मथुरा

मथुरा : शहर में भू-माफिया किसी न किसी तरह अपनी गतिविधियों को लगातार गति देने में जुटे हुए हैं। ताजा मामला कोतवाली वृंदावन के अंतर्गत चीर घाट के नजदीक मुक्ति धाम आश्रम द्वारा यमुना नदी के खादर की जमीन पर कब्जा करने की अवैध कोशिश का सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, देर रात वहां मलबा डालकर जमीन को ऊंचा करने के काम को अंजाम दिया गया।

Read More

मथुरा : शहर में भू-माफिया किसी न किसी तरह अपनी गतिविधियों को लगातार गति देने में जुटे हुए हैं। ताजा मामला कोतवाली वृंदावन के अंतर्गत चीर घाट के नजदीक मुक्ति धाम आश्रम द्वारा यमुना नदी के खादर की जमीन पर कब्जा करने की अवैध कोशिश का सामने आया है। देर रात वहां मलबा डालकर जमीन को ऊंचा करने के काम को अंजाम दिया गया। ध्यान रहे, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने आगरा से मथुरा जनपद तक यमुना नदी की खादर में किसी भी तरह के निर्माण कार्य को रोकने को लेकर नोटिस जारी किए हैं जिनके जवाब 14 सरकारी महकमों को 26 तारीख तक देने हैं। लेकिन, इस तरह के ज्यादातर निर्माण कार्यों के बारे में प्रशासन अनभिज्ञ बना हुआ है।    समाचारएक्सप्रेस.कॉम द्वारा एसडीएम सदर राजेश कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, उन्होंने लेखपाल भेजकर जांच कराने की बात जरूर कही। उन्होंने बताया की उक्त स्थान पर दो तहसीलों की सीमा लगती हैं और वह हिस्सा सदर तहसील में आता है।   

Read More

मथुरा। 20 हजार करोड़ रूपये भारत सरकार द्वारा गंगा के लिए देना और यमुना के लिए 20 रूपये भी नहीं, इससे यह पता चलता है कि यमुना के लिए केन्द्र सरकार कुछ करना नहीं चाहती यह बहुत बड़ा भेदभाव है। अभी तक सरकारें आश्वासन देती आ रही हैं लेकिन काम कहीं नहीं दिख रहा है। इसका परिणाम यमुना पट्टी के लोग असमय काल के गाल में समा रहें हैं। यमुना रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ब्रज का ऐसा कोई गाँव नहीं जहां इंसान के पीने योग्य पानी हो। ब्रज का सारा पानी विषाक्त हो गया है। हर वर्ष हजारो लोग कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों से काल के गाल में समा रहें हैं। अनकी जीवन रक्षा करना सरकार का काम है क्यों कि यमुना को जहरीला बनाने में सरकार का हाथ है। संत जी ने कहा कि आन्दोलन की कोईं अन्तिम सीमा नहीं होती है। जब तक यमुना स्वच्छ व अविरल नहीं हो जाती तब तब आन्दोलन जारी रहेगा। इसी संदर्भ में दिनांक 19 मई को प्रातः 9 बजे से गोविन्द मठ, वृन्दावन में यमुना रक्षक दल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता समेत एक बैठक बुलाई है, ताकि आगे की रणनिति पर विचार विमर्श किया जाये। उसी दिन केन्द्र ंसरकार और राज्य सरकार दोनों यमुना के मुद्दे पर उदासीनता व विचार होगा। साथ ही कई कार्यक्रम बनाये जायेंगे। ब्रज के हर गाँव की पानी की जाँच हो तथा सबके स्वाथ्य परिक्षण हो। उन्होने बताया कि अभी मैं वाटी गाँव, नरी, सेमरी, अकबरपुर, तरौली, भरतीया, नारायणपुर आदि गाँव का दौरा किया जहां हर गाँव में दर्जनों लोग कैंसर के बीमारी से काल के गाल में समा गये यह महामारी का रूप लेता जा रहा है। इसका निदान तुरन्त होना चाहिए।

Read More

शिक्षामित्र से शिक्षिका बनीं पिंकी जादौन को दी विदाई शिक्षिका बनी शिक्षामित्र पिंकी जादौन के विदाई समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट करते शिक्षकगण महावन। विकास खण्ड बल्देव के प्राथमिक विद्यालय बन्दी प्रथम में कार्यरत शिक्षामित्र पिंकी जादौन के शिक्षक बनने के बाद विकास खण्ड फरह के प्राथमिक विद्यालय रैपुरा जाट में नियुक्ति होने पर प्राथमिक विद्यालय बंदी प्रथम में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास खण्ड नौहझील के एबीआरसी अजित कुमार ने कहा कि पिंकी जादौन का कार्यकाल उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा है। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पढ़ाने में रूचि लेनी चाहिए। देश के भावी कर्णधारों को सक्षम बनाने में शिक्षक ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान शिक्षिका पिंकी जादौन ने गर्मी के इस भीषण मौसम में बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो इस उद्देश्य से वाटर मिल्टन विद्यालय को भेंट किया। वहीं शिक्षिका पिंकी जादौन ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि स्टाफ से मिले प्यार को शायद ही वह भुला पायेंगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें शाॅल, स्मृति चिन्ह व छवि चित्र भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, शिक्षिका सुधा वर्मा, भगवान दास, रामबाबू, अचल कुमार, सुनहरी लाल एवं समस्त आंगनबाडी स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहा।

Read More

बल्देव। नगर पंचायत बल्देव में अब जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र पटल अब कम्प्यूटराइज्ड हो गया है। कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया से कस्बा वासियों में हर्ष की लहर की है, उनका कहना है कि इस प्रक्रिया से उन्हें अब कार्यालय में लगने वाली लंबी-लंबी कतार से छुटकारा मिलेगा। नगर पंचायत बल्देव के अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा ने इस संबंध में बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा जन्म व मृत्यु प्रमाण की प्रक्रिया कम्प्यूरीकृत कर दी गयी है। प्रार्थना पत्र देने के दो दिन अंदर ही लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके लिए कस्बा वासी कम्प्यूटर आॅपरेटर गोकुलेश पांडे से कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, सुजीत वर्मा, सूरज छौंकर, जयपाल छौंकर, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि प्रमुख हैं।

Read More

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के दौरान विगत दो दिवसीय 13 मई 2015 से 14 मई 2015 तक सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व उनकी वर्तमान स्थिति का पता लगाने व थाना क्षेत्र में आपसी विवादों के सम्बन्ध में जानकारी कर व उनकी रोक थाम हेतु वीट सूचना अंकित कराये जाने व वीट सूचना की जाॅच कर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में उक्त अभियान के अनुपालन में कार्यवाही की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप जनपद के प्रत्येक थानों में (5-5) कुल 100 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी अथवा वर्तमान स्थिति का पता लगाया गया, जिसमें 86 मौजूद मिले व 3 जेल में व 11 लापता पाये गये, लापता हिस्ट्रशीटरों का पता लगाये जाने हेतु थाना प्रभारियों को फर्द किता कराकर उनके पता लगाने व अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा राकेश कुमार सिंह ने आज सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने अपने थाना क्षेत्र में संद्धिग्ध व्यक्तियों तथा लापता हिस्ट्री शीटरों के सम्बन्ध में फर्द ‘अ‘ व ‘ब‘ किता करने व अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण करने वालों के विरूध धारा 34 पुलिस अधि0 से कि कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे अभियान के दौरान निम्नलिखित कार्यवाही की गयी है। अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूध जनपद में कुल 154 चालान अन्र्तगत धारा 34 पुलिस अधि0 में किये गये है, तथा संदिग्ध व्यक्तियों तथा लापता हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में जाॅच हेतु कुल 152 फर्द ‘अ‘ व ‘ब‘ किता की गई है। उपरोक्त अभियान से अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले व संदिग्ध व्यक्तियों व लापता अथवा अपने आपको छुपाये हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पर प्रभाव पडे़गा। आपसी विवादोें के सम्बन्ध में जनपद के थानों पर 74 बीट सूचनाऐं अंकित करायी गयी बीट सूचनाओं की जाॅच कराकर प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, जिससे आपसी विवाद में होने वाली घटनाओं की रोक थाम की जा सके। थाना महावन व थाना रिफाइनरी में कोई वीट सूचना अंकित न किये जाने के कारण थाना महावन व थाना रिफाइनरी के थाना प्रभारियों को कठोर चेतावनी दी गई।

Read More



Mediabharti