मथुरा

मनुष्य शरीर पानी के बुलवुले के समान- सतीश चन्द्र मथुरा। जयगुरूदेव आश्रम में आयोजित छः दिवसीय वार्षिक भडारा-सत्संग मेले के पहले दिन संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीष चन्द एवं डा- करुणाकान्त ने श्रद्वालुओं को सम्बोाित किया। सतीष चन्द ने महापुरुषों के सत्सग बचनों को याद कराते हुये कहा कि ‘‘सत्संग महिमा है अतिभारी, पर कोई जीव मिलै अािकारी। सत्सगं  जल जो कोई पावै, मैलाई सब कट-कट जावे। ’’ सन्त महापुरुषों के सत्संग बचन की महिमा अपार है, यह अपना काम करता है। जब जीव के पूर्व जन्मों के पुण्य उदय होते हैं तो मिलता है। जिस प्रकार संसार में शरीर और कपड़े को सापफ करने के लिये जल का उपयोग होता है उसी प्रकार मन की मलीनता की सपफाई सत्संग रूपी जल से होती है। जब जीव सत्संग को सुनता है तो शनैः-’शनैः मन के साथ लेगे हुये काम, क्रोा, लोभ, मोह व अहंकार का प्रभाव ाीरे-ाीरे कम हो जाता है और मन में निर्मलता व पवित्रता आ जाती है और विवेक जगृत होता है। इसी से सााना के समय शट में मन सुरत का साथ देने लगता है और इसकी चढ़ाई होने लगती है, रोशनी-प्रकाश दिखाई देता है। संसार के मान और सम्मान रूपी मैल ;काईद्ध की सपफाई हो जाती है और जीव अपने आत्मकल्याण के बारे में सोचने लगता है। सत्सगं और सेवा ही सााना अर्थात नाम-कमाई का आाार है। मानव जीवन में सबसे कठिन और महत्वपूर्ण कार्य अपने ख्याल को दसवें द्वार पर चढ़ाना है। जिनको संत मिल गये और नाम का भेद दिया है उनको संकल्प के साथ कमाई करनी चाहिये। जब कमाई करेंगेे तो गुरु की दया हागी। गुुरु की दया और करनी ये दोनों ,क-दूसरे के पूरक हैं। ,क तरपफ बगैर गुुरु दया के करनी नहीं होगी तो दूसरी तरपफ करनी के बगैर गुुरु की दया नहीं होगी। ये दोनों चीजें परमार्थ के रास्ते में बहुत सहायक होती हैं। यथा शक्ति परमार्थ के रास्ते पर लेगे रहने से मौत के पहले काम बन जायेगा। संसार में समय खराब चल रहा है लेकिन परमार्थ की दृष्टि से यह अच्छा है। डा-करुणाकान्त  ने कहा कि यह जीवन पानी के बुलबुले के समान है जैसे पानी का बुलबुला पानी में बना और पफूट कर पानी में समा जाता है। इसी प्रकार जब इस पंच भौतिक ‘शरीर से जीवात्मा के निकल जाने पर पांचो तत्व अपने-अपने में समा जाते हैं और इन आंखों से दिखाई देने वाला शरीर व्यक्ति के सामने से ओझल हो जाता है। जीवात्मा को कर्मानुसार सजा मिल जाती है। जिन्हें सन्त सत्गुुरु मिल गये हैं उनकी जीवात्मा की सम्हाल मौत के वक्त गुरूु करते हैं। गुुरु ही जीवों के सच्चे साथी हैं बाकी सब झूठ और भ्रम हैं। मेले में दो दर्जन से अािक स्थानों पर ‘शर्बत प्याऊ का स्टाल लगाकर पिलाया जा रहा है। लागों के आने का क्रम जारी है। मन्दिर की सजावट दर्शनीय है। 

Read More

मथुरा : पिछले दिनों आईपीएल का सट्टा लगाने वाले पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेजकर शायद अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ ली है। शहर के कई इलाकों में सट्टेबाजी अभी जारी है। सट्टा लगाने वाली बड़ी मछलियों का मकड़जाल अभी झहर में फैला हुआ है।  मथुरा चौक बाजार से लेकर गोविन्द नगर, होलीगेट, सदर बजार और हाईवे किनारे पॉश कॉलोनियों में ऐसे कई ठिकाने हैं। शहर का एक बड़ा व्यापारी वर्ग इसमें शामिल है।  सूत्रों के अनुसार कई बड़े सट्टेबाज शहर के कई स्थानों पर पर सट्टा लगवाने का काम बदस्तूर जारी रखे हुए हैं। ये लोग अभी तक पुलिस की पकड़ से बहुत दूर हैं।  ध्यान रहे, बीते हफ्ते थाना हाईवे पुलिस ने क्षेत्र से क्रिकेट का सट्टा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि सटोरियों का एक साथी भागने में सफल हो गया था। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 14570 रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन तथा रजिस्टर, डायरी, पेन आदि बरामद किए गए थे। हमारे सहयोगी प्रकाशन मथुराएक्सप्रेस.कॉम ने गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही इस तरह की गतिविधियों के लगातार शहर में चलते रहने संबंधी खबर प्रकाशित की थी। उस दौरान एसपी सिटी शैलेश पांडे ने कहा था कि अब सभी थाना क्षेत्रों में सटोरियों की हरकतों को बंद करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।  सटोरियों का आईपीएल की आड़ में बड़ा खेल चल रहा है। इसके चलते शहर के कई इलाकों से बहुत से लोगों के आत्महत्या करने की भी खबरें आ रही हैं। युवा वर्ग की इन गतिविधियों में सबसे ज्यादा भागेदारी देखी जा सकती है।

Read More

प्रधानमंत्री की नगला चन्द्रभान में रैली की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय व प्रान्तीय नेताओं ने डेरा डाला भाजपा की रैली अभूतपूर्व होगी अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त होंगे--ओम माथुर जनकल्याण रैली मथुरा में करने से गरीबो किसानो के लिये भूमि से समर्पण का सन्देश जायेगा- लक्ष्मीकांत मथुरा, केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार के एकवर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते है कि सरकार की वर्षगांठ भाजपा के प्रेरणाश्रोत पं0 दीनदयाल धाम की जन्मस्थली फरह से हो इसके लिए कई दिन पूर्व भाजपा व पार्टी के राष्ट्रीय व प्रान्तीय नेताओं ने नगला चन्द्रभान का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट नरेन्द्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तक पहुंचा दी हैं। इसके पश्चात पार्टी हाईकमान से नरेन्द्र मोदी की रैली करने के लिए भी हरीझण्डी भी दे दी गई हैं। अब जिला स्तर पर नरेन्द्र मोदी की तैयारियों को लेकर मन्थन भी शुरू हो गये हैं। इसी सन्दर्भ में संघ व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी व राष्ट्रीय नेता ओम माथुर ने मथुरा पार्टी कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं व पदाािकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक को सम्बोाित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल ने कहा की एक वर्ष पूरा होने पर मोदी की यह सभा अन्य सभाओं से जरूर महत्वपूर्णं हैं। क्योंकि नरेन्द्र मोदी के सभी योजनायें दीनदयाल जी के अंतयोदय विचार की अनुकृति हैं सभी योजनाएं कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के उदय के लिये चलायी गयीं हैं इसीलिए दीनदयाल जी की जन्मस्थली से वर्षभर की योजनाओं का समर्पण ऐतिहासिक अवसर है। क्योंकि इस समय मोदी जी के द्वारा पूरे विश्व में भारत का नाम ऊँचा हो रहा है मोदी का नाम आज अंतर्राष्ट्रीय पटल पर छा चूका है इसीलिए यह रैली सफल होे और बूथ लेवल तक का कार्यकर्ता व् जनता इसमें आये ऐसा प्रयास रहना चाहिए। बैठक में ओम माथुर ने कहा की ब्रज क्षेत्र मैं लाखों नए सदस्य बने हैं उन सभी से संपर्क करके रैली में लाना उचित रहेगा जिससे वह नए सदस्य भी मोदी जी की विविध योजनाओं को जाने और गर्व करें की वे लोग उस पार्टी के सदस्य बने हैं जहाँ की सभी योजनायें अंत्योदय कार्यक्रम के तहत बनायीं जाती हैं। भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मथुरा जिले और आस पास के अन्य जिलो के कार्यकर्ताओं से रैली के लिए जी जान से जुट जाने कहा और इसको अभूतपूर्व सफल रैली बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। मंच पर श्रीकांत शर्मा सुनील बंसल स्वतंत्रदेव सिंह गोपाल टण्डन, पंकज सिंह, डा रोशन लाल आदि थे इससे पूर्व जिलाध्यक्ष  डी.पी गोयल ने सभी अतिथियों का दुपटटा उड़ा कर सम्मान किया बैठक का संचालन देवेन्द्र शर्मा व् भानुप्रताप सिंह ने किया। अध्यक्षता पुरषोतम खण्डेलवाल ने की बैठक में राजू भैया सतीश गौतम राजेश दिवाकर बाबूलाल चैारी डा भोलाशंकर योगेन्द्र उपाध्याय मनीष असीजा राजीव अग्रवाल, मनीषा गुप्ता बांके बिहारी महेश्वरी प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया रविन्द्र पाण्डेय, रविकांत गर्ग ओमप्रकाश सिंह, डी एन गौतम, कारिंदा सिंह, रामकिशन पाठक, रमेश आर्य रघुवर तोमर, केपी सिंह, सतपाल सिंह धर्मबीर हीरा, राजेश चैारी ज्ञानेन्द्र राणा, तरुण सेठ, सुरेश भरद्वाज, मुरारी लाल, संजय शर्मा बोबी ठाकुर मेघश्याम, संजय शर्मा, नितिन दिवाकर, श्याम अहेरिया, नवीन मित्तल, भुवन भूषण संजय शर्मा पुलकित गुप्ता राजेश गुप्त प्रताप राणा योगेश आवा आदि उपस्थित थे। इसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कान्त वाजपेयी ने मोदी जी के रैली के स्थल का निरीक्षण किया लोगो के आवागमन ,पार्किंग,मैदान व् अन्य सभी पहलुओ पर विचार विमर्श। रैली को हर प्रकार से इतिहासिक बनाने का सन्कल्प व्यक्त किया मथुरा व् दीनदयाल ााम के लिए बड़ी योजनाओ की उम्मीद व् विश्वास। भारतीय जनता पार्टी मथुरा के साथ साथ प्रदेश व् देश के भाजपा नेता लगातार जुटे हुए है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आज रैली स्थल पर मैदान का निरीक्षण किया ााम की व्यवस्थाओ को देखा इस अवसर पर उन्होंने अािकारी व् पदाािकारियो के साथ रैली स्थल को सुरक्षा व् वास्तु के नजरिये से भी परीक्षण किया पार्किंग व् पेयजल व्यवस्था पर चर्चा की इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामन्त्री सवतंत्र देव सिंह पुरषोत्तम खण्डेलवाल डा रोशन लालडी पी गोयल, एस के शर्मा, रामकिशन पाठक, कारिंदा सिंह, अजय पोइया, ज्ञानेन्द्र शर्मा, आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। थाना वृन्दावन क्षेत्र के ग्राम अल्हैपुर के पास सड़क मार्ग पर खड़ी टाटा कैंपर संख्या यूपी85एटी-3165 में अचानक आग लग गइ्र्र। जिससें गाड़ी बुरी तराह जलकर स्वाह हो गई। लेकिन गाड़ी खड़ी होने के कारण उसमें कोई सवारी नहीं थी। अन्यथा गाड़ी में बैठी सवारियों भी घायल हो सकती थी। 

Read More

मथुरा : शहर में भू-माफिया किसी न किसी तरह अपनी गतिविधियों को लगातार गति देने में जुटे हुए हैं। ताजा मामला कोतवाली वृंदावन के अंतर्गत चीर घाट के नजदीक मुक्ति धाम आश्रम द्वारा यमुना नदी के खादर की जमीन पर कब्जा करने की अवैध कोशिश का सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, देर रात वहां मलबा डालकर जमीन को ऊंचा करने के काम को अंजाम दिया गया।

Read More

मथुरा : शहर में भू-माफिया किसी न किसी तरह अपनी गतिविधियों को लगातार गति देने में जुटे हुए हैं। ताजा मामला कोतवाली वृंदावन के अंतर्गत चीर घाट के नजदीक मुक्ति धाम आश्रम द्वारा यमुना नदी के खादर की जमीन पर कब्जा करने की अवैध कोशिश का सामने आया है। देर रात वहां मलबा डालकर जमीन को ऊंचा करने के काम को अंजाम दिया गया। ध्यान रहे, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने आगरा से मथुरा जनपद तक यमुना नदी की खादर में किसी भी तरह के निर्माण कार्य को रोकने को लेकर नोटिस जारी किए हैं जिनके जवाब 14 सरकारी महकमों को 26 तारीख तक देने हैं। लेकिन, इस तरह के ज्यादातर निर्माण कार्यों के बारे में प्रशासन अनभिज्ञ बना हुआ है।    समाचारएक्सप्रेस.कॉम द्वारा एसडीएम सदर राजेश कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, उन्होंने लेखपाल भेजकर जांच कराने की बात जरूर कही। उन्होंने बताया की उक्त स्थान पर दो तहसीलों की सीमा लगती हैं और वह हिस्सा सदर तहसील में आता है।   

Read More

मथुरा। 20 हजार करोड़ रूपये भारत सरकार द्वारा गंगा के लिए देना और यमुना के लिए 20 रूपये भी नहीं, इससे यह पता चलता है कि यमुना के लिए केन्द्र सरकार कुछ करना नहीं चाहती यह बहुत बड़ा भेदभाव है। अभी तक सरकारें आश्वासन देती आ रही हैं लेकिन काम कहीं नहीं दिख रहा है। इसका परिणाम यमुना पट्टी के लोग असमय काल के गाल में समा रहें हैं। यमुना रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ब्रज का ऐसा कोई गाँव नहीं जहां इंसान के पीने योग्य पानी हो। ब्रज का सारा पानी विषाक्त हो गया है। हर वर्ष हजारो लोग कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों से काल के गाल में समा रहें हैं। अनकी जीवन रक्षा करना सरकार का काम है क्यों कि यमुना को जहरीला बनाने में सरकार का हाथ है। संत जी ने कहा कि आन्दोलन की कोईं अन्तिम सीमा नहीं होती है। जब तक यमुना स्वच्छ व अविरल नहीं हो जाती तब तब आन्दोलन जारी रहेगा। इसी संदर्भ में दिनांक 19 मई को प्रातः 9 बजे से गोविन्द मठ, वृन्दावन में यमुना रक्षक दल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता समेत एक बैठक बुलाई है, ताकि आगे की रणनिति पर विचार विमर्श किया जाये। उसी दिन केन्द्र ंसरकार और राज्य सरकार दोनों यमुना के मुद्दे पर उदासीनता व विचार होगा। साथ ही कई कार्यक्रम बनाये जायेंगे। ब्रज के हर गाँव की पानी की जाँच हो तथा सबके स्वाथ्य परिक्षण हो। उन्होने बताया कि अभी मैं वाटी गाँव, नरी, सेमरी, अकबरपुर, तरौली, भरतीया, नारायणपुर आदि गाँव का दौरा किया जहां हर गाँव में दर्जनों लोग कैंसर के बीमारी से काल के गाल में समा गये यह महामारी का रूप लेता जा रहा है। इसका निदान तुरन्त होना चाहिए।

Read More

शिक्षामित्र से शिक्षिका बनीं पिंकी जादौन को दी विदाई शिक्षिका बनी शिक्षामित्र पिंकी जादौन के विदाई समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट करते शिक्षकगण महावन। विकास खण्ड बल्देव के प्राथमिक विद्यालय बन्दी प्रथम में कार्यरत शिक्षामित्र पिंकी जादौन के शिक्षक बनने के बाद विकास खण्ड फरह के प्राथमिक विद्यालय रैपुरा जाट में नियुक्ति होने पर प्राथमिक विद्यालय बंदी प्रथम में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास खण्ड नौहझील के एबीआरसी अजित कुमार ने कहा कि पिंकी जादौन का कार्यकाल उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा है। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पढ़ाने में रूचि लेनी चाहिए। देश के भावी कर्णधारों को सक्षम बनाने में शिक्षक ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान शिक्षिका पिंकी जादौन ने गर्मी के इस भीषण मौसम में बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो इस उद्देश्य से वाटर मिल्टन विद्यालय को भेंट किया। वहीं शिक्षिका पिंकी जादौन ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि स्टाफ से मिले प्यार को शायद ही वह भुला पायेंगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें शाॅल, स्मृति चिन्ह व छवि चित्र भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, शिक्षिका सुधा वर्मा, भगवान दास, रामबाबू, अचल कुमार, सुनहरी लाल एवं समस्त आंगनबाडी स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहा।

Read More

बल्देव। नगर पंचायत बल्देव में अब जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र पटल अब कम्प्यूटराइज्ड हो गया है। कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया से कस्बा वासियों में हर्ष की लहर की है, उनका कहना है कि इस प्रक्रिया से उन्हें अब कार्यालय में लगने वाली लंबी-लंबी कतार से छुटकारा मिलेगा। नगर पंचायत बल्देव के अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा ने इस संबंध में बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा जन्म व मृत्यु प्रमाण की प्रक्रिया कम्प्यूरीकृत कर दी गयी है। प्रार्थना पत्र देने के दो दिन अंदर ही लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके लिए कस्बा वासी कम्प्यूटर आॅपरेटर गोकुलेश पांडे से कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, सुजीत वर्मा, सूरज छौंकर, जयपाल छौंकर, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि प्रमुख हैं।

Read More

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के दौरान विगत दो दिवसीय 13 मई 2015 से 14 मई 2015 तक सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व उनकी वर्तमान स्थिति का पता लगाने व थाना क्षेत्र में आपसी विवादों के सम्बन्ध में जानकारी कर व उनकी रोक थाम हेतु वीट सूचना अंकित कराये जाने व वीट सूचना की जाॅच कर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में उक्त अभियान के अनुपालन में कार्यवाही की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप जनपद के प्रत्येक थानों में (5-5) कुल 100 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी अथवा वर्तमान स्थिति का पता लगाया गया, जिसमें 86 मौजूद मिले व 3 जेल में व 11 लापता पाये गये, लापता हिस्ट्रशीटरों का पता लगाये जाने हेतु थाना प्रभारियों को फर्द किता कराकर उनके पता लगाने व अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा राकेश कुमार सिंह ने आज सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने अपने थाना क्षेत्र में संद्धिग्ध व्यक्तियों तथा लापता हिस्ट्री शीटरों के सम्बन्ध में फर्द ‘अ‘ व ‘ब‘ किता करने व अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण करने वालों के विरूध धारा 34 पुलिस अधि0 से कि कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे अभियान के दौरान निम्नलिखित कार्यवाही की गयी है। अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूध जनपद में कुल 154 चालान अन्र्तगत धारा 34 पुलिस अधि0 में किये गये है, तथा संदिग्ध व्यक्तियों तथा लापता हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में जाॅच हेतु कुल 152 फर्द ‘अ‘ व ‘ब‘ किता की गई है। उपरोक्त अभियान से अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले व संदिग्ध व्यक्तियों व लापता अथवा अपने आपको छुपाये हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पर प्रभाव पडे़गा। आपसी विवादोें के सम्बन्ध में जनपद के थानों पर 74 बीट सूचनाऐं अंकित करायी गयी बीट सूचनाओं की जाॅच कराकर प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, जिससे आपसी विवाद में होने वाली घटनाओं की रोक थाम की जा सके। थाना महावन व थाना रिफाइनरी में कोई वीट सूचना अंकित न किये जाने के कारण थाना महावन व थाना रिफाइनरी के थाना प्रभारियों को कठोर चेतावनी दी गई।

Read More