मथुरा

तीन मामले हुए दर्ज मथुरा। एटीएम से धोखाधड़ी कर रूपये निकालने की घटनाएं तेजी से बढ रही हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुयी तीन घटनाओं से पुलिस भी ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार कर रही है। गोवर्धन थाने में भगवान सिंह निवासी चैबिया मगोर्रा ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके एटीएम से फर्जी तरीके से 48 हजार 347 रूपये निकाल लिये गये। इस संबंध में विजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। वहीं गढ़ी सिहार राया निवासी अशोक पुत्र भूपदास ने रिपोर्ट लिखाई है कि योगेश पुत्र राजाराम निवासी नगला उदयभान मुरसान और उसके दो साथियों ने एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर दस हजार रूपये निकाल लिये जिसे रंगेहाथ मय एटीएम के पकड़ लिया गया। वहीं राया के सारस गांव निवासी मुलायम सिंह पुत्र चंदन सिंह के एटीएम से पन्द्रह हजार रूपये निकाले गये थे। इस संबंध में योगेश के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ। 

Read More

मथुरा। आज सुबह गोकुल बैराज के निकट गौसेवकों ने ट्रकों में भरकर ले जायी जा रहीं आठ दर्जन गायों को पकड़ लिया। ये गाय दो ट्रकों में ले जायी जा रही थीं। गाय काटने के लिए ले जायी जा रही थीं। बताया गया कि गोकुल नगर पंचायत अध्यक्ष नत्थीलाल पटेल सहित अन्य गौसेवकों ने दो ट्रकों में गौ कटान को जा रही गाय की जानकारी मिली। तभी गौ भक्त वहां पहुंच गये और दोनों ट्रकों को रोक लिया। इनके अंदर 90 गाय मिलीं। ट्रक चालक और परिचालन वाहन छोड़कर भाग गये। बताया गया कि एटा पुलिस भी इनके पीछे लगी आ रही थी। ये सभी गाय गुरू शरणानंद आश्रम और रमेश बाबा के आश्रम भेजी गयी हैं। इस दौरान, नत्थीलाल पटेल, संजय दीक्षित, ठा रामजीलाल, राजू मिश्रा आदि मौजूद थे।

Read More

 लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य सुरेन्द्र सिंह नायक  मथुरा। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य सुरेन्द्र सिंह नायक सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि जनपद में चलाई जा रही योजनओं के निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरती जाय और इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाय कि उसके सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। श्री नायक ने आज सोमवार यहाॅं लोनिवि के निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि मामला चाहे जिस वर्ग का हो उस मामले में किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं होना चाहिए, निष्पक्ष निर्णय होना चाहिए। जिला विकास अधिकारी ने जनपद में चल रही विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 138 लोहिया आवास में से 117 आवास पूर्ण करा दिये गये हैं। जनेश्वर मिस्र योजना अभी तक इस जनपद को प्राप्त नहीं हुई हैं। बीपीएल/एपीएल व अन्योदय काडऱ्ो की समीक्षा करते हुए श्री नायक ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि राशन के खाद्यान्नों का उठान, लदान वितरण व लाभार्थियों तक पहुॅचाना हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न लाभार्थियों तक नहीं पहुॅंचते हैं तो सरकार की बदनामी होती है इसलिए वितरण हर-हाल में सुनिश्चित किया जाय। उपरोक्त के अतिरिक्त जल निगम, पुलिस विभाग, ओलावृष्टि का मुआवजा, समाज कल्याण, जिला प्रशासन अािद विभागों की समीक्षा की। इस मौके पर जनता द्वारा शिकायतों के सम्बन्ध में उन्हें प्रार्थना पत्र भी प्राप्त कराये गये। उन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश के साथ सौंप दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय शंकर मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय कुमार, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, समाज कल्याण अधिकारी डा. उमा शंकर, जिलापूर्ति अधिकारी केपीमिश्र, अधिशासी अभियंताजल निगम एसके शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मुलायम सिंह के पुराने जंगल राज की याद ताजा हुयी मथुरा,। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविकान्त गर्ग ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री रहे श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमिताभ ठाकुर को फोेन पर धमकी दिये जाने एवं अधिकारी द्वारा शिकायत किये जाने पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कराने तथा हत्या की आशंका को प्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक दुखःद एवं लोकतंत्र पर कालिख पोतने बाली घटना बताया है। श्री गर्ग ने इस शर्मनाक घटना का वाॅयस टेप (वार्ता की रिकाॅर्डिग) सार्वजनिक होने के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और अन्य सपा नेताओं का शर्मिन्दगी के स्थान पर दूसरे ही दिन अपने ही शासन के बरिष्ठ अधिकारी अमिताभ ठाकुर के विरूद्ध दुराचार मामले की रिपोर्ट दर्ज करा देना को अत्यन्त बचकानी और ओछी हरकत करार दिया है। श्री गर्ग ने आरोप लगाया है कि वही जंगल राज उत्तर प्रदेश मे पुनः स्थापित हो गया है। श्री गर्ग ने कहा है कि अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के विरूद्ध छः माह पुरानी दुराचार की घटना के मुकदमे और सपा मुखिया द्वारा दी गयी धमकी के बाद सपा नेताओं द्वारा दी जा रही धमकियां एवं प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, वर्तमान में पुलिस महानिरिक्षक अमिताभ ठाकुर द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त किया जाना लोकतंत्र पर कालिख पोतने वाली घटना है। श्री गर्ग ने इसके लिये सपा मुखिया मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने की सलाह दी है। तथा जनता से स्वच्छ छवि के अधिकारी को न्याय दिलाने हेतु एकजुट होने की अपील की है।

Read More

यमुना मिशन के सदस्य बैठक में चर्चा करते हुए  मथुरा। सोमवार को यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा श्रीकृष्ण गंगा घाट स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक में मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने यमुना भक्तों से इस मुहिम में जुडने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जहां ईमानदारी व सच्चाई होती है वहां अदृश्य शक्तियों का वास होता है जिसकी सहस्त्रों भुजाएं हैं। उन्होंने कहां कि बिना अदृश्य शक्तियों की कृपा से संसार में एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। उन्होंने बताया कि टैक्निकल दिव्य विचार पद्धति इसी अदृश्य शक्ति की देन हैं। सांय 7 बजे से श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आयोजित होने वाली दिव्य महाआरती में स्वंय मां ने भक्तों को अदृश्य दर्शन देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अदृश्य शक्तियों की कृपा मिशन पर लगातार बनी हुई है।  उन्होंने यमुना भक्तों से अपील की है कि यमुना जी में सावधानी से स्नान करें क्योंकि यमुने महारानी अपने पूर्ण स्वरूप में आने वाली हैं। उन्होंने नगरपालिका की अध्यक्षा व अधिकारियों से निवेदन किया है कि बरसात के चलते घाटों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, हीरामणि, शांति बाई, भोला पंडित, राकेश पंडित, भूरा पंडित, मनोज ठाकुर, अजय, गोविन्द ठाकुर, दीपक राज, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद, प्रदीप शर्मा, बलराम शर्मा, बाबा मणिदास, पंकज, रामवीर, राजू पेंटर आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कल (बुधवार) को विकासखण्ड, मथुरा के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही निदान होगा। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। अतः किसान भाईयों से अनुरोध है कि विकासखण्ड, मथुरा के सभागार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समस्याओं का निदान पायें साथ ही कृषि नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।

Read More

सौंख में कथावाचन करते भागवताचार्य विकास गोविन्द महाराज 2 भागवत कथा का आनन्द लेते श्रद्धालुगण सौंख समाचार। कस्बा के मुख्य बाजार स्थित गउशाला में चल रही  श्री मद् भागवत कथा के चैथे दिन बहुत ही सुन्दर कथा का वर्णन किया गया। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। जिसमें सभी भक्तों ने बडी धूमधाम से मनाया और गोकुल में बाबा नन्दलाल के जहां कन्हैया के जन्म की बधाई भी गायीं गई। इस मौके पर भागवताचार्य विकास गोविन्द महाराज ने कहा कि कृष्ण का बाल स्वरूप पूजने का अलग ही महत्व है। बाल रूप और सखा रूप में भगवान ने सभी के दुख हरण किये हैं। भगवान का बाल रूप बडा ही मनोहारी रहा है और उतनी ही मन का हरने वाली उनकी लीला रहीं हैं। हमें निश्चल प्रेम के लिए भगवान के बालस्वरूप की पूजा अवश्य करनी चाहिए। भगवान बाल स्वरूप में आसानी से सुलभ हो जाते है।  इस मौके पर  पवन अग्रवाल, हीरो अग्रवाल, हितेश सिंघल, राकेश बजाज, योगेश लोहिया, दिलीप लोहिया, बिट्टू जैन, बृजेश शर्मा, आदि का सहयोग सराहनीय रहा।      

Read More

 सौंख की अग्रवाल धर्मशाला में प्रसाद ग्रहण करते परिक्रमार्थी सौंख। अधिकमास के अंतिम सप्ताह में भी ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा में कोई कमी नहीं आ रही है। रात दिन श्रद्धालु परिक्रमा देने में मग्न है। राधे-राधे और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से परिक्रमा मार्ग गूंज रहा है। जगह जगह भंडारों और शिविर में परिक्रमार्थिओं की भक्त सेवा करने में जुटे हैं। सौंख स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पिछले 15 दिनों से शिविर लगा हुआ है जहां समाजसेवी और व्यापारियो द्वारा भोजन और दवा की व्यवस्था की जा रही है।   

Read More

 यमुना शुद्धि मिशन के रमणरेती कार्यालय का दृश्य  मथुरा। यमुना मिशन 2015 को और अधिक गति देने के लिए शनिवार को मिशन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वामी हरदेवानंद जी महाराज व मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने रमणरेती में अपने कैम्प कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने मां यमुना से प्रार्थना की कि अन्य स्थानों की भांति ही यहां भी यमुना भक्तों का समर्थन उन्हें प्राप्त हो। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गोकुल, महावन, रमणरेती आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से संकल्प पत्र भरवाकर लोगों को यमुना शुद्धि का संकल्प दिलवाया। इस दौरान मिशन के पदाधिकारियों ने वहां बनाए गए छोटे सरोवर का भी औचक निरीक्षण कर वहां कार्य कर रही कमेटी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पं. अनिल शर्मा ने बताया कि अदृश्य शक्तियों की प्रेरणा से यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 का जन्म हुआ और यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए शुरू की गई यह पहल धीरे-धीरे रंग भी लाने लगी। उन्होंने बताया कि मथुरा के घाटों को उनका प्राचीन रूप देने के बाद अन्य शहरों में यह अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, हीरामणि, शांति बाई, भोला पंडित, राकेश पंडित, भूरा पंडित, मनोज ठाकुर, अजय, गोविन्द ठाकुर, दीपक राज, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद, प्रदीप शर्मा, बलराम शर्मा, बाबा मणिदास, पंकज, रामवीर, राजू पेंटर आदि उपस्थित थे।

Read More

 छाता में पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह को सपा में सदस्यता ग्रहण कराते जिलाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा आदि  मथुरा। सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने छाता के पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह को उनके छाता निवास पर पहुंच कर पार्टी में शामिल कर लिया है। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व चेयरमेन के सपा में शामिल होने से छाता विधान सभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी और आगामी 2017 के विधान सभा चुनावो में जीत कर जिले में परचम फैरायेगी। शनिवार को नगर के हरनाथिया मौहल्ला स्थित आवास पर पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह जो पूर्व में कांग्रेस व रालौद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। पिछले कुछ वर्षो से श्री सिंह ने सभी पार्टियो से अलग हो गये थे। आज शनिवार को अपने सैकडो समर्थको सहित सपा में शामिल हो गये है। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के संगठन मजबूती के लिये वह तन मन धन से कार्य करेगे। पार्टी के नेता जो भी जिम्मेदारी सौंपेगे उसका वह पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभायेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री चैधरी सरदार सिंह,  वीरभान सिंह, जिला महासचिव तनवीर अहमद, जिला सचिव ठा. रामबाबू तरकर ने छाता में अनाज मंडी खोलने की मांग की। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष महावीर सिंह, साधना शर्मा, बबिता सिसोदिया, चैधरी तेजवीर सिंह, धर्मजीत बौहरे, मुरारी सिंह यदुवंशी, सभासद त्रिलोकी जादौन, ठाकुर रामहेत सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, शेरसिंह एड. क्षेत्रपाल सिंह, छल्लो बौहरे, विजयपाल, सतेन्द्र, होशियार सिंह रावत, नरेश, धर्मेन्द्र जादौन, हरी, रामपाल, हरिओम, नथोल सिंह आदि मौजूद थे। 

Read More