मथुरा

परेड का निरीक्षण करते एसएसपी राकेश कुमार सिंह मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा पुुलिस लाईन में शुक्रवार की परेड़ का निरीक्षण किया गया, परेड़ में उपस्थित थाना प्रभारियों को भीड़ नियत्रंण का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही उन्हे भीड़ निय़त्रण के उपकरण पहनने का अभ्यास कराया गया, कई थाना प्रभारियों के द्वारा भीड नियंत्रण उपकरण पहनने में अधिक समय लेने पर भविष्य में सचेत रहने हेतु निर्देशित किया गया, परेड़ के दौरान 10 कर्मचारियों का उत्कृष्ठ कोटि का टर्न-आउट पाये जाने पर नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया, तथा आठ कर्मचारियों का टर्न-आउट खराब पाये जाने पर उन्हे दंण्डित किया गया।  परेड़ की समाप्ति के पश्चात आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियांे कोतवाली, सदर, रिफाइनरी, की गाडियों में टियरगैस एण्टीराईट गन व विडियों कैमरा नही पाये जाने पर कोतवली, सदर, रिफाइनरी के थाना प्रभारियों को चेतवानी दी गयी। इसके पश्चात पुलिस लाईन में स्थित हाॅस्पीटल का निरीक्षण किया गया, हाॅस्पीटल में डा0 बी0डी0 रतन द्वारा फर्नीचर व कुलर की आवश्यकता बताये जाने पर प्रतिसार निरीक्षण को तत्काल फर्नीचर व कुलर लगाये जाने का आदेश दिया गया।

Read More

मिठाई की दुकान में हुए अग्निकाण्ड के बाद का नजारा मथुरा। शहर के बीएसए कालेज के बराबर वाली रोड स्थित यादव मिष्ठान भन्डार की दुकान में विद्युत बोर्ड में शार्ट सर्किट होने से दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान से धूआ उठता देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दुकान स्वामी को देकर राहत कार्य में जुट गये। वहीं मौके पर फायर विग्रेंड की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया गया है कि इस अग्निकाण्ड में लाखों रूपये का नुकसान हुआ है लेकिन कोई भी जन हानि नहीं हुई है।

Read More

डीएम कार्यालय पर डेरा डाले हुए शिक्षामित्र मथुरा। शासन द्वारा शिक्षा मित्रों को समायोंजन कर नियुक्त पत्र देने के आदेश के बावजूद भी शिक्षा विभाग ने पद रिक्त नहीं होने का वहाना कर कुछ शिक्षा मित्रों को नियुक्त पत्र जारी कर दिये गये लेकिन करीब चार सैकड़ा शिक्षा मित्रों को नियुक्त पत्र जारी नहीं होने पर, तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार बार आश्वासन देने के बाद भी नियुक्त पत्र नहीं मिलनें से परेशान शिक्षा मित्रों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डेरा डाल दिया। शिक्षा मित्रों का कहना है कि अब वह बिना नियुक्त पत्र लिया बिना यहाॅ से जाने वाले नहीं हैं।  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ मथुरा के जिलाध्यक्ष खेम सिंह चैधरी, महामंत्री मुशिंफ अली, उपाध्यक्ष संजय सिंह सिसोदिया, सतेन्द्र सिंह ने कहा कि अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक सात सदस्यी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें उक्त कमेटी द्वारा समायोजन के सम्बन्ध में 13 मई को निर्णय लिया जाना था परन्तु 15 मई तक शिक्षा मित्रों के समायोजन के सम्बन्ध में कोई निर्णय उक्त कमेटी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया हैं। अतः उन्होंने कहा कि अब वह यहाॅ से हटनें वाले नहीं है। इस अवसर पर शिक्षामित्रों ने अधिकारियों की बुद्वि शुद्वि के लिए वहीं पर हवन यज्ञ किया तथा अधिकारियों से यथाशीघ्र नियुक्त पत्र देने की माॅग की। इस अवसर पर संजय सिसोदिया, सुमन लता शर्मा, रवना सिंह, कुसुम लता, संगीता, गोपी चन्द्र सैनी, पंकज निषाद, प्रीति बंसल, सुमन शर्मा, राज कुमार चैधरी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के वैनर तलें कस्वा बरसाना के सैकड़ों नागरिकों ने राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह राजपूत, भरत सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थित में नगर मजिस्टेंªट को सौंपा। ज्ञापन में युवती से छेड़छाड़ के वाद मनचलें युवकों की शिकायत करने पर इसका परिणाम भोगने की धमकी दिये जाने को लेकर मनचलों की तुरन्त गिरफ्तार किये जाने की माॅग की गई। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की समस्याओं को रालोद द्वारा जिला मुख्यालय पर चलाये जा रहें धरना प्रदर्शन में पहुंचकर उसका समर्थन किया गया। इस अवसर पर मोंहन सिंह राजपुत ने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए सभी किसान दलगत राजनीति से हटकर एकजुट हैं और किसानों की समस्याओं के हल हेतु हर ध्रना प्रदर्शन में एकजुटता दिखाई देगी। बरसाना की घटना को लेकर सत्रह मई को बरसाना में एक सर्वदलीय महापंचायत बुलाये जाने का निश्चय किया गया हैं।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश किसान सभा द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में एक धरना प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय पर पूरनमल शर्मा की अघ्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर किसान नेता छीत्तर सिंह एडवोकेट ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 भाजपा व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ साथ यूपीए सरकार ने बनाया था जिसमेकं इनकी सहमति शामिल थी। इसके बावजूद केन्द्र में भाजपा के मोदी सरकार के आते ही पूजिपतियों को लाभ पहुंचाने का खेल शुरू हो गया हैं। इसी क्रम में किसानों की सहमति को दरकिनारा करते हुए जमीन छीनकर पूजीपतियों को देने के लिए नया आध्यादेश लाया गया हैं। जिसें लेकर आज पूरे देश में किसान मजदूर, सत्यागही कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफा कारपोर्ट घराने के लिए लाखों करोड़ों रूपयें कर्ज माफ कर दिया जाता है वहीं ओलावृष्टि आदि से पीडि़त किसानों के कर्ज माफ करने से केन्द्र सरकार कतरा रही हैं। इससें सरकार की किसान विरोधी मानसिकता उजागर होती हैं। राध चैधरी ने कहा कि अगर किसानों को 15 दिन के अन्दर मुआवजा नहीं दिया गया तो प्रदेश की किसान सभा जेल भरो आन्दोलन शुरू करेगी। धरने को बच्चू सिंह, थानसिंह एड0 मोहन पहलवान, कृष्णपाल, कैदार सिंह, जगदीश शर्मा, जगन्नाथ, गफ्फार अव्वास, बाबूलाल, चैं0 नवल सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।

Read More

वृन्दावन। श्री परशुराम शोभयात्रा समिति वृन्दावन के मुख्य संयोजक पं0 मुकेश गौतम ने पत्रकारा वार्ता में जानकारी देते हुये कहा कि 21 मई को निकलने वाली भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा श्री परशुराम पार्क रमणरेती से प्रारम्भ होकर विद्यापीठ चैराहा, अठखंभा, लोई बाजार, प्रताप बाजार, अनाजमंडी, चुंगी चैराहा होते हुये रंगजी मंदिर कटरा में शोभयात्रा का समापन होगा। इस शोभायात्रा में 2 दर्जन से अधिक झांकियां, 5 बैण्ड, दिल्ली के तांसे, राया की शहनाई के अतिरिक्त विभिन्न बृजमंडल के संगठनों के पदाधिकारी इस शोभयात्रा में सम्मिलित होंगे। 20 मई 2015 बुद्ववार को संायकाल 5.30 बजे रंगनाथ मंदिर से दोपहिया वाहन रैली रंगनाथ मंदिर से प्रारम्भ होकर परशुराम पार्क पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में करीबन 3000-4000 लोगों की उपस्थित होने की पूर्ण संभावना है। दिल्ली का सुप्रसिद्ध जिया बैण्ड के भी शोभायात्रा में आने की संभावना है। इस अभूतपूर्व शोभायात्रा में समस्त सनातन धर्म प्रेमी भक्तजन अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनायंे। इसके साथ ही नगर के मुख्य मार्गाें चैराहों पर विप्रजन एवं भक्तजन शोभायात्रा पर पुष्प् वर्षा एवं भगवान परशुराम की आरती करें। प्रेस वार्ता में उपस्थित जनों में राष्ट्रीय प्रवक्ता पं0 बिहारीलाल वशिष्ठ, पं0 बालकृष्ण गौतम, आचार्य रमेशचन्द्र विधि शास्त्री, बालो पंडित, पं0 जगदीश नीलम, पं0 महेशचन्द्र शर्मा, पं. मुकेश सारस्वत, अरविन्द गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, रवि शर्मा पप्पू, स्वामी गोपालाचार्य, प्रदीप गोस्वामी, विष्णु गौड, पं0 वीरेन्द्र शर्मा, पं0 छैलबिहारी शर्मा, कृष्णमुरारी मोतीवाला आदि उपस्थित रहे।

Read More

25 को मथुरा आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- लक्ष्मीकांत वाजपेयी मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेस वे के राया कट पर जोशीला स्वागत किया, वे दिल्ली से देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिवस पर होने वाले विशाल सम्मलेन में भाग लेने सिकंदराराऊ जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के बीच शाल, पटका आदि उड़ा कर उनका स्वागत किया। उनके पहुँचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी वहां पहुँच गए थे। मथुरा भाजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ0 डी0पी0 गोयल ने माला पहना कर उनका स्वागत किया, इस बीच कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 25 मई के मथुरा आने की भी अनौपचारिक घोषणा की और कहा की केंद्र की कई भावी योजनाओं की घोषणा भी उस समय मथुरा में हो सकती है। स्वागत करने वालों में सर्वश्री डाॅ डी0पी0 गोयल, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, अजय पोइया, कारिंदा सिंह, रामकिशन पाठक, ज्ञानेन्द्र राणा, बंटी चैधरी, ज्ञानेन्द्र शर्मा, लकी कमल, विनोद अग्रवाल,  सत्यपाल चैधरी, चेतन मलिक, संजय शर्मा, ठाकुर मेघश्याम सिंह, संजय लवानिया, सुमित शर्मा, मुकुल अग्रवाल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, नितिन दिवाकर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

Read More

मथुरा : जनपद स्थित यमुना नदी खादर में चल रही अवैध निर्माण के खिलाफ मुहिम को उस वक्त और बल मिला जब कई सामाजिक संगठन और पर्यावरण कार्यकर्ता खुलकर इसके विरोध में सामने आए। ध्यान रहे, वृंदावन के अंतर्गत पानी गांव से छटीकरा तक अवैध कालोनी काटने का धंधा चरम पर है। महंगी कारें जैसे बड़े तोहफे देकर एजेंटों के जरिए ग्राहकों को ‘लूटने’ का क्रम जारी है। शहर के कई बड़े होटलों में ऐसी कंपनियों के दफ्तर खोले गए हैं। क्षेत्र में कम से कम 50 ऐसी कंपनियां इन गतिविधियों में लिप्त हैं। अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। ‘रुपये 2.40 लाख का प्लॉट खरीदो और रुपये 2.56 लाख का बोनस वापस पाओ’ जैसे लुभावने नारों के चलते ग्राहक आसानी से इनके मकड़जाल में फंस जाते हैं। विज्ञापनों में कहीं भी यह नहीं लिखा जाता है कि इस प्लॉट का आकार क्या होगा और यह कहां होगा। नियम और शर्तों का कहीं भी उल्लेख नहीं किया जा रहा है। विज्ञापनों में यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि ये फ्लैट और प्लॉट विकास प्राधिकरण से ‘अप्रूव’ कराए गए हैं या नहीं…। कहां बन रहे हैं और कितने मंजिल के बन रहे हैं, इसकी भी कोई जानकारी विज्ञापनों में नहीं दी गई है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण पहले ही 14 सरकारी विभागों को यमुना नदी की खादरों में चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस भेज चुका है। अधिकरण ने 26 मई तक नोटिस का जवाब मांगा है। ‘ब्रज बचाओ समिति’ के संयोजक मनोज चौधरी ने कहा कि खादरों पर कालोनी काटना अवैध है। वृन्दावन और मथुरा में इन कालोनाइजर का बड़ा खेल है। भोले-भाले लोग इनके जाल में फंस जाते हैं। इनके निशाने पर वृन्दावन से बाहर के लोग होते हैं जो इस कृष्णनगरी में अपना आशियाना बसाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को यहां जमीन दिखाकर उनको ठगा जाता है और उनसे मोटी कमाई करके ये कंपनियां रफूचक्कर हो जाती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज दीक्षित ने बताया कि पट्टे के नाम पर ये लोग सरकार से खेत ले लेते हैं और फिर उसी में कुछ दिन खेती करके उसे मोटी रकम लेकर बेच देते हैं। अगर प्रशासनिक अधिकारी नजर रखें तो उसमे अवैध कालोनी का निर्माण न हो सकेगा और आम लोगों को इनका शिकार होने से बचाया जा सकता है। कालोनाइजर विजय कांत शर्मा ने बताया कि खादरों की जमीनों को न तो बेच सकते हैं और ना ही कालोनी बनाई जा सकती हैं। यदि ऐसा कोई करता है यह तो अवैध गतिविधि है। सरकार ये जमीन किसान को खेती करने के लिए देती है न कि उसे बेचने के लिए। यहां के क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से ये कंपनियां फर्जी कालोनी काट देती हैं और दिल्ली, फरीदाबाद और गुड़गांव आदि के लोगों को बेच देते हैं। बाद में इन कंपनियों के कर्ता-धर्ता बोरिया बिस्तर बांधकर यहां से गायब हो जाते हैं। ये बाहर से आए कुछ कालोनाइजर हैं जो इस इलाके में सक्रिय हैं। समाचारएक्सप्रेस.कॉम से बात करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि खादरों में किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे वहां से हटाया जाएगा।

Read More

अमरनाथ विद्याश्रम में छात्रों के लिये दिल की सुनो विषयक वार्ता का हुआ आयोजन अमरनाथ विद्याश्रम में चिकित्सक डा0 विनायक अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट करते प्रधानाचार्य आदित्य कुमार वाजपेयी व अन्य मथुरा। प्रमुख आवासीय शिक्षण संस्थान अमरनाथ विद्याश्रम में विद्यार्थियांे को सम्बोधित करते हुये देश के प्रसिद्ध हाॅस्पीटल मेदांता मेडिसिटी के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा0 विनायक अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति के करीब से रहने सच्ची खुशी मिलती है तथा तन मन प्रसन्न रहता है। प्रकृति सबसे बड़ी डाॅक्टर है। विद्यालय में आयोजित वार्ता दिल की सुनो में डा0 विनायक अग्रवाल ने सीनियर विद्यार्थियों से कहा कि उम्मीदों का बोझ तथा भौतिकवाद का स्ट्रैस न लेते हुये हमेशा खुश रहे। हर बच्चा अच्छा होता है, हर बच्चे में प्रतिभा का भण्डार होता है। बच्चों को हमेशा सकारात्मक रहना चाहिये तथा अपने दिल तथा मन की सुननी चाहिये तथा वही बने जो वे बनना चाहते हैं। हमेशा अपने मन की सुननी चाहिये और उन्मुक्त विचारों की भांति सोचना चाहिये। हर बच्चे की प्रतिभा अलग है। बच्चों को अपना विकास इस प्रकार करना चाहिये कि वे चाहे कुछ भी करें पर दूसरो पर निर्भर न रहें तथा खुद को हर प्रकार के प्रेशर से मुक्त रखें व विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके ही आगे बढ़ना चाहिये। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने जड़ों से, अपने संस्कारों से जुड़े रहें। अपनी मातृभूमि, अपनी मातृभाषा से प्यार करें। बच्चों को अंग्रेजी आदि भाषायें तो सीखनी चाहिये किन्तु ध्यान रखें कि किसी भी तरह अपनी मातृभाषा का अपमान न हो। उन्होंने मातृकृपा सभागार में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह देते हुये बताया कि हैल्थ का सम्बन्ध मन से है इसलिये मन को हमेशा शांत रखें जब मन शांत रहेगा तो मन में सिर्फ सकारात्मक विचार ही आयेंगे। यह विद्यालय भगवान श्रीकृष्ण ब्रजभूमि में स्थित है, यहां के बच्चों के संस्कार बहुत ही अच्छे हैं। यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो बड़ों का आदर करिये तथा टीवी, मोबाईल आदि की स्क्रीन से दूर रहें। खूब मेहनत करिये, मिलजुल कर पढि़ये, ईमानदारी से अपना काम करिये तथा अपने विकास के रास्ते हमेशा खुले रखिये। उन्होंने बच्चों के माता पिता तथा गुरूओं को भी सलाह देते हुये कहा कि बच्चे जैसे भी हैं अच्छे हैं, बच्चांे के विचारों को सुने, उन्हें समझे तथा उन्हें वही बनाइये जो वे बनना चाहते हैं। उनका मानना था कि एकाग्र मन से काम करना ही मेडीटेशन है। विद्यार्थियों ने डा0 अग्रवाल से विभिन्न प्रश्न पूंछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। पूर्व में विद्यालय में पधारने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी, उप प्रधानाचार्य डा0 अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी डा0 अरूण कुमार तथा शैक्षणिक प्रभारी डा0 अनुराग वाजपेयी ने डा0 विनायक अग्रवाल का माला, पटका व भेंट के द्वारा स्वागत किया तथा उन्हें श्रेष्ठ चिकित्सक सम्मान से सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।

Read More

विकास कार्यो से कराया अवगत मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के वालंटियरों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव एसबी सिंह तथा एसएसपी की अनुपस्थिति में एसपी क्राइम से मुलाकात कर अब तक मिशन द्वारा यमुना को शुद्व कराने के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया। मीरा गोस्वामी, मुकेश ठाकुर व दिल्ली से आए हरीश के नेतृत्व में गई इस टीम के ऋचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, मनोज ठाकुर, पारूल शर्मा, शालिनी, ऋतु, मनीष राजपूत, भोला पंडित, देवन्द्र शर्मा, लव आदि ने सर्वप्रथम जिलाधिकारी के कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें व एसडीएम सुरेन्द्र शर्मा को विकास कार्यो से अवगत कराते हुए उन कार्यो के लिए संरक्षण की मांग की जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने स्वंय घाटों का निरीक्षण करने की बात कही और आश्वासन दिया कि वे भी इस कार्य में अपना हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए महाआरती के अनुरोध को स्वीकारते हुए कहा कि वे शीघ्र ही इस पावन कार्य के लिए समय निकालेंगे। उन्होंने मिशन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यमुना भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा यह प्रयास सराहना के योग्य तो है ही, साथ ही इस कार्य से यहां आने वाले पर्यटक भी लाभांवित होगें। इसके बाद इस प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह की अनुपस्थिति मंे उनका कार्य देख रहे एसपी क्राइम अशोक कुमार राय से वार्ता की और उन्हें श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आकर मां यमुना की भव्य शंखनाद महाआरती करने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए आज शाम को यहां आने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ताओं की इस टीम ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के कार्यालय का रूख किया और वहां के सचिव एसबी सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि विकास प्राधिकरण की सहायता से उन्हें यमुना के आस पास के क्षेत्र की भूमि कुछ समय के लिए प्राप्त हो जाए वे इस भूमि पर वृक्षारोपण कर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ब्रज की महत्वता से अवगत कराने में कामयाब हो सकते हैं। इस पर सचिव ने तत्काल ही कहा कि मिशन उन्हें ये बता दे कि वे किस भूमि पर वृक्षारोपण करना चाहते हैं, विकास प्राधिकरण उनकी इस कार्य में अवश्य मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही घाटों वाली यमुना का निरीक्षण करेंगे और वहां कराए गए विकास कार्यो का जायजा लेंगे। 

Read More