मथुरा

मुम्बई। निर्माता धार्मिक बी बोदरा और निर्देशक अरमान ज़ाहिदी की हिंदी फीचर फिल्म, "लाइफ इन मुंबई" के लिए सोमवार २५ मई २०१५ को अंधेरी(वेस्ट) में स्थित सना रिकॉर्डिंग स्टूडियो में चौथा गाना रिकॉर्ड किया गया।इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर दिलीप पटेल है, जिन्होने प्रोजेक्ट को डिज़ाइन किया है। लोगों में जोश भरनेवाला गीत ' सक्सेसफुल होंगे हम तो.......' को गायिका सलोनी की मधुर आवाज़ में संगीतकार राजा अली के संगीत में रिकॉर्ड किया गया। जिसके गीतकार सनी असलम है। जिसे सभी ने पसंद किया।

Read More

मथुरा। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन (IMA) की मथुरा जिला कमेटी के तत्वावधान में 31 मई को "सामाजिक विकास में पत्रकारों की  भूमिका" विषय पर वृहद विचार गोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। एनएच-2 आगरा-दिल्ली बाईपास पर  "चंद्रलेखा कैम्पस" में होने वाले इस आयोजन में देश के विभिन्न भागो से वरिष्ठ पत्रकार भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लेखक अखिल बख्शी करेंगे और मुख्य वक्ता के तौर पर "भड़ास4मीडिया" के सम्पादक यशवंत सिंह,  विशिष्ट वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार वेद व्रत गुप्ता व ईसान टाइम्स के सम्पादक संजय राय के भाग लेने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी  है। इनके अतिरिक्त राजीव रंजन श्रीवास्तव, सम्पादक देशबन्धु; केसी विशनोई, सम्पादक खरी कसौटी; वरिष्ठ पत्रकार/लेखक जयप्रकाश  त्रिपाठी, राजीव शर्मा, राजीव दधीच, मनमोहन सिंह, शिवकुमार तिवारी, ममता राय, भानु प्रताप सिंह,संतोष गंगवार, आईएमए की  राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय, नियन्त्रण समिति अध्यक्ष विनय समीर, शालिनी शुक्ला, अनूप गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, राजीव दीक्षित,  एसके सिंह, आईएमए प्रदेश अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, के आलावा उड़ीसा, हरियाणा, झारखण्ड, गुजरात, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, बिहार  सहित कई प्रदेशों से पत्रकार भाग ले रहे हैं। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन के संस्थापक/राष्ट्रीय संयोजक नरेन्द्र एम चतुर्वेदी की सूचना के अनुसार इस कार्यक्रम में नेपाली फिल्मों  की सुपर स्टार अभिनेत्री एव समाजसेविका विपना थापा भी पधार रही हैं। विचार गोष्ठी के साथ-साथ समारोह में पत्रिकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 11 पत्रकारों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं  के लिए आभार व्यक्त किया जाना प्रस्तावित है। स्वागताध्यक्ष के रूप में संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी परिहार समरोह को सम्बोधित करेंगे। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन जिला अध्यक्ष चौ. दलवीर सिंह "विद्रोही" द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम पत्रकारों के मान- सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ-साथ पत्रिकारिता के सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक बढ़ा कदम है। आठ सदस्यीय आयोजन समिति  में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल एव जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा आदि समलित है।  

Read More

केन्द्र की पिछली सरकारों और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र सरकार के गलियारों में से अब दलालों की भूमिका खत्म- नरेन्द्र मोदी बुरा करने वालों के अब और भी बुरे दिन आयेगे- नरेन्द्र मोदी दीनदयाल धाम फरह में आयोजित जनकल्याण रैली को सम्बोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनकल्यालण रैली में उमड़ा भाजपाईयों का सैलाब  -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक प्रशंसक उनके रंग में रंगा हुआ भीषण गर्मी में पानी को दौड़ते भागते रहे सुरक्षाकर्मी रैली में पहुंचे भाजपाई भगवा टोपी और गालों पर भाजपा के चिन्ह के साथ  फरह/मथुरा। केन्द्र की मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आज सरकार की उपलब्धियां गिनाने को यहां आयोजित जनकल्याण रैली में मोदी ने अपने एक वर्ष के काम काज का ब्यौरा दिया साथ ही उन्होंने जमकर पिछली सरकारों व प्रदेश सरकार पर निशाने साधते हुए उन पर जमकर हमला बोला। बृज की पावन धरती को कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण की भूमि कहने के साथ आरम्भ किये अपने भाषण में मोदी सरकार ने गरीब, किसान और गरीबी की बात करते हुए जनता से कई बार पूछा कि बताओ बुरे दिन चले गये या नहीं लेकिन अच्छे दिनों की बात उन्होंने अपने भाषण में आगे जाकर कही। उन्होने कहा कि सरकार के एक वर्ष के पूरे होने पर होने वाली ये रैली कहीं किसी राजधानी किसी बड़े शहर में हो सकती थी लेकिन कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण मैने एकात्मवाद के प्रणेता पं0 दीन दयाल उपाध्याय की जन्म भूमि का इस रैली के लिये प्रस्ताव रखा जिससे मैं यहां आकर उनकी छोटी सी झोंपड़ी को नमन कर सकंू।  अपने निर्धारित समय पर हैलीकाॅप्टर द्वारा पं0 दीन दयाल धाम फरह स्थित हैलीपैड पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर पहले पं0 दीनदयाल धाम स्मारक में दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे सीधे मंच पर गये जहां भाजपाईयों ने उन्हें 365 कमल के फूलों की माला पहना कर उनका स्वागत किया। वहीं सांसद हेमा मालिनी ने उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। मंच पर बिना किसी अन्य वक्ता को कोई समय दिये बिना ही सीधे सीधे नरेन्द्र मोदी का भाषण आरम्भ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कहा कि केंद्र में उनके नेतृत्व में सरकार आने के बाद से दलालों की भूमिका खत्म हो चुकी है और बुरा करने वालों के बुरे दिन आ गये हैं। राजग सरकार की पहली सालगिरह पर मथुरा में आयोजित इस रैली में नरेन्द्र मोदी ने संप्रग सरकार पर सवाल उठाते हुए उसे घोटालों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान भारत की धाक पूरी दुनिया में बढ़ी है और भ्रष्टाचार में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के शासन काल में किसी तरह के घोटाले की खबर नहीं आई जबकि संप्रग सरकार के दौरान यह आम बात थी। कांग्रेस को परिवारवाद की राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर परिवारवाद की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले तीस वर्षों में जितनी बिजली पैदा हुई उतनी राजग सरकार के एक वर्ष के शासन में ही पैदा हो गयी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान, मजदूर, गरीब आदि सभी की चिंता करते हुए योजनाएं पेश कीं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले केंद्र से एक रुपया राज्य तक जाते जाते कुछ पैसे ही रह जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली से चला एक एक पैसा जनता तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब पर 2022 तक अपना मकान होग। कैन्द्र की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए है और वह देश से गरीबों को दूर करने के लिए गरीबों को साथ लेकर ही दूर करेगे। उन्होंने कहा कि वह एक वर्ष के कार्यकाल में एक भी दिन चैन से नहीं बैठे है और इसी का परिणाम है कि देश अब आगे बढ़ रहा है। मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गन्दगी से 7 हजार करोड़ लोग बीमार होते है इस लिए देश को गन्दगी से मुक्ति कर स्वच्छ भारत बनाना हैं। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना दोनो ही मेरी माॅ है और इन दोनो नदियों में स्वच्छ पानी देना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है इसके सरकार ने कार्य शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा में पर्यटक आयेगा तो मथुरा का विकास होगा। प्रधानमंत्री ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार चाहती तो एक वर्ष पूरा होने का जश्न किसी भी दिल्ली जैसे बड़े शहर में कर सकती थी लेकिन उन्होंने इसके लिए मथुरा को चुना। उन्होंने केंद्र की सरकार को गरीबों की सरकार बताया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गांधी और लोहिया को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और इन्ही तीन महापुरूषों का भारतीय समाज और वर्तमान राजनीति पर पूरा प्रभाव बताया। इस दौरान स्थानीय सांसद हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित सभी केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा इकाई प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्य प्रभारी ओपी माथुर और राष्ट्रीय महासचिव रामलाल भी मौजूद थे।

Read More

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम वार्ड नं0 16 में इंटरलाॅकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य किया। इस अवसर पर पं0 छैलबिहारी शर्मा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। नगर पालिका परिषद वृन्दावन की राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से वार्ड नं0 16 सारंग वाटिका से लेकर भजन कुटी तक एवं चन्द्रमोली भवन से सारंग वाटिका तक इंटरलाॅकिंग सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर पालिकाध्यक्ष एवं सभासदों का भव्य स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक नगरी हैं, यहां देश-विदेश लाखों श्रद्वालु दर्शनार्थ हेतु यहां पधारते हैं, उनके विश्वास को कायम रखना ही हमारा कर्तव्य है, वृन्दावन नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाना ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है सडक जैसी समस्याओं का पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से समाधान कराये जाने का पूर्णतः प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन नगर को विकासशील बनाने के लिए वह स्वयं कृत संकल्पित हैं। नगर की जनता द्वारा उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका निष्पक्षता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में वृन्दावन नगर में बहुत सी सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा, जिससे कि स्थानीय नागरिक एवं बाहर से आने वाले श्रद्वालु को कोई भी परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद ब्रजवाला गौड, संजय सैनी, पुरूषोत्तम सैनी, घनश्याम चैधरी, रविन्द्र यादव, सौरभ गौड, हितबल्लभ गोस्वामी, नरेन्द्र उपाध्याय, रामबल्लभ शर्मा, भीकचन्द रवि शर्मा, अशोक शर्मा, बलराम शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, राजवीर, घनश्याम शर्मा, राधा गोपाल मिश्र, मनमोहन पाठक, पवन शर्मा, विवेक आचार्य, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के हाथरस राया मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में भाग लेने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससें बस में सवार करीब चार दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं बस को मार्ग से हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया।  मिली जानकारी के अनुसार बुलन्दशहर जिले के खुर्जा विधान सभा अन्तर्गत साबिरगढ़ क्षेत्र से आज प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भाग लेने के लिए बस संख्या पीबी 93 2151 से फरह आ रहे थे कि राया क्षेत्र के ग्राम विचपुरी चैकी के पास अचानक बस का टायर पन्चर हो गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससें बस में चीख पुकार मच गयी। घटना को देख आसपास के लोग घटना सथल पर पहुंच गये और बचाव कार्य में जुट गये इसी दौरान सूचना पर थाना राया पुलिस भी पहुंेच गई पुलिस व ग्रामीणों ने सयुक्त रूप से बस में फंसें लोगों को वाहर निकाला और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार करीब चार दर्जन सभी सवारिया घायल थी जिसमें से करीब आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

Read More

मथुरा। श्रीराधा रानी गौ सेवा धर्माथ समिति की आवश्यक बैठक ब्रजधाम वृन्दावन कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें मथुरा जनपद में लावारिश रूप से घूमनें व उनके द्वारा कागज, पालीथिन आदि गन्दगी को भोजन के रूप में लेने व उन दूषित रसायन ग्रस्त सामग्री से बीमार होने व मृत होने की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया। तथा जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की माॅग की गई। समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि मथुरा नगरी की पहचान भगवान श्रीकृष्ण एवं गाॅयों की वजह से हे। विश्व स्तर पर एक अनूठी पहचान बनायी हैं। आज इसी मथुरा नगरी में गायों को लावारिस रूप से छोड़ दिया जाना और उनके लिये कोई भी समुचित व्यवस्था नहीं किया जाना चिन्ता का विषय हैं। बैठक का संचालन करते हुए प्रबन्धक राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा जनपद में लावारिस घूमनें वाली गायों को गौशाला में पालनें व समुचित रख रखाव की अध्यक्षता पर ठोस एजेन्डा तैयार कर जिला प्रशासन से सहयोग लेते हुए अमली जामा पहनाया जायेगा। गौशाला के संचालन व समस्त व्यवस्थाओं पर विचार व्यक्त करते हुए समिति के श्रीमती चचंल शर्मा, सुरेश प्रसाद शर्मा, गोबिन्द वर्मा, आदि सदस्यागणों ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी।

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के प्रीति बिहार कालौनी में बीती रात्रि बन्दर के हमलें से छत से नीचें गिरकर मांट तहसील के गाॅव नावली के लेखपाल घमंडी लाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गये। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर परिजनों के विशेष अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम कराये शव परिजनों को सांप दिया।  बताया जाता है लेखपाल गरमी के चलते छत्त पर खाना खा रहा था कि तभी उन पर बन्दरों ने हमला बोल दिया।

Read More

शिविरों में विद्यार्थी बनेंगे विभिन्न विधाओं में पारंगत मथुरा। जनपद की प्रमुख शिक्षण संस्था अमर नाथ विद्या आश्रम में तैराकी की प्रतियोगिताओं के साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों तथा अन्य विधओं का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहे हैं। इस सम्बन्ध में विद्यालय के उप प्रधनाचार्य डा. अनिल वाजपेयी ने बताया ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास करने तथा उन्हें पारंगत बनाने के लिये तैराकी, राष्ट्रीय खेल हाॅकी, फुटबाॅल, क्रिकेट, संतुलन के साथ स्केटिंग व जिमनास्टिक, उत्तम स्वास्थ्य के लिये योगा, आत्मरक्षा हेतु जूड़ो-कराटे, भारतीय तथा पाश्चात्य नृत्यकला, अभिनय कला, रंगोली, चित्रकला, गायन तथा विभिन्न वाद्ययंत्रों सिखाना, अंग्रेेजी तथा फ्रैंच भाषा का ज्ञान, पाक-कला, मेहन्दी, क्राॅफ्ट वर्क में हस्तनिर्मित वस्तुओं का निर्माण, कम्प्यूटर की बेसिक्स तथा हाॅर्स राइडिंग घुड़सवारी आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशासनिक अधिकारी डा. अरूण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये विद्यालय के शिक्षकों के अतिरिक्त दिल्ली, आगरा से अनुभवी प्रशिक्षकों को बुलाया गया है जो विद्यार्थियों को शिविरों में हर विद्या में पारंगत बनायेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षण शिविरों में उच्चकोटि के वाद्ययंत्र व अन्य प्रशिक्षण सामग्री की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों के पश्चात् विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगितायें आयोजित कराईं जायेंगी, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रधानाचार्य डा. आदित्य कुमार वाजपेयी ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा का भण्डार होता है, जिसे बाहर लाने के लिये सही मंच की आवश्यकता होती है, विद्या आश्रम परिवार बालक बालिकाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिये ऐसा ही मंच प्रदान करने की कोशिश कर रहा है ताकि इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास भी हो सके। 

Read More

मथुरा : एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार का हिसाब-किताब तो पेश कर दिया लेकिन स्थानीय मुद्दों पर उनकी चु्प्पी से यहां के निवासियों में निराशा ही दिख रही है। 

Read More

मथुरा : एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार का हिसाब-किताब तो पेश कर दिया लेकिन स्थानीय मुद्दों पर उनकी चु्प्पी से यहां के निवासियों में निराशा ही दिख रही है।  प्रधानमंत्री मोदी करीब पौने चार बजे मथुरा पहुंचे। सबसे पहले, वह पंडित दीन दयाल स्मारक गए, तदोपरांत, करीब साढ़े चार बजे वह रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पीएम ने सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनवाईं।  करीब एक लाख लोगों की क्षमता वाले मैदान में रैली का आयोजन किया गया था। रैली की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पीएसी की आठ कंपनियां और रैपिड एक्शन फोर्स की पांच कंपनियां तैनात की गईं। रैली के प्रभारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अनुसार पण्डाल करीब ढाई लाख वर्गफुट के दायरे में बनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पीएसी की 10 कंपनियों के अलावा पांच कंपनी आरएएफ की भी लगाई गईं।  रैली के दौरान स्थानीय भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि अगले चार साल में मथुरा अलग स्वरूप में दिखेगा। हालांकि, नगला चन्द्रभान के लोगों में असंतोष ही दिखा। ग्रामीणों को उम्मीद थी मोदी उनके गांव के बारे में भी कुछ बोलेंगे।  स्थानीय मुद्दों पर मोदी की चु्प्पी से मथुरावासियों में निराशारैली के दौरान मंच के पीछे स्वच्छ भारत अभियान की जमके धज्जियां उड़ीं। जहां पीएम का भाषण हो रहा था ठीक उसी के पीछे गंदगी के ढेर लगे थे। ओलावृष्टि से तबाह किसान पीएम के मंच की ओर इस आस में देखता रहा कि कोई घोषणा हो सकती है लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।   यमुना भक्त भी इंतजार करते रहे कि मंच से मोदी यमुना नदी के लिए कुछ बोलेंगे पर उनके हाथ भी निराशा ही लगी। रैली में बाहर से आए लोगों की भरमार रही लेकिन स्थानीय निवासी नदारद ही दिखे। हालांकि व्यापारी वर्ग में उत्साह देखा गया।  सामाजिक कार्यकर्ता विजय कान्त कटारा ने कहा कि एक साल अपनी कामयाबी का बखान करते रहे मोदी न देश के लिए कुछ बोले और ना ही उन्होंने मथुरा की कोई सुध ली। रैली पर बेतहाशा खर्चा किया गया है लेकिन किसानों की दुर्दशा पर कहने के लिए किसी के पास कुछ भी नहीं है।  गांव मुडेसी के मोहन सिंह ने बताया कि नई सरकार से आशाएं थीं कि कि कुछ होगा लेकिन सिवाय कर्जे के कुछ नहीं मिला। फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। बैंक से खेती के लिए कर्जा लिया था और अब बैंकों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वहीं, देव नगर निवासी उपदेश तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार को अभी एक साल ही तो हुआ है। मोदी ने विदेशों में भारत का जो डंका बजवाया है वह इससे पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने नहीं किया। उमा शंकर एडवोकेट ने कहते हैं कि न तो देश में कुछ हुआ और न ही जनपद मथुरा में। सिर्फ कोरी बकवास के अलावा कोई भी काम धरातल पर नहीं हुआ है।  दूसरी ओर, वृन्दावन के दीपक शास्त्री ने बताया कि मोदी का एक साल का कार्यकाल बहुत ही सुगम रहा। विदेशों में जो भारत की नई पहचान बनी है वह काबिले तारीफ है। ब्रज बचाओ समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि किसानों की दुर्दशा देखते हुए किसी रैली पर इतना बड़ा खर्चा एक सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से गैर वाजिब लगता है। इतने धन से यदि जरूरतमंद लोगों के बीच किसी योजना को चलाते तो बेहतर होता। ध्यान रहे, लोकसभा चुनावों से पहले, साल 2013 में 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मथुरा आए थे तो उन्होंने यहां की जनता को एक नही बल्कि कई वादे किए थे। परिणामस्वरूप, मथुरा की जनता ने भाजपा सांसद के रूप में हेमा मालिनी को लोकसभा पहुंचा दिया। चुनाव हुए एक वर्ष बीत गया लेकिन जनता अबतक पूरी तरह निराश है। मथुरा की जनता को उसी पुराने ढर्रे की ज़िंदगी जीनी पड़ रही है। अघोषित बिजली कटौती, टूटी-फूटी सड़कें और सड़कों पर गंदगी अभी भी मौजूद है। स्थानीय मुद्दों पर मोदी की चु्प्पी से मथुरावासियों में निराशा नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान यहां अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण की बात उठाई थी। मथुरा में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट न बन पाने के लिए उन्होंने केंद्र की यूपीए और राज्य की अखिलेश सरकार पर खूब तंज कसे थे। सरकार को एक वर्ष बीत गया लेकिन एक कड़वी सच्चाई यही है कि आज भी इस दिशा में कोई प्रगति नही हुई है। नरेंद्र मोदी ने तब कहा था कि अपार संभावनाओं के बाद भी केंद्र की यूपीए सरकार यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ नही कर रही है। इस क्षेत्र में भी अभी काफी काम होना बाकी है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी केंद्र की तरफ से अभी तक ऐसा कोई कदम नही उठाया गया जिसे देखकर लगे कि सरकार मथुरा में औद्योगिक विकास कराने के लिए गम्भीर है। फिलहाल सच्चाई यही है कि भाजपा और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान मथुरा की जनता से जो वादे किए थे उनमें से अभी एक भी पूरा नहीं हुआ है।  Photo Credit: Rahis Qureshi , Jahid Sayyad  

Read More