मथुरा

यमुना मिशन के सदस्य बैठक में चर्चा करते हुए  मथुरा। सोमवार को यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा श्रीकृष्ण गंगा घाट स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक में मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने यमुना भक्तों से इस मुहिम में जुडने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जहां ईमानदारी व सच्चाई होती है वहां अदृश्य शक्तियों का वास होता है जिसकी सहस्त्रों भुजाएं हैं। उन्होंने कहां कि बिना अदृश्य शक्तियों की कृपा से संसार में एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। उन्होंने बताया कि टैक्निकल दिव्य विचार पद्धति इसी अदृश्य शक्ति की देन हैं। सांय 7 बजे से श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आयोजित होने वाली दिव्य महाआरती में स्वंय मां ने भक्तों को अदृश्य दर्शन देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अदृश्य शक्तियों की कृपा मिशन पर लगातार बनी हुई है।  उन्होंने यमुना भक्तों से अपील की है कि यमुना जी में सावधानी से स्नान करें क्योंकि यमुने महारानी अपने पूर्ण स्वरूप में आने वाली हैं। उन्होंने नगरपालिका की अध्यक्षा व अधिकारियों से निवेदन किया है कि बरसात के चलते घाटों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, हीरामणि, शांति बाई, भोला पंडित, राकेश पंडित, भूरा पंडित, मनोज ठाकुर, अजय, गोविन्द ठाकुर, दीपक राज, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद, प्रदीप शर्मा, बलराम शर्मा, बाबा मणिदास, पंकज, रामवीर, राजू पेंटर आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कल (बुधवार) को विकासखण्ड, मथुरा के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही निदान होगा। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। अतः किसान भाईयों से अनुरोध है कि विकासखण्ड, मथुरा के सभागार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समस्याओं का निदान पायें साथ ही कृषि नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।

Read More

सौंख में कथावाचन करते भागवताचार्य विकास गोविन्द महाराज 2 भागवत कथा का आनन्द लेते श्रद्धालुगण सौंख समाचार। कस्बा के मुख्य बाजार स्थित गउशाला में चल रही  श्री मद् भागवत कथा के चैथे दिन बहुत ही सुन्दर कथा का वर्णन किया गया। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। जिसमें सभी भक्तों ने बडी धूमधाम से मनाया और गोकुल में बाबा नन्दलाल के जहां कन्हैया के जन्म की बधाई भी गायीं गई। इस मौके पर भागवताचार्य विकास गोविन्द महाराज ने कहा कि कृष्ण का बाल स्वरूप पूजने का अलग ही महत्व है। बाल रूप और सखा रूप में भगवान ने सभी के दुख हरण किये हैं। भगवान का बाल रूप बडा ही मनोहारी रहा है और उतनी ही मन का हरने वाली उनकी लीला रहीं हैं। हमें निश्चल प्रेम के लिए भगवान के बालस्वरूप की पूजा अवश्य करनी चाहिए। भगवान बाल स्वरूप में आसानी से सुलभ हो जाते है।  इस मौके पर  पवन अग्रवाल, हीरो अग्रवाल, हितेश सिंघल, राकेश बजाज, योगेश लोहिया, दिलीप लोहिया, बिट्टू जैन, बृजेश शर्मा, आदि का सहयोग सराहनीय रहा।      

Read More

 सौंख की अग्रवाल धर्मशाला में प्रसाद ग्रहण करते परिक्रमार्थी सौंख। अधिकमास के अंतिम सप्ताह में भी ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा में कोई कमी नहीं आ रही है। रात दिन श्रद्धालु परिक्रमा देने में मग्न है। राधे-राधे और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से परिक्रमा मार्ग गूंज रहा है। जगह जगह भंडारों और शिविर में परिक्रमार्थिओं की भक्त सेवा करने में जुटे हैं। सौंख स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पिछले 15 दिनों से शिविर लगा हुआ है जहां समाजसेवी और व्यापारियो द्वारा भोजन और दवा की व्यवस्था की जा रही है।   

Read More

 यमुना शुद्धि मिशन के रमणरेती कार्यालय का दृश्य  मथुरा। यमुना मिशन 2015 को और अधिक गति देने के लिए शनिवार को मिशन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वामी हरदेवानंद जी महाराज व मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने रमणरेती में अपने कैम्प कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने मां यमुना से प्रार्थना की कि अन्य स्थानों की भांति ही यहां भी यमुना भक्तों का समर्थन उन्हें प्राप्त हो। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गोकुल, महावन, रमणरेती आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से संकल्प पत्र भरवाकर लोगों को यमुना शुद्धि का संकल्प दिलवाया। इस दौरान मिशन के पदाधिकारियों ने वहां बनाए गए छोटे सरोवर का भी औचक निरीक्षण कर वहां कार्य कर रही कमेटी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पं. अनिल शर्मा ने बताया कि अदृश्य शक्तियों की प्रेरणा से यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 का जन्म हुआ और यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए शुरू की गई यह पहल धीरे-धीरे रंग भी लाने लगी। उन्होंने बताया कि मथुरा के घाटों को उनका प्राचीन रूप देने के बाद अन्य शहरों में यह अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, हीरामणि, शांति बाई, भोला पंडित, राकेश पंडित, भूरा पंडित, मनोज ठाकुर, अजय, गोविन्द ठाकुर, दीपक राज, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद, प्रदीप शर्मा, बलराम शर्मा, बाबा मणिदास, पंकज, रामवीर, राजू पेंटर आदि उपस्थित थे।

Read More

 छाता में पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह को सपा में सदस्यता ग्रहण कराते जिलाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा आदि  मथुरा। सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने छाता के पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह को उनके छाता निवास पर पहुंच कर पार्टी में शामिल कर लिया है। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व चेयरमेन के सपा में शामिल होने से छाता विधान सभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी और आगामी 2017 के विधान सभा चुनावो में जीत कर जिले में परचम फैरायेगी। शनिवार को नगर के हरनाथिया मौहल्ला स्थित आवास पर पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह जो पूर्व में कांग्रेस व रालौद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। पिछले कुछ वर्षो से श्री सिंह ने सभी पार्टियो से अलग हो गये थे। आज शनिवार को अपने सैकडो समर्थको सहित सपा में शामिल हो गये है। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के संगठन मजबूती के लिये वह तन मन धन से कार्य करेगे। पार्टी के नेता जो भी जिम्मेदारी सौंपेगे उसका वह पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभायेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री चैधरी सरदार सिंह,  वीरभान सिंह, जिला महासचिव तनवीर अहमद, जिला सचिव ठा. रामबाबू तरकर ने छाता में अनाज मंडी खोलने की मांग की। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष महावीर सिंह, साधना शर्मा, बबिता सिसोदिया, चैधरी तेजवीर सिंह, धर्मजीत बौहरे, मुरारी सिंह यदुवंशी, सभासद त्रिलोकी जादौन, ठाकुर रामहेत सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, शेरसिंह एड. क्षेत्रपाल सिंह, छल्लो बौहरे, विजयपाल, सतेन्द्र, होशियार सिंह रावत, नरेश, धर्मेन्द्र जादौन, हरी, रामपाल, हरिओम, नथोल सिंह आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर ‘‘जनसंख्या एवं विकास‘‘ विषयक संगोष्ठी का आयोजन एम.आर.सी. हास्पीटल के हाॅल में रौ. डा. गिरधारी अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद एवं समाजसेवी देवेन्द्र ने कहा कि वर्ष 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19.96 करोड़ है और जन्म तथा मृत्यु की दर क्रमशः 28.7 और 8.2 प्रति हजार है। वर्तमान में 2015 में जनसंख्या में वृद्धि ही हुई है। बढती जनसंख्या से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृशि, मानव जीवन की गुणवत्ता पर तो असर पडता ही है, साथ ही जल, भोजन, वायु एवं प्राकृतिक सामाजिकि एवं वन्यवानिकी भी प्रभावित होती है तथा विकास कार्यों को कई चुनौतियों का सामना करना पडता है। संगोष्ठी में नगरपालिका परिषद वृन्दावन के अध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि अत्यधिक जनसंख्या से नगर वासियों को पालिका के माध्यम से जो मूलभूत सुविधाएं दी जाती है,  संगोष्ठी के अध्यक्ष डा गिरधारी अग्रवाल ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर देश को चिंतन करना होगा और सभी समुदाय के लोगों को इसके लाभ व हानि को जनजागरण, विज्ञापन, शिक्षा के द्वारा समाज में लाना होगा। इस अवसर पर लव शर्मा, जय शर्मा, नन्दकिशोर, सतीश, विष्णुदान, माया, डा. तपस्या शर्मा, डा. बीना शर्मा, विष्णुदान शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। संचालन व आभार डा. अभिषेक शर्मा ने किया।

Read More

 रेस्टोरेंट का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम  मथुरा। वृन्दावन नगर के रमणरेती क्षेत्र में एक ‘‘सुरभि रिट्रीट रेस्टोरेन्ट‘‘ का उदघाटन नगरपालिका परिषद वृन्दावन के अध्यक्ष मुकेश गौतम एवं नगर पालिका परिषद कोसी कला के अध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला के द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि श्रीकृष्ण के पिता नन्द बाबा की गौशाला में सुरभि नाम की एक गाय थी। जिसका दूध व दूध से बने पदार्थों का भगवान भोग लगाया करते थे। उदघाटन समारोह में कोसी नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने कहा कि वैसे तो वृन्दावन में काफी अच्छे-अच्छे होटल हैं, लेकिन मध्यम परिवार एवं साधारण परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नही है कि वे परिवार सहित इन होटलों का आनन्द ले सकें। क्योंकि ये होटल काफी मंहगे है, ऐसे में यह सुरभि रिट्रीट सभी वर्ग के लोगों के लिए सुगमता से उपलब्ध होगा। इस अवसर पर हेम भारद्वाज, सत्यवीर सांगवल, गिरधारी लाल, लवकुमार शर्मा लाला, योगेश पाण्डेय, पिनू नेता, हनुमान, चन्द्रपोनिया, बन्टू चैधरी, अनुराग जैन, प्रहलाद सिंह, बलराम शर्मा, भारत शर्मा, जसपाल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस पर गोष्ठी पर बच्चों को संबोधित करती सीमा केसी विश्व जनसंख्या दिवस पर गोष्ठी का आयोजन  मथुरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारत के साथ-साथ विश्व में तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों ने छात्र.छात्राओं के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये। सीमा के.सी. ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व जनसंख्या दिवस है। हर राष्ट्र में इस दिन का विशेष महत्व है क्यूंकि आज दुनियां के हर विकासशील और विकसित दोनों तरह के देश जनसंख्या विस्फोट से चिंतित हैं। विकासशील देश अपनी आबादी और जनसंख्या के बीच तालमेल बैठाने में मथ्थापच्ची कर रहे हैं तो विकसित देश पलायन और रोजगार की चाह में बाहर से आकर रहने वाले शरणार्थियों की वजह से परेशान हैं।.विद्यालय के निदेशक एस. पी. सिंह ने कहा कि विश्व की कुल आबादी का आधा या कहें इससे ज्यादा हिस्सा एशियाई देशों में है.। चीन, भारत और अन्य एशियाई देशों में शिक्षा और जागरुकता की वजह से जनसंख्या विस्फोट के गंभीर खतरे साफ दिखाई देने लगे हैं। इस अवसर पर सुश्री प्रीती बागड़ी, अंकिता गांधी, भानूप्रिया गोयल, हिमांशी सिंह, सुचि गौतम, वैशाली वाही, पीयूष्मा पारीक, श्रीमति पदमा गोस्वामी, प्रतिभा शर्मा, विनय सोलंकी, नैंसी, रेखा शर्मा, मनोरमा अग्रवाल, सीमा, शिखा सारस्वत, श्री हेमेन्द्र शर्मा, मुकेश चैधरी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा नगर बिहार विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हासिल करने पर हर्ष व्यक्त करती है। बिहार विधान परिषद के चुनाव परिणाम आने पर 12 सीटों पर    भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने जीत हासिल की यह परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो रही है  इस चुनाव में महागठबंधन की हवा निकल गई जो गठबंधन स्वार्थ से निहित होता है जनता की भलाई की सिर्फ बात करता है उसका यही अंजाम होता है । आने वाला समय भाजपा का है यही स्थिति उत्तर प्रदेश में भी होने वाली है प्रदेश सरकार की नाकामयाबी लूट हत्या तथा सरकारी नौकरियों में धाधंलेबाजी एक शहर एक जाति के लोगों की नियुक्ति इस सरकार को आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता जवाब देगी। उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है, थानों मे महिलाओं को जलाया जा रहा है महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है सरकार मूक वन कर देख रही हैं । हर्ष व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष सजय शर्मा  विष्णुदास अग्रवाल राजवीर सिंह,विरजमोहन सैनी,सजीव कृष्ण पाठक, एडवोकेट हरीओम शर्मा दीपेन्द्र चतुर्वेदी, धर्मेंद्र विशावर, राजीव राज पाठक, सजय धनगर, प्रताप महवर, यतीश चैधरी गुलाब सैनी, हेमन्त खन्दौली, विपुल पारीक आदि। 

Read More