मथुरा

25 को मथुरा आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- लक्ष्मीकांत वाजपेयी मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेस वे के राया कट पर जोशीला स्वागत किया, वे दिल्ली से देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिवस पर होने वाले विशाल सम्मलेन में भाग लेने सिकंदराराऊ जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के बीच शाल, पटका आदि उड़ा कर उनका स्वागत किया। उनके पहुँचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी वहां पहुँच गए थे। मथुरा भाजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ0 डी0पी0 गोयल ने माला पहना कर उनका स्वागत किया, इस बीच कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 25 मई के मथुरा आने की भी अनौपचारिक घोषणा की और कहा की केंद्र की कई भावी योजनाओं की घोषणा भी उस समय मथुरा में हो सकती है। स्वागत करने वालों में सर्वश्री डाॅ डी0पी0 गोयल, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, अजय पोइया, कारिंदा सिंह, रामकिशन पाठक, ज्ञानेन्द्र राणा, बंटी चैधरी, ज्ञानेन्द्र शर्मा, लकी कमल, विनोद अग्रवाल,  सत्यपाल चैधरी, चेतन मलिक, संजय शर्मा, ठाकुर मेघश्याम सिंह, संजय लवानिया, सुमित शर्मा, मुकुल अग्रवाल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, नितिन दिवाकर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

Read More

मथुरा : जनपद स्थित यमुना नदी खादर में चल रही अवैध निर्माण के खिलाफ मुहिम को उस वक्त और बल मिला जब कई सामाजिक संगठन और पर्यावरण कार्यकर्ता खुलकर इसके विरोध में सामने आए। ध्यान रहे, वृंदावन के अंतर्गत पानी गांव से छटीकरा तक अवैध कालोनी काटने का धंधा चरम पर है। महंगी कारें जैसे बड़े तोहफे देकर एजेंटों के जरिए ग्राहकों को ‘लूटने’ का क्रम जारी है। शहर के कई बड़े होटलों में ऐसी कंपनियों के दफ्तर खोले गए हैं। क्षेत्र में कम से कम 50 ऐसी कंपनियां इन गतिविधियों में लिप्त हैं। अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। ‘रुपये 2.40 लाख का प्लॉट खरीदो और रुपये 2.56 लाख का बोनस वापस पाओ’ जैसे लुभावने नारों के चलते ग्राहक आसानी से इनके मकड़जाल में फंस जाते हैं। विज्ञापनों में कहीं भी यह नहीं लिखा जाता है कि इस प्लॉट का आकार क्या होगा और यह कहां होगा। नियम और शर्तों का कहीं भी उल्लेख नहीं किया जा रहा है। विज्ञापनों में यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि ये फ्लैट और प्लॉट विकास प्राधिकरण से ‘अप्रूव’ कराए गए हैं या नहीं…। कहां बन रहे हैं और कितने मंजिल के बन रहे हैं, इसकी भी कोई जानकारी विज्ञापनों में नहीं दी गई है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण पहले ही 14 सरकारी विभागों को यमुना नदी की खादरों में चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस भेज चुका है। अधिकरण ने 26 मई तक नोटिस का जवाब मांगा है। ‘ब्रज बचाओ समिति’ के संयोजक मनोज चौधरी ने कहा कि खादरों पर कालोनी काटना अवैध है। वृन्दावन और मथुरा में इन कालोनाइजर का बड़ा खेल है। भोले-भाले लोग इनके जाल में फंस जाते हैं। इनके निशाने पर वृन्दावन से बाहर के लोग होते हैं जो इस कृष्णनगरी में अपना आशियाना बसाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को यहां जमीन दिखाकर उनको ठगा जाता है और उनसे मोटी कमाई करके ये कंपनियां रफूचक्कर हो जाती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज दीक्षित ने बताया कि पट्टे के नाम पर ये लोग सरकार से खेत ले लेते हैं और फिर उसी में कुछ दिन खेती करके उसे मोटी रकम लेकर बेच देते हैं। अगर प्रशासनिक अधिकारी नजर रखें तो उसमे अवैध कालोनी का निर्माण न हो सकेगा और आम लोगों को इनका शिकार होने से बचाया जा सकता है। कालोनाइजर विजय कांत शर्मा ने बताया कि खादरों की जमीनों को न तो बेच सकते हैं और ना ही कालोनी बनाई जा सकती हैं। यदि ऐसा कोई करता है यह तो अवैध गतिविधि है। सरकार ये जमीन किसान को खेती करने के लिए देती है न कि उसे बेचने के लिए। यहां के क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से ये कंपनियां फर्जी कालोनी काट देती हैं और दिल्ली, फरीदाबाद और गुड़गांव आदि के लोगों को बेच देते हैं। बाद में इन कंपनियों के कर्ता-धर्ता बोरिया बिस्तर बांधकर यहां से गायब हो जाते हैं। ये बाहर से आए कुछ कालोनाइजर हैं जो इस इलाके में सक्रिय हैं। समाचारएक्सप्रेस.कॉम से बात करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि खादरों में किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे वहां से हटाया जाएगा।

Read More

अमरनाथ विद्याश्रम में छात्रों के लिये दिल की सुनो विषयक वार्ता का हुआ आयोजन अमरनाथ विद्याश्रम में चिकित्सक डा0 विनायक अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट करते प्रधानाचार्य आदित्य कुमार वाजपेयी व अन्य मथुरा। प्रमुख आवासीय शिक्षण संस्थान अमरनाथ विद्याश्रम में विद्यार्थियांे को सम्बोधित करते हुये देश के प्रसिद्ध हाॅस्पीटल मेदांता मेडिसिटी के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा0 विनायक अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति के करीब से रहने सच्ची खुशी मिलती है तथा तन मन प्रसन्न रहता है। प्रकृति सबसे बड़ी डाॅक्टर है। विद्यालय में आयोजित वार्ता दिल की सुनो में डा0 विनायक अग्रवाल ने सीनियर विद्यार्थियों से कहा कि उम्मीदों का बोझ तथा भौतिकवाद का स्ट्रैस न लेते हुये हमेशा खुश रहे। हर बच्चा अच्छा होता है, हर बच्चे में प्रतिभा का भण्डार होता है। बच्चों को हमेशा सकारात्मक रहना चाहिये तथा अपने दिल तथा मन की सुननी चाहिये तथा वही बने जो वे बनना चाहते हैं। हमेशा अपने मन की सुननी चाहिये और उन्मुक्त विचारों की भांति सोचना चाहिये। हर बच्चे की प्रतिभा अलग है। बच्चों को अपना विकास इस प्रकार करना चाहिये कि वे चाहे कुछ भी करें पर दूसरो पर निर्भर न रहें तथा खुद को हर प्रकार के प्रेशर से मुक्त रखें व विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके ही आगे बढ़ना चाहिये। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने जड़ों से, अपने संस्कारों से जुड़े रहें। अपनी मातृभूमि, अपनी मातृभाषा से प्यार करें। बच्चों को अंग्रेजी आदि भाषायें तो सीखनी चाहिये किन्तु ध्यान रखें कि किसी भी तरह अपनी मातृभाषा का अपमान न हो। उन्होंने मातृकृपा सभागार में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह देते हुये बताया कि हैल्थ का सम्बन्ध मन से है इसलिये मन को हमेशा शांत रखें जब मन शांत रहेगा तो मन में सिर्फ सकारात्मक विचार ही आयेंगे। यह विद्यालय भगवान श्रीकृष्ण ब्रजभूमि में स्थित है, यहां के बच्चों के संस्कार बहुत ही अच्छे हैं। यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो बड़ों का आदर करिये तथा टीवी, मोबाईल आदि की स्क्रीन से दूर रहें। खूब मेहनत करिये, मिलजुल कर पढि़ये, ईमानदारी से अपना काम करिये तथा अपने विकास के रास्ते हमेशा खुले रखिये। उन्होंने बच्चों के माता पिता तथा गुरूओं को भी सलाह देते हुये कहा कि बच्चे जैसे भी हैं अच्छे हैं, बच्चांे के विचारों को सुने, उन्हें समझे तथा उन्हें वही बनाइये जो वे बनना चाहते हैं। उनका मानना था कि एकाग्र मन से काम करना ही मेडीटेशन है। विद्यार्थियों ने डा0 अग्रवाल से विभिन्न प्रश्न पूंछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। पूर्व में विद्यालय में पधारने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी, उप प्रधानाचार्य डा0 अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी डा0 अरूण कुमार तथा शैक्षणिक प्रभारी डा0 अनुराग वाजपेयी ने डा0 विनायक अग्रवाल का माला, पटका व भेंट के द्वारा स्वागत किया तथा उन्हें श्रेष्ठ चिकित्सक सम्मान से सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।

Read More

विकास कार्यो से कराया अवगत मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के वालंटियरों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव एसबी सिंह तथा एसएसपी की अनुपस्थिति में एसपी क्राइम से मुलाकात कर अब तक मिशन द्वारा यमुना को शुद्व कराने के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया। मीरा गोस्वामी, मुकेश ठाकुर व दिल्ली से आए हरीश के नेतृत्व में गई इस टीम के ऋचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, मनोज ठाकुर, पारूल शर्मा, शालिनी, ऋतु, मनीष राजपूत, भोला पंडित, देवन्द्र शर्मा, लव आदि ने सर्वप्रथम जिलाधिकारी के कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें व एसडीएम सुरेन्द्र शर्मा को विकास कार्यो से अवगत कराते हुए उन कार्यो के लिए संरक्षण की मांग की जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने स्वंय घाटों का निरीक्षण करने की बात कही और आश्वासन दिया कि वे भी इस कार्य में अपना हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए महाआरती के अनुरोध को स्वीकारते हुए कहा कि वे शीघ्र ही इस पावन कार्य के लिए समय निकालेंगे। उन्होंने मिशन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यमुना भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा यह प्रयास सराहना के योग्य तो है ही, साथ ही इस कार्य से यहां आने वाले पर्यटक भी लाभांवित होगें। इसके बाद इस प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह की अनुपस्थिति मंे उनका कार्य देख रहे एसपी क्राइम अशोक कुमार राय से वार्ता की और उन्हें श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आकर मां यमुना की भव्य शंखनाद महाआरती करने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए आज शाम को यहां आने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ताओं की इस टीम ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के कार्यालय का रूख किया और वहां के सचिव एसबी सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि विकास प्राधिकरण की सहायता से उन्हें यमुना के आस पास के क्षेत्र की भूमि कुछ समय के लिए प्राप्त हो जाए वे इस भूमि पर वृक्षारोपण कर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ब्रज की महत्वता से अवगत कराने में कामयाब हो सकते हैं। इस पर सचिव ने तत्काल ही कहा कि मिशन उन्हें ये बता दे कि वे किस भूमि पर वृक्षारोपण करना चाहते हैं, विकास प्राधिकरण उनकी इस कार्य में अवश्य मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही घाटों वाली यमुना का निरीक्षण करेंगे और वहां कराए गए विकास कार्यो का जायजा लेंगे। 

Read More

हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णानगर क्षेत्र के राधिका बिहार में एक गैस्ट हाउस की छत्त से आरईएस कर्मचारी का शव पड़ा मिला हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हैं। पुलिस मामलें की जांच में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मथुरा रिफाइनरी स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन का गेस्ट हाउस राधिका बिहार में मना हुआ हैं। गैस्ट हाउस की छत्त पर स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त कराई। मृतक युवक की शिनाख्त 45 वर्षीय दिनेश शर्मा के रूप में हुई जो राधिका बिहार ही निवासी है। मौके पर मृतक के परिजन भी आ गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना के सन्दर्भ में जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि मृतक दिनेश शर्मा आरइएस में कर्मचारी था और शराब पीनें का आदी था रात्रि में दिनेश ने अपने एक साथी के साथ गेस्टहाउस की छत्त पर शराब का सेवन किया इसी दौरान दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दूसरे युवक ने दिनेश पर किसी धातू से वार कर उसें मौत के घाट उतार कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया हैं पुलिस पकड़ें युवक से पूछताछ कर रही हैं।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के ग्राम टेटीगाॅव के पास सड़क किनारे वाहन के इन्तजार में खड़े युवक में टक्कर मार दी जिससें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाॅ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मारूति वैन संख्या यूपी 85एई 1982 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ें युवक में टक्कर मार दी। जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाॅ उसनें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई गुड्डू पुत्र देवीचरण निवासी पचेरा थाना नौहझील मथुरा ने अज्ञात चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More



Mediabharti