मथुरा

एक्सप्रेस-वे पर हादसा: वोल्वो में पीछे से घुसी रोडवेज बस, दो की मौत मथुरा। थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के खड़ी वोल्वो बस में पीछे से रोजवेज बस के घुस जाने से दो यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में करीब दो दर्जन लोग गम्भीर रुप से जख्मी हो गए जिनमें सात की हालत चिंताजनक बताई गई है। मौके पर पहुॅची इलाका पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा तथा मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर तड़के आगरा से नोएडा जाते समय थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप सुबह करीब 4 बजे वोल्वो बस संख्या यूपी 17 सी 8299 आकर रुकी। बस में सवार कुछ यात्री लघुशंका के लिए उतरे थे कि इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई रोडवेज बस संख्या यूपी 75 एम 4190 खड़ी वोल्वो में जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि रोडवेज बस में आगे बैठे यात्री दो यात्री फीरोजाबाद के कस्बा रामगढ़ की गली रामप्यारी क्षेत्र के 32 वर्षीय शाहरुख पुत्र मुस्ताक और इटावा के चैबिया क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय योगेंद्र पुत्र गया प्रसाद की मौत हो गई जबकि दोनों बसों में सवार करीब दो दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भिजवाया। घायलों में इटावा के बकेबर धीरपुर के अखिल, सैफई के राजौरिया क्षेत्र निवासी अश्वनी, शेरपुर (इटावा) निवासी उमेश दत्त, सैफई के नगला नत्थू निवासी नेत्रपाल, कन्नौज के ग्राम गढ़ी निवासी सुशीला देवी, औरैया निवासी जीतू, लक्ष्मणपुर औरैया निवासी सुनीता देवी, भरथना इटावा निवासी मनोरमा, प्रशांत गुप्ता, औरैया निवासी सिंटू, औरैया निवासी जगराम, इटावा निवासी दीपक तथा दो अज्ञात लोग शामिल हैं। थाना मांट पुलिस ने घायल एवं मृतकों के परिजनों  को हादसे की सूचना दे दी है। 

Read More

नगदी, बाइक और नशीला पदार्थ बरामद   पुलिस को इनके साथियों की तलाश मथुरा। वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच हजार रूपये नगद, नशीला पदार्थ और दो बाइक बरामद हुयी हैं। पुलिस इन लुटेरों के साथियों की तलाश कर रही है। ये कई मोबाइल लूटकर फरार हुए हैं। जानकारी के अनुसार वृन्दावन परिक्रमा मार्ग से कोतवाली पुलिस ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर हमवीर पुत्र दरयाब सिंह और दरवेश पुत्र ऋषिपाल निवासीगण गांव बोहरा थाना इगलास को गिरफ्तार किया है। ये और इनके साथी गत दिनों जादौन पार्किंग परिक्रमा मार्ग से कई मोबाइल व सामान लूटकर ले गये थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। इनसे पांच हजार रूपये नगद और दो बाइक बरामद हुयी हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों शातिर अपराधियों की जन्मकुण्डली खंगाल रही है।

Read More

एसपी देहात ने दिये जांच के आदेश मथुरा। बल्देव क्षेत्र में संचालित शराब के ठेकों पर दरोगा की दबंगई का मामला तूल पकड़ रहा है। शराब विक्रेताओं ने आबकारी अधिकारियांे से वार्ता के बाद ठेके बंद कर दिये हैं। अधिकारी ठेका खोलने का दबाव बना रहे हैं। मामला बिगड़ता देख अब विभागीय अधिकारी शराब विक्रेताओं के पक्ष में पुलिस अधिकारियांे से वार्ता कर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही में जुट गये हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने सीओ को इस घटना में दरोगा व सिपाहियों की संदिग्ध भूमिका की जांच करने को कहा है। बताया गया कि सुविधा शुल्क को लेकर दरोगाजी शराब ठेके को नहीं चलने दे रहे थे। सिपाही भी अवैध वसूली करते थे। एसपी देहात ने संपूर्ण प्रकरण पर बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तबादला जैसी प्रक्रिया अमल में लायी जायेगी। सीओ महावन इसकी जांच कर रहे हैं।

Read More

मुंबई। मालाड(पूर्व) में श्री नूतन विद्या मंदिर हाई स्कूल में 'गांधी विचार मंच' द्वारा 'केंद्रीय राजभाषा विकास परिषद' के सहयोग से आयोजित" आत्मकथा" का कार्यक्रम रविवार १२ जुलाई २०१५ को बड़े भव्य तरीके से आयोजित किया गया था। जहाँ पर साहित्यकार, रचनाकार और शिक्षक इत्यादि लोगों ने अपनी- अपनी 'आत्मकथा' लोगों को बताया कि किस तरह वे अपने मुकाम को हासिल किय इस अवसर पर सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने कहा," इससे लोगों को सिख मिलती है। इंसान जो गलती करता है,उसको दूसरे के जीवन से सीखता है। लेकिन बहुत कम लोग होते हैं,जो कि अपनी आत्मकथा लिखते वक़्त या बोलते वक़्त पूरी सच्चाई बयां करते है।"     इस कार्यकर्म में 'केंद्रीय राजभाषा विकास परिषद' के अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा, महसचिव डॉ. अमर बहादुर पटेल, संरक्षक डॉ. श्री भगवान तिवारी ने लोगों को काफी प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंत में गांधी विचार मंच के जय प्रकाश पाण्डेय ने अपने कार्यक्रम के समापन और आभार प्रकट करने के पल को ऐसे विचार से व्यक्त किया कि सभी लोग प्रभावित हो गए।          'नूतन विद्यामंदिर हाईस्कूल' के अध्यक्ष डॉ. रमेश गिरी,सेक्रेटरी सुधाकर वसंत पोयेकर, स्कूल के प्रिसिपल श्री एन.बी. गाजरें इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी मदद की। इस कार्यक्रम में बाबूलाल अग्रवाल, सुखेन्द्र पाण्डेय, मोतीलाल तिवारी, आर के सर, रामअवतार चतुर्वेदी, जीत बहादुर पटेल, रणधीर पटेल, सभा शंकर सिंह, मूलचंद दुबे,प्रदीप सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, जटाशंकर दुबे, कैलाश चौबे, राम कृपाल मिश्रा, विरेन्द पाण्डेय, प्रभाशंकर शुक्ल, अरुण सांडिल्य, लालचंद पाण्डेय, शशि पटेल, रीना सिंह, नीलम गुप्ता, आदित्यनाथ मिश्रा,विवेक सिंह, विद्याधर मिश्रा, मनमोहन गुप्ता,जय प्रकाश पाण्डेय, जनार्दन मिश्रा, डॉ. अमर बहादुर पटेल, डॉ. श्री भगवान तिवारी, मनोज चौधरी,ईश्वर सिंह, राम सिंह, बलिराम इत्यादि  लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर हर ढंग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संम्पन्न करवाया।      

Read More

कोर्ट संख्या 6 में लगी आग के बाद जली पड़ी फाइलें और जांच करते पुलिस के अधिकारी डीजे ने विभागीय जांच के आदेश दिये मथुरा। आज जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट संख्या 6 में आग लग जाने से कई फाइलंे जलकर राख हो गयीं। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। घटना के सम्बन्ध में किसी सिरफिरे की करतूत सामने आ रही है। थाना सदर में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गयी है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे स्वीपर इतवारी पुत्र अन्नो निवासी ओम नगर सफाई के लिए कलैक्ट्रेट न्यायालय परिसर स्थित कोर्ट संख्या 6 के समीप पंहुचा, तभी उसे कक्ष में से धुंआ और गंध आती दिखाई दी।  इसकी सूचना तुरंत उसने अपर जिला जज विजेन्द्रमणि त्रिपाठी को दी। सूचना पर तुरंत एडीजे न्यायालय परिसर पंहुच गये। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सिटी और एसपी क्राइम घटनास्थल पर पंहुच गये और उन्होंने बारीकी से उसकी छानबीन की। चर्चा थी कि यह आग पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत लगायी गयी है। क्यांेकि पुलिस को वहां से एक माचिस और जली हुयी तीन तीलियां भी मिली हैं। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अपराधिक फाइल को क्षति पंहुचाने के लिए यह कार्य किया गया है। बताते हैं कि स्वीपर को न्यायालय के बराबर कार्यालय का ताला भी खुला मिला जिसकी चाबी न्यायालय के किसी बाबू पर बतायी जाती है। चपरासी धर्मेन्द्र और रमेश भी वहां पर पंहुच गये। चर्चा थी कि चाबी रमेश के पास थी। इस संबंध में जिला जज ने मुकदमा दर्ज कराकर इसकी विभागीय जांच भी कराये जाने को कहा है। घटना के सम्बन्ध में एसएसपी राकेश सिंह का कहना है कि मामला संगीन है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नष्ट करने की साजिश भी हो सकती है। सारे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। मामले की जांच में सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी जुटे हैं। 

Read More

मथुरा। जनपद में होने वाले जिला पंचायत व ग्राम प्रधानी के चुनावों को लेकर पुलिस कमर कसने मे लगी है। भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर पुलिस कप्तान डा. राकेश ंिसह द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे हिस्ट्रीशीटरों पर खास निगरानी रखें व जिला बदर लोगों की सूची निकालकर उनकी लोकेशन का पता करें। वहीं अपराधी किस्म के लोगों पर सतर्क निगाहें रखी जायें जिससे चुनावों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। साथ ही उन लोगों को भी चिन्हित किया जाये जो कभी थानों में हिस्ट्रीशीटर चल रहे हैं या जिला बदर होने के बाद उनकी स्वाभाविक या दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उनके बारे में भी पूरी जानकारी कर अवगत कराया जाये। एसएसपी कबे निर्देशन में गांव-गांव थाना प्रभारियों की मीटिंग भी शुरू करा दी गयी है। 

Read More



Mediabharti