मथुरा

मथुरा। संस्कार भारती नटराज समिति एवं महिला शान्ति सेना के संयुक्त तत्वावधन में स्थानीय सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में मातृ शक्ति को समर्पित काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसविका लक्ष्मी गौतम डा. दीपा अग्रवाल, लोक गायिका माध्ुरी शर्मा ने माॅ शारदें की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर दसवी रैंक प्राप्त अबनिका गौतम का अनामिका दीक्षित, व सीमा सिंह ने पीसीएसजे- झारंखण्ड में दसवी रैंक प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। काव्य सध्या का आरंभ रवीन्द्र रसिक नले सरस्वती वन्दना से किया। कार्यक्रम में पं0 पुडीर काक्ष्य व माध्ुरी शर्मा के गीता ने कार्यक्रम में समां वाद दिया। कार्यक्रम में मनवीर मध्ूर, जितेन्द्र विमल, डा. अरिमा त्रिपाठी, डा. अनामिका दीक्षित, डा. जमुना शर्मा, डा. विवेक निध्,िसन्तोष सिंह, मदनमोहन आदि ने अपनी रचना व काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रान्तीय मंत्राी शिव कुमार गुप्ता, घनश्याम हरियाण, बिजेन्द्र नागर, अखिलेश अग्रवाल, विशनकान्त मिलिन्द, अरविन्द शर्मा, राजेन्द्र सिंह, विनीता निगम आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। जनपद में वड़ें पैमाने पर चल रही सट्टा बुकी संचालकों के विरूद्व पुलिस ने कड़ा रूख अख्त्यिार करते हुए सट्टा बुकी संचालकों के विरूद्व छापामार अभियान चलाया गया। जिससें उक्त कारोबार करने वालों में हड़कम्प जरूर मंचा लेंकिन पुलिस ने उन्हीं सट्टा संचालकों के विरूद्व कार्यवाही की जहाॅ से उन्हें नाम मात्रा की महिनें दारी आती हैं। लोगों का कहना है कि अगर जनपद पुलिस ईमानदारी व दृढ़ इच्छाशक्ति से सट्टा बुकी संचालकों के विरूद्व कार्यवाही करें तो ऐसा कोई सट्टी बुकी संचालक नहीं है जो पुलिए की पकड़ से दूर हो। लेकिन प्रतिमाह मोटी ध्नराशि व सपफेद पोश नेताओं का सरंक्षण व आला अध्किारियों के इसमें शामिल होने से पुलिस टीम भी इनकी उक्त कारगुजारी से अपने मुंह पफेर लेती है। अन्यथा बुकी संचालक की क्या मजाल की वह बिना पुलिस के आशीर्वाद के वह बुकी का सचालन कर सकेगे।  

Read More

मथुरा : वृंदावन के अंतर्गत पानी गांव से छटीकरा तक अवैध कालोनी काटने का धंधा चरम पर है। महंगी कारें जैसे बड़े तोहफे देकर एजेंटों के जरिए ग्राहकों को ‘लूटने’ का क्रम जारी है। शहर के कई बड़े होटलों में ऐसी कई कंपनियों के दफ्तर खोले गए हैं। लग रहा है कि जिला प्रशासन का ध्यान फिलहाल इस ओर नहीं गया है। अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। ‘रुपये 2.40 लाख का प्लॉट खरीदो और रुपये 2.56 लाख का बोनस वापस पाओ’ जैसे लुभावने नारों के चलते ग्राहक आसानी से इनके मकड़जाल में फंस जाते हैं। विज्ञापनों में कहीं भी यह नहीं लिखा जाता है कि इस प्लॉट का आकार क्या होगा और यह कहां होगा। नियम और शर्तों का कहीं भी उल्लेख नहीं किया जा रहा है। विज्ञापनों में यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि ये फ्लैट और प्लॉट विकास प्राधिकरण से ‘अप्रूव’ कराए गए हैं या नहीं...। कहां बन रहे हैं और कितने मंजिल के बन रहे हैं, इसकी भी कोई जानकारी विज्ञापनों में नहीं दी गई है। आश्चर्य की बात यह है कि छोटी-छोटी बातों पर नजर रखने का दावा करने वाला जिला प्रशासन इतने गंभीर मामले में तमाशबीन बना हुआ है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण भी चुप्पी साधे बैठा है।

Read More

मथुरा : थाना हाईवे पुलिस ने क्षेत्र से क्रिकेट का सट्टा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि सटोरियों का एक साथी भागने में सफल रहा।  पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 14570 रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन तथा रजिस्टर, डायरी, पेन आदि बरामद किए गए हैं। ध्यान रहे मथुराएक्सप्रेस.कॉम ने एक दिन पहले ही इस तरह की गतिविधियों के लगातार शहर में चलते रहने संबंधी खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस बलों ने उक्त कार्रवाई की।  एसपी सिटी ने कहा कि अब सभी थाना क्षेत्रों में सटोरियों की हरकतों को बंद करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।  इससे पहले, इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में करोड़ो की सट्टेबाजी होने की बात सामने आई थी। दिल्ली-एनसीआर सहित आठ शहरों में रविवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा था। अनुमान के मुताबिक हर मैच में करीब 500-600 करोड़ का सट्टा लग रहा था। प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद समेत आठ शहरों में छापेमारी की। छापेमारी में करीब 250 मोबाइल फोन जब्त किए गए। दिल्ली के करोलबाग, गुड़गांव और शास्त्री नगर के इलाकों में छापेमारी की कार्रवाई गई थी। मथुरा सर्किल सिटी में भी सटोरियों का आईपीएल की आड़ में बड़ा खेल चल रहा था। इसके चलते शहर के कई इलाकों से बहुत से लोगों के आत्महत्या करने की भी खबरें आ रही थीं।  पिछले दिनों शहर के गोविंद नगर में एक चांदी व्यवसायी द्वारा की गई आत्महत्या के पीछे सट्टेबाजी को ही कारण माना जा रहा है। कृष्णा नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या के पीछे भी यही आशंका जताई जा रही है।  सदर, गोविंद नगर और कोतवाली क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां ज्यादा देखने में आ रही हैं। युवा वर्ग की इन गतिविधियों में सबसे ज्यादा भागेदारी देखी जा सकती है।

Read More

गायों के गोबर को प्रयोग हेतु मण्डलायुक्त की अनूठी पहल खरीफ फसल में खाद, बीज की उपलब्धता की तैयारी अभी से कराने के निर्देश सूखा पड़ने की संभावना के दृष्टिगत अभी से कार्य योजना बनायें-मण्डलायुक्त  मण्डलायुक्त प्रदीप भट्नागर ने जनपद मथुरा में अधिक गऊशाला क्षेत्र को आॅर्गेनिक कृषि क्षेत्र घोषित करने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि गऊशालाओं से निकलने वाली गोबर को वर्मी कम्पोस्ट तथा बिना रासायनिक खाद के रूप में प्रयोग कर कार्बनिक खेती में प्रयोग किया जायें। जिससे गऊशालाओं से निकलने वाले गोबर को खेती में खाद के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सिक्किम ऐसा राज्य है जिसे पूर्ण रूप से आर्गेनिक कृषि राज्य घोषित किया जा चुका है। जहाॅ पर बिना रासायनिक उवर्रकों के खेती की जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी मथुरा से कहा कि इसके लिए क्षेत्रीय किसान तथा गऊशालाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता कर लें, और इससे होने वाले फायदों से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि ़क्षेत्र में रासायनिक खाद की दुकानों को अन्य ब्लाकों में शिफ्ट करा दिया जाये ।  50 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा करते हुये मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओें को निर्देश दिये कि प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान देकर समय से इन परियोजनाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। पैकफेड कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्यो में शिथिलता के लिए अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये अबिलम्ब सुधार लाने के निर्देश दिये। माॅडल स्कूलों का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है। उन्होंने कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक करते हुये आबकारी, परिवहन, मनोरंजनकर, विद्युत देयों में लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिये।  मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक लेते हुए  मण्डलायुक्त प्रदीप भट्गागर ने कहा  जिसमें किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुये सूखा पड़ने की सम्भावना के दृष्टिगत सिंचाई विभाग के अधि0अभि0 को निर्देश दिये कि रबी फसल में किसानों को पानी की समस्या हुयी थी, लेकिन खरीफ फसल के लिए अभी से कड़ी मेहनत करें और मण्डल के सभी जनपदों में जाकर जिलाधिकारी के साथ बैठक कर समस्याओं के निस्तारण की योजना अभी से तैयार करें, जिससे किसानें को खरीफ फसल के लिए पानी की समस्या उत्पन्न न हो।  मण्डलायुक्त ने खरीफ फसल हेतु खाद, बीज की उपलब्धता के लिए संयुक्त निदेशक कृषि से कहा कि पिछले वर्ष की तरह जो खाद की परेशानी हुयी थी, अब ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अभी से योजना तैयार करें , उन्होंने सतर्क किया कि यदि सरकारी महकमों की ओर से किसानों को परेशानी हुयी तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्व कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है उसके दृष्टिगत फसल बीमा का कवरेज बढ़वायें, जिससे किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।  राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत कुपोषित अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। संस्थागत प्रसव तथा नियमित टीकाकरण की स्थिति में और सुधार लाने के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिये।  बैठक में जिलाधिकारी आगरा पंकज कुमार, मथुरा राजेश कुमार, फिरोजाबाद विजय किरन आनन्द, मैनपुरी सी.पी.सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल, अपर आयुक्त प्रशासन आरआर सिंह,नगर आयुक्त इन्द्रविक्रम सिंह, संभागीय खाद्य नियंत्रक  सीपीसिंह मण्डल के जनपदों के समस्त मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा समस्त मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।          

Read More

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में करोड़ो की सट्टेबाजी होने की बात सामने आई है। दिल्ली-एनसीआर सहित आठ शहरों में रविवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा। मथुरा जैसी धार्मिक नगरी में भी इस व्यवसाय ने पैर पसार लिए हैं। अनुमान के मुताबिक हर मैच में करीब 500-600 करोड़ का सट्टा लगता है। सट्टेबाजों के तार सरहद पार पाकिस्तान और दुबई से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद समेत आठ शहरों में छापेमारी की। छापेमारी में करीब 250 मोबाइल फोन जब्त किए गए। दिल्ली के करोलबाग, गुड़गांव और शास्त्री नगर के इलाकों में छापेमारी की कार्रवाई गई। मथुरा सर्किल सिटी में भी सटोरिए आईपीएल की आड़ में बड़ा खेल खेल रहे हैं। इसके चलते कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन का ध्यान अभी इस ओर नहीं दिख रहा है। शहर के कई इलाकों से बहुत से लोगों के आत्महत्या करने की भी खबरें आती रही हैं। पिछले दिनों शहर के गोविंद नगर में एक चांदी व्यवसायी द्वारा की गई आत्महत्या के पीछे सट्टेबाजी को ही कारण माना जा रहा है। कृष्णा नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या के पीछे भी यही आशंका जताई जा रही है। सदर, गोविंद नगर और कोतवाली क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां ज्यादा चल रही हैं। युवा वर्ग की इन गतिविधियों में सबसे ज्यादा भागेदारी देखी जा सकती है। हाल ही में मेंगलूर पुलिस ने भी सट्टेबाजों के एक रैकेट को पकड़ कर आईपीएल में सट्टेबाजी होने का दावा किया था। पुलिस ने चार लोगों के पास से लाखों रुपए जब्त किए थे।

Read More



Mediabharti