विरोध में गोवर्धन कस्बे के बाजार रहे बंद
मथुरा। वन विभाग की ज्यादती को लेकर आज थाना व कस्बा गोवर्धन के जतीपुरा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं रिक्शा, आॅटो चालकों ने भी वन विभाग की कार्यवाही के विरोध में आज अपने वाहन नहीं चलाये। बताया गया कि वनविभाग द्वारा जतीपुरा स्थित श्मशान भूमि पर वृक्षारोपण एवं भूमि का घेराव किया जा रहा है। आज इसी को लेकर गांव के लोगो में भारी रोष देखने को मिला। बताते हैं कि वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही का विरोध करने पर विभाग द्वारा गोवर्धन देहात के महामन्त्री श्याम सुन्दर उपाध्याय व भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी दी है जिससे कस्बावासियों में भारी रोष है। कस्बावासियों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी जाॅइंट सर्वे कराने में असमर्थ रहे। वन विभाग द्वारा की जा रही हरकतों के विरोध को लेकर आज पूरे जतीपुरा के दुकानदारों, व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानों को बन्द कर विरोध किया। यहां तक कि जतीपुरा के रिक्शा एवं आॅटो चालकों ने भी आज अपने रिक्शा आॅटो नहीं चलाये जिसके चलते आवागमन में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गाँव के लोगो ने कहा कि यदि वन विभाग अपनी मनमानी करता रहा तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि ये कर्मचारी मेले या भीड़ भाड़ के समय में ही हमारी मजबूरी का फायदा उठाकर चुपके से गड्ढे खोद देते है वहां अपना अधिकार जमाने की कोशिश करते है। इनके अधिकारियों से बात करने पर केवल आश्वासन दे दिया जाता है कि आपके साथ कोई भी ना इंसाफी नहीं होगी। फिर भी ये कर्मचारी धोखे से ये सारा कार्य करते है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मैंबर सत्तो ठाकुर, भावना पुरोहित, मुन्ना पुरोहित, बालमुकुन्द शर्मा, सुनील, प्रवीन, ओमी गुप्ता, पप्पू सेठ, तोती, लक्ष्मीकांत, फौजी फौजदार, बोली सागर, भगवानदास, लालो पुरोहित आदि मौजूद थे।
Read More