मथुरा

मथुरा। जनपद के महिला थाने में दहेज लौभी ससुरालीजनों के विरूद्व विवाहिता ने दहेज नहींे लाने पर खाने में जहर देकर मार डढालनें का प्रयास करने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दहेज लौभी पति सहित पाॅच अन्य के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती दीपिका पुत्री नारायण सिंह निवासी नगला बर थाना फरह मथुरा ने अपने पहित मोहित पुत्र मुरारीलाल, जेठ देवेन्द्र व ससुर मुरारीलाल, सांस श्रीमती चन्द्रवती निवासी इटौली राया मथुरा सहित पाॅच लोगों के विरूद्ध दहेज की मौग पुरी नहीं होने पर उसके साथ गारली गलोज करते हुए आये दिन मारपीट करना तथा खाने में धोखे से जहर देकर मार डालनें का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।

Read More

मथुरा। थाना कोसी में अस्पताल में ईलाज करा रही महिला की उपचार के दौरात मौत होने पर परिजनों ने न्यायालय के आदेश पर  चिकित्सक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती प्रेमवती पत्नी राम स्वरूप निवासी बठैन गेट कोसीकला मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बिना डिग्री वाले चिकित्सक नरेन्द्र पुत्र कुवर सिंह निवासी बठैन गेट कोसीकला मथुरा ने अपने दो अन्य साथियों के सहयोग से उसकी पुत्री नत्थी की चीड़ फाड़ कर डिलीवरी कर डाली तथा ईलाज में लापरवाही कर डाली जिससें पुत्रवधु की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चिकित्सक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। जिला कुश्ती संघ अखाड़ा शिव शक्ति व भदौरिया ग्रुफ के सहयोग से  जिला कुश्ती दंगल का आयोजन नगला माना के आरएसडी पब्लिक स्कूल पर किया गया। स्वर्गीय माधव सिंह बाबूजी की स्मृति में आयोजित जनपद के दंगल में युवा पहलवानों ने भाग लिया। जिला केसरी का खिताब 80 किलों से 90 किलो के मध्य कराया गया इस प्रतियोगिता के आयोजक संघ के महासचिव अशोक पहलवान ने बताया कि ब्रजेन्द्र पहलवान को जिला केसरी मथुरा घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार, एसपी क्राइम अशोक कुमार राय, एसपी ट्रैफिक आशुतोष दिवेदी, एसपी ग्रामीण अजय कुमार पांडेय, सीआरपीएप के कमांडेट ब्रजेश प्रताप सिंह द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भागवताचार्य कृष्णचन्द्र ठाकुर, एसडीएम सदर राजेश कुमार, विद्यायक पूरन प्रकाश, सुजीत प्रधान, सीओं फायर दीपक शर्मा ने विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया। जिला केसरी का मुकाबला ब्रजेन्द्र पहलवान सिहोरा एवं झम्मन पहलवान मथुरा के मध्य हुआ जिसमें बजेन्द्र पहलवान को विजयी घोषित किया गया।  विजयी पहलवानों को सम्मान स्वरूप गुर्ज मेडल शील्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उम्मेद खलीफा व चन्द्रमोहन चैधरी ने सभी अतिथियों का पटुका व माला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किये। संचालन चैयरमैन राजकुमार सिंह ने किया। निर्णायक भूमिका में भगवान सिंह कोच, निहाल कोच, भोलू कोच, आदि थे। इस अवसर पर अध्यक्ष डा0 हरीओम चतुर्वेदी, मेजर विनोद सिंह, प्रकाश सिंह, जयवीर राघव, हरीश, रामवीर, महाराज सिंह, जगन्नाथ, अशोक, ओमकार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जस्टिस फाॅर चिल्ड्रन के संयोजक एवं बाल कल्याण समिति सदस्य सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा की आवश्यकता को उजागर करना और बाल श्रम तथा विभिन्न रूपों में बच्चों के मौलिक अधिकारों के उल्लंघनों को समाप्त करना है. खेलने कूदने के दिनों में कोई बालक श्रम करने को मजबूर हो जाय तो इससे बडी विडम्बना समाज के लिए हो नहीं सकती। बाल श्रम एक ऐसा सामाजिक अभिशाप है जो शहरो में, गाॅव में चारों तरफ मकडजाल की तरह बचपन को अपने आगोश में लिए हुए है। बाल श्रम से परिवारों को आय स्रोतों का केवल एक रेशा प्राप्त होता है जिसके लिए गरीब अपने बच्चों के भविष्य को इस गर्त में झोक देते है। वास्तव में बाल श्रम मानवाधिकारों का हनन है। मानवाधिकारों के तहत शारीरिक, मानसिक, सामाजिक विकास का हक पाने का अधिकार प्रत्येक बालक को है। यह जानकर और आश्चर्य होता है कि खनन उद्योग, निर्माण उद्योगों के साथ साथ कृषि क्षेत्र भी ऐसा क्षेत्र है, जहां अधिकाधिक बच्चे मजदूरी करते हुए देखे जाते है। इन बच्चों को पगार के रूप में मेहनताना भी आधा दिया जाता है। बाल कल्याण समिति सदस्य सतीष चन्द्र शर्मा ने कहा ऐसा नहीं है कि बाल श्रम के निराकरण के लिए सरकारें चिन्तित न हों, लेकिन यह चिन्ता समाधान में कितनी सहयोगी साबित हुई है। यह मूल्याकंन का विषय है जिलाधिकारियों को आदेश दे रखें है कि वे बालश्रम को दूर करने के लिए हरसम्भव प्रयास करें। इसके लिए विशेष स्कूल संचालित किये जाये, बाल श्रमिकों के परिवारों हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाये एवं 18 वर्ष के पूर्व किसी भी दशा में उनसे मजदूरी न करायी जाये। इस सम्बन्ध में 1996 में सुप्रीम कोर्ट ने भी श्रम विभाग को यह आदेश दिया है कि बच्चो को सामान्य कार्यो में 6 घण्टे से अधिक न लगाया जाये। उन्हें निर्धारित अवकाश के साथ कम से कम दो घण्टे जरूर पढाया जाये। यदि नियोजक ऐसे आदेशों की लापरवाही करें तो उस पर कम से कम 20000 रूपये का जुर्माना लगाया जाये, जो बच्चे के भविष्य के लिए उपयोग किया जाये हम यह भूल जाते है कि सब कुछ कानूनों एवं सजा से सुधार हो जायेगा लेकिन यह असम्भव है। हमारे घरों में, ढावों मे, होटलों में अनेक बाल मजदूर मिल जायेंगे, जो कडाके की ठण्ड या तपती धूप की परवाह किये वगैर काम करते है। लेबर आफिस या रेलवे स्टेशन के बाहर इन कार्यालयों में चाय पहुचाने का काम यह छोटे छोटे हाथ ही करते है और मालिक की गालिया भी खाते है। सभ्य होते समाज में यह अभिशाप क्यों बरकरार है। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी न सिर्फ समाज व प्रशासन की है बल्कि समूचे समाज की है आॅर आपको कहीं भी बच्चों पर अत्याचार होते दिखाई दे तो बेझिझक 1098 पर फोन करके चाइल्ड हैल्प लाइन या बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण समिति को तुरन्त सूचित करें। आप चुप न बैंठे क्योकि आपकी आवाज किसी बच्चे को अत्याचार से मुक्ति दिला सकती है। यहां बाल श्रम से निपटने की दिशा में न सिर्फ नए सिरे से सोचने की आवश्यकता है, बल्कि इसके लिए कार्यरत विभिन्न परियोजनाओं को वित्तीय सहायता आवंटित करने की भी जरूरत है इस देश से बाल मजदूरी मिटाने के लिए अधिक समन्वित और सहयोगात्मक रवैया अपनाने की सख्त आवश्यकता है।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र अंतर्गत एक किसान की संदिग्ध्ज्ञ परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय ठाकुरलाल पुत्र रघुवर निवासी डांगौली गुरूवार दोपहर साढे तीन बजे अपने खेत पर गया था, तभी अचानक वह खेत में गिर गया और उसकी मौत हो गयी। बताते हैं कि हृदयगति रूकने से उसकी मौत हुयी है। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं बताये गये है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ळें

Read More

मथुरा : हमारे सहयोगी प्रकाशन मथुराएक्सप्रेस.कॉम पर प्रकाशित एक और खबर का आखिरकार असर सामने आया। यातायात विभाग ने खबर का संज्ञान लेते हुए शनिवार को ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की और जमकर चालान काटे गए। (खबर पढ़ें : कृष्णनगरी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त)  

Read More

मथुरा :  यातायात विभाग ने एक बार फिर मथुराएक्सप्रेस.कॉम की खबर का संज्ञान लेते हुए शनिवार को ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की और इस दौरान जमकर चालान काटे गए। (खबर पढ़ें : कृष्णनगरी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त)   भूतेश्वर, नया बस स्टैंड और स्टेट बैंक चौराहा पर बड़ी संख्या में चालान काटे गए। इनमें से अधिकतर ऐसे ऑटो चालक थे जिन्होंने अपने वाहनों में निर्धारित मानकों से अधिक सवारियों को बिठा रखा था तथा इनके पास प्रदूषण प्रमाणपत्र भी नहीं था। वर्दी नहीं पहनने वाले ऑटो चालकों के भी बड़ी संख्या में चालान किए गए।  ध्यान रहे, मथुरा शहर से वृन्दावन तक रोजाना लगने वाले जाम से लोगों की बेहाली को देखते हुए ब्रज बचाओ समिति ने इस प्रकार की कार्रवाई की मांग की थी। शहर में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को रोजाना घंटों जाम से गुजरना पड़ता है। नए बस स्टैंड से लेकर गोवर्धन चौराहा तक डग्गेमार वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें अधिकांश टेम्पो, प्राइवेट बस, छोटा हाथी, मैक्स जैसी दर्जनों गाड़ियां शामिल रहती हैं।   गोवर्धन चौराहा से लेकर मंडी चौराहा तक डग्गेमार वाहनों का काफिला कई जगह देखा जा सकता है। यहां जमकर अवैध वसूली भी की जाती रही है। पार्किंग के नाम पर अवैध ठेकेदार जमकर वसूली करते हैं। नरहौली चौराहा और टाउनशिप चौराहा पर भी अवैध वसूली करते ठेकेदार देखे जा सकते हैं। वाहनों की ओवरलोडिंग के चलते भी आए दिन जाम लगते रहते हैं। डीग गेट से लेकर वृन्दावन तक ओवरलोड वाहन खूब देखे जा सकते हैं। मानक के अनुसार चार सवारी वाले टेम्पो में 14-16 सवारी भर ली जाती हैं।  शहर के यातायात की स्थिति बहुत खराब है। कई बार ओवरलोडिंग की वजह से बच्चों के साथ बड़े हादसे हुए हैं। नए बस स्टैंड से लेकर स्टेट बैंक चौराहे तक रोज जाम से बेहाल होकर गुजरना पड़ता है। चौराहा पर लाल बत्ती तो लगी है लेकिन वह खराब पड़ी रहती है। शनिवार और रविवार को पूरा वृन्दावन चौक और छटीकरा से वृन्दावन वाले रोड पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है।

Read More

सौंख समाचार। सौंख क्षेत्र के नगला देविया में शनिवार को जब करीब छः दिन पूर्व ड्यूटी पर कार्यरत दिवंगत सैनिक का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा तो गा्रमीणों का हुजुम जुट गया। सभी ने नम आंखों से दिवंगत सैनिक को अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि दिये जाने तक प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर डटे रहे। सौंख क्षेत्र के नगला देविया का होनहार कुलदीप 15 राजपूताना राइफल्स का जवान था। कुलदीप 2010 में दिल्ली से सेना में भर्ती हुआ और प्रथम नियुक्ति जम्बू मंे हुई। वर्तमान में करीब 13000 फीट ऊंचाई के पहाडी क्षेत्रं अरूणाचल के तवांग में कार्यरत था। दिवंगत सैनिक के पार्थिव शरीर के साथ आये कैप्टन धीरज ने बताया कि दिवंगत सैनिक को गत 9 जून को ड्यूटी के दौरान सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। तत्काल चिकित्सा के लिए भेजा गया लेकिन सैनिक को बचाया ना जा सका। दिवंगत सैनिक के पिता रिटायर्ड सूबेदार सत्यपाल ने बताया कि दिवंगत सैनिक कुलदीप की शादी 2012 में खाजपुर मथुरा निवासी राजकुमारी के साथ हुई थी। दिवंगत सैनिक के एक पुत्र ध्रुव भी है। सैनिक के दो भाइयों में बडा भाई लोकेन्द्र सौंख में दुकान चलाता है जबकि छोटा भाई सत्येन्द्र सिंह आर्मी की तेैयारी में लगा हुआ है। दिवंगत को सैनिक को करीब 10 बजे उसके पुत्र ध्रुव ने मुखाग्नि दी।  दिवंगत सैनिक की शवयात्रा में आसपास के हजारों ग्रामीणों के साथ साथ प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप, एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सदर संजय कुमार, तहसीलदार सदर राजकुमार यादव, एसओ मगोर्रा बबलू वर्मा, चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव, विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक चंदन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, कुं नरेन्द्र सिंह, कांग्रेस के जिलामंत्री पूरन प्रकाश कौशिक, सुरेश भगत, सोहन लाल जोशी, ज्ञानेन्द्र राणा, बलजीत सिंह, प्रहलाद सिंह, महीपाल, चन्द्रपाल चाहर, वीरेन्द्र सिंह, नीरज शर्मा, लक्ष्मण चैधरी, गुड्डा भईया आदि मौजूद रहे

Read More

मथुरा : प्रशासन ने सुबह मंडी चौराहा से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इसके तहत अवैध ढकेलों को हटा दिया गया और फुटपाथ को घेरे बैठे दुकानदारों के अवैध निर्माणों को ढहाकर रास्तों को साफ किया गया। 

Read More

ब्रजवासियों का सहयोग सराहनीय- अजय यादव मथुरा। बाॅलीवुड के प्रोड्यूसर और डायरेक्टरों को ब्रज काफी लुभा रहा है। विगत सप्ताह से ब्रज नगरी में हिन्दी फीचर फिल्म रणबंका की शूटिंग विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। गुरुवार को इसकी शूटिंग मथुरा के शिवताल पीपल वाला अखाड़ा में की गई। इस दौरान रवि किशन व मनीष पाॅल के ऊपर एक्शन सीन फिल्माया गया। प्रोडयूषर अजय यादव ने बताया कि हमको ब्रजवासियों का काफी सहयोग मिल रहा है। ब्रज के ही कलाकार संजय पौरुष हमारा पूरा सहयोग कर रहे हैं जिससे हमें यहाँ शूटिंग करने में कोई असुविधा नहीं हो रही हैं। शूटिंग देखने आये लोगों ने रवि किशन व मनीष पाॅल के ऊपर फिल्माये गए एक्शन सीन को अपने आँखों के सामने देख काफी प्रफुल्लित हुए। फिल्म के डायरेक्टर आर्यमान रामसे, फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने परिवार रामसे ब्रादर्स से है, जिनकी कई फिल्में जैसे खाकी, इंसान, फैमिली, खतरों के खिलाड़ी आदि मार्केट में आ चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदारों में मनीष पाॅल, रवि किशन, पूजा ठाकुर, दिनेेश, अविनाश आशीष, संजय पौरुष, करिश्मा, अव्या (बाल कलाकार) आदि है। फिल्म के निर्माण में सहयोग करने वालों में संजय पौरूष, रूस्तम पटेल, मोनू, गौरव शर्मा आदि है।

Read More