने आयी थी। गहने देखने के दौरान उसने सोने की लोंग और छोटे आभूषण अपने पर्स में रख लिये। इसी दौरान दुकानदार की नजर उस पर पड़ गयी। दुकानदार ने तलाशी में चोरी के आभूषणों को बरामद कर लिया और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More

विरोध में गोवर्धन कस्बे के बाजार रहे बंद मथुरा। वन विभाग की ज्यादती को लेकर आज थाना व कस्बा गोवर्धन के जतीपुरा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं रिक्शा, आॅटो चालकों ने भी वन विभाग की कार्यवाही के विरोध में आज अपने वाहन नहीं चलाये। बताया गया कि वनविभाग द्वारा जतीपुरा स्थित श्मशान भूमि पर वृक्षारोपण एवं भूमि का घेराव किया जा रहा है। आज इसी को लेकर गांव के लोगो में भारी रोष देखने को मिला। बताते हैं कि वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही का विरोध करने पर विभाग द्वारा गोवर्धन देहात के महामन्त्री श्याम सुन्दर उपाध्याय व भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी दी है जिससे कस्बावासियों में भारी रोष है। कस्बावासियों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी जाॅइंट सर्वे कराने में असमर्थ रहे। वन विभाग द्वारा की जा रही हरकतों के विरोध को लेकर आज पूरे जतीपुरा के दुकानदारों, व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानों को बन्द कर विरोध किया। यहां तक कि जतीपुरा के रिक्शा एवं आॅटो चालकों ने भी आज अपने रिक्शा आॅटो नहीं चलाये जिसके चलते आवागमन में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गाँव के लोगो ने कहा कि यदि वन विभाग अपनी मनमानी करता रहा तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि ये कर्मचारी मेले या भीड़ भाड़ के समय में ही हमारी मजबूरी का फायदा उठाकर चुपके से गड्ढे खोद देते है वहां अपना अधिकार जमाने की कोशिश करते है। इनके अधिकारियों से बात करने पर केवल आश्वासन दे दिया जाता है कि आपके साथ कोई भी ना इंसाफी नहीं होगी। फिर भी ये कर्मचारी धोखे से ये सारा कार्य करते है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मैंबर सत्तो ठाकुर, भावना पुरोहित, मुन्ना पुरोहित, बालमुकुन्द शर्मा, सुनील, प्रवीन, ओमी गुप्ता, पप्पू सेठ, तोती, लक्ष्मीकांत, फौजी फौजदार, बोली सागर, भगवानदास, लालो पुरोहित आदि मौजूद थे।

Read More

जर्जर विद्युत लाइनें बदलने की मांग मथुरा। चैबियापाड़ा की जर्जर विद्युत लाइनों को लेकर सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा मनीष चतुर्वेदी ने शहरी विद्युत अभियंता को पत्र लिखकर जर्जर लाइनों का बदलने का निवेदन किया है। उनका कहना है कि चैबियापाड़ा क्षेत्र से काफी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। जर्जर विद्युत लाइनों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इन्हें जल्द से जल्द बदलवाया जाये, जिससे कोई अनहोनी न हो सके। जिस रास्ते से विघुत लाइन निकलकर जा रही है वह रास्ता मुख्य सड़क कोतवाली रोड से मंदिर  द्वारिकाधीश को जोड़ता है। इस रास्ते प्रतिदिन हजारों भक्त एव तीर्थयात्री निकलते हैं। विघुत की जर्जरलाइन कभी भी किसी बड़ी अनहोनी कर सकती है। कई बार इसको लेकर लाइनमैन से भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया है।

Read More

 छह सूत्रीय मांगों को लेकर एसएसपी आवास के सामने धरना देते पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के लोग। मथुरा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने आज शुक्रवार एसएसपी आवास के सामने धरना दिया। छह सूत्रीय मांगों को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। बताया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया में सफाई कर्मचारियों को शैक्षिक योग्यता अर्हता रखने वाले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को विभागीय होने के नाते पचास प्रतिशत ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया जाये। सफाई कर्मचारियों को ग्र्राम प्रधान के नियंत्रण में रखा जाये। उन्हें निजी अनुरोध पर अंतर जनपदीय स्थानान्तरण का शासनादेश जारी हो। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाये, आदि मांगों को लेकर आज सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे। इन लोगों ने जिले में 2009 से 2015 तक रूके हुए वेतनों का आहरण करने की मांग की और कहा कि स्थायीकरण पत्र निर्गत किये जायें। दण्डात्मक कार्यवाही समाप्त की जाये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार और महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह सहित सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता द्वारा जनहित में वार्ड नं 12 सुखदेव नगर में मैन रोड हैडपम्प वाली गली पुलिया से लेकर 9 गांव वाले के मकान तक लगात लगभग 23 लाख से बनायी गई इण्टरलाॅकिंग सड़क व नाली का लोकापर्ण किया गया, जिसकी लम्बाई लगभग 220 मीटर है व वार्ड नं.-19 डैम्पीयर नगर में कमल के मकान से लाल स्कूल तक लगात लगभग 12 लाख से बनायी गई इण्टरलाॅकिंग सड़क का लोकापर्ण किया गया, जिसकी लम्बाई लगभग 120 मीटर है। भारी जनसमूह के बीच पालिकाध्यक्ष का वैण्ड बाजों व फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह नगर के निवासियांे के प्रति वेहद सम्वेदनषील हैं व जनता की समस्याओं का विशेश एवं प्राथमिकता से ध्यान रखती हैं। लोकापर्ण समारोह में वार्ड नं0-12 के सभासद आजाद कदर्म, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार गोला, भाजपा नेता भूपेन्द्र चैधरी, नगर पालिका के अवर अभियन्ता विजय गोयल, अमर सिंह, कमल, रामगोपाल गोला, विषम्बरराम, रवि शंकर, सम्पाराम आदि उपस्थित रहें।       

Read More

मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा और नगर पालिका चेयरमैन के बीच चल रहे विवाद पर दोनों ओर से वार्तालाप हुआ। अध्यक्ष सुमित शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से चेयरमैन पति राजेश गुप्ता को कहा कि वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जल्द निराकरण करें, अन्यथा युवा कार्यकर्ता जोरशोर से सड़कों पर उतरेंगे। इस अवसर पर कुंजबिहारी चतुर्वेदी, आशीष उपाध्याय, हरीओम सिकरवार, रामू गुर्जर, श्रीकांत भण्डारी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव नरेन्द्र भाटी द्वारा समस्त पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गयी जिसमें पंचायत चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की पूर्ण भागेदारी होगी। उन्होने अधिक से अधिक पंचायत सदस्य, प्रत्याशी मैदान में उतारने को कहा। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा गया। लोकसभा अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि और मथुरा विधानसभा अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में युवक कांग्रेस के दस उम्मीदवार, जिला पंचायत सदस्य व करीब पचास बीडीसी लड़ाने का फैसला कर लिया गया है। इस अवसर पर जिलानी कादरी, अजय कुमार, पवन शर्मा, आशुतोष भारद्वाज, संदेश भारद्वाज, भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेषन के अन्तर्गत जागरूकता शिविर लगाकर आईटीआई वृन्दावन प्रशिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा बैंकों द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही शिक्षा ऋण व अन्य जमा व ऋण, असली नोट की पहचान करना, फोन पर आने वाली फेक काॅल से बचने की जानकारी प्रदान की। बचत के महत्व के बारे मैं बैंक में खाते खोलने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। मुद्रा योजना की वितृतत जानकारी प्रदान की इस येाजना के अन्तर्गत स्वरोजगार करने वालों को तीन चरणों में ऋण बैंकों के द्वारा प्रदान कराए जाएगे। इस मौके पर कौशल विकास मिषन के जिला कार्डीनेटर सुनील कुमार यादव व केन्द्र प्रभारी चन्द्रपाल व राम खिलाड़ी शर्मा उपस्थित रहे। 

Read More