मथुरा

मथुरा। 20 हजार करोड़ रूपये भारत सरकार द्वारा गंगा के लिए देना और यमुना के लिए 20 रूपये भी नहीं, इससे यह पता चलता है कि यमुना के लिए केन्द्र सरकार कुछ करना नहीं चाहती यह बहुत बड़ा भेदभाव है। अभी तक सरकारें आश्वासन देती आ रही हैं लेकिन काम कहीं नहीं दिख रहा है। इसका परिणाम यमुना पट्टी के लोग असमय काल के गाल में समा रहें हैं। यमुना रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ब्रज का ऐसा कोई गाँव नहीं जहां इंसान के पीने योग्य पानी हो। ब्रज का सारा पानी विषाक्त हो गया है। हर वर्ष हजारो लोग कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों से काल के गाल में समा रहें हैं। अनकी जीवन रक्षा करना सरकार का काम है क्यों कि यमुना को जहरीला बनाने में सरकार का हाथ है। संत जी ने कहा कि आन्दोलन की कोईं अन्तिम सीमा नहीं होती है। जब तक यमुना स्वच्छ व अविरल नहीं हो जाती तब तब आन्दोलन जारी रहेगा। इसी संदर्भ में दिनांक 19 मई को प्रातः 9 बजे से गोविन्द मठ, वृन्दावन में यमुना रक्षक दल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता समेत एक बैठक बुलाई है, ताकि आगे की रणनिति पर विचार विमर्श किया जाये। उसी दिन केन्द्र ंसरकार और राज्य सरकार दोनों यमुना के मुद्दे पर उदासीनता व विचार होगा। साथ ही कई कार्यक्रम बनाये जायेंगे। ब्रज के हर गाँव की पानी की जाँच हो तथा सबके स्वाथ्य परिक्षण हो। उन्होने बताया कि अभी मैं वाटी गाँव, नरी, सेमरी, अकबरपुर, तरौली, भरतीया, नारायणपुर आदि गाँव का दौरा किया जहां हर गाँव में दर्जनों लोग कैंसर के बीमारी से काल के गाल में समा गये यह महामारी का रूप लेता जा रहा है। इसका निदान तुरन्त होना चाहिए।

Read More

शिक्षामित्र से शिक्षिका बनीं पिंकी जादौन को दी विदाई शिक्षिका बनी शिक्षामित्र पिंकी जादौन के विदाई समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट करते शिक्षकगण महावन। विकास खण्ड बल्देव के प्राथमिक विद्यालय बन्दी प्रथम में कार्यरत शिक्षामित्र पिंकी जादौन के शिक्षक बनने के बाद विकास खण्ड फरह के प्राथमिक विद्यालय रैपुरा जाट में नियुक्ति होने पर प्राथमिक विद्यालय बंदी प्रथम में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास खण्ड नौहझील के एबीआरसी अजित कुमार ने कहा कि पिंकी जादौन का कार्यकाल उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा है। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पढ़ाने में रूचि लेनी चाहिए। देश के भावी कर्णधारों को सक्षम बनाने में शिक्षक ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान शिक्षिका पिंकी जादौन ने गर्मी के इस भीषण मौसम में बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो इस उद्देश्य से वाटर मिल्टन विद्यालय को भेंट किया। वहीं शिक्षिका पिंकी जादौन ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि स्टाफ से मिले प्यार को शायद ही वह भुला पायेंगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें शाॅल, स्मृति चिन्ह व छवि चित्र भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, शिक्षिका सुधा वर्मा, भगवान दास, रामबाबू, अचल कुमार, सुनहरी लाल एवं समस्त आंगनबाडी स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहा।

Read More

बल्देव। नगर पंचायत बल्देव में अब जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र पटल अब कम्प्यूटराइज्ड हो गया है। कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया से कस्बा वासियों में हर्ष की लहर की है, उनका कहना है कि इस प्रक्रिया से उन्हें अब कार्यालय में लगने वाली लंबी-लंबी कतार से छुटकारा मिलेगा। नगर पंचायत बल्देव के अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा ने इस संबंध में बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा जन्म व मृत्यु प्रमाण की प्रक्रिया कम्प्यूरीकृत कर दी गयी है। प्रार्थना पत्र देने के दो दिन अंदर ही लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके लिए कस्बा वासी कम्प्यूटर आॅपरेटर गोकुलेश पांडे से कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, सुजीत वर्मा, सूरज छौंकर, जयपाल छौंकर, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि प्रमुख हैं।

Read More

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के दौरान विगत दो दिवसीय 13 मई 2015 से 14 मई 2015 तक सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व उनकी वर्तमान स्थिति का पता लगाने व थाना क्षेत्र में आपसी विवादों के सम्बन्ध में जानकारी कर व उनकी रोक थाम हेतु वीट सूचना अंकित कराये जाने व वीट सूचना की जाॅच कर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में उक्त अभियान के अनुपालन में कार्यवाही की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप जनपद के प्रत्येक थानों में (5-5) कुल 100 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी अथवा वर्तमान स्थिति का पता लगाया गया, जिसमें 86 मौजूद मिले व 3 जेल में व 11 लापता पाये गये, लापता हिस्ट्रशीटरों का पता लगाये जाने हेतु थाना प्रभारियों को फर्द किता कराकर उनके पता लगाने व अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा राकेश कुमार सिंह ने आज सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने अपने थाना क्षेत्र में संद्धिग्ध व्यक्तियों तथा लापता हिस्ट्री शीटरों के सम्बन्ध में फर्द ‘अ‘ व ‘ब‘ किता करने व अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण करने वालों के विरूध धारा 34 पुलिस अधि0 से कि कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे अभियान के दौरान निम्नलिखित कार्यवाही की गयी है। अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूध जनपद में कुल 154 चालान अन्र्तगत धारा 34 पुलिस अधि0 में किये गये है, तथा संदिग्ध व्यक्तियों तथा लापता हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में जाॅच हेतु कुल 152 फर्द ‘अ‘ व ‘ब‘ किता की गई है। उपरोक्त अभियान से अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले व संदिग्ध व्यक्तियों व लापता अथवा अपने आपको छुपाये हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पर प्रभाव पडे़गा। आपसी विवादोें के सम्बन्ध में जनपद के थानों पर 74 बीट सूचनाऐं अंकित करायी गयी बीट सूचनाओं की जाॅच कराकर प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, जिससे आपसी विवाद में होने वाली घटनाओं की रोक थाम की जा सके। थाना महावन व थाना रिफाइनरी में कोई वीट सूचना अंकित न किये जाने के कारण थाना महावन व थाना रिफाइनरी के थाना प्रभारियों को कठोर चेतावनी दी गई।

Read More

परेड का निरीक्षण करते एसएसपी राकेश कुमार सिंह मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा पुुलिस लाईन में शुक्रवार की परेड़ का निरीक्षण किया गया, परेड़ में उपस्थित थाना प्रभारियों को भीड़ नियत्रंण का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही उन्हे भीड़ निय़त्रण के उपकरण पहनने का अभ्यास कराया गया, कई थाना प्रभारियों के द्वारा भीड नियंत्रण उपकरण पहनने में अधिक समय लेने पर भविष्य में सचेत रहने हेतु निर्देशित किया गया, परेड़ के दौरान 10 कर्मचारियों का उत्कृष्ठ कोटि का टर्न-आउट पाये जाने पर नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया, तथा आठ कर्मचारियों का टर्न-आउट खराब पाये जाने पर उन्हे दंण्डित किया गया।  परेड़ की समाप्ति के पश्चात आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियांे कोतवाली, सदर, रिफाइनरी, की गाडियों में टियरगैस एण्टीराईट गन व विडियों कैमरा नही पाये जाने पर कोतवली, सदर, रिफाइनरी के थाना प्रभारियों को चेतवानी दी गयी। इसके पश्चात पुलिस लाईन में स्थित हाॅस्पीटल का निरीक्षण किया गया, हाॅस्पीटल में डा0 बी0डी0 रतन द्वारा फर्नीचर व कुलर की आवश्यकता बताये जाने पर प्रतिसार निरीक्षण को तत्काल फर्नीचर व कुलर लगाये जाने का आदेश दिया गया।

Read More

मिठाई की दुकान में हुए अग्निकाण्ड के बाद का नजारा मथुरा। शहर के बीएसए कालेज के बराबर वाली रोड स्थित यादव मिष्ठान भन्डार की दुकान में विद्युत बोर्ड में शार्ट सर्किट होने से दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान से धूआ उठता देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दुकान स्वामी को देकर राहत कार्य में जुट गये। वहीं मौके पर फायर विग्रेंड की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया गया है कि इस अग्निकाण्ड में लाखों रूपये का नुकसान हुआ है लेकिन कोई भी जन हानि नहीं हुई है।

Read More

डीएम कार्यालय पर डेरा डाले हुए शिक्षामित्र मथुरा। शासन द्वारा शिक्षा मित्रों को समायोंजन कर नियुक्त पत्र देने के आदेश के बावजूद भी शिक्षा विभाग ने पद रिक्त नहीं होने का वहाना कर कुछ शिक्षा मित्रों को नियुक्त पत्र जारी कर दिये गये लेकिन करीब चार सैकड़ा शिक्षा मित्रों को नियुक्त पत्र जारी नहीं होने पर, तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार बार आश्वासन देने के बाद भी नियुक्त पत्र नहीं मिलनें से परेशान शिक्षा मित्रों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डेरा डाल दिया। शिक्षा मित्रों का कहना है कि अब वह बिना नियुक्त पत्र लिया बिना यहाॅ से जाने वाले नहीं हैं।  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ मथुरा के जिलाध्यक्ष खेम सिंह चैधरी, महामंत्री मुशिंफ अली, उपाध्यक्ष संजय सिंह सिसोदिया, सतेन्द्र सिंह ने कहा कि अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक सात सदस्यी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें उक्त कमेटी द्वारा समायोजन के सम्बन्ध में 13 मई को निर्णय लिया जाना था परन्तु 15 मई तक शिक्षा मित्रों के समायोजन के सम्बन्ध में कोई निर्णय उक्त कमेटी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया हैं। अतः उन्होंने कहा कि अब वह यहाॅ से हटनें वाले नहीं है। इस अवसर पर शिक्षामित्रों ने अधिकारियों की बुद्वि शुद्वि के लिए वहीं पर हवन यज्ञ किया तथा अधिकारियों से यथाशीघ्र नियुक्त पत्र देने की माॅग की। इस अवसर पर संजय सिसोदिया, सुमन लता शर्मा, रवना सिंह, कुसुम लता, संगीता, गोपी चन्द्र सैनी, पंकज निषाद, प्रीति बंसल, सुमन शर्मा, राज कुमार चैधरी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के वैनर तलें कस्वा बरसाना के सैकड़ों नागरिकों ने राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह राजपूत, भरत सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थित में नगर मजिस्टेंªट को सौंपा। ज्ञापन में युवती से छेड़छाड़ के वाद मनचलें युवकों की शिकायत करने पर इसका परिणाम भोगने की धमकी दिये जाने को लेकर मनचलों की तुरन्त गिरफ्तार किये जाने की माॅग की गई। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की समस्याओं को रालोद द्वारा जिला मुख्यालय पर चलाये जा रहें धरना प्रदर्शन में पहुंचकर उसका समर्थन किया गया। इस अवसर पर मोंहन सिंह राजपुत ने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए सभी किसान दलगत राजनीति से हटकर एकजुट हैं और किसानों की समस्याओं के हल हेतु हर ध्रना प्रदर्शन में एकजुटता दिखाई देगी। बरसाना की घटना को लेकर सत्रह मई को बरसाना में एक सर्वदलीय महापंचायत बुलाये जाने का निश्चय किया गया हैं।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश किसान सभा द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में एक धरना प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय पर पूरनमल शर्मा की अघ्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर किसान नेता छीत्तर सिंह एडवोकेट ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 भाजपा व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ साथ यूपीए सरकार ने बनाया था जिसमेकं इनकी सहमति शामिल थी। इसके बावजूद केन्द्र में भाजपा के मोदी सरकार के आते ही पूजिपतियों को लाभ पहुंचाने का खेल शुरू हो गया हैं। इसी क्रम में किसानों की सहमति को दरकिनारा करते हुए जमीन छीनकर पूजीपतियों को देने के लिए नया आध्यादेश लाया गया हैं। जिसें लेकर आज पूरे देश में किसान मजदूर, सत्यागही कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफा कारपोर्ट घराने के लिए लाखों करोड़ों रूपयें कर्ज माफ कर दिया जाता है वहीं ओलावृष्टि आदि से पीडि़त किसानों के कर्ज माफ करने से केन्द्र सरकार कतरा रही हैं। इससें सरकार की किसान विरोधी मानसिकता उजागर होती हैं। राध चैधरी ने कहा कि अगर किसानों को 15 दिन के अन्दर मुआवजा नहीं दिया गया तो प्रदेश की किसान सभा जेल भरो आन्दोलन शुरू करेगी। धरने को बच्चू सिंह, थानसिंह एड0 मोहन पहलवान, कृष्णपाल, कैदार सिंह, जगदीश शर्मा, जगन्नाथ, गफ्फार अव्वास, बाबूलाल, चैं0 नवल सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।

Read More

वृन्दावन। श्री परशुराम शोभयात्रा समिति वृन्दावन के मुख्य संयोजक पं0 मुकेश गौतम ने पत्रकारा वार्ता में जानकारी देते हुये कहा कि 21 मई को निकलने वाली भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा श्री परशुराम पार्क रमणरेती से प्रारम्भ होकर विद्यापीठ चैराहा, अठखंभा, लोई बाजार, प्रताप बाजार, अनाजमंडी, चुंगी चैराहा होते हुये रंगजी मंदिर कटरा में शोभयात्रा का समापन होगा। इस शोभायात्रा में 2 दर्जन से अधिक झांकियां, 5 बैण्ड, दिल्ली के तांसे, राया की शहनाई के अतिरिक्त विभिन्न बृजमंडल के संगठनों के पदाधिकारी इस शोभयात्रा में सम्मिलित होंगे। 20 मई 2015 बुद्ववार को संायकाल 5.30 बजे रंगनाथ मंदिर से दोपहिया वाहन रैली रंगनाथ मंदिर से प्रारम्भ होकर परशुराम पार्क पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में करीबन 3000-4000 लोगों की उपस्थित होने की पूर्ण संभावना है। दिल्ली का सुप्रसिद्ध जिया बैण्ड के भी शोभायात्रा में आने की संभावना है। इस अभूतपूर्व शोभायात्रा में समस्त सनातन धर्म प्रेमी भक्तजन अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनायंे। इसके साथ ही नगर के मुख्य मार्गाें चैराहों पर विप्रजन एवं भक्तजन शोभायात्रा पर पुष्प् वर्षा एवं भगवान परशुराम की आरती करें। प्रेस वार्ता में उपस्थित जनों में राष्ट्रीय प्रवक्ता पं0 बिहारीलाल वशिष्ठ, पं0 बालकृष्ण गौतम, आचार्य रमेशचन्द्र विधि शास्त्री, बालो पंडित, पं0 जगदीश नीलम, पं0 महेशचन्द्र शर्मा, पं. मुकेश सारस्वत, अरविन्द गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, रवि शर्मा पप्पू, स्वामी गोपालाचार्य, प्रदीप गोस्वामी, विष्णु गौड, पं0 वीरेन्द्र शर्मा, पं0 छैलबिहारी शर्मा, कृष्णमुरारी मोतीवाला आदि उपस्थित रहे।

Read More