मथुरा

बूथ स्तर पर सपा को मजबूत करने के दावे खोखले मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच थी कि संगठन में फेरबदल होने के बाद जनपद में समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ेगा लेकिन उनकी सोच सही साबित नहीं हो रही। क्योंकि जनपद में पांच धड़ों में बंटी समाजवादी पार्टी के पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी अपनी ढपली और अपना अपना राग अलाप रहे हैं। वहीं नये जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा के बनने के बाद भी पार्टी के जनाधार में कोई इजाफा दिखाई नहीं दिया है। इसकी मुख्य वजह पार्टी संगठन में आपसी गुटबाजी ही बताई जा रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह निष्क्रिय बने हुए हैं। सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पंहुचाने और समाजवादी पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की दिशा में उनका कोई ध्यान नहीं है। इन हालातों में समाजवादी पार्टी 2017 के चुनावों में सही रूप से अपना कैसे प्रदर्शन कर पायेगी यह एक विचारणीय प्रश्न है। जनपद के प्रभारी बनाये गये सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने कहा था कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जायेगी और कर्मठ, ईमानदार और जुझारू कार्यकर्ताओं को ही संगठन का दायित्व सौंपा जायेगा तथा बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत किया जायेगा लेकिन लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी जिला संगठन की कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है। जनपद प्रभारी के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जहां तक बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात है तो मथुरा के 45 वार्डों में अभी तक वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुयी। वहीं वृन्दावन के 25 वार्डों में भी किसी भी कार्यकर्ता को इन वार्डों का दायित्व नहीं सौंपा गया। कोसी और छाता में भी यही स्थिति बनी हुयी है। इन हालातों में पार्टी संगठन कैसे मजबूत होगा यह एक विचारणीय प्रश्न है।

Read More

थानाध्यक्षों को दी चेतावनी, कांस्टेबिल पुरूस्कृत अपराध समीक्षा बैठक मंे मौजूद पुलिस विभाग के अधिकारीगण मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह की अध्यक्षता में विगत रोज पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद की अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक गामीण, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, अपर पुलिस अधीक्षक सूरक्षा एवं समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ सद व्यवहार करने तथा अपराधियों के साथ कडा रूख अपनाने के निर्देश दियें गयें एवं महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को प्राथमिकता से कार्यवाही कर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रण रखने, अपराधियोें को चिन्हित कर उनके विरूध गैगस्टर अधिनियम, गुण्डा अधिनियम व एनएसए के अन्तर्गत कार्यवाही करने और अपराधियांे को जेल में निरूद्ध रखने के निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं शान्ती व्यवस्था बनाये रखने हेतु कठोर परिश्रम करने के निर्देश दिये। जनता के प्रति जबाव देही को अैार पारदर्शी बनाया जाये, उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाये ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना और बढ़ सके एसे उपाय करने के निर्देश दिय। जनपद के समस्त पुलिस पेंशनर्स भी बुलाये गये थे उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के सम्बन्धित को निर्देश दिये गये तथा पुलिस पेंशनर्स से भी सहयोग करने की अपील की गयी। मीटिंग के दौरान आदेश निर्देशों का समय से पालन नही करने पर थाना प्राभारी सुरीर, नौहझील, कोसीकलां, छाता, गोवर्धन, मार्गोरा को कठोर चेतावनी दी गयी, तथा अधिक विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने पर प्रभारी निरीक्षक फरह, राया, वृन्दावन को प्रशस्ति पत्र दिये गये व कान्सटेबिल उदयवीर थाना माॅट को अपनी बीट में अच्छा कार्य करने के लिये 500 रू नगद ईनाम दिया गया।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान डीएम राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने रैपिड सर्वे कार्य का बहिष्कार करने वाले शिक्षकों के बिरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। श्री कुमार आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में पिछडे़ वर्ग के व्यक्तियों और नागरिकों की संख्या अवधारण के लिए रैपिड सर्वे के सम्बन्ध में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे।  जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि रैपिड सर्वे से सम्बन्धित सभी प्रपत्र 11 जून तक विकास खण्ड स्तर पर हर हाल में उपल्बध करा दिये जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि 15 जून से 21 जून तक कि चलाये जाने वाले सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार शिथिलता न बरती जाये और सर्वे कार्य त्रुटि रहित होना चाहिए। बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी ने इस कार्य में लगे अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और सभी प्रकार के प्रपत्रों को भरने का तरीका बताया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी, उप जिलाधिकारी मांट अन्जनी कुमार सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेयी तथा पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

ब्रजवासियों ने किया काफी सहयोग- अजय यादव फिल्म की शूटिंग का फिल्माया जा रहा एक दृश्य शूटिंग पर चर्चा करते अभिनेता अभिनेत्री व अन्य  मथुरा। बाॅलीवुड के प्रोड्यूसर और डायरेक्टरों को ब्रज काफी लुभा रहा है। विगत सप्ताह से ब्रज नगरी में हिन्दी फीचर फिल्म रणबंका की शूटिंग विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। दो तीन दिनों से इसकी शूटिंग मथुरा के इंडस्ट्रियल एरिया में की गई। आज सोमवार को शहर को इस फिल्म की शूटिंग राधापुरम एस्टेट और गणेशरा स्टेडियम के पास की गई। फिल्म के प्रोड्यूसर अजय यादव ने बताया कि ब्रजनगरी के रहने वाले लोगों से काफी सहयोग मिल रहा है, उनका सहयोग ही यह दर्शाता है कि यहां आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को काफी प्रेम व सहयोग प्रदान करते है। अजय यादव ने बताया कि जो ब्रज की संस्कृति, ब्रज कलाकारों को भी फिल्म में दिखाया गया है। इससे ब्रज के नए कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उनका कहना था कि मैं मथुरा का निवासी हूँ उनके द्वारा ओवरटाइम, लव फिर कभी और भड्ास हिन्दी फिल्म का निर्माण पूर्व में कर चुके हैं। फिल्म के डायरेक्टर आर्यमान रामसे, फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने परिवार रामसे ब्रादर्स से है, जिनकी कई फिल्में जैसे खाकी, इंसान, फैमिली, खतरों के खिलाड़ी आदि मार्केट में आ चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदारों में मनीष पाॅल, रवि किशन, पूजा ठाकुर, दिनेेश, अविनाश आशीष, करिश्मा, अव्या (बाल कलाकार) आदि है। फिल्म के निर्माण में सहयोग करने वालों में रूस्तम पटेल, मोनू, गौरव शर्मा और संजय पौरूष आदि शामिल है।

Read More

मथुरा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के सौजन्य से सर्वेश्वरि सदन गोविन्द नगर मथुरा में साल एक शुरुआत अनेक चित्र व दर्शय प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन दोपहर 2 बजे बृज के प्रमुख सन्त गोविंदानंद तीर्थ जी महाराज के पवन सानिध्य में अध्यक्ष नगर पालिका परिषदों के द्वारा किया जायेगा उपस्थिति प्रार्थनीय है। उक्त जानकारी जिला महामन्त्री रविन्द्र पाण्डेय मथुरा ले दी हैं।

Read More

बीयर ठेकेदार व कर्मचारी गिरफ्तार मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गाॅव नगला विसू में बीयर के ठेके पर बीयर पीनें के विवाद में ठेकेदार व उसके कर्मचारियों ने जिला पंचायत में तैनाम कर्मचारी का पहलें तो जमकर मरम्मत की तथा पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर ठेकेदार की तलाश की जा रही हैं।  मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत में चर्तुश्रेणी कर्मचारी ओमवीर सिंेह निवासी नगला विसू थाना फरह विगत रात्रि गाॅव में ही खुले बीयर के ठेके पर वीयर पीनें गया हुआ था वहीं ओमवीर की ठेकेदार से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया इसके चलते ठेकेदार ने अपने कर्मचारियों के साथ ओमवीर की पहलें तो जमकर मरम्मत की उसके बाद ओमवीर के सिर में एक पत्थर दे मारा। जिससे ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। ठेके पर युवक की मौत देख ठेके पर वीयर पी रहें लोगों में हड़कम्प मच गया इसी दौरान ठेकेदार और कर्मचारी मौके से भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं एक आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही हैं व ठेकेदार की तलाश में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। राया व बल्देव ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा गैर शिक्षण कार्य का बहिष्कार के चलते शिक्षकों ने महावन तहसील पर पहुंच कर प्रशासन के विरूद्व जमकर नारेवाजी की तथा उन्हें गैर शिक्षण कार्य से अभिलम्ब मुक्ति किये जाने की माॅग की। शिक्षकों का कहना है कि जिला प्रशासन शिक्षकों को नोटिस भेजकर उनकी आवाज को कुचलनें का कार्य कर रहा है लेकिन शिक्षक किसी भी दवाव में आने वाला नहीं है यदि समय रहते प्रशासन ने शिक्षकों को गैर शिक्षण कार्य से मुक्ति नहीं किया तो शिक्षक संघ प्रशासन के विरूद्व उच्च न्यायालय में जारने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने पुनः दौहाराया कि उच्च न्यायालय प्रदेश सरकार को स्पष्ट रूप से निर्देश दे चुका है कि शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं लिया जाये। लेकिन प्रशासन हठधर्मिता के चलते शिक्षकों को जान बूझकर परेशान करने पर तुला हुआ हैं।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के थाने से चन्द कदम दूरी पर बनें बिग बाजार में रात्रि में चोरों ने घुसकर उसमें रखी नगदी व रेजगारी सहित अन्य सामान को चोरी कर ले गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।  मिली जानकारी के अनुसार बिग बाजार के कर्मचारी ने प्रतिदिन की भांति शो रूम को बन्द कर अपने अपने घर चले गये। लेकिन पीछें से अज्ञात चोरों ने विग बाजार में घुसकर उसमें रखी हजार रूपयें की रेजगारी व नगदी तथा एक कैमरा को चोरी कर ले गये। पुलिस विग बाजार के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जाॅच में जुटी हुई हैं। बताया जाता है कि सीसीटीवी कैमरें में चोरों की तस्वीर भी कैद हो गई हैं।

Read More

मथुरा। आज 10 जून को प्रातः 10 बजे से गोवर्धन चैराहा मथुरा व आस पास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए नगर मजिस्टेट श्री विजय कुमार ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने 2 विभागों से सम्बन्धित सभी तैयारियों को पूर्ण कर लें ताकि उनके नेतृत्व में चलाये जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान को पूरा किया जा सके। इस अभियान की सफलता के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड मथुरा, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक रिफाइनरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व प्रबन्धक, राष्ट्रीय राजमार्ग 2 कैम्प मथुरा को निर्देशित किया है।

Read More

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा नगर पालिका परिषद वृन्दावन की नगरीय सडक सुधार योजना से प्राप्त धनराशि से वार्ड नं0 14 अनाज मण्डी में रवि अग्रवाल के मकान से गोविन्द के मकान तक एवं राकेश अग्रवाल के मकान से कृष्णकान्त अग्रवाल के मकान तक नाली एवं इण्टर लाकिंग सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। स्थानीय निवासी राधारमण अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोडकर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम एवं उपस्थित सभासदों का भव्य स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक नगरी हैं, यहां देश विदेश लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ हेतु यहां पधारते हैं, उनके विश्वास को कायम रखना ही उनका कर्तव्य है, वृन्दावन नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाना ही उनकी प्रथम प्राथमिकता है, नगर में पेयजल व सडक जैसी समस्याओं का पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से समाधान कराये जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा।  इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन नगर को विकासशील बनाने के लिए वह स्वयं कृत संकल्पित हैं। नगर की जनता द्वारा उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका निष्पक्षता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में वृन्दावन नगर में बहुत सी सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा जिससे कि स्थानीय नागरिक एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालु को कोई भी परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद संजय सैनी, विष्णु प्रसाद शर्मा, गोविन्द शर्मा, घनश्याम चैधरी, हरि नारायण चैधरी, जितेन्द्र वाष्र्णेय, गोविन्द शरण अग्रवाल, भाजपा नगर अघ्यक्ष कृष्णमुरारी मोतीवाला, छैलबिहारी शर्मा, महेशचन्द्र शर्मा, स्वामी गोपालाचार्य, रमेशचन्द्र गौतम, मुकेश शर्मा एडवोकेट, कृष्णमुरारी शर्मा, दिनेश शर्मा, गिरीश सर्राफ, अवधेश यादव, मुकेश अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश, शिवेन्द्र शर्मा, सतीष रस्तोगी, संजय अग्रवाल, मनोज सैनी, आदित्य शर्मा, राजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पवन शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More