मथुरा

होलीगेट चैराहे पर चेयरमैन मनीषा गुप्ता का पुतला फूंकते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता। करोड़ों की भूमि खुर्दबुर्द कर अपनी तिजोरी भर रही हैं चेयरमैन मथुरा। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आज युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होलीगेट चैराहे पर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता का पुतला फूंका। युवक कांग्रेस के मथुरा-वृन्दावन विधानसभा अध्यक्ष पं. यतेन्द्र मुकद्दम ने कहा कि पालिकाध्यक्ष का भ्रष्टाचार अब चरम सीमा पर पंहुच चुका है। एसटीपी प्लांटों के संचालन के नाम पर लाखों रूपये महीने का व्यय दिखाकर और पालिका में अपने चहेतों को ठेके देकर पालिकाध्यक्ष अपनी तिजोरी भर रही हैं। शहरवासियों को गोकुल बैराज का प्रदूषित व गंदा पानी पिलाकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नालों का गंदा पानी यमुना में गिर रहा है और पालिका की करोड़ों रूपये की भूमि खुर्द बुर्द की जा रही है। पालिका की व्यव्स्थाएं पूरी तरह से चरमराई हुयी हैं। जल्द ही युवक कांग्रेस शहर के हर वार्ड में जाकर पालिकाध्यक्ष के भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता को जागरूक कर एक बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। इस दौरान चै. गंगेश्वर सिंह, ठा. करनवीर सिंह, शिवम चैधरी, यश गोस्वामी, दीपक वर्मा, धीरज गोस्वामी, राजू फारूखी, पप्पू गोला, कौशल तोमर, राजेश अग्रवाल, बडडन पंडित, सिद्धार्थ शुक्ला, कुलदीप गौतम, आशीष चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, नीरज चैधरी आदि मौजूद थे।

Read More

कलैक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता। मथुरा को नगर निगम बनाया जायेः लोकदल मथुरा। कलैक्ट्रेट पर आज मंगलवार रालोद ने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से एडीएम और मांग की कि मथुरा नगर पालिका को नगर निगम बनाया जाये जिससे मथुरा का संपूर्ण विकास हो सके। क्योंकि मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना, गोकुल, बल्देव तीर्थस्थल हैं जहां देश-विदेश से यात्री आता है। पार्टी ने मांग की है कि मथुरा को दिल्ली एनसीआर में भी शामिल किया जाये। पार्टी नेताओं ने कहा कि रालोद की बार-बार चेतावनी के बाद आज तक ओलावृष्टि पीडि़त किसानांे को चैक वितरित नही किये गये हैं। आपदा से मरने वालों को कोई सहायता राशि नहीं दी गयी है। अगर 15 दिन में यह मांग न मानी गयी तो रालोद जयंत चैधरी के नेतृत्व में होलीगेट पर धरना-प्रदर्शन को बाध्य होगा। इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, डा. महावीर सिंह मण्डल उपाध्यक्ष आगरा, रघुराज चैधरी, हरवीर चैधरी महासिचव आगरा मण्डल, वीरपाल सिंह, एनपी सिंह भरंगर, पवन चतुर्वेदी, मोतीराम बौद्ध, नीरज सोलंकी, ज्ञानेन्द्र सिंह, सुरेश भगत, मुकेश प्रधान, रनसिंह, रामखिलाड़ी वाल्मीकि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Read More

मेडीकल स्टोरों के छापे की खबर के बाद दवाओं की दुकानें बंद  दुकानदार दुकानें बंद कर रफूचक्कर मथुरा। सहायक आयुक्त ड्रग्स के निर्देशन में आज मंगलवार मथुरा शहर के दवाई विक्रेताओं की दुकानों पर अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गयी, जिससे दवा विक्रेताओं मंे हड़कंप मच गया। इस दौरान ड्रग निरीक्षकों ने दवाओं की दुकानों पर सैम्पल लिये और बिल बुक भी चैक की। मण्डल की कई टीमों ने एक साथ शहर के होलीगेट, आर्यसमाज, रंगेश्वर सहित शहरभर के दवा विक्रेताओं के यहां छापामार कार्यवाही की गयी। जिला अस्पताल के सामने बंसल मैडिकल स्टोर और गुप्ता मैडिकल स्टोर के अलावा आगरा रोड पर भी एक दवा की दुकान पर छापामार कार्यवाही की गयी। यहां पर ड्रग्स विभाग के लोगों ने सैम्पल लिये और दवाओं का निरीक्षण किया और दवाओं के बिल भी देखे। छापे की सूचना के बाद शहर के विभिन्न दवा विक्रेता अपने-अपने क्षेत्रों की दुकानें बंद कर रफूचक्कर हो गये। 

Read More

घंटों मशक्कत करने के बाद भी नहीं मिला फाल्ट  मथुरा। विद्युत विभाग द्वारा ठेके पर कराए जा रहे अंडर ग्राउण्ड विद्युत लाइनें बिछाने का काम विगत एक पखवाड़े से चल रहा है, जिसमें ठेकेदार द्वारा लापरवाही से लाइनें बिछाने के कारण जनरल गंज शंकर हाॅस्पीटल के सामने संतदास का टीला काॅलौनी में विगत दिवस लाइन चालू की गई लेकिन लाइन में अंदर ही फाल्ट होने के कारण पूरी काॅलौनी की बिजली गुल हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी काम में लगी लेबर से बिजली सुचारू नहीं हो सकी। काॅलौनिवासियों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। कल पूरी रात एवं आज पूरे दिन विद्युत न होने के कारण लोगों में पानी की समस्या व्याप्त हो गई लोग बिजली न होने के कारण गर्मी से परेशान हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक बिजली की समस्या यूं की त्यौ बनी रही। 

Read More

राया के प्रेमलता माया देवी अग्रवाल बालिका महाविद्यालय की छात्राएं एसडीएम से शिकायत करती हुयीं। परेशान छात्राएं मिली एसडीएम से  मथुरा। राया के प्रेमलता माया देवी अग्रवाल बालिका महाविद्यालय की छात्राओं ने आज एसडीएम हेम सिंह और प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते आरोप लगाया कि छात्राओं द्वारा वर्ष 2013-14 में छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आॅनलाइन भरे गए थे और बेवसाइट से आॅनलाइन भरे गए छात्रवृत्ति फार्म की प्रिंटर आउट प्राप्त कर संस्था में जमा कर दिए गए थे, लेकिन संस्था द्वारा उन्हें वर्तमान स्थिति में पेनडिंग में डाल दिया गया है। संस्था द्वारा की गई इस लापरवाही से हम सभी छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हैं। संस्था द्वारा एससी कोटे मे होने के कारण भी हम से फीस की निरंतर मांग की जा रही है जिसको लेकर बीएड के प्रवेश पत्र आज तक हमें नहीं दिए गए है। सभी समस्त छात्रांए अनुसूचित जाति से संबंधित है। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी से मांग की कि हमें समय से प्रवेश पत्र दिलाने का कष्ट करें। 

Read More

स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरूषों की परीक्षा निरस्त करने को लेकर कार्यकर्ता कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए  मथुरा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरूषों की परीक्षा निरस्त करने को लेकर आज कार्यकर्ताओं ने कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि 5 जुलाई 2015 को काफी संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरूष की प्रशिक्षण परीक्षा करायी गयी जिसमंे 1 लाख 28 हजार आवेदन किये गये लेकिन तीन वर्षों में केवल बीस हजार परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। मई अभ्यर्थियों द्वारा ओएमआर शीट में डाटा पूरा करने के बाद उसे खाली छोड़ दिया। परीक्षा के कुछ दिन पहले कई संेटर बदल दिये गये। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने परीक्षा परिणाम रोकने के आदेश दिये। वहीं विभाग में संविदा में कार्यरत एमपीडब्ल्यू पुरूष द्वारा परीक्षा न कराये जाने के संदर्भ में पहले से ही स्टे रिट दाखिल की गयी थी जिसमें 2 जुलाई को उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ ने सुनवाई करते प्रदेश सरकार को कार्यरत एमपीडब्ल्यू के संदर्भ में चार सप्ताह के अंदर हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश पारित किया। इस अवसर पर सुभाष सैनी, लोकेन्द्र सिंह, पवन अग्रवाल, देवानंद, हीरा सिंह, कृष्ण गोपाल, नरेश कौशिक, भैरव सिंह, चेतराम, अमित वर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti