मथुरा

मथुरा। छाता बार सभागार में शनिवार को सांय 5ः00 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी। कार्यक्रम में सिविल जज योगेश दुवे एवं यशपाल सिंह लोधी व जिला विधिक प्राधिकरण सचिव पवन कुमार ने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण को देना सभी का परम कर्तव्य है। कानून के अभाव में गाॅव के लोग कानून को अपने हाथों में लेकर गलत काम कर देते हैं, जिसे न्यायालय सजा सुनाता है। कानून के अभाव में ग्राामीण लोग जेलों में सजा काट रहे हैं। तहसीलदार राजितराम यादव ने नकल खतौनी एवं तहसील से सम्बन्धित सभी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर बार अध्यक्ष महीपाल सिंह सिसौदिया, सचिव गोपेश्वर पाराशर , भगत सिंह जादौंन , लेखराज गौड, हीरेन्द्र सारस्वत , हन्नान मौहम्मद, अजयंिसह , रियाज अली, शिशुपाल सिंह सिसौदिया, पूरनसिंह , अजय सिह, जगदीश गर्ग , रामकिशन शर्मा, शिव सिंह आदि अधिवक्तागण व ग्रामीण मौजूद थे। 

Read More

लोगों के समझाने पर हुये सात फेरे बिना दुल्हन के वापिस लौटा दूल्हा मथुरा। थाना व कस्बा फरह में बीतीरात आयी एक बारात में हो रही हर्ष फायरिंग में चली गोली से हुयी दूल्हे के ताऊ को लग गयी जिसके बाद खुशियों का माहौल गम में बदल गया। अस्पताल ले जाते समय रस्ते मे ही घायल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार कल रात गांव मेघपुर मे मौहर सिंह की बेटी की शादी थी तय कार्यक्रम के अनुसार आगरा के धनोली निवासी ऐदलसिंह अपने पुत्र अमित की बारात लेकर शाम को मेघपुर आ गए और देर सांय धूमधाम के साथ बारात चढ़ने लगी। बारात मे हर्ष फायरिंग की जा रही थी और उसी समय दूल्हा के सगे ताऊ उदयभान के सीने मे एक गोली लग गयी। गोली लगते ही बारात मे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। तभी घायल को आनन फानन मे आगरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन रस्ते मे ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र हरेन्द्र सिंह ने थाना फरह मे दी तहरीर मे लिखा है कि पिगरी निवासी पप्पू प्रधान और धंतोली निवासी ऐदलसिंह व रामगोपाल हर्ष फायरिंग के लिये तमंचे की छिना झपटी कर रहे थे और उसी समय पप्पू प्रधान ने तमंचे से फायरिंग कर दिया जिसकी गोली उसके पिता उदयभान के सीने मे लगी जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र द्वारा उक्त तीनो लोगो के खिलाफ तहरीर थाना फरह मे दी गई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने दूल्हा के भाई को को गिरफ्तार कर लिया है। हर्ष फायरिंग मे दूल्हा के सगे ताऊ की मौत के बाद पूरा खुशी का माहोल मातम मे तब्दील हो गया और दूल्हे के पिता ने बेटे की शादी करने से मन कर दिया उसका आरोप था की लड़की पक्ष के व्यक्ति द्वारा उसके भाई को गोली मरी गई है लेकिन देर रात को पुलिस की मौजूदगी कुछ समझदार लोगो ने समझाबुझकर दूल्हा दुल्हन के फेरे डलवाये लेकिन सुबह उक्त मौत की घटना के बाद दुल्हन की विदाई नही हो सकी और दूल्हा बिना दुल्हन के वापिस हो गया।

Read More

नवजात की मौत के बाद परिजन अस्पताल में तोड़फोड़ के दौरान टूटे पड़े कांच मथुरा। सदर बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के लिए आयी एक महिला द्वारा जन्मे नवजात की मौत पर परिजनों ने जमकर अस्पताल में हंगामा काटा और तोड़फोड़ की। जानकारी के अनुसार बाजना सेही छाता की रहने वाली ज्योति पत्नी रोहन सिंह को आज सुबह सदर बाजार स्थित बीएल तिवारी हाॅस्पीटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था, जहां डाॅक्टर द्वारा उसके आॅपरेशन से बच्चा पैदा हुआ लेकिन डाॅक्टरों की लापरवाही के चलते बच्चा जन्म लेते ही खत्म हो गया। इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ भी की। परिजनों ने अस्पताल के कांच के मुख्य गेट को तोड़ दिया और अंदर रखे फर्नीचर को भी तोड़फोड़ दिया। परिजनों का आरोप था कि यह सब डाॅक्टर की लापरवाही के चलते हुआ है। घटना की सूचना पर सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी और मामले को शांत कराया। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा बलदेव में बिजली के खंभे में करंट आने से आज एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया और उन्होंने बिजलीघर का घेराव किया और मुख्य रास्ते पर जाम लगा दिया। बमुश्किल बलदेव पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

Read More

 भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के बारे में मंदिर प्रबंधन के लोग मीडिया को जानकारी देते हुए  हैलीकाॅप्टर से होगी पुष्पवर्षा मथुरा। पहली बार वृन्दावन के इस्काॅन मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी 26 जुलाई को निकलने वाली रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान वृन्दावन मंे रथयात्रा मार्ग में हैलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा भी कराई जायेगी। आज शुक्रवार इस सब की जानकारी देते इस्काॅन मंदिर के राधा श्यामसुन्दर दास ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 26 जुलाई को इस्काॅन मंदिर से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जायेगी। इसमें तीन संकीर्तन मण्डली दिल्ली, एक गोरखपुर तथा एक रशियन मण्डली द्वारा संकीर्तन किया जायेगा तथा हैलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न मार्गों से होकर यह रथयात्रा निकाली जायेगी तथा दो गाडि़यों से फल वितरण किया जायेगा एवं आठ जगह इस्टाॅल लगायी जायेंगी जो आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरण करेंगी। उन्होने बताया कि जगन्नाथ रथयात्रा में रथ का आकार 9 फुट चैड़ा और 19 फुट लंबा होगा। उसे भक्तजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ खीचेंगे। रथयात्रा के दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में दीनबन्धु, सनत सनानत, श्रेष्ठादास, श्याम गोविन्द आदि मौजूद थे।

Read More

परेड ग्राउण्ड में वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट करते चैकी प्रभारी  चैराहों पर अकारण जाम पर नपेंगे पुलिसकर्मी मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने आज परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड मे आये जनपद के समस्त चैकी प्रभारियो का वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट लिया गया। वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट में कई चैकी प्रभारी खरे नही उतर सके जिन्हे पुनः आगामी परेड में पुनः आने के लिए आदेशित किया गया। भीड़ नियन्त्रण करने के लिए दंगा नियन्त्रण उपकरणांे सहित भीड़ नियन्त्रण का अभ्यास कराया गया। इसके साथ-2 परेड में निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानो को शहर में जनता के सुगम आवागमन हेतु ट्रैफिक संचालन सुचारू रूप से चलाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये तथा शहर में किसी भी चैराहे पर टैªफिक पुलिस की ड्यूटी के दौरान जाम लगने पर जाम का उचित कारण न पाये जाने पर टैªफिक पुलिस के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेश दिये गये। इसके पश्चात पुलिस लाइन में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया गया जहाॅ अस्पताल मे लगे पुराने पंखो को बदलकर नये पंखे लगाने एवं पैन्ट कराने व परदे बदलने हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मथुरा को आदेशित किया गया। अस्पताल के निरीक्षण के उपरान्त पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया जहाॅ भोजन की अच्छी गुणवत्ता व साफ सफाई व पुलिस को बैठ कर भोजन करने के लिये नयी कुर्सी व मेज के लिए आदेशित किया गया।

Read More



Mediabharti